दुमका/निज संवाददाता। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नकटी गांव के समीप सड़क दुघर्टना में दो बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। घटना दुमका-पाकुड़ मुख्य पथ पर देर शाम को घटी। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर से बाइक की सीधी भिड़त में मौत हुई है। बाइक सवार दुमका से अपने घर थाना क्षेत्र के असना गांव जा रहे थे। तभी सामने से दुमका की ओर से आ रही ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। जिसमें में बाइक सवार तीन में से दो युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना में बाइक पर पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घायल महिला इलाज के लिए फूलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। मुफस्सिल थानेदार उमेश राम ने बताया कि मृतक में से एक की पहचान सुरज मिर्धा और नारायण मिर्धा के रूप में हुई है।
घर में फंदे से लटकता मिला छात्रा का शव
दुमका/नगर संवाददाता। शहर के खिजुरिया इलाके में 21 वर्षीय पूजा सोरेन की युवती का शव मकान के एक कमरे से पंखे से लटका मिला। यह घटना शु्क्रवार को देर रात में घटी। युवती एसपी महिला कॉलेज के बीए फाइनल वर्ष की छात्रा थी। वह चार भाई और बहनों में सबसे बड़ी थी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शव को अपने कब्जे में कर फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने दादा रमेश सोरेन के बयान पर नगर थाना की पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है। मृतका की मां और पिता जम्मू कश्मीर में रहते है। युवती अपने दादा एवं दादी के अलावे चाचा व चाची के साथ रहती थी। युवती के दादा रमेश सोरेन सेना से सेवानिवृत हुए है। नगर थाना की पुलिस की माने तो युवती के आत्महत्या के कारण का पता नहीं चला है और न ही कोई सुसाइड नोट छोड़ा है। दादा ने बताया कि रात में युवती खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई और सुबह में उसका शव फांसी के फंदे से लटका मिला था। परिजनों ने फाटक तोड़कर शव को बाहर निकाला जिसके बाद सूचना पुलिस को दी।
तालाब में डूबने से वृद्ध महिला की मौत
सरैयाहाट/निज संवाददाता। सरैयाहाट थाना क्षेत्र के बनियां गांव स्थित तालाब में डूबने से वृद्ध महिला की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही सरैयाहाट थाना पुलिस बनियां गांव जाकर शव को तालाब से निकलकर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक महिला की पहचान 65 वर्षीय बिटिया टुडू के रूप में की गई। इस संबंध में मृतक महिला के पुत्र बाबूलाल मरांडी ने थाना में आवेदन देकर यूडी केस दर्ज कराया है। घटना के संबंध में बताया गया की उक्त महिला गुरुवार को भलुआ हटिया करने गई थी, आशंका जताई जा रही हैं की देर शाम हाट से लौटने के क्रम में वो किसी तरह तालाब में डूब गई, और उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक आंख की रोशनी से भी काफी कमजोर थी।