• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष बने शर्मा और महासचिव चुने गये अमित

May 18, 2023

मारपीट का प्राथमिकी आरोपी गिरफ्तार

May 29, 2023

मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर 15 सौ छात्राओं ने पढ़ी पीरियड की पाठ

May 29, 2023

वैज्ञानिक पद्धति से दें खेती को बढ़ावा : डीएम

May 29, 2023

मासिक धर्म के दौरान महिलायें स्वच्छता को अपनायें : पूनम

May 29, 2023

मुंबई पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

May 29, 2023

राष्ट्रव्यापी महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक

May 29, 2023

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात

May 29, 2023

महा जनसंपर्क अभियान की तैयारी को लेकर विशेष रूप से चर्चा

May 29, 2023

दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, थाना में अलग-अलग केस दर्ज

May 29, 2023

चाकू से प्रहार कर युवक की निर्मम हत्या

May 29, 2023

श्री श्री 1008 शिव शक्ति महायज्ञ का तीसरा दिन

May 29, 2023

फुलजोरी के समीप रेल ट्रैक पर मिला शव

May 29, 2023
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, May 29, 2023
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर 15 सौ छात्राओं ने पढ़ी पीरियड की पाठ

    चाकू मार कर दिनदहाड़े युवक की हत्या

    ट्रैक्टर ऑनर एसोसिएशन के सदस्यों ने की सीओ से मुलाकात

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar

    वैज्ञानिक पद्धति से दें खेती को बढ़ावा : डीएम

    मासिक धर्म के दौरान महिलायें स्वच्छता को अपनायें : पूनम

    पहले से तय कार्यक्रम की वजह से नीति आयोग की बैठक में नहीं हुआ शामिल : मुख्यमंत्री

    भाजयुमो महासंपर्क अभियान के तहत 75 लाख युवाओं को संगठन से जोड़ेगी : प्रवीण

    जनता दरबार में दो मामलों का हुआ निष्पादन

    जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष बने शर्मा और महासचिव चुने गये अमित

    आगामी पांच जून को राजद जिला मुख्यालय में करेगा धरना-प्रदर्शन

    ऑनलाइन वेबिनार के माध्यम से छात्र-छात्राओं को दिये गये जरूरी सुझाव

    समस्या को लेकर आरटीपीएस प्रबंधन और ठेकेदार यूनियन के बीच वार्ता

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    मारपीट का प्राथमिकी आरोपी गिरफ्तार

    मुंबई पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

    राष्ट्रव्यापी महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात

    महा जनसंपर्क अभियान की तैयारी को लेकर विशेष रूप से चर्चा

    दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, थाना में अलग-अलग केस दर्ज

    चाकू से प्रहार कर युवक की निर्मम हत्या

    श्री श्री 1008 शिव शक्ति महायज्ञ का तीसरा दिन

    फुलजोरी के समीप रेल ट्रैक पर मिला शव

  • Politics
  • Education

    अनुबंध पर बहाल टिचिंग स्टॉफ के भरोषे चल रहा विवि का सेंट्रल लाइब्रेरी

  • Sports
  • Health
  • Business
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Bihar

जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष बने शर्मा और महासचिव चुने गये अमित

by admin
May 18, 2023
in Bihar
0
495
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चकाई/संवाददाता। चकाई प्रखंड अंतर्गत चंद्रमंडी शैक्षणिक अंचल अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय विशोदह में चोरों ने जेट पंप सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली। इस संबंध में जानकारी देते उत्क्रमित मध्य विद्यालय विशोदह के प्रभारी प्रधानाध्यापक नोबेल हेंब्रम ने बताया कि चोरों के द्वारा विद्यालय स्थित स्टोर रूम का ताला तोड़ कर जेट पंप, गैस चूल्हा, खाना बनाने वाला बड़ा टोकन, गमला, बाल्टी, जग, झंझरा सहित अन्य सामान की चोरी कर ली। वहीं इस संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक के द्वारा चंद्रमंडी थाना में आवेदन देकर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। वहीं आवेदन के आलोक में चन्द्रमंडी पुलिस विद्यालय पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की।

जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष बने शर्मा और महासचिव चुने गये अमित
्र-विजेताओं के नाम की घोषणा कर उन्हें दिया गया जीत का प्रमाण पत्र

