देवघर/नगर संवाददाता। देवघर नगर निगम की ओर से 30 घंटे तक चलने वाले पांच दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम (ईडीपी) के बाद गुरुवार को नगर निगम कार्यालय परिसर में नगर आयुक्त सह प्रशासक रोहित सिन्हा के हाथों सभी 158 प्रशिक्षणार्थी को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। प्रशिक्षण प्रदाता संस्था एसेंसिव एजुकेयर प्राइवेट लिमिटेड एवं सारथी सोसायटी गिरिडीह के द्वारा किया गया। इस प्रशिक्षण में देवघर नगर निगम अंतर्गत संचालित दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित तथा वर्तमान वित्तीय वर्ष में बैंकों के माध्यम से क्रेडिट लिंकेज प्राप्त प्रत्येक स्वयं सहायता समूह के तीन सदस्यों एवं स्वरोजगार घटक के अंतर्गत व्यक्तिगत ऋण प्राप्त लाभार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिभागियों के व्यक्तिगत विश्वास एवं आत्मविश्वास में वृद्धि में सहायक होगा ताकि वह बदलते आर्थिक परिवेश में चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर व्यवसाय के संचालन में आने वाली समस्याओं का सफलता पूर्व हल कर अपने व्यवसाय का संस्था पूर्वक संचालन कर सके। कार्यक्रम प्रतिभागियों के उद्यमिता विकास, बाजार का वर्गीकरण एवं पहचान, सरकारी योजनाओं में अवसर, बाजार का पहचान, बिजनेस प्लान तैयार करना, बैंकिंग एवं वित्तीय वर्ष व्यवस्था की जानकारी, उनके साथ समन्वय बनाना, उपभोक्ताओं के साथ भी कालिक संबंध स्थापित करना आदि विषयों पर केंद्रित था। प्रमाण पत्र वितरण समारोह के मौके पर उप नगर आयुक्त सागरी बराल, सहायक नगर आयुक्त शशि शेखर सुमन, गौरव कुमार, हर्षवर्धन, नगर मिशन प्रबंधक कौशल किशोर, हिमांशु शेखर, सारथी सोसायटी के सचिव अमित जायसवाल, एसेनसिव से शांतनु, सामुदायिक संगठनकर्ता कुमारी अलका सोनी, श्वेता कुमारी एवं सभी सामुदायिक संसाधन सेवी उपस्थित थे।
सेविका-सहायिका ने निकाला मशाल जुलूस
- पांच अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड राज्य सेविका-सहायिका संघ के बैनर तले प्रदेश महासचिव राखी देवी के नेतृत्व में आठ सूत्री मांग को लेकर पांच अक्टूबर से आहूत अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर पुराना सदर अस्पताल से मशाल जुलूस निकाला गया जो वीर कुंवर सिंह चौक पर समाप्त हुई। राखी देवी ने कहा कि विभागीय द्वारा जारी सेवा शर्त नियमावली की अधिसूचना संख्या 2238एवं 2239 दिनांक 30/09/2022 में आंशिक संसोधन हेतु पूर्व समर्पित आवेदन पर अविलंब विचार हो, सहायक अध्यापक (पारा शिक्षकों) के समान आंगनबाड़ी सेविका सहायिका को मानदेय/वेतनमान के साथ सभी सुविधाओं की स्वीकृति देते हुए वार्षिक मानदेय वृद्धि की जटिलताओं को दूर सरल किया जाये ताकि समय पर वार्षिक मानदेय वृद्धि में कोई परेशानी नहीं हो। मानदेय का भुगतान केन्द्रांश एवं राज्यांश मद की राशि एक साथ ससमय हो तथा इसके समय पर भुगतान के लिए चक्रीय कोष की व्यवस्था हो। सेवानिवृत के बाद सेविका को 10 लाख एवं सहायिका को 5 लाख एक मुश्त सेवानिवृति का लाभ भुगतान हो तथा अंतिम मानदेय का 50 प्रतिशत पेंशन के रूप में भुगतान की स्वीकृति दी जाये। सर्वोच्च न्यायलय के आदेशानुसार सभी समाज कल्याण के संविदा कर्मियों के बीच व्याप्त मानदेय विसंगति (बाल विकास का मैट्रिक स्तरीय आदेश पाल मिशन वात्सल्य