देवघर/वरीय संवाददाता। स्थानीय गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाउन, देवघर में बच्चों की रचनात्मक कौशल को विकसित करने के लिए कक्षा तृतीय से पाँचवीं तक के बच्चों के लिए राखी बनाओ और छठी व सातवीं के लिए थाली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक सुंदर राखियांँ बनाईं और थाली सजाईं।
राखी बनाओ प्रतियोगिता के लिए श्रेयसी सिंह व मंदिरा मुखर्जी को प्रथम,अनुप्रिया मरांडी व आराध्या को द्वितीय,पार्थ सारथी को तृतीय तथा रेयांश शर्मा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया वहीं थाली सजाओ प्रतियोगिता के लिए शिवानी कुमारी को प्रथम, सिद्धि सिंह को द्वितीय,रितिशा किरण व शरण्या सृजन को तृतीय तथा सोनल गुप्ता व ऋषिका कुमारी को सांत्वना पुरस्कार मिला। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह ने सभी बच्चों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएंँ दीं। साथ ही सभी प्रतिभागी बच्चों की रचनात्मक कौशल को सराहनीय बताया।उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहनों के बीच अटूट प्यार को दर्शाने के लिए मनाया जाता है। यह त्योहार प्रतिवर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि पर पड़ता है। इस दिन बहनें पूजा-अर्चना करके भाइयों की कलाइयों पर राखी बांँधती हैं और उनके स्वास्थ्य व जीवन में सफल होने की कामना करती हैं। वहीं भाई अपनी बहनों की रक्षा करने, उन्हें प्यार करने तथा विपरीत स्थिति में उनकी मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहने का वचन देते हैं।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
राजीव रंजन बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के गोड्डा जिला प्रभारी, बधाई का तांता
देवघर/नगर संवाददाता। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव ने स्थानीय भाजपा नेता सह झारखंड कुरमी महासभा के महासचिव दंत चिकित्सक डॉ राजीव रंजन को ओबीसी मोर्चा का गोड्डा जिला प्रभारी मनोनीत किया है। डॉ रंजन के गोड्डा जिला प्रभारी बनने से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। कार्यकर्ताओं ने डॉ रंजन को बधाई देते हुए कहा कि इस मनोनयन से गोड्डा सहित संथालपरगना में ओबीसी मोर्चा के साथ भाजपा सशक्त होगा। इसके लिए राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी व ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव को विशेष रूप से बधाई दी। बधाई देने वालों में भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज कुमार दास उर्फ सूरज राज, भाजपा ओबीसी मोर्चा के देवघर जिला प्रभारी देवराज, ओबीसी मोर्चा के देवघर जिलाध्यक्ष सौरव सूमन, भाजपा जिला मंत्री जूनियर बाबूलाल मरांडी, एसटी मोर्चा के मीडिया प्रभारी अनिल कोल सुमन यादव सहित अन्य लोग शामिल हैं। उपस्थित लोगों ने अंगवस्त्र पहना कर दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया और उनके उज्जवल राजनीतिक भविष्य की मंगलकामना की।
युवा आक्रोश रैली को सफल बनाने को लेकर भाजपा की तैयारी जोरों पर
- देवघर नगर व ग्रामीण मंडल में बैठक आयोजित कर बनाई गई रणनीति
- जिले के सभी बूथों पर 25 अगस्त को सुनी जाएगी प्रधानमंत्री के मन की बात
