गोड्डा। संवाददाता पांचवें दिन शुक्रवार को भी झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ समाहरणालय संवर्ग का हड़ताल जारी रहा। समाहरणालय लिपिक नौ सूत्री मांगों को लेकर पिछले 22 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। मांगों के समर्थन में कर्मचारी अशोक स्तंभ के समक्ष धरना पर बैठे। मांगों की पूर्ति के लिए नारे बुलंद किए। संघ के जिला मंत्री मुजाहिदुल इस्लाम ने कहा कि उनकी मांगें पुरानी हैं और 2014 में सरकार ने लिखित समझौता की थी कि उच्च स्तरीय समिति जो अनुशंसा करेगी उसे लागू किया जाएगा। 2014 में ही उच्च स्तरीय समिति ने उनकी मांगों के पक्ष में अनुशंसा की है, लेकिन अब तक उस अनुशंसा को सरकार की ओर से लागू नहीं किया गया है। 10 वर्षों से उच्च स्तरीय समिति की अनुशंसा लागू होने का इंतजार उनलोग कर रहे थे। इस बीच कई बार सरकार से पत्राचार करके अनुशंसा को जल्द लागू कराने की मांग भी की गई। विगत दो वर्षों से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए सक्रिय आंदोलन संघ की ओर से चलाया जा रहा था। सरकार की ओर से कोई पहल नहीं किए जाने के कारण उन्हें विवश होकर हड़ताल में आना पड़ा है। पांच दिन बीत गए लेकिन सरकार की ओर से वार्ता के लिए अब तक आमंत्रित नहीं किया गया है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। सभी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर दृढ़ता से हड़ताल में डटे हुए हैं। जब तक मांगें पूरी नहीं होती अथवा सम्मानजनक समझौता राज्य सरकार नहीं करती, तब तक हड़ताल जारी रहेगा। धरना में दिनकर ठाकुर, आरती झा, रंजीत कुमार, नर्मदेश्वर पंडित, अनिता किस्कू, दीपिका हांसदा, पूनम हांसदा, पूनम मरांडी, बिंदु सोरेंग, विनीता कुमारी, अनुराधा कुमारी, आलोक कुमार, राकेश कुमार झा, नसीम अख्तर, प्रिंस कुमार, सबीना मुर्मू, फ्रांसिस मुर्मू, शमशाद आलम, मनोज किस्कू, मनोज कुमार, सुनील शास्त्री आदि शामिल रहे।
फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम एमडीए, आईडीए को लेकर सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण
गोड्डा। संवाददाता राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन गोड्डा के तत्वावधान में स्थानीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर रामनगर गोड्डा के सभागार में शुक्रवार को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम एमडीए, आईडीए को लेकर सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर वीबीडी सलाहकार हेमंत कुमार ने अभियान के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम 10 अगस्त से चलेगा। लोगों को बूथ में फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराया जाएगा। जबकि छूटे हुए लोगों को 11 से 27 अगस्त तक डोर टू डोर जाकर दवा खिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान तीन प्रकार की दवा (डीईसी, अल्बेंडाजोल, आइवरमेक्टिन) का सेवन करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया की दवा खाली पेट में नहीं खानी है। वहीं गर्भवती महिलाओं, दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गंभीर रुप से बीमार व्यक्तियों को भी फाइलेरिया की दवा नहीं खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के स्कूलों में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा जनप्रतिनिधियों सहित अन्य प्रमुख लोगों से संपर्क कर अभियान की सफलता के लिए सहयोग की अपील की जा रही है। जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक जयशंकर ने बताया कि अभियान को लेकर सभी सुपरवाइजर अभी से ही तैयारी में जुट जाएं। सभी के आपसी समन्वय से ही अभियान सफल होगा। अभियान के दौरान सभी लोगों को अपने सामने ही दवा का सेवन कराने की भी अपील की। मौके पर अर्बन कम्युनिटी फेसिलिटेटर प्रहलाद कुमार बेबी कुमारी, अलबिना सोरेन, रीना कुमारी पीसीआई से यास्मीन परवीन आदि उपस्थित थे।
