जामताड़ा संवाददाता जामताड़ा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सह भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने जिले के फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांव के भ्रमण के क्रम में डुमरिया के भाजपा कार्यकर्ता चिंतामणि भंडारी के आवास पर कार्यकर्ताओं से बैठक उपरांत बताया सरकारी व्यवस्थाओं द्वारा किसानों का उपेक्षा हो रहा है । भ्रमण के क्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह एवं भाजपा के कई समर्थक उपस्थित थे । मंडल ने कहा कि जिले में किसानों के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा उपेक्षा किया जा रहा है किसानों से धान क्रय के मामले में उदासीन रवैया के कारण किसान परेशान है जिले के उपायुक्त से भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने मांग किया कि किसानों से सरकार द्वारा निर्धारित दर पर धान क्रय किया जाए। ताकि किसानों को उपज का सही मूल्य मिल सके ।खरीदी में भ्रष्टाचार ना हो एवं भुगतान तुरंत मिले । श्री मंडल ने कहा किसानों के भावनाओं का सम्मान होना चाहिए अन्यथा भाजपा आंदोलन करेगी । श्री मंडल ने कहा वर्तमान झारखंड में चल रही हेमंत सोरेन सरकार के पास कोई भी रोड मैप नहीं है। सरकार की कार्यशैली दिशाहीन है जिसका खामियाजा यहां के जनता को भुगतना पड़ रहा है । मंडल के अनुसार जामताड़ा जिले के किसान मजदूर व्यापारी शिक्षित बेरोजगारों में सरकार के गलत रवैया एवं उपेक्षा से रोष है । मंडल ने कहा नाला विधानसभा से विधायक विधानसभा के अध्यक्ष होने के बावजूद यहां पर लोग विकास के लिए तरस रहे हैं मंडल ने बताया जामताड़ा विधानसभा का भी कमोबेश यही स्थिति है। दीया तले अंधेराष् कहावत इन दोनों विधानसभा में चरितार्थ हो रहे हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं से दल के आगामी भाजपा कार्यकर्ता कार्यकर्ता प्रशिक्षण के कार्यक्रमों मे हिस्सा लेने एवं झारखंड सरकार के उदासीन रवैए के खिलाफ लोगों को बताने को कहा जिले के प्रखंड एवं जिला कार्यालयों में चल रहे भ्रष्टाचार पर रोष व्यक्त करते हुए सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन अपना रवैया में बदलाव लाएं अन्यथा भाजपा जोरदार लोकतांत्रिक आंदोलन कर इन सभी अधिकारियों एवं सरकार की गलत नीति का पोल खोलेगा। मौके पर भाजपा जिला महामंत्री प्रवास हेम्ब्रम बिंदापाथर मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव खेरा भाजपा मंडल अध्यक्ष निपेन सिंह ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीत प्रसाद यादव भाजपा मीडिया प्रभारी शुबल भंडारी बादल पाल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।