देवघर/नगर संवाददाता। रांची में आगामी 23 अगस्त को आयोजित युवा आक्रोश रैली को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर जिला भाजपा कमेटी रेस है और जोर-शोर से तैयारी में जूटी है। इसी सिलसिले में रविवार को भारतीय जनता पार्टी देवघर नगर इकाई व ग्रामीण प्रखंड कमेटी की बैठक नगर के अध्यक्ष धनंजय खवाड़े व देवघर ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद राय ने की। नगर कमेटी की बैठक अग्रहरि आश्रम के मैदान में संध्या 4 बजे से रखी गई थी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी 23 अगस्त को होने वाली युवा आक्रोश रैली में अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को देवघर नगर से रांची ले जाना तथा 25 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को प्रत्येक बूथ में सुनने की व्यवस्था पर चर्चा किया गया। इसी मुद्दे पर देवघर ग्रामीण मंडल कमेटी की कोयरीडीह में हुई। बैठक की शुरुआत वंदे मातरम गन के साथ हुई। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचारों को रखा। नगर कमेटी की बैठक में पूर्व नगर अध्यक्ष सह जिला मंत्री चंद्रशेखर खवाड़े, पूर्व नगर अध्यक्ष बाबू सोना श्रृंगारी, पूर्व नगर अध्यक्ष विनोद दत्त द्वारी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आशीष दुबे, मोर्चा प्रभारी भानु प्रताप सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रूपा केसरी, पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अतुल सिंह, जिला मंत्री विजय सिंह, कार्यालय मंत्री धनंजय तिवारी, मीडिया प्रभारी सचिन सुल्तानिया, सोशल मीडिया प्रभारी अमृत मिश्रा, प्रियेश गुंजन, मनोज भार्गव, संजय गुप्ता, रमेश राय, निशा सिंह, संध्या कुमारी, गौरी शंकर शर्मा, सीएन दुबे, सिंटू उपाध्याय, बिट्टू पांडेय, सोनू पांडेय, गोपी रमन, अजीत सिंह, संजय मंडल, दिलीप वार्नवाल, सुरज चन्द, चंदन रजक, मौसमी चटर्जी, दीपक झा सहित अन्य कार्यकर्त्ता उपास्थित थे। जबकि मंच का संचालन सागर झा ने किया। देवघर ग्रामीण मंडल की बैठक में प्रभारी भानु प्रताप सिंह, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आशिष दुबे, नवल किशोर राय, पवन कुमार पांडेय, भूदेव यादव, सोहन यादव, प्रफुल्ल सिंह, रणवीर सिंह, संतोष मिश्रा, उपेन्द्र दास, मितन पंडित, प्रवीण राय, बासुदेव यादव, उपेन्द्र सिंह, मुरारी ठाकुर, सुभाष यादव, नुनेश्वर राउत, मुन्ना राय, कांग्रेस दास, सुकुमार राय, अंग्रेज यादव, घनश्याम यादव सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
देवघर में रूकने का नाम नहीं ले रहा है भाजपा जिला अध्यक्ष के खिलाफ विरोध का स्वर
- नई जिला कमेटी के गठन के बाद सोशल मीडिया पर जोरशोर से किया जा रहा है विरोध व पुतला दहन
देवघर/नगर संवाददाता। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा की ओर से नई कमेटी के गठन का सिलसिला जोर-शोर से शुरू है। इसी सिलसिले में देवघर जिले में नई भाजपा जिला कमेटी की घोषणा होने के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी के खिलाफ कार्यकर्ताओं में उपजा असंतोष उभर कर बाहर आ गया। नई जिला कमेटी की घोषणा होने के बाद प्रतिदिन कहीं ना कहीं जिला अध्यक्ष का पुतला दहन किया जाने के साथ सोशल मीडिया पर जिला अध्यक्ष हटाओ मुहिम भी चलाया जा रहा है। जिसमें राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के नेताओं को भी टैग किया जा रहा है। जानकारों का कहना है कि कार्यकर्ताओं का या विरोध आगामी विधानसभा चुनाव में कहीं भाजपा पर भारी ना पड़ जाए। कार्यकर्ताओं के इस विरोधी स्वर को थामना जिला अध्यक्ष सचिन रवानी के अलावा आला नेताओं के लिए जरूरी है। ताकि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने में सफल हो। बता दे की देवघर जिले