भाजपा और भाजयुमो ने शहीद वीरेंद्र महतो की तस्वीर पर किया माल्यार्पण
गोड्डा। संवाददाता कारगिल विजय दिवस के 25वें वर्ष पूरे होने पर कारगिल युद्ध में प्राण त्याग कर देश को सुरक्षित रखने वाले शहीद वीरेंद्र महतो को भाजपा एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा ने संयुक्त रूप से शहीद वीरेंद्र महतो के पांडुबथान स्थित आवास पर जाकर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। शहीद की माता भूटिया देवी को शॉल ओढ़ा कर सम्मान किया। साथ ही पूर्व सैनिकों के घर जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया। पूर्व सैनिकों में उमेश शर्मा एवं बमबम चौबे को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा मोर्चा झारखंड कार्य समिति सदस्य और इस कार्यक्रम के प्रभारी वीरू आनंद सिंह, कार्यक्रम संयोजक सौरभ सुमन, जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजेश भगत, मीडिया प्रभारी प्रीतम गाड़िया, पोड़ैयाहाट विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र सिंह, भाजपा नेता अशोक यादव, प्रेम कुशवाहा, प्रशांत यादव, राजेंद्र महतो, तूफान महतो, उमेश झा, पांडुवथान पंचायत समिति राकेश माल, मणिकांत उर्फ श्रवण महतो आदि सदस्य मौजूद थे।
बारिश नहीं होने से मुरझा रहे खरीफ धान का बिचड़ा
-किसानों को सता रही है चिंता
हनवारा। संवाददाता गोड्डा जिले के महागामा प्रखंड अंतर्गत हनवारा क्षेत्र में बारिश की कमी से नहर में पानी की कमी हो रही है। वहीं मुरझा रहे धान का बिचड़ा देख कर किसान चिंतित नजर आ रहे हैं। वहीं बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ रही है। जुलाई बीतने के करीब है, बावजूद पानी की कमी के कारण धान की रोपाई अभी तक नहीं हो पाई है। किसानों का कहना है कि यदि सरकार समय पर धान की रोपाई के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं करवाएगी तो खेत खाली रह जाएंगे। प्रखंड क्षेत्र के किसान अकबर, वसीम, कपिल, अजय कुमार, इब्राहिम, अनुज कुमार, अकरम ने बताया कि एक तो जिस तरह बारिश होनी चाहिए, बारिश नहीं हो रही है। साथ ही बिजली की कमी के चलते धान का बिचड़ा को बचाने के लिए पटवन नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि धान बिचड़े को बचाने के लिए किसानों को मजबूरन मोटर पंप का सहारा लेना पड़ रहा है। जेनरेटर चलाने पर किसानों को आर्थिक मार झेलनी पड़ रही है, क्योंकि डीजल की कीमत में अत्यधिक वृद्धि हो गई है। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते सरकार ने घटती बिजली आपूर्ति की तरफ ध्यान नहीं दिया तो किसानों को खरीफ फसलों में मार झेलनी पड़ेगी। इस बार जिस तरह से मौसम दिख रहा है, जिससे साफ तौर पर अकाल पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। किसानों ने जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ जिला प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र में शीघ्र बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से दी जाए। ताकि वह अपनी फसल बचा सके। किसानों का कहना है कि बिजली की कटौती के कारण न केवल फसलें प्रभावित हुई है बल्कि लघु उद्योग भी प्रभावित हो रहे हैं। किसानों का कहना है कि सरकार की ओर से प्रतिदिन 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाए जाने की घोषणा हुई है, लेकिन हकीकत यह है कि मुश्किल से 10 से 12 घंटे ही बिजली सप्लाई की जा रही है।
