सारवां/संवाददाता। दुमका में होने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा के 46वां स्थापना दिवस समारोह को लेकर सारवां प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र हाजरा व जिला संचालन समिति सदस्य विनोद वर्मा की देखरेख में सारवां के विभिन्न पंचायतों से सैकड़ों की संख्या में बसों में सवार होकर नगाड़ा व मांदर के साथ रविवार को दुमका के लिए रवाना हुए। मौके पर नुनेश्वर मांझी, रोहित पंडित, अर्जुन यादव, मिथिलेश झा,मुकेश पासवान सहित कई झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।
धूमधाम के साथ मना सूर्याहू पर्व
सारवां/संवाददाता। सारवां में आस्था का महान पर्व सूर्याहू धूमधाम के साथ मनाया गया। मौके पर नौखिला में पंडित लक्ष्मी पांडे की देखरेख में परवेती शंकर यादव एवं दुलारी देवी द्वारा भगवान सूर्य को अरघ प्रदान कर गांव के साथ क्षेत्र की मंगल कामना की। महिलाओं ने भगवान सूर्य से अखंड सौभाग्य व परिवार की रक्षा की कामना की। संचालन में भागीरथ यादव, जागेश्वर यादव, बासकी यादव, अनिल यादव सहित नौखिला के ग्रामीणों ने अहम योगदान दिया। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।
बैल ने महिला को किया घायल
सारवां/संवाददाता। सारवां के कदेय गांव में बैल को खाना देने गई महिला चंपा देवी को बैल ने मारकर जख्मी कर दिया। उसे इलाज के लिए परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
काफिले के साथ नाचते गाते दुमका के लिए निकले विधायक चुन्ना सिंह
पालोजोरी/संवाददाता। दुमका में रविवार को आयोजित झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस में शामिल होने निकले पार्टी से पहली बार विधायक बने उदय शंकर सिंह उर्फ़ चुन्ना सिंह ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज की। हजारों वाहनों के काफिले के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ निकले चुन्ना सिंह ने पालोजोरी बाजार में स्थानीय लोगों का अभिवादन किया और दुमका के लिए बढ़ते रहे। कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए वह थिरकते हुए भी दिखे। सारठ विधायक के साथ झारखंड आंदोलनकारी चिह्नतीकरण आयोग के सदस्य नरसिंह मुर्मू कई पंचायतों के मुखिया सहित हजारों लोग मौजूद थे।
स्थापना दिवस शामिल होने दुमका रवाना हुए कार्यकर्ता
मारगोमुंडा/संवाददाता। पार्टी के 46वां स्थापना दिवस समारोह दुमका में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने मार्गोमुंडा प्रखंड क्षेत्र के सुगापहाड़ी, बनसीमी, बाघमारा, मार्गोमुंडा, लहरजोरी, महजोरी, मुरलीपहाड़ी महुआटाड़, पिपरा, कानों, चेतनारी पंदनिया, रामपुर पंचायत के समस्त गांव से सैकड़ों की संख्या में रविवार को झामुमो कार्यकर्ता व समर्थक आसपास गांव से मार्गोमुंडा चौक सहित, लहरजोरी मोड़, पिपरा चौक, पारोजोरी मोड़, रामपुर चौक, पंदनिया मोड़, फागो मोड़, कानों मोड़, संथाली मधुपुर, कुशमाहा यादि चौक में एकत्रित होकर ढोल नगाड़े बजाते हुए छोटी बड़ी वाहनों से दुमका के लिए रवाना हुए। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सोहन मुर्मू, मुर्शीद अली, मो अयुब अंसारी, डुगू टुडू, सोहराब अंसारी, सुधीर मंडल, समसुल अंसारी, अनाउल अंसारी, बबलू हांसदा, काली चरन मुर्मू, मो शमीम उर्फ पप्पू, जगदीश हांसदा, सोहराब अंसारी, अताउल अंसारी, हुसैन अंसारी, अनवर अंसारी, रिजवान अंसारी, रमेश साह, मेहबूब अंसारी, शशी शरण, मकबूल फिदा, नैमुल अंसारी, रियासत अंसारी, कुटुल मियां, इखलाक हुसैन, सब्बीर अंसारी, मुख्तार अंसारी, सरफराज नवाज, रमेश साह, मृत्युंजय दे, हलीम अंसारी, इम्तियाज अंसारी, हुसैन अंसारी, कयूम अंसारी, जियाउल हक, गुलजार अंसारी, लियाकत अंसारी, संतोष यादव, शमीम अंसारी, छोटू किस्कू, शमीम अंसारी, सलामत अंसारी, अनीस साबरी, सहित सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता व समर्थक रवाना हुए।