बाल संरक्षण के स्नातक -स्नात्तकोत्तर स्तरीय पदों से ज्यादा मासिक मानदेय उठाता हैं ) जिसे संसोधित कर आंगनबाड़ी कर्मियों को भी महंगाई एवं यात्रा भत्ता भुगतान समेत अन्य मांग शामिल हैं। इस अवसर पर इंदु झा, देवयंती देवी, माला देवी,सुंदरी तिर्की, रेखा कुमारी, रीमा देवी, मीरा देवी, अनीता बिरुवा, राखी देवी, वहालेन कच्छप,लीना सिन्हा, पुष्पा देवी, सावित्री देवी, सीता तिग्गा अशोक कुमार सिंह नयन, सुशील कुमार पाण्डेय, सोभा राजहंस समेत कई सहिया मौजूद थीं।
लोजपा युवा मार्चा की हुई बैठक
देवघर/वरीय संवाददाता। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) युवा प्रकोष्ठ की एक बैठक पुरनदाहा में झारखंड प्रदेश के युवा वरीय उपाध्यक्ष सह संथाल परगना प्रभारी लाल मनी झा के नेतृत्व में हुई। बैठक में दर्जनों कार्यकर्ता दूसरे दल को छोड़ कर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पर अपनी आस्था रखते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही देवघर जिला के नये युवा जिला अध्यक्ष अमित कुमार सिंह एवं निशांत कुमार को युवा प्रदेश सचिव बनाया गया। मौके पर देवराज कुमार, शिवराज सिंह मनीष सिंह रणवीर सिंह रोहित सिंह रमेश यादव मिस्टर आलम, भैरव कुमार दीपक सिंह सौरभ कुमार सुनील कुमार डब्लू सिंह लोकेश कुमार गुप्ता अविनाश यादव समीर सिंह कमलेश यादव सुरेश पासवान, सन्नी सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
नवरात्र शुरू, 12 को विजयादशमी के साथ संपन्न पूजा का होगा समापन
देवघर/नगर संवाददाता। दुर्गा पूजा भारतीय उपमहाद्वीप व दक्षिण एशिया में मनाया जाने वाला एक वार्षिक हिन्दू पर्व है। जिसमें हिन्दू देवी दुर्गा की पूजा की जाती है। यह पर्व हिन्दू देवी दुर्गा की बुराई के प्रतीक राक्षस महिषासुर पर विजय के रूप में मनाया जाता है। इस प्रकार यह पर्व बुराई पर भलाई की विजय के रूप में भी माना जाता है। पंडित जयनारायण पांडेय बताते हैं कि दुर्गा पूजा की उत्पत्ति प्राचीन भारतीय शास्त्रों में पाई जा सकती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार महिषासुर एक राक्षस था जिसे भगवान ब्रह्मा से वरदान मिला था कि उसे कोई भी देवता या मनुष्य पराजित नहीं कर सकता। इससे वह शक्तिशाली हो गया और उसने स्वर्ग में देवताओं को बहुत परेशान किया। देवताओं की मदद की गुहार के जवाब में भगवान ब्रह्मा ने भगवान विष्णु और भगवान शिव के साथ मिलकर देवी दुर्गा का निर्माण किया। उन्हें महिषासुर से लड़ने के लिए अपनी सर्वोच्च शक्तियां प्रदान की। महिषासुर और देवी दुर्गा के बीच भयंकर युद्ध हुआ। लाभ पाने के लिए राक्षस ने खुद को भैंसे में बदल लिया। यह संघर्ष 10 दिनों तक चला। जिसके अंत में देवी दुर्गा ने भैंसे का सिर काटकर और महिषासुर को हराकर विजय प्राप्त की। महिषासुर अपने मूल रूप में प्रकट हुआ।
पूजा मूहूर्त : तीन अक्टूबर 2024 गुरुवार को प्रतिपदा, घटस्थापना, शैलपुत्री पूजा, घटस्थापना मुहूर्त प्रात: 05:28 बजे से प्रात: 06:31 बजे तक था, 4 अक्टूबर शुक्रवार को द्वितीय चन्द्र दर्शन, ब्रह्मचारिणी पूजा 5 अक्टूबर शनिवार को द्वितीया, 6 अक्टूबर रविवार को सिन्दूर तृतीया, चंद्रघंटा पूजा, विनायक चतुर्थी, 7 अक्टूबर सोमवार को चतुर्थी, कुष्मांडा पूजा, उपांग ललिता व्रत, 8 अक्टूबर मंगलवार को पंचमी, सरस्वती आ”ान, 9 अक्टूबर बुधवार को षष्ठी, सरस्वती आ”ान, कात्यायनी पूजा, मूल नक्षत्र आह्वान मुहूर्त सुबह 10:25 बजे से शाम 04:42 बजे तक है, 10 अक्टूबर, गुरुवार को सप्तमी, सरस्वती पूजा, कालरात्रि पूजा, 11 अक्टूबर शुक्रवार को अष्टमी, दुर्गा अष्टमी, महागौरी पूजा, संधि पूजा, महानवमी, 12 अक्टूबर शनिवार को नवमी, दशमी, आयुध पूजा, नवमी होम, नवरात्रि पारण, दुर्गा विसर्जन, विजयादशमी पड़ रहा है।
