गोड्डा। कार्यालय संवाददाता । जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर छह के बूथ पर रविवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को भी सुना गया। कार्यक्रम की शुरूआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्पांजलि से हुई। कार्यक्रम का संचालन भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद प्रीतम गाडिया ने किया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जिंदगी से सीख लेने की जरूरत है। उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज के अंतिम श्रेणी के लोगों तक को विकास की मुख्यधारा में शामिल करने की जरूरत है। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव मेहता ने कहा कि केन्द्र सरकार हर वर्ग, हर तबके के लिए कार्य कर रही है। मौके पर वार्ड के जवाहर साह, विष्णु गाडिया, मणिकांत पंडित, कृष्णा देवी, यशोदा देवी, मिथिलेश मंडल, अभिषेक कुमार, राहुल कुमार, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे। भाजपा नगर मंडल की ओर से नगर अध्यक्ष सच्चिदानंद सिन्हा उर्फ गप्पू सिन्हा की उपस्थिति में पंडित दीनदयाल की जयंती नगर मंडल के सभी बूथों पर मनाई गई। साथ ही साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात भी सभी बूथों पर सुनी गई। इस कार्यक्रम में शहरी क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर भाजपा के जिला अध्यक्ष राजीव मेहता, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अजीत सिंह, भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण कन्हैया, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश झा, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पवन झा, ठाकुर शिवेंद्र सिंह, रोशन सिंह बंटी, नीरज झा, भाजपा नगर मंत्री सुमित राज, गौरव भगत, रिंकी देवी, सरिता दुबे, नागौरी देवी, गीता देवी, रीटा झा, पप्पू शर्मा, सुशील साह, डबल्यू शाह, किशोर पंडित, पिंकी देवी, अनिल कुमार, मणि कुमार, रक्षित कश्यप, नजमुल हुदा, प्रीतम गाडिया के साथ पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सकरी फुलवार में सुनी गई प्रधानमंत्री के मन की बात
पोड़ैयाहाट। संवाददाता । प्रखंड के सकरी फुलवार पंचायत के बूथ नंबर 116, 117 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पूरे धूमधाम से मनायी गयी। सकरी फुलवार पंचायत के शक्ति केंदों और बूथ कमेटी के सदस्यों के साथ भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी बिमंत साह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने पंडित उपाध्याय के आदर्शों पर चलने की अपील की। मौके पर प्रधानमंत्री के मन की बात भी रेडियो पर सुनी गई। मौके पर सकरी फुलवार के मांझी हडाम रावण सोरेन, अरविंद ठाकुर, रोहित कुमार, संतोष ठाकुर, सीमा सोरन, रवि कुमार, मनोज ठाकुर , सुनीता मरांडी आदि उपस्थित थे।
ओपीएस की बहाली में महती भूमिका निभाने वालीं विधायक दीपिका को किया गया सम्मानित
हनवारा। संवाददाता। प्रखंड परिसर स्थित गांधी सद्भावना स्थल में रविवार को सभी विभाग के एनपीएस कर्मियों ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने के उपलक्ष्य में विधायक दीपिका पांडेय सिंह को डायरी, कलम और शॉल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रखंड सह संयोजक रितेश रंजन ने कहा कि झारखंड में सबसे पहले सिंह ने इस मुद्दे को विधानसभा में मजबूती से उठाया था और तब तक लगी रहीं जब तक कि यह लागू नहीं हो गया। जिला सह संयोजक मुरारी प्रसाद शर्मा ने कहा कि विधायक सिंह के अथक प्रयासों से ही पुरानी पेंशन योजना लागू हो पायी है। वहीं प्रखंड संयोजक अब्दुल मन्नान ने कहा कि विधायक के हौसले और जज्बे को वे सलाम करते हैं। बगैर उनके प्रयास के पुरानी पेंशन स्कीम राज्य में लागू हो पाना मुश्किल था। सम्मान समारोह में नियाज अहमद, शहजाद अनवर, नौशेरवन आदिल, खालिद तमीज, उत्तम कुमार, सनातन कुमार, निलेश कुमार, राजेंद्र पंडित, सुनील पंडित, सुनील सिंह, सोमेंद्र कुमार झा समेत दर्जनों सरकारी कर्मी उपस्थित थे।