लाभुकों के बीच किया गया चूजे का वितरण
मारगोमुंडा/संवाददाता। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना द्वारा कुक्कुट पालन बॉयलर पालन के तहत रविवार को टिकोपहाडी आंगनबाड़ी केंद्र के समीप मैदान में प्रमुख प्रतिनिधि नेमूल हुसैन और पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार दास की उपस्थिति में चयनित 11 यूनिट लाभुकों के बीच बॉयलर चूज़ा, का वितरण किया गया। साथ ही दाना, ड्रिंकर फीडर और दवा दी गयी। प्रमुख प्रतिनिधि नेमूल हुसैन ने कहा कि सरकार द्वारा लाभुकों को स्वरोजगार बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना द्वारा बॉयलर पालन के तहत बॉयलर चूज़ा दिया जा रहा। लाभुक चूजा पालन कर अपनी आजीविका को बढ़ा सकेंगे। पशु चिकित्सक पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार दास ने लाभुकों से कहा कि जिन लाभुकों को योजना के तहत का चूजा मिला है वे उन्हें बेहतर देखभाल करें। मौके वेंडर राजेश कुमार, सुदर्शन, बबलू कुमार, मुस्तफा अंसारी सहित लाभुक मौजूद थे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
मारगोमुंडा/संवाददाता। सरस्वती पूजा के अवसर पर रविवार को मार्गोमुंडा स्थित डॉ. एसआरके मिशन स्कूल के सौजन्य से सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव सह झारखंड राज्य खादी ग्रामोद्योग संघ के मंत्री अवधेश प्रजापति, कांग्रेस के मार्गोमुंडा प्रखंड अध्यक्ष जय शंकर शरण, करों कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजीव चौधरी, अशोक कुमार सिंह, राजेंद्र दास उपस्थित हुए। इस दौरान मुख्य अतिथियों ने शिक्षा के प्रति बढ़ावा देने को लेकर अपने-अपने विचार रखा। कहा सर्वप्रथम शिक्षा ग्रहण करें शिक्षा से हमारी समाज हमारा गांव हमारा राज्य और देश का विकास होगा। शिक्षा के बिना हमारा जीवन अधूरा है। लोग अपने बच्चों को पढ़ाने को लेकर कोताही न बरते, भले एक वक्त रोटी न खाए लेकिन अपने बच्चों को शिक्षा जरूर दिलाएं।वहीं विद्यालय द्वारा बच्चों ने सांस्कृतिक नृत्य एवं सामाजिक कार्यक्रम ने एक से बढ़कर एक नृत्य एवं नाटक प्रस्तुत कर लोगों का मनमोह लिया। मौके पर चन्हे देव, सुनील पंडित, विद्यालय के संचालक मनोज कुमार पंडित, बबलू पंडित, शिवानी कुमारी, पंकज तिवारी, महेंद्र पोद्दार, लखी पंडित आदि के अलावा ग्रामीण व छात्र छात्रा एवं अभिभावक मौजूद थे।
काफिला के साथ रवाना हुए विधायक
सारठध्संवाददाता। झामुमो के 46वां स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने को लेकर सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह अपने कार्यकर्ता एवं समर्थकों के साथ विशाल रैली को लेकर तेतरिया मोड़ व लोधरा मोड़ से ढोल-नगाड़ा के साथ दुमका के लिए रवाना हुए। पालोजोरी प्रखंड के निर्धारित स्थल कड़रासाल में कार्यकर्ताओं का जुटान हुआ। इधर मधुपुर से कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री हफीजुल हसन भी यहां पहुंचे। इसके बाद सभी दुमका के गांधी मैदान के लिए रवाना हुए।
श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकली कलश यात्रा
मधुपुर/संवाददाता। शहर के मीना बाजार नपितपाड़ा मे आठ दिवसीय आयोजित श्रीमद्भागवत कथा को लेकर रविवार को कलश जल यात्रा निकाली गई। यजमान दंपति राजेंद्र प्रसाद तिवारी और प्रभावती देवी के नेतृत्व में 65 महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हुई। कलश यात्रा में शामिल महिलाएं मीना बाजार से झील तलाव तक पहुंची और वहां विधि विधान के साथ से जल लेकर कथा स्थल पहुंची। काशी वाराणसी के कथावाचक आचार्य रामानुज शरण वेदांती 2 फरवरी से 9 फरवरी तक चलने वाले श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ में कथा वाचन करेंगे। यज्ञाचार्य प्रवीण त्रिवेदी, परायण कर्ता आचार्य मुकुंद पांडेय, वैदिक सुमन तिवारी, पंडित भगवान तिवारी द्वारा एकादशी उद्यापन और उपनयन संस्कार भी कराया जाएगा। प्रतिदिन संध्या 7 बजे श्रीमद्भागवत कथा होगी। भागवत कथा को लेकर मोहल्ले में भक्ति का माहौल है। मौके पर पत्रकार भोलानाथ तिवारी, उमेश कुमार तिवारी, सुशील तिवारी, प्रियांशु कुमार, अर्णव कुमार, मृत्युंजय कुमार, विकास कुमार, मुन्ना कुमार, रणधीर कुमार, नित्यानंद, अजीत कुमार तिवारी, कुश तिवारी, रुद्र शंकर तिवारी समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
इलाज कराकर लौटी कांग्रेस नेत्री शबाना का कांग्रेसियो ने किया स्वागत
मधुपुर/संवाददाता। स्वास्थ्य संबंधी कारणों से बाहर रहकर लगभग महीने भर के बाद मधुपुर वापस लौटी कांग्रेस नेत्री सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव शबाना खातून का उनके सेठ विल्ला सपहा स्थित आवास पर लोगो के मिलने का सिलसिला जारी है।
इस दौरान रविवार को देवघर जिला कांग्रेस सचिव अनिल राव भी कार्यकर्ताओं के साथ शबाना से मुलाकत कर उन्हें बुके देकर सम्मानित किया तथा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लिया। उनके जल्द स्वास्थ्य होने का कामना किया। बता दें कि शबाना का घुटने का सफल ऑपरेशन के बाद वापस लौटी है। नेताओं ने उनके मंगल जीवन की कामना की।
मौके पर झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा, इंटक उपाध्यक्ष गोल्डी खान, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सह जिला इंटक कार्यकारिणी सदस्य प्रमिला देवी एवं देवघर नगर इंटक के नगर अध्यक्ष बृजभूषण राम, नगर अध्यक्ष सैफ, इमरान, रॉकी, राजा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बकुलिया झरना मे डूबने से नवविवाहिता की मौत
- सेल्फी लेने के दौरान पांव फिसलने से झरने में गिरी – मृतका ननद व सहेली के साथ गयी थी पिकनिक मनाने
मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सलैया गांव के समीप बकुलिया झरना में रविवार की सुबह 20 वर्षीय नवविवाहिता आशु कुमारी की झरने मे डूबने से मौत हो गई। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया बावनबीघा मधुपुर निवासी शंकर राय की पत्नी आशु कुमारी, अपनी ननद मानू कुमारी और उसकी सहेली के साथ बकुलिया झरना पिकनिक मनाने गई थी।
इस दौरान आशु कुमारी झरना के मोबाइल से सेल्फी लेने के दौरान गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। ननद मानू कुमारी और उसकी सहेली उसको बचाने के लिए चिल्लाने लगी। ग्रामीणों से बचाने की आवाज लगाने लगी। जब ग्रामीण वहां पहुंचे तब तक आशु गहरे पानी में डूब गई थी जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण वहां जमा हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर इंस्पेक्टर इंचार्ज सह थाना प्रभारी त्रिलोचन तमसोय, एसआई सामंत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेजा है।
बताया जाता है कि आशू का विवाह ढाई माह पूर्व हुआ था। उसका मायका धनबाद बताया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
हजारों कार्यकर्ता के साथ मंत्री हफीजुल दुमका हुए रवाना