जमुई/संवाददाता। जिला विधिज्ञ संघ का द्विवार्षिक चुनाव (सत्र 2023-25) संपन्न हो गया। निर्वाचन पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद साहू ने मतों की गणना के बाद विजेताओं के नाम की घोषणा कर उन्हें जीत का प्रमाण पत्र दिया। वोटों की गिनती का कार्य सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अधिवक्ता शर्मा चंद्रेश्वर उपाध्याय, अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए, महासचिव पद पर अमित कुमार ने कब्जा जमाया। कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रदीप कुमार सिंह निर्वाचित घोषित किए गए। शेष पदों का भी परिणाम घोषित कर दिया गया है। निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि एकल पद अध्यक्ष के लिए शर्मा चंद्रेश्वर उपाध्याय को 396 मत मिले। वहीं उनके प्रतिद्वंदी अश्विनी कुमार यादव को 293 मतों से संतोष करना पड़ा। इसी पद के लिए मनोज कुमार सिंह को 66 मत मिले। इस प्रकार उपाध्याय ने 103 मतों से जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। उधर महासचिव पद के लिए अमित कुमार को 457 मत मिले। वहीं उनके प्रतिद्वंदी संजीव कुमार सिंह ने 161 मत हासिल किया। इसी पद के लिए प्रदीप कुमार सिंह को 47, अविनाश कुमार नीरज को 41 तथा कुमार शशि शेखर सिन्हा उर्फ दीपक जी को 36 वोटरों ने समर्थन किया। इस प्रकार अमित कुमार 296 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की और महासचिव बनने का गौरव हासिल किया। जिला विधिज्ञ संघ के लिए कोषाध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार सिंह निर्वाचित घोषित किए गए। उन्हें 245 मत मिला जबकि उनके प्रतिद्वंदी राजेश कुमार को 159 अधिवक्ताओं ने अपना समर्थन दिया। इसी पद के उम्मीदवार महेश प्रसाद यादव को 61, शशि शेखर सिंह को 57, अशोक कुमार केशरी को 52, गरीब गिरी गोस्वामी को 42 तथा मनोज कुमार पासवान को 63 मत मिले। जिला विधिज्ञ संघ के अन्य पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र दिया जा रहा है।

सामाजिक और धर्मपरायण महिला का हुआ निधन

जमुई/संवाददाता। सामाजिक और धर्मपरायण महिला सोना उपाध्याय का निधन हो गया। जमुई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत कृष्णपट्टी मोहल्ला निवासी सह जिला विधिज्ञ संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं जमुई व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता शर्मा चंद्रेश्वर उपाध्याय की संगिनी सोना उपाध्याय करीब 78 वर्ष की उम्र में स्थायी निवास पर अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे अपने पति, दो पुत्र, एक पुत्री समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं आसपास के निवासियों में भीषण शोक व्याप्त है। उल्लेखनीय है कि सोना उपाध्याय सामाजिक महिला के साथ धर्मपरायण नारी थीं। उन्हें पूजा पाठ और दान धर्म में अटूट आस्था था। उधर जिला विधिज्ञ संघ के नव निर्वाचित महासचिव अमित कुमार ने इसे निजी क्षति बताते कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। जिला विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष अश्विनी कुमार यादव, पूर्व महासचिव विपिन कुमार सिन्हा, डॉ. निरंजन कुमार, राजीव कुमार सिंह, चंदन आदि ने भी सोना उपाध्याय के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

ट्रैक्टर की भिड़ंत में चालक की मौत

सोनो/संवाददाता। चरकापत्थर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो ट्रैक्टर की भिड़ंत में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना टहकार मोड़ के समीप की है। जब केतरीबांक से ईंट लोड कर दो ट्रैक्टर चालक चरकापत्थर थाना क्षेत्र की ओर जा रहे थे। तेज गति से वाहन चलाते हुए ओवरटेक करने के प्रयास में एक वाहन असंतुलित हो दूसरे पर चढ़ गया। जिससे एक वाहन चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा चालक घटना स्थल से फरार हो गया। मृतक व्यक्ति की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के कनोट गांव निवासी भागीरथ मांझी के पुत्र इतवारी मांझी के रूप में हुई। घटना की सूचना स्थानीय व्यक्तियों द्वारा चरकापत्थर थाना को देने के पश्चात थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार दल बल के साथ पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई। थानाध्यक्ष ने कार्रवाई करते हुए दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेते हुए मौके से फरार वाहन चालक के खिलाफ गहन छानबीन प्रारंभ कर दी है।

पंचायत उपचुनाव को लेकर दरखा पंचायत में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
-एसडीपीओ ने किया मतदाताओं से शान्ति पूर्ण मतदान करने की अपील

अलीगंज/संवाददाता। अलीगंज प्रखंड क्षेत्र के दरखा पंचायत में उपचुनाव की तैयारी चल रही है। एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार के नेतृत्व में बुधवार को फ्लैग मार्च कर मतदाताओं को भय मुक्त, निर्भीक तथा शान्ति पूर्ण वातावरण में मतदाताओं मतदान करने की अपील की। बताते चलें कि अलीगंज प्रखंड के दरखा पंचायत में मुखिया तथा आढा ग्राम कचहरी में सरपंच का उपचुनाव 25 मई को होना है। इसी को लेकर दरखा पंचायत में जिला प्रशासन के द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। मौके पर बीडीओ विवेक कुमार, सीओ अरविंद कुमार, बीपीओ असलम हुसैन, पुलिस निरीक्षक श्रीकांत कुमार, चंद्रदीप थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम, सिकंदरा थानाध्यक्ष विजय कुमार, लछुआड थानाध्यक्ष विजेन्द्र कुमार सिंह के अलावा बड़ी संख्या में एसएसबी और एसटीएफ के पुलिस जवान उपस्थित थे।

