देवघर/संवाददाता। साइबर थाना की पुलिस ने साइबर ठगी मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने वालों में पाथरोल थाना क्षेत्र के पनीयरा गांव निवासी सुभाष दास, कुसाहा गोविंदपुर निवासी निरंजन दास व मधुपुर थाना क्षेत्र के लखनुवा के रहने वाला चंदन दास शामिल है। इन सभी के पास से एक मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन और आठ फर्जी सिम कार्ड बरामद किया गया है। साइबर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार रात इन दिनों को उनके ठिकाने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में तीनों ने साइबर ठगी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। साइबर पुलिस ने बताया कि फर्जी मोबाइल नंबर से बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते है। फोन पर एटीएम बंद होने के बारे में जानकारी देते है। लोगों को झांसे में लेने के बाद बैंक से संबंधित सारी जानकारी प्राप्त कर लोगों के खाते से अवैध रूप से रूपयों की निकासी कर लेते है।
डीएवी स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित – साइबर डीएसपी ने सैकड़ों छात्रों को साइबर क्राइम से बचने के दिये टिप्स
देवघर/संवाददाता। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी व साइबर थाना के संयुक्त तत्वावधान में देवघर जिला के सातर स्थित गीता देवी डीएवी स्कूल परिसर में एकदिवसीय साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन सायबर डीएसपी सुमीत प्रसाद, रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष जितेश राजपाल, सचिव निरंजन कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष राजकुमार बरनवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके उपरांत डीएवी स्कूल शिक्षिका द्वारा फूलों का बुके व शॉल देकर अतिथियों का स्वागत किया गया। स्कूल के छात्राओं ने स्वागत गान गाया गया। इसके उपरांत साइबर जागरूकता कार्यक्रम के तहत साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने उपस्थित छात्रों को साइबर क्राइम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौक़े पर साइबर डीएसपी सुमीत प्रसाद ने बताया की साइबर क्रिमिनल किसी भी व्यक्ति को झांसा में लेकर सारी डेटा और बैंक खाते की जानकारी ले लेता है। जिसके बाद वो चंद मिनटों में लाखो रूपए बैंक खाते से उड़ा लेता है। वही छात्र भी फ्री फायर, पबजी जैसे गेम के जरिए साइबर फ्रॉड का शिकार हो जाते है। इसलिए कोई भी व्यक्ति कभी भी किसी के झांसे व प्रलोभन में आकर अपना ओटीपी और डेटा शेयर ना करें। वहीं रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष जितेश राजपाल ने कहा की साइबर जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूल के छात्रों को साइबर क्राईम की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना है। जिससे कभी भी वो साइबर क्राइम का शिकार ना हो सके। मौके पर उपाध्यक्ष पियूष जायसवाल, एक्सक्यूटिव सदस्य मयंक राय, देवनंदन, दीपेश कुमार, शिक्षिका सोनी सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।