में देवघर, सारठ, मधुपुर व जरमुंडी विधानसभा का अंश क्षेत्र सारवां व सोनारायठाढ़ी प्रखंड पड़ता है। जानकारों का कहना है कि भाजपा यदि भाजपा के विरोधी जिला अध्यक्ष के खिलाफ कर्जकर्ताओं में उपजा असंतोष व उनके विरोधी स्वर को शांत कर एक झूठ करने में सफल होगी तो भाजपा के पक्ष में परिणाम जा सकता है अन्यथा अपनी जीती हुई सीट भी गंवानी पड़ सकती है। भाजपा कार्यकर्ता के एक पक्ष में उपजा असंतोष रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जो कहीं आने वाले समय में पार्टी के लिए नासूर ना बन जाए। इस पर विचार करने की सख्त जरूरत है। इसी सिलसिले में कुंडा सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में जिला अध्यक्ष का पुतला दहन किया गया। साथ ही मांग की गई की विधानसभा चुनाव के पूर्व जिला अध्यक्ष को बदल जाए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, विधायक दल के नेता अमर कुमार बाउरी, प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा को टैग करते हुए लिखा है कि जल्द हस्तक्षेप कर जिला कमेटी में सुधार किया जाना चाहिए। इस समस्या का समाधान करने की कृपा करें। कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। समय रहते समाधान जरूरी है। इस बाबत पूछे जाने पर भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि साजिश के तहत कुछ लोगों द्वारा विरोध का साजिश राजा जा रहा है। सभी को खुश करने के लिए पद दिया जाना संभावना नहीं है। भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन के कार्य को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा बेहतर प्रदर्शन करने में सफल होगी।
दूसरे दिन मेडिकल टीम पहुंची सिमला
- 40 लोगों का हुआ मलेरिया टेस्ट, पाए गए सभी नेगेटिव
- प्रभारी और मुखिया रख रहे हैं नजर
पालोजोरी/संवाददाता। ग्राम पंचायत मटियारा के सिमला में रविवार को दूसरे दिन भी मेडिकल टीम पहुंची और ग्रामीणों का फॉलोअप इलाज किया। जानकारी हो कि मुखिया नौशाद हक की सूचना पर बीते शनिवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नित्यानंद चौधरी के निर्देश पर मेडिकल टीम पहुंची थी। मुखिया ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी थी कि यहां दर्जन भर से ज्यादा लोग बीमार पड़े हुए हैं। रविवार को मेडिकल टीम ने यहां चालीस लोगों का मलेरिया टेस्ट किया। सभी का रिपोर्ट नेगेटिव आया है। जहां मुखिया लगातार सिमला गांव पर नजर बनाए हुए हैं, वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि मौसम का असर है। साधारण सर्दी, खांसी और बुखार से लोग प्रभावित हैं। लेकिन उन्होंने सम्बंधित स्वास्थ्य कर्मी को नजर बनाए रखने का निर्देश दिया हुआ है। मौके पर आयुष चिकित्सक डॉङ्म मंजूर आलम, एमटीएस गौतम गुप्ता, एमपीडब्लू रोहित कुमार, अजय यादव, संतोष कुमार आदि मौजूद थे।
श्रम मंत्री पहुंचे पालोजोरी
- पीड़ित परिवार को दी सांत्वना
पालोजोरी/संवाददाता। झारखंड के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता रविवार की शाम पालोजोरी पहुंचे। पालोजोरी के रहने वाले प्रोफेसर सत्यम मेहरा की मां का निधन पिछले दिनों हो गया था। श्रम मंत्री पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे हुए थे। मौके पर प्रोफेसर सत्यम मेहरा, शिवम मेहरा, राजद नेता दिनेश यादव, गौतम मेहरा आदि मौजूद थे।
भाविप के सेवा शिविर का समापन
