पार्टी के जनाधार में होगी वृद्धि : जिला अध्यक्ष
देवघर/वरीय संवाददाता। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रभावित होकर गुरुजी शिबू सोरेन पर आस्था रखते हुए सोमवार को जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा के मिलन समारोह में समाजसेवी सूरज कुमार झा ने पार्टी योगदान किया। जिला अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा ने श्री झा को माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।
मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि सूरज के झामुमो में आ जाने से पार्टी का जनाधार बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य का निर्माण संघर्ष के बाद हुआ है। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाया जा रहा है। कोरोना काल मे जिस तरह मुख्यमंत्री ने प्रवासी मजदूरों को रेल, बस एवं हवाई जहाज से वापस लेकर कीर्तिमान स्थापित किया है। झामुमो का उद्देश्य है कि हर घर पर पार्टी का झंडा लगे। वही श्री झा ने कहा कि झामुमो के जनहित कार्यो से प्रभावित होकर ही शामिल हुए हैं। पार्टी ने जो उम्मीद उनसे किया है उस पर खरा उतरकर दिखायेंगे।
कौन-कौन हुए शामिल : सूरज कुमार झा के नेतृत्व में मिहिर कुमार झा पूर्व वार्ड पार्षद, कुलदीप मिश्र, प्रवीण नरौने, पूर्णानंद श्रृंगारी, रौनक शांडिल्य, आदर्श श्रृंगारी, नमो नारायण झा, व्यवसायी, सुमित कुमार, संतोष कुमार, शंभू कुमार गुप्ता, मनीष कुमार गुप्ता, गौतम कुमार मंडल, मोहम्मद पिंटू शेख, टिंकू शेख, सीमा कुमारी, प्रवीण नरौने, राजीव पांडे, रवि शंकर पंडा, कुलदीप मिश्रा, शिवम शर्मा, मोहित, सुभाष पाल ,रंजीत कुमार, प्रवीण कुमार, संतोष कुमार खावाड़े, अश्विनी कुमार सिंह, अनुराग कुमार सिन्हा, अमरेंद्र नाथ, रवि कुमार मंडल, उत्कर्ष कुमार राउत , राजू पांडे सहित दर्जनों महिला-पुरुष युवा एवं नारायणी सेना के कार्यकर्ताओं ने पार्टी योगदान किया। कार्यक्रम का मंच संचालन केंद्रीय समिति सदस्य अजय नारायण मिश्रा द्वारा किया।
कौन-कौन थे उपस्थित : इस अवसर पर मोहम्मद नौशाद अजय नारायण मिश्र, सरोज सिंह, संतोष सिंह, बाबूराम सोरेन, नंद किशोर दास, राहुल चंद्रवंशी, विपिन यादव, सुनील मंडल, मनोज दास, अंग्रेज दास, नीलम देवी, श्यामा कांत झा, महादेव मुर्मू, प्रकाश नरोने, सुरेश मिश्रा, प्रदीप चौधरी, नारायण मंडल, भक्तिनाथ, प्रमोद दास, शिवम, प्रदीप चौधरी, महादेव पंडित, नितिन रावत, चंद्रमोहन मंडल, अरुण शर्मा, विजय दास, अमरनाथ मंडल, वीरेंद्र सिंह, रामाकांत झा, महादेव मुर्मू आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।