कुंडहित। संवाददाता बंगाल सीमावर्ती बागडेहरी थाना क्षेत्र में हुई डकैती की घटना का मुआयना करने जा रहे विशेष शाखा के प्रभारी डीएसपी और एक सब इंस्पेक्टर सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार सोमवार को जामताड़ा से बागडेहरी जाने के क्रम में धेनुकडीह मध्य विद्यालय के समीप विशेष शाखा के अधिकारियों की बोलेरो वाहन में तकनीकी खराबी आ गई, जिस वजह से अनियंत्रित हुआ। वाहन स्कूल के चाहरदीवारी से जा टकराई। इस दौरान वाहन में मौजूद विशेष शाखा के प्रभारी डीएसपी अवधेश कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर पपाया बनर्जी जख्मी हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर कुंडहित थाना प्रभारी पंकज कुमार सदल बल मौके पर पहुंचे और जख्मी अधिकारियों को थाना लाया। हालांकि जख्मी अधिकारियों की स्थिति नियंत्रण में है। वहीं पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को भी घटनास्थल से उठाकर ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय गाड़ी में उक्त अधिकारियों के अलावे विशेष शाखा के रितेश कुमार सिंह तथा सरवन मुर्मू भी मौजूद थे। दुर्घटना के वजह से विशेष शाखा के अधिकारी बागडेहरी के कपासतोरिया स्थित घटनास्थल पर नहीं पहुंच सके। दुर्घटना के बाद सभी अधिकारी वापस जामताड़ा लौट गए हैं।