मुख्य पार्षद में तीन, उपमुख्य पार्षद में पांच और वार्ड पार्षद में 25 अभ्यर्थियों ने भरा नामांकन पत्र

झाझा/संवाददाता। आगामी नौ जून को झाझा में होने वाले नगर परिषद चुनाव को लेकर चल रहे नामांकन प्रक्रिया का समापन बुधवार को हुआ। अंतिम दिन भी नगर क्षेत्र के लिए अलग-अलग पद पर होने वाले चुनाव को लेकर अभ्यर्थियों ने अपना-अपना नामांकन पत्र नामांकन केंद्र पर पहुंच कर भरा। जानकारी देते विशेष सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ दीपेश कुमार ने बताया कि किसान भवन में बने नामांकन केंद्र पर मुख्य पार्षद पद के लिए योगेंद्र रावत, वर्षा कुमारी तथा बेबी सिन्हा ने नामांकन पर्चा भरा। वहीं उपमुख्य पार्षद के लिए राकेश कुमार सिंह, पूजा कुमारी, प्रयाग प्रसाद, सिंटू कुमार तथा पंकज कुमार पुष्प ने नामांकन पत्र भरा। इसके अलावा प्रखंड कार्यालय के पुराने भवन में बनाये गये नामांकन केंद्र में अलग-अलग वार्ड के लिए कई अभ्यर्थियों ने नामांकन करवाया। जिसमें वार्ड संख्या 01 से सुधा देवी, 02 से धीरज पासवान, सौदागर साह, 03 से पूनम कुमारी, शिखा कुमारी, 05 से रीना देवी, अरूण प्रसाद यादव, 06 से सुनीता देवी, 11 से रामदेव साव, 12 से लीला देवी, 13 से विजय कुमार पासवान, 11 से मोनी कुमारी, 18 से पायल शर्मा, बबिता देवी, ममता देवी, 16 से चांदनी देवी, तरूणा देवी, ललिता देवी, 17 से वसी अंसारी, 19 से मुकेश कुमार, 25 से उषा देवी, राखी देवी, अनुप कुमार पांडेय, 22 से बबीता देवी एवं 23 से स्मिता देवी ने नामांकन करवाया। वहीं अंतिम दिन नामांकन प्रक्रिया विशेष सहायक निर्वाची पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी की देखरेख में पूरा किया गया।

खिड़की का ग्रिल तोड़ कर घर में घुसे चोर
चकाई/संवाददाता। चंद्रमंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत घुटवे पंचायत के नैयाडीह गांव निवासी नुनलाल यादव, पिता स्व. खूबी यादव के घर से चोरों ने नकद सहित चांदी का जेवरात, कांसा का बर्तन, कपड़ा सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली। थाने में दिए आवेदन में पीड़ित गृह स्वामी ने कहा है कि वह कोलकाता में काम करता है। मंगलवार को कोलकाता से घर नैयाडीह आया। कोलकाता से आने के क्रम में वहां रहने वाले गांव के ही एक व्यक्ति ने उन्हें घर में देने के लिए रुपया दिया था। साथ ही पड़ोस में एक लड़की की शादी है, उसे भी रुपया देना था। कुल मिला कर 48 हजार रुपए नकद घर में था। चोरों ने खिड़की में लगे ग्रिल को तोड़ कर घर में प्रवेश कर गया तथा 48 हजार नकद सहित चांदी के जेवर, कांसा का बर्तन, कपड़ा आदि की चोरी कर ली। वहीं पीड़ित गृह स्वामी ने मामले की सूचना चंद्रमंडी थाने को दी है।

Share198Tweet124Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

जीवाश्म-चट्टान के संरक्षण की दिशा में पहल तेज

January 11, 2023

लखराज जमीन की समस्या पूर्ववर्ती रघुवर सरकार की देन : सूरज

March 19, 2023

पहाड़िया महिला से दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

December 19, 2022

मारपीट का प्राथमिकी आरोपी गिरफ्तार

0

स्वर्ग व नरक की थीम पर शिवलोक परिसर में बन रहा है पंडाल

0

राष्ट्र स्वयंसेविका संघ ने किया डांडिया उत्सव का आयोजन

0

मारपीट का प्राथमिकी आरोपी गिरफ्तार

May 29, 2023

मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर 15 सौ छात्राओं ने पढ़ी पीरियड की पाठ

May 29, 2023

वैज्ञानिक पद्धति से दें खेती को बढ़ावा : डीएम

May 29, 2023
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store