देवघर/वरीय संवाददाता। भारत विकास परिषद देवघर शाखा द्वारा शिवगंगा तट पर चलाए जा रहे मासव्यापी श्रावणी मेला सेवा शिविर को रविवार से अगले वर्ष तक के लिए विराम दिया गया। अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट मधुपुर के सहयोग से इस सेवा शिविर का संचालन 23 जुलाई से किया गया था। इसमें कुल 12800 बोल बम शिव भक्तों का प्राथमिक उपचार कर दवा दिया गया। अनवरत पेयजल की सुविधा दी गई तथा लगभग प्रतिदिन फल वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के उप विकास आयुक्त नवीन कुमार ने सपत्नीक कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस उत्सव का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद देवघर शाखा और अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट मधुपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह सेवा शिविर अत्यंत सफल और सारगर्भित रही है। सावन उत्सव में परिषद की महिला सदस्य, आगंतुक महिला अतिथियों तथा डीडीसी की धर्मपत्नी ने महिला बमों को आदरपूर्वक बैठा कर उनके हाथों में मेहंदी रची तथा चूड़ी और बिंदी भेंट किया। साथ ही सभी उपस्थित भगिनियों ने एक दूसरे को मेहंदी लगाकर तथा बिंदी चूड़ी का आदान प्रदान कर सावन श्रृंगार को मूर्त रूप दे रही थी। समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री निशांत ने कहा कि भारत विकास परिषद के इस अद्भुत कार्यक्रम में सावन श्रृंगार, सेवा, आहार, भजन कीर्तन का संगम अद्भुत और बेमिसाल वातावरण का निर्माण कर रही है। शाखा के संरक्षक अरुण गुटगुटिया ने कहा कि परिषद ने इस अद्भुत सेवा शिविर में मुझे सेवा और सहयोग प्रदान करने का मौका देकर मुझे कृतार्थ किया है। उन्होंने परिषद के अध्यक्ष आलोक मल्लिक की सराहना करते हुए कहा कि उनका नेतृत्व गुण अनुकरणीय है। इससे पूर्व परिषद के अध्यक्ष आलोक मल्लिक ने डीसी एवं उनकी धर्मपत्नी के साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों से आए महिला अतिथियों तथा अन्य अतिथियां का स्वागत करते हुए कहा कि आप सबके आगमन से शिविर और भी सार्थक हो गया। शिविर के सफल संचालन में सचिव पुष्पा सिंह, महिला संयोजक कंचन शेखर, संस्कार संयोजक रामसेवक सिंह गुंजन, उपाध्यक्ष अभय कुमार एवं कंचन मूर्ति साह, प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र सिंह, बिपिन मिश्रा, कोषाध्यक्ष रंजीत बरनवाल, डॉ राजेश राज, प्रशांत कुमार सिन्हा, अजय कुमार, संगठन सचिव एसपी भुईयां बिलास, किरण बरनवाल, रामकिशोर सिंह आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
हैप्पी फीट स्कूल परिवार के बच्चों ने उपायुक्त को बांधी राखी
देवघर/नगर संवाददाता। राजकीय श्रावणी मेला को सफलतापूर्वक संपन्न कराने एवं लाखों कांवरियों को सुरक्षित एवं सुगमता पूर्वक जलार्पण कराकर इस मेले की गरिमा को बढ़ाने एवं देवघर को राष्ट्रीय फलक पर गौरवांवित करने के लिए हैप्पी फीट स्कूल परिवार ने देवघर के उपायुक्त विशाल सागर के प्रति समस्त देवघर वासियों की ओर से कृतज्ञता ज्ञापित किया। वहीं स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने उनकी कलाई पर राखी बांधकर उनके लंबी उम्र एवं सुखद जीवन की कामना की। उपयुक्त भी बच्चों से मिलकर काफी खुश नजर आए। उन्होंने बच्चों को मिठाई एवं गिफ्ट भी दिया एवं बच्चों से ढेर सारी बातें की। इसके अलावा बच्चों ने मेला कार्य में लगे पुलिस अधिकारियों के कलाई पर राखी बांधकर उनके सेवा भाव के प्रति कृतज्ञता जाहिर करते हुए उनके लंबे उम्र की भी कामना की। साथ ही हैप्पी फीट के बच्चों ने सरस कुंज में रह रहे बच्चों की कलाई पर राखी बांधी एवं भाईचारे का संदेश दिया।