नेताजी का भारत की आजादी में है अमूल्य योगदान
मिहिजाम। संवाददाता। सोमवार को डॉ नागेंद्र सिन्हा स्कूल मिहिजाम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनायी गयी। डॉ नागेन्द्र सिन्हा विद्यालय की प्राचार्या चंदा मिश्रा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया। शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया। विद्यालय की प्राचार्या चंदा मिश्रा ने बच्चों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बारे में बताया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का भारत की आजादी में अमूल्य योगदान रहा है। देश को गुलामी से मुक्ति और इसको सजाने संवारने के लिए उनका जीवन संघर्षमय रहा है। देश के प्रति उनके समर्पण के लिए उनका जन्म दिवस देश प्रेम दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने देश की आजादी के लिए आजाद हिंद फौज का गठन किया। वे देश और देश के बाहर भी अंग्रेजो से लोहा लेने के लिए तत्पर रहे। उनके अदम्य साहस के कारण उनके जन्म दिवस को पराक्रम दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। उनकी राष्ट्रभक्ति और राष्ट्र सेवा की भावना हम सबों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने छात्र छात्राओं को नेताजी के जीवन से देशप्रेम की सीख लेने के लिए प्रेरित किया।
मौके पर उपप्राचार्या बबीता कुमारी, टीचर इनचार्ज ज्योति मिश्रा, ऑफिस क्लर्क प्रीति तिवारी, शिक्षिका सीमा राऊत, नीतू ठाकुर, अनिता कुमारी, बबीता कुमारी, अंकिता बर्मन, शिल्पा कुमारी, नृत्य शिक्षिका सीमा कुमारी, कर्मी संजू कुमारी, रीतू कुमारी सहित डॉ नागेन्द्र सिन्हा विद्यालय के बच्चे उपस्थित थे।
प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर धूमधाम से मनायी गई नेताजी की जयंती
कुंडहित संवाददाता के अनुसार, सोमवार को कुंडहित मुख्यालय सहित प्रखंड के विभिन्न स्थानों में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। नेताजी जयंती के अवसर पर सोमवार को कुंडहित प्रखंड मुख्यालय स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न जगहों में नेताजी जयंती मनाया गया। प्रखंड मुख्यलय स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में नेताजी जयंती धूमधाम से मनायी गई। प्रधानाध्यापक भजहरि मंडल सहित सभी उपस्थित शिक्षक गण बारी बारी से नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान प्रधानध्यापक भजहरि मंडल एवं शिक्षकगणों ने नेताजी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके मार्ग पर चलने किए शपथ ली। साथ ही, इस अवसर पर स्कूल प्रांगण में खेलकूद का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रधानाध्यापक ने पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। इधर जन कल्याण समिति के सदस्यों एवं विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने पुराना थाना के समीप स्थित सुभाष चंद्र बोस के आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण किया। मौके पर विभिन्न वक्ताओं ने उनके जीवनी पर प्रकाश डाला। साथ ही, सभी सदस्यों ने उनके बताए गए रास्ते पर चलने की शपथ ली। मौके पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल के शिक्षक समीर किशोर पाल, जाकिर अंसारी, सुधीर सेन, निमाई मंडल, गोपीनाथ मंडल, जगाबंधु फौजदार, शेखर चौधरी शुक्ला सिन्हा, सुबोध कर, सुभाष रजक, विश्वनाथ मंडल, विशु चक्रवर्ती, रजनीकांत फौजदार के अलावे जन कल्याण समिति के रक्षा कर नायक, विनय शर्मा, राजेश कुमार सिन्हा, अवध बिहारी राम, भीम मंडल संजय साहू, मुक्ति बदयाकार उपस्थित रहे।
तीन दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन
जामताड़ा। संवाददाता। भाजपा के वरीय नेता वीरेंद्र मंडल सोमवार को आदिवासी राजधानी क्लब, मूसाटोला की ओर से रघुनाथपुर फुटबॉल ग्राउंड मैदान में आयोजित बालिका वर्ग तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह उद्घाटन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। भाजपा के वरीय नेता वीरेंद्र मंडल का स्थानीय निवासियों ने भव्य स्वागत किया। भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने फुटबॉल में किक मारकर फाइनल मैच का उद्धघाटन किया। इस फुटबॉल मैच प्रतियोगिता में कुल 11 बालिकाएं की टीम ने भाग लिया। तीन दिवसीय फुटबॉल मैच प्रतियोगिता के फाइनल मैच संगीता ग्रुप और नाइटिंगल ग्रुप के बीच खेला गया। इस तीन दिवसीय फुटबॉल मैच प्रतियोगिता में नाइटिंगल ग्रुप विजेता और संगीता ग्रुप रनर अप रही। भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने विजेता टीम नाइटिंगल ग्रुप को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा कि इस बालिका फुटबॉल मैच के आयोजन के लिए आदिवासी राजधानी क्लब को धन्यवाद है। उन्होंने लड़कियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए बालिका फुटबॉल मैच प्रतियोगिता का आयोजन किया। कहा कि सभी बालिका वर्ग के खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। आने वाले समय में हम आपसब के खेल को टीवी स्क्रीन पर देखने की कामना करते हैं। विजेता टीम के साथ रनर अप टीम को भी में बधाई देता हूं। आप सबने मिल कर एक अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। हमेशा खेल को खेल भावना से खेला जाना चाहिए। मौके पर मुख्य रूप से पाबिया मंडल महामंत्री राजेंद्र मंडल, निवास मंडल, सुरेंद्र मुर्मू, मोहन हेंब्रम, गौतम मरांडी, अजय मुर्मू सहित तमाम खेल प्रेमी उपस्थित रहे।