मधुपुर/संवाददाता। दुमका मे आयोजित झारखंड मुक्ति मोर्चा का 46वां स्थापना दिवस में शामिल होने के लिए सूबे के मंत्री हफीजुल अंसारी ने हजारो हजार कार्यकर्ता और समर्थक के साथ दुमका के लिए रवाना हुए। इसके पूर्व मंत्री ने कोर्ट मोड स्थित बाबा साहेब भीम राव अंबेदकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस बार का स्थापना दिवस ऐतिहासिक होगा।
गुरुजी शिबू सोरेन के आह्वान पर पहली बार वर्ष 1979 मे स्थापना दिवस का शुभारंभ हुआ था। इसकी अपार सफलता के बाद 1980 मे गुरुजी दुमका के सांसद बने। आज सभी कार्यकर्ताओं के हर्ष का दिन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जोशो खरोश के साथ होश मे रहकर चलेंगे।
कहा कि 10 हजार कार्यकर्ता 50 बस और 500 से अधिक छोटे-बड़ी वाहनों के साथ मंत्री दुमका रवाना हुए।
जयंती पर जलेस के संस्थापक डॉ शिव कुमार व पुण्यतिथि पर आचार्य रामचंद्र शुक्ल याद किए गए
मधुपुऱ/संवाददाता। स्थानीय भेडवा स्थित राहुल अध्ययन केन्द्र में प्रसिद्ध समीक्षक डॉ शिव कुमार मिश्र की जयंती व आचार्य रामचंद्र शुक्ल पुण्यतिथि पर याद किये गये। मौके पर दोनों विभूतियों की तस्वीर पर माल्यार्पण कर लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किये।
मौके पर जलेस के प्रांतीय सह सचिव धनंजय प्रसाद ने विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि डॉ शिव कुमार मिश्र जलेस के संस्थापकों में से एक थे। वो बहुमुखी प्रतिभा सम्पन्न व्यक्ति थे। उन्होंने साहित्य की विभिन्न विधाओं पर अपनी कलम चलायी है। पर उन्हें समीक्षक के रूप में ख्याति मिली। वो गुजरात विश्वविद्यालय से हिन्दी के विभागाध्यक्ष पद से सेवानिवृत हुए। उन्हें साहित्य अकादमी सम्मान व सोवियत रूस नेहरू सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि आचार्य रामचंद्र शुक्ल निबंधकार, समीक्षक व अनुवादक थे। उनकी प्रसिद्ध रचना हिन्दी साहित्य का इतिहास, चिंतामणि, भ्रमर गीत व रस मीमांसा आदि है। हिन्दी साहित्य के ऐसे विभूतियों को याद करना लाजिमी है। अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
बैंक के सामने से उच्चकों ने बाइक उड़ाई
मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल के पाथरोल थाना क्षेत्र के मझियांना गांव निवासी घनश्याम पाण्डेय की बाईक अज्ञात उच्चकों ने उड़ा दिया। मोटर साइकिल मालिक ने मधुपुर थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है । उन्होंने पुलिस को बताया है कि दो दिन पूर्व 31 जनवरी को वह सरकारी कार्य से सेवानिवृत हुए हैं। इसी सिलसिले में पेंशन के कागजात जमा करने के लिए स्टेट बैंक आए थे । अपनी मोटरसाइकिल जेएच 21 ई/6986 को स्टेट बैंक के बाहर खड़ी की थी। करीब 25 मिनट के बाद बैंक से बाहर निकाला तो देखा कि जिस जगह पर मोटरसाइकिल खड़ी की थी वहां बाइक नहीं है। शिकायत पर पुलिस चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच में जुटी है।
चितरा कोलियरी में धूमधाम से हुई सरस्वती पूजा
- आज भी कई जगहों पर होगी पूजा
चितरा/संवाददाता। बसंत पंचमी के पावन तिथि पर चितरा कोलियरी क्षेत्र में रविवार को कई जगह व क्षेत्र के विभिन्न गांव में भव्य पंडाल निर्माण कर प्रतिमा स्थापित की गई और फिर धूमधाम के साथ विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं अराधना छात्र छात्राओं सहित आम श्रद्धालुओं द्वारा की गई। साथ ही विद्या, बुद्धि अर्जित के लिए मंगल कामना की गई। बता दें कि तिथि में मतभेद के कारण कहीं रविवार को मां सरस्वती की पूजा हुई तो कहीं सोमवार को भी पूजा की जायेंगी। मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष रविवार और सोमवार दोनो दिन