गोड्डा। संवाददाता झारखंड राज्य विद्यालय रसोईया संघ जिला कमेटी की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के तहत रसोईया एवं संयोजिका को हटाये जाने के विरोध में अनिश्चितकालीन आमरण-अनशन कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित अशोक स्तंभ पर बीते गुरुवार मध्याह्न को 01 बजे से प्रारम्भ हुआ। वहीं दूसरा दिन इस आमरण अनशन कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सचिव अनिता ठाकुर ने किया। जिला अध्यक्ष सुरेश्वरी देवी एवं मो शुशीला, अनिश्चित कालीन आमरण-अनशन पर बैठी हुई है, परन्तु विभाग द्वारा किसी भी पदाधिकारी झांकने नहीं आए *।आज का नेतृत्व एक्टु नेता अरुण ** सहाय जी के* आज का नेतृत्व में आमरण अनशन पर रसोईया ने कहा जब तक कुर्मीचक मध्य विद्यालय से जिला शिक्षा अधीक्षक महोदया द्वारा हटाएं गई है जिनको लेकर पुरे जिले में रसोईया व संयोजिका में काफी आक्रोश है। सरकार के नियम को ताख पर रख कर रसोईया को हटा कर विद्यालय में पुनर्गठन करने का साजि़श चल रहा है । और जिला शिक्षा अधीक्षक तमाशा देख रही है जबकि सरकार ने रसोईया 60 बर्षे के लिए बहाल की है जिला शिक्षा अधीक्षक जिले में मनमानी कर रही है।
संघ का निर्धारित अनिश्चित कालीन आमरण-अनशन विधिवत् चलता रहेगा। इसके बाद भी जिला शिक्षा अधीक्षक महोदया अपनी हटाने की आदेश वापस नहीं लेती है तो तो हम भाकपा-माले रसोईया के मांगों को लेकर 28/7/2024 को शहीद स्तंभ पर जोरदार प्रदर्शन करने का ऐलान करता है।
प्रदेश सचिव मनोज कुमार कुशवाहा ने कहा इस हेमंत सोरेन सरकार में पदाधिकारी बेलगाम हो गई है जिसका प्रमाण गोड्डा में दिखने लगा है। मैं माननीय शिक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री से आग्रह करता हूं कि ऐसे जिला शिक्षा अधीक्षक को जिले में रखने से सरकार को बदनाम करने की कम कर रही है। सरकार ने एक तरफ ढ़ोल पिट रही है कि झारखंड में महिलाओं को सम्मान देना मेरा पहली योजना है और शिक्षा विभाग के पदाधिकारी गरीबों की सरकार को बदनाम करने में लगे हैं।
वही जिला सचिव अनिता ठाकुर ने बताया जिला शिक्षा अधीक्षक महिला विरोधी पदाधिकारी है, जैसे लगता है जिला शिक्षा अधीक्षक महोदया अपनी धर से रसोईया बहनों को मानदेय देती है, ऐसे महिला पदाधिकारी को शर्म आनी चाहिए 2000/के मानदेय पर सरकारी विद्यालय में बच्चों का खाना बना कर खिलाती है थाली, झाड़ू लगवाई जाती है और मानदेय के नाम पर नगय बोलतीं बंद हो जाती है लेकिन रसोईया संयोजिका को बहाल करने में आगे रहती है।
उक्त आमरण अनशन कार्यक्रम में जिला सचिव अनिता ठाकुर, उपाध्यक्ष रेखा देवी भाकपा-माले जिला सचिव राम दास साह,एक्टु राज्य उपाध्यक्ष अरुण सहाय, संरक्षक संजीव ठाकुर, चम्पा देवी, संयोजिका किरण देवी,मंगली खातुन प्रखंड अध्यक्ष मेहरमा,प्रितिमा देवी, शीला देवी,राजो देवी, उर्मिला देवी, प्रखंड अध्यक्ष अंजल देवी, ललिता देवी, शिखा देवी,फादो देवी, बुधनी देवी,पैरू मंडल, गुलाबी देवी,टुभो देवी शफीक अंसारी राम प्रवेश साह,चतुरी मांझी आदि दर्जनों संयोजिका रसोईया उपस्थित हैं।
गोड्डा। राज्य परियोजना निदेशक आदित्य रंजन के द्वारा शिक्षको के द्वारा यूनिफॉर्म को लेकर की गई अशिष्ट एवं अमर्यादित टिपण्णी के विरोध में झारोटेफ के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत कुमार सिंह के आह्वान पर राज्य के सभी शिक्षको ने अपने विद्यालय में खाली पैर रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उक्त निर्देश के आलोक में झारोटेप के गोड्डा जिला अध्यक्ष डॉ सुमन कुमार के आह्वान पर गोड्डा जिला में भी सभी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षको ने नंगे पांव रहकर अपने पठन पाठन कार्य को संपादित किया।झारोटेफ के जिला अध्यक्ष डॉक्टर सुमन कुमार तथा जिला सचिव सुभाष चंद्र ने आदित्य रंजन द्वारा दिऐ गये बयान को अमर्यादित एवं अशिष्ट बताया ।उन्होंने आदित्य रंजन द्वारा शिक्षको को चप्पल से पीटने के बयान पर आपत्ति जताई और कहा कि एक जिम्मेदार पदाधिकारी द्वारा बयान किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं है। यदि वे अपने ब्यान पर कायम रहने है तो आगे वृहद आन्दोलन की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा।