साहिबगंज। संवाददाता। पहाड़ की तराई में बड़ी झरना के पास बीती रविवार को झामुमो कमेटी की बैठक सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन हुआ। राजमहल सांसद विजय हांसदा की ओर से हुए वनभोज में प्रशासनिक पदाधिकारियों ने भी शिरकत की। वहीं जिला अध्यक्ष शाहजहां अंसारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में गणतंत्र दिवस व 02 फरवरी को पार्टी के 44वें स्थापना दिवस पर दुमका में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पर चर्चा हुई। कोरोना काल के बाद हो रहे पार्टी स्थापना दिवस में बड़ी संख्या में शामिल होने का निर्णय लिया गया। इसके पूर्व पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष नुरुल इस्लाम उर्फ दुबड़ी की आकस्मिक निधन पर शोकसभा का आयोजन भी हुआ। जिसमें कार्यकर्ताओं ने 02 मिनट का मौन धारण कर प्रार्थना की। मौके पर झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य प्रो. नजरुल इस्लाम, जिला सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम, जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू, नगर पंचायत अध्यक्ष राजमहल केताबुद्दीन शेख, जिला सचिव सुरेश टुडू, केंद्रीय समिति सदस्य स्टीफन मुर्मू, बरहेट राजाराम मरांडी, सुरेंद्र यादव, साहिबगंज बीस सूत्री सदर प्रखंड अध्यक्ष प्रो. मोजम्मिल हक, नगर अध्यक्ष राजू अंसारी, पतना संजय गोस्वामी, बोरियो से एजाज अंसारी, उधवा तमीरुद्दीन शेख, बरहरवा अब्दुल गफूर, धर्मवीर कुमार, राजमहल से घीसू शेख, सुदर्शन पासवान सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष, सचिव व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
चोर की तलाश में महाराष्ट्र पुलिस पहुंची राजमहल
राजमहल। संवाददाता। महाराष्ट्र पुलिस चोरी के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को राजमहल पहुंची। महाराष्ट्र पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से राजमहल थाना क्षेत्र के कई जगहों पर आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की। विदित हो कि महाराष्ट्र राज्य के जालना जिला अंतर्गत अंबड थाना क्षेत्र में बीते 9 जनवरी, 2023 को जेवरात की दुकान में चोरी की वारदात हुई थी। मामले को लेकर पीड़ित अंबड निवासी मुयर आंटुबर बागडे ने अंबड पुलिस स्टेशन में कांड संख्या 20/2023 भादंवि के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। अनुसंधान के क्रम में महाराष्ट्र पुलिस को आरोपी की संलिप्तता की जानकारी मिली। तब महाराष्ट्र पुलिस राजमहल पहुंची और आरोपी को दबोचने के लिए राजमहल थाना क्षेत्र में सघन छापामारी अभियान चलाया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की कार्रवाई जारी थी। मौके पर महाराष्ट्र पुलिस के पदाधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद थे।
गणतंत्र दिवस को लेकर रेलवे मैदान का समतलीकरण
राजमहल। संवाददाता। गणतंत्र दिवस पर अनुमंडल प्रशासन द्वारा मुख्य समारोह स्थल में ध्वजारोहण सहित मुख्य कार्यक्रम का आयोजन रेलवे मैदान में किया जाएगा। विभिन्न विद्यालयों के छात्रों एवं पुलिस के जवानों के परेड कार्यक्रम सहित स्थानीय विक्टोरिया डायमंड जुबली क्लब के आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता कराने की तैयारी के मद्देनजर शहर की एकमात्र रेलवे मैदान का नगर पंचायत में सोमवार को जेसीबी से समतलीकरण, मिट्टी भराई एवं साफ-सफाई किया गया। समतलीकरण एवं साफ सफाई हो जाने से उक्त मैदान में खेलकूद एवं अन्य कार्यक्रम कराने में सहूलियत होगी। स्थानीय लोग एवं क्लब के सदस्य ने नगर पंचायत व अनुमंडल प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।
अगलगी में घर का सामान जल कर राख
तीनपहाड़। संवाददाता। थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव स्थित हरिजन टोला में सोमवार की सुबह प्रमिला बेवा के घर में लगी अचानक आग से घर में रखे सारा सामान जल कर खाक हो गया। पीड़िता प्रमिला बेवा ने बताया कि दो महीने बाद दिल्ली से मजदूरी कर वापस सोमवार की सुबह फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन से अपने घर लौटी थी। जिसके बाद बच्चों के लिए खाना बनाने में जुट गई। खाना बनाने के क्रम में घर में रखे छोटे सिलेंडर में अचानक से आग लग गई। जिसके बाद शोर मचाते हुए किसी तरह अपने दोनों बच्चों के साथ बाहर निकल गयी। तब तक आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। वहां जुटे लोग कुछ कर पाते तब तक घर के अंदर रखे कपड़े, कुर्सी, पंखा, अनाज, रुपए सहित सभी कागजात को जला कर राख हो गया। इधर अगलगी की घटना की सूचना तीनपहाड़ थाना प्रभारी चिंतामन रजक एवं पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज यादव को दी गई। जिसके बाद थाना के एसआई वाजिद अली दलबल के साथ पहुंच घटना की जांच की। मुखिया प्रतिनिधि मनोज यादव ने अपने स्तर से पीड़िता को राहत सामग्री और कंबल सौंपा। पीड़िता ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
फर्जी जन्म प्रमाण पत्र केस के अनुसंधानकर्ता पर प्रताड़ना का आरोप
-सहिया का विरोध प्रदर्शन
राजमहल। संवाददाता। अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में सोमवार को सहिया ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र केस के अनुसंधानकर्ता पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए इसके विरोध में प्रदर्शन किया। विदित हो कि बीते दिनों अनुमंडल क्षेत्र में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले के तूल पकड़ने के बाद अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उदय टुडू ने राजमहल थाना कांड संख्या 306/22 के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी। दर्ज प्राथमिकी के अनुसंधान के दौरान केस के अनुसंधानकर्ता ने थाने में सहिया माजेरा बीबी से पूछताछ की थी। माजेरा बीबी जामनगर क्लस्टर की सहिया सोमा देवी के अंडर काम करती है। इधर पूछताछ के लिए कथित रूप से प्रताड़ित करने का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए अनुमंडलीय अस्पताल से जुड़ी सहियाओं ने रविवार को मोर्चा खोल दिया। सहियाओं ने अस्पताल के मुख्य गेट के सामने प्रदर्शन कर विरोध जताया और कार्य का बहिष्कार करने की बात कही। इसके पश्चात सभी सहिया ने अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू के साथ बैठक कर उन्हें मामले से अवगत कराया। जामनगर क्लस्टर की सहिया सोमा देवी का आरोप है कि केस के अनुसंधानकर्ता ने उनको तथा अन्य सहिया को जांच के नाम पर अपने आवास पर कथित रूप से बुलाया। सोमा देवी ने बताया कि मामले को लेकर बीते 20 जनवरी को एसपी को आवेदन सौंप कर मामले से अवगत कराया गया था। मौके पर तसनारा खातून, मीरा देवी, मजेरा बीवी, मधुमिता दास, साथी मंडल, टीना खातून, श्यामली कर्मकार, अममारा बीवी, इस्मात परवीन, बबली कुमारी, विशाखा देवी सहित 40 से अधिक सहिया उपस्थित थीं। इधर सहियाओं ने थाना प्रभारी को भी आवेदन सौंप कर न्याय की गुहार लगाई है। केस के अनुसंधानकर्ता से संपर्क नहीं होने के कारण यहां उनका पक्ष नहीं रखा जा सका है। थाना प्रभारी प्रणीत पटेल ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।
एसडीओ ने चेकनाका का किया निरीक्षण
बोरियो। संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरियो-बोआरीजोर मुख्य मार्ग के दनवार में बनाये गए चेकनाका का अनुमंडल पदाधिकारी राहुल जी आनंद जी ने रविवार देर रात निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान चेकनाका में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी से वाहनों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। साथ ही वाहनों की जांच करने के बारे में भी बताया। उन्होंने दंडाधिकारी को बिना माइनिंग चालान, ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस मौके पर दंडाधिकारी सौरभ कुमार, जयंतो पासवान सहित अन्य मौजूद थे। इधर दनवार गांव के समीप रविवार देर शाम लगे चेकनाका को सुरक्षा कारणों से सोमवार को बालीडीह गांव के समीप शिफ्ट कर दिया गया। बीडीओ सह सीओ टुडू दिलीप ने बताया की दनवार गांव के समीप चेकनाका से वहां सड़क जाम की स्थिति बनने की संभावना थी। जिसे लेकर बालिडीह गांव के समीप चेकनाका को शिफ्ट किया गया है।
बालक मध्य विद्यालय से चोरी हुआ चावल बरामद
बोरियो। संवाददाता। बोरियो प्रखंड अंतर्गत बालक मध्य विद्यालय से वेंटिलेटर तोड़ कर भंडार कमरे में रखे एमडीएम का चावल चोरी कर लिया गया था। इधर एएसआई करुण कुमार राय ने गुप्त सूचना पर विद्यालय से चोरी गए 12 बोरा चावल बरामद कर लिया है। बालक मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य गणेश प्रसाद सिंह ने बताया कि विद्यालय के मुख्य द्वार के समीप जलमीनार के पास से सोमवार को अहले सुबह एएसआई राय ने 12 बोरा चावल बरामद कर लिया है।
धूमधाम से मनाई गई नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की जयंती
साहिबगंज/ पंच टीम। जिले भर में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। उधवा में नेहरू युवा केंद्र संगठन साहिबगंज के बैनर तले मां युवा क्लब उधवा की ओर से राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अजीत कुमार घोष के नेतृत्व में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125 वीं जन्म जयंती मनाई गई। मौके पर भाजपा मंडल युवा अध्यक्ष राहुल भगत, जिला महामंत्री देवाशीष मालाकार, क्लब अध्यक्ष वरुण दास, कोषाध्यक्ष मनीष चौधरी, सौरभ चौधरी, प्रीतम चौधरी, राजेश चौधरी, सूरज चौधरी, सपन, विश्वजीत, तन्मय, श्रीकांत सहित अन्य मौजूद थे। तालझारी के लालमाटी में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में 23वां खेलकूद कार्यक्रम हुआ। मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष अशोक सिंह कोषाध्यक्ष, मनोज चौरसिया, मुखिया मति रोजमेरी बास्की, मुखिया बबिता देवी, समाजसेवी प्रजापति बाबा, सोनेलाल ठाकुर, मधुसूदन ठाकुर, विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष उपाध्याय, उत्तम मंडल, उज्ज्वल साहा, राजकिशोर दुबे, मिथिलेश यादव, वर्षा सिंह उपस्थित थे। शहर के दहिया टोला स्थित अंबेडकर भवन में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की ज्यांति मनाई गई। मौके पर दारा पासवान, मंगल पासवान, अनिल पासवान, गणेश हरी, कालीचरण, जनार्दन पासवान, परमानंद, सत्य प्रकाश, नईम कुरैशी, नवल किशोर पासवान, सद्दाम कुरैशी, रेजा आलम, आरोही कुमारी व अन्य मौजूद थे। आजसू जिला कार्यालय में भी जयंती मनाई गयी। मौके पर पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष मणिकांत मिश्रा, नगर अध्यक्ष गोविंद कुमार पासवान, रामप्रवेश यादव, व अन्य थे। राजमहल में नया बाजार वार्ड 7 स्थित शरण पार्क में स्थापित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर नपं अध्यक्ष केताबउद्दीन शेख, पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन, वार्ड पार्षद रेखा देवी, अजय चौधरी, राजू सरकार के अलावा भाजपा नगर अध्यक्ष अजय चौधरी के नेतृत्व में शशिकर कर्ण व दर्जनों कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।