उधवा।संवाददाता। राधानगर थाना क्षेत्र के दक्षिण बेगमगंज, माजेद हाजी टोला घाट स्थित नया पुलिया के समीप शुक्रवार की दोपहर नदी में पांच वर्षीय नेत्रहीन बच्चा डूब गया। जानकारी के अनुसार नेत्रहीन बालक रईस शेख अपनी मां के साथ स्नान करने नदी घाट गया था। तभी पैर फिसलने से बच्चा नदी में डूब गया। घटना के बाद से परिजनों ने नदी में बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी है। लेकिन अब तक बालक बरामद नहीं हुआ है। बालक राजमहल थाना क्षेत्र के जामनगर निवासी रब्बानी शेख का पुत्र बताया जाता है। रईस शेख अपनी मां के साथ बेगमगंज स्थित अपनी नानी के घर आया हुआ था। समाचार लिखे जाने तक बच्चे की खोजबीन जारी थी। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।