कलश स्थापन के साथ शुरू हुई मां की आराधना
- बाबा मंदिर के भीतरखंड में सरकार पंडा ने शुरू की पूजा
देवघर/वरीय संवाददाता। शारदीय नवरात्र गुरुवार से कलश स्थापन के साथ या देवी सर्व भूतेशु मंत्रोच्चारण के साथ बाबा नगरी में शुरू हो गई है। लोग अपने घरों में कलश स्थापना कर माता प्रथम स्वरूप माता शैल पुत्री के उपासना में डूबे रहा। सभी जगह भक्ति का माहौल देखा गया। शक्तिपीठ होने के कारण देश के विभिन्न राज्यों से शक्ति उपासक बाबा नगरी पहुंच कर शक्ति की उपासना में रत हो गये है। बाबा। मंदिर स्थित भीतरखंड दुर्गा पूजा का संकल्प सरदार पंडा गुलाब नंद ओझा ने लिया।
बालानंद आश्रम में प्रतिमा स्थापित कर हुई कुंवारी पूजा : देवघर के नौलखा मंदिर में गुरुवार को नवरात्रि शुरू होने के साथ ही मॉ की आराधना शुरू हो गई। यहां पहले पूजा से ही माता की प्रतिमा वेदी पर स्थापित हो जाती है। यहां की गुरु परंपरा रही है और यह पूजा 9 दिन तक नौ कन्या के साथ चलेगी। यहां की पूजा विधि वैदिक रीति-रिवाज होती है करीबन 80 साल से या पूजा यहां होती आ रही है। पहले गुरु बालानंद ब्रह्मचारी, दूसरे गुरु मोहननंद ब्रह्मचारी रहे हैं और तीसरे गुरु संविदा नंद ब्रह्मचारी हैं। जो मां की आराधना कर रहे हैं। यहां भक्त लोग दिल्ली, कोलकाता, आसनसोल और विदेश से भी श्रद्धालु यहां आते हैं और मां की आराधना करते हैं। यहां की पूजा 11 ब्राह्मण के द्वारा की जाती है कन्या पूजन गौ पूजन के साथ यह पूजा शुरू होती है। प्रत्येक दिन तिथि के अनुसार कन्या की संख्या बढ़ती रहती है।
भारतीय संस्कृति के अनुरूप हो गरबा डांडिया का आयोजन : विहिप बजरंग दल
देवघर/नगर संवाददाता। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला मंत्री विक्रम सिंह एवं जिला संयोजक अभिषेक मिश्रा ने संयुक्त प्रेस बयान जारी कर कहा है कि नगर एवं जिले मे आयोजित होने वाले गरबा, डांडिया उत्सव भारतीय संस्कृति के तहत आयोजित करें। नवरात्रि के दौरान किए जाने वाले गरबा एवं डांडिया उत्सव धार्मिक है, लेकिन इनको लोगों ने मनोरंजन और धन कमाने का साधन बना लिया है। इसके लिए वह हमारे पावन संस्कृति धार्मिक अनुष्ठान को धूमिल कर फुहार अश्लील गाने चलते हैं। इन आयोजनों में सिर्फ टिकट चेक करते हैं लेकिन आईडी कार्ड नहीं देखते। इस वजह से कई गैर हिंदू धर्म के लोग, जो हिंदू धर्म का सम्मान तक नहीं करते है वो भी उनको दूषित करने हमारी बहन बेटी को छेड़ने आते हैं और यही से लव जिहाद की शुरुआत होती है। गौ मांस भक्षण करने वाले लोगों को ही शास्त्रों में राक्षस कहा गया है। इस जमाने में राक्षस हमारे धार्मिक आयोजन यज्ञ आदि में दूषित सामग्री फेंक कर हमारी भक्ति और शक्ति में बाधा उत्पन्न करते थे। वर्तमान में गौ मांस भक्षण करने वाले लोग ही हमारे गरबा डांडिया धार्मिक कार्यक्रम को दूषित करते हैं। आयोजकों को पत्र जारी कर नवरात्रि में खेले जाने वाले डांडिया में फुहर और अश्लील फिल्मी गानों के साथ-साथ विधर्मीयों के प्रवेश पर पूर्ण रूप प्रतिबंध लगाने के लिए कहा जाएगा। यह कदम लव जिहाद को रोकने एवं नवरात्रि की पवित्रता को बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। साथ ही विहिप बजरंग दल जिले के सभी सनातनियों से निवेदन किया है कि पूजा पंडाल में एवं मां का प्रतिमा विसर्जन में भक्तिमय गाने का प्रयोग करें। मांस मदिरा सेवन कर पूजा पंडाल में न जाए। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के सभी बजरंगी अपने अपने मोहल्ले, ग्राम, पंचायत, प्रखंड एवं नगर के मोहल्ले में पूजा स्थल पंडाल के आसपास निगरानी रखेंगे। कहीं भी कोई भी गड़बड़ी महसूस होने पर वहां के नजदीकी थाना प्रशासन को सूचित करेंगे। साथ ही तुरंत जिला समिति के अधिकारियों को भी सूचित करेंगे।
ट्रक ने युवक को कुचला, मौत
- विरोध में स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम
देवघर/संवाददाता। जिले के रिखिया थाना इलाके के बंधा स्थित बैजनाथपुर-कुंडा बाईपास सड़क पर ट्रक ने एक व्यक्ति को रौंदा दिया। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम करीब 38 वर्षीय चंदन कुमार ठाकुर है जो बंधा का ही रहने वाला है। धक्का मारने के बाद चालक ट्रक को भगा कर उजाला चौक तक ले गया। उजाला चौक के पास ट्रक को खड़ी चालक और सह चालक मौके पर से फरार हो गया। जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर काफी संख्या में जुट गए। सड़क पर ही मृतक के परिजन शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रो रहे थे। सूचना मिलते ही रिखिया थाना प्रभारी संजय कुमार, कुंडा थाना के एसआई उदय सिंह सदलबल घटना स्थल पहुंचे। लोगों ने लगभग डेढ़ घंटे के लिए बाईपास सड़क को जाम कर दिया। पुलिस के काफी समझाने बुझाने के बाद लोग जाम स्थल से हटे। बताया जाता है कि चंदन सड़क किनारे बाइक लगा कर खड़ा था। उसी दौरान अनियंत्रित ट्रक के चालक ने उसे कुचल दिया। रिखिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गयी है।
घर से सब्जी लाने निकला था चंदन : परिजनों ने बताया कि चंदन घर से बाइक से सब्जी लाने निकला था। सब्जी लेकर वह लौट रहा था। घर से कुछ दूरी पर ही बाइपास सड़क के किनारे बाइक लगाकर खड़ा था। उसी दौरान ट्रक चालक ने तेजगति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे कूचल दिया। जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गयी। चंदन के बाइक की डिक्की में भिंडी रखा था। बताया कि चंदन को एक बेटा और एक बेटी है। वहीं रिखिया पुलिस से धक्का मारने वाले ट्रक को जब्त कर लिया है।
जसीडीह में बस की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत
- बस चालक फरार, परिजनों का रो-रोकर हालत बुरी
जसीडीह/संवाददाता। थानांतर्गत जसीडीह-चकाई मुख्य मार्ग स्थित मानिकपुर मोड़ के समीप गुरुवार को बस की चपेट में आने से बाइक चालक की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई। घटना के बाद बस छोड़कर कर चालक एवं खलासी फरार हो गया। वहीं सूचना पाकर जसीडीह थाना के सब इंस्पेक्टर सुधीर खलको, एएसआई अजीत तिवारी एवं शशिभूषण राय बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। साथ ही घटना की छानबीन कर बस एवं शव को कब्जे में कर लिया। जबकि आक्रोशित ग