भाजपा अजजा मोर्चा के प्रशिक्षण सह कार्यसमिति बैठक में शामिल हुए केन्द्रीय मंत्री
कहा भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक आदिवासी तक पहुंचाएं केन्द्र की योजनाओं का लाभ
दुमका/वरीयं संवाददाता। भारत सरकार के जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि पूरे देश में 738 स्थानों पर हम एकलव्य मॉडल खोलने जा रहे हैं। इससे आदिवासी समाज के बच्चों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा अगर हमें एक सभ्य-शिक्षित-जागरूक समाज की स्थापना करनी है तो इसका सबसे बड़ा साधन शिक्षा है। उन्होंने कहा कि देश की साढ़े दस करोड़ आदिवासी समाज के लोगों के उत्थान के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कटिबद्ध हैं और काफी कार्य किये जा रहे हैं। मुण्डा शनिवार को दुमका पहुंचे और उन्होंने शहर के सिटी गार्डन में आयोजित झारखंड भाजपा के अजजा मोर्चा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शिरकत की। अपने संबोधन में मुण्डा ने एसटी मोर्चा के राज्य और जिला स्तर के पदाधिकारियों को उनके कर्तव्यों की जानकारी देते हुए कहा कि ह्यह्यआप समाज के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, लोगों के बीच में रहें. इससे लोग आपके करीब आएंगे और इसका सीधा लाभ भारतीय जनता पार्टी को होगा।ह्णह्ण उन्होंने कहा कि आप सभी आदिवासी समाज से आने वाले भाजपा के कार्यकर्ता हैं। आप पार्टी की नीतियों सिद्धांतों को अपनाएं और इसे जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा अपनी पार्टी के प्रति आपकी जिम्मेदारी तो है ही, साथ ही आदिवासी समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक उनसे जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना भी है, चाहे वे कितने भी सुदूरवर्ती या दुर्गम स्थानों में क्यों न रहते हों। खासकर केंद्र सरकार की जनजातीय मंत्रालय के द्वारा उनके लिए किए जा रहे काम का लाभ उन्हें शत प्रतिशत मिले, यह सुनिश्चित करना है। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का मोर्चा के प्रदेश मंत्री शिवशंकर उरांव एवं जिला अध्यक्ष विमल मरांडी ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में सांसद सुनील सोरेन, बिंदेसवर उरांव, संप प्रभारी रविन्द्र टुडू, सोनी हेम्ब्रम, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी, सोशल मीडिया प्रभारी राम कुमार मांझी, प्रदेश प्रभारी रामकुमार पाहन, पूर्व मंत्री लुईस मरांडी, मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुखमनी हेंब्रम, प्रदेश महामंत्री विजय कुमार आदि भी शामिल हुए।