देवघर/वरीय संवाददाता। शुक्रवार को गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला सातर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी देवघर प्रशाखा के द्वारा आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सुमित प्रसाद साइबर डीएसपी, जितेश राजपाल अध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी देवघर, पियूष जायसवाल एवं निरंजन कुमार सिंह उपाध्यक्ष भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी उपस्थित थे। साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने इस कार्यक्रम में वर्ग नवम से 12वीं तक के बच्चों के बीच साइबर से जुड़ी समस्याओं को साझा किया गया और साइबर सुरक्षा जागरूकता फैलाने की अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में ऑनलाइन पेमेंट, फेक कॉल और कई ऐसे उदाहरणों से लोगों को अपने जाल में फंसाया जाता है जिससे सावधानी बरतनी चाहिए । उन्होंने इस संदर्भ में साइबर जागरूकता फैलाने की अपील की। कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा से संबंधित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सफल छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया जिसमें समूह के पंचम से सातवीं तक के बच्चों के लिए था। इसमें प्रथम पुरस्कार नवल किशोर साव, द्वितीय पुरस्कार आर्या किशोर वर्णवाल तथा तृतीय पुरस्कार ऋतंभरा भारती को दिया गया।
वही समूह ब की जो अष्टम से दशम तक के बच्चों के लिए था में प्रथम पुरस्कार अमृत राज सिंह, द्वितीय पुरस्कार अंशिका सिंह तथा तृतीय पुरस्कार आयुष अमर को दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम समन्वयक के रूप में डॉ आरके सिन्हा, सोनी सिंह, आरके पाठक, सन्नीवा पटंडी, पार्थ गुआ ,परेश ब्रह्म, बीके राणा, राजरानी, सीमंत दत्ता, चंद्रकांत पंडित, संजय कुमार, विनायक विनीत, राजू मिश्रा एवं अन्य शिक्षकों की भूमिका सराहनीय रही।
दून पब्लिक स्कूल में चला सेव ड्राइव-सेव लाइफ कार्यक्रम
देवघर/वरीय संवाददाता। शुक्रवार को तिलक सेवा समिति देवघर द्वारा चरण के साथ दून पब्लिक स्कूल में काफी उत्साह के साथ छात्र-छात्राओं की उपस्थिति एवं शिक्षक-शिक्षिका समिति के सदस्य पदाधिकारी के साथ यातायात सुरक्षा जागरूक किया गया। मौके पर समिति के केंद्रीय अध्यक्ष हरे कृष्ण राय ने कहा कि सेफ ड्राइव सेव लाइफ समिति का जागरूकता अभियान एक जन अभियान का रूप ले चुका है, लेकिन अभी भी लोग रोड सेफ्टी को लेकर गंभीर नहीं है। इसको सफल बनाने के लिए समिति ने जागरूक करने के उद्देश्य से बच्चों के बीच आया है और बच्चे ही देश का भविष्य होता है। अपने अपने घर से अगर माता-पिता मोटरसाइकिल स्कूटी लेकर निकले तो हेलमेट अवश्य पहने। चार चक्का वाहन ले के निकले तो सीट बेल्ट जरूर पहने और रोड पर चलाएं तो रोड सेफ्टी रूल का पालन करें। इसके साथ हॉर्न का प्रयोग बार-बार न करें ओवरटेक न करें। मोबाइल फोन का यूज न करें। ट्रैफिक इंडिकेटर का प्रयोग करें। कार्यक्रम में शामिल समिति के उपाध्यक्ष सूरज झा ने अपने ही स्तर से उपस्थित सभा को संबोधित करते हुए कहा अगर हम रोड सेफ्टी नियम का पालन कर हम रोड पर गाड़ी चलाते हैं तो दुर्घटना से मुक्त हो सकते हैं। इस अवसर पर कविता झा ने भी विस्तार से बताया। सभा के अंत में विद्यालय के निदेशक एसपी सिंह ने कहा कि इस तरह के महान कार्य को करने के लिए समिति को धन्यवाद दिया।
सभी प्रखंडों में सेवा दल निकालेगी भारत जोड़ो यात्रा
देवघर/वरीय संवाददाता। जिला कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष शैलेश कुमार मालवीय की अध्यक्षता में देवघर प्रखंड स्थित नावाडीह पंचायत में देवघर जिला कांग्रेस सेवा दल की एक बैठक संपन्न हुई।
उक्त बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुधीर देव, जिला कांग्रेस सेवा दल के धीरेंद्र सिंह, मदन सिंह, सुनील कुमार साह, सुखदेव दास, नंदलाल, सुबोध कापरी, पंचानन गुप्ता, आनंद नारायण देव, सदाशिव राणा, अर्जुन सिंह, बद्री मंडल, सुखदेव सिंह, परमानंद सिंह आदि शामिल थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला के हर प्रखंड में सेवा दल की बैठक कर अधिक से अधिक संख्या में नए लोगों को सेवादल से जोड़ा जाएगा। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर जिला के सभी प्रखंड में सेवा दल द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकाला जाएगा।