माता सरस्वती की पूजा की जा रही है। मालुम हो कि चितरा के निकट नावाडीह मालोडीह गांव स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल में रविवार को विद्या की देवी माता सरस्वती विधिवत पूजा अर्चना की गई. इसके अलावा चितरा कोलियरी के नई कॉलोनी के कुछ हिस्सों में व भवानीपुर गांव में भी माता सरस्वती की पूजा अर्चना कर मंगल कामना की गई। पूजा के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। वहीं दूसरी ओर चितरा कोलियरी स्थित बाल विद्या मंदिर, राजकीय कृत उच्च विद्यालय चितरा, मध्य विद्यालय चितरा, आर्या पब्लिक स्कूल में माता सरस्वती की पूजा अर्चना सोमवार की जाएगी। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
आध्यात्मिक बोध दिवस सह बसंत पंचमी पर विशेष पूजा हवन
जसीडीह/संवाददाता। अखिल विश्व गायत्री गायत्री परिवार शांतिकुंज शक्तिपीठ डाबरग्राम अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में आध्यात्मिक बोध दिवस बसंत पंचमी के पावन अवसर पर जसीडीह देवघर मुख्य मार्ग स्थित गायत्री शक्तिपीठ डाबर ग्राम में रविवार को विशेष पूजा हवन यज्ञ कार्यक्रम आयोजित किया गया। यज्ञशाला में परिव्राजक नरेन्द्र जी के सानिध्य में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के महिलाओं सहित सैकड़ों साधकों ने पूजन कर यज्ञ वेदी में गायत्री महामंत्र, सरस्वती गायत्री मंत्र, मृत्यंजय महामंत्र, महाकाल गायत्री मंत्र आदि से विश्व कल्याण के लिए अग्निदेव को समर्पित कर हवन यज्ञ संपन्न किया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला उपसमन्वयक उमाकान्त राय ने बताया कि नवयुग के सृजनहार, इस युग के विश्वामित्र पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के जन्म दिवस, अवतरण दिवस बसंत पंचमी में राष्ट्रव्यापी आध्यात्मिक आयोजन किये जा रहे हैं। आध्यात्म का अर्थ है – आत्म जारण, आत्मदर्शन जो आध्यात्मिक गुरु की कृपा से ही संभव है। परमपूज्य गुरुदेव ने सतयुगी वातावरण तैयार करने के लिए अखिल विश्व गायत्री परिवार जैसे विशाल संगठन तैयार किए जो सतयुग के सूर्योदय के लिए पूरे विश्व में सेवारत है।बडी संख्या में गुरु दीक्षा, विद्यारंभ, पुंसवन, जन्मदिन संस्कार नि:शुल्क कराया गया। इस आध्यात्मिक आयोजन की सफलता की व्यवस्था में मुख्य ट्रस्टी देवनारायण रजक, जिला समन्वयक बरूण कुमार, जिला उप समन्वयक उमाकांत राय, जगन्नाथ महतो, ब्रह्मचारी ज्ञान प्रकाश, महिला समन्वयक शोभा बरनवाल, पिंकी देवी, निशा देवी, कांति देवी, क्रांति देवी आदि सहयोगियों लगे रहे।
खड़ी ट्रक में ऑटो ने मारी टक्कर, चालक घायल
फोटो-खड़ा ट्रक में टेंपो घुसा, चालक घायल
जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह थाना क्षेत्र चकाई मोड़ के समीप देवघर मार्ग पर बीती रात खड़ी ट्रक के पीछे एक ऑटो ने टक्कर मार दिया। घटना में टेंपो चालक घायल हो गया। सूचना पाकर प्रभारी थाना प्रभारी उदय कुमार सिंह, एएसआई एसिंह पुलिस बल के घटनास्थल पहुंचे एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायल टेंपो चालक को इलाज के अस्पताल भेज दिया। जबकि ट्रक एवं क्षतिग्रस्त टेंपो को कब्जे में कर जसीडीह थाना ले गए। मिली जानकारी अनुसार ट्रक नंबर डब्ल्यू बी 51सी/0277 चकाई मोड़ के समीप देवघर मुख्य मार्ग के बांयी ओर खड़ी थी। इस दौरान देवघर की ओर से टेंपो नंबर जेएच -15एम/4863 के चालक तेजी एवं लापरवाही से ऑटो चलाते हुए आया और खड़ा ट्रक के पीछे जोर दार धक्का मार दिया। जिससे ऑटो का अगला भाग ट्रक के नीचे घुसकर क्षतिग्रस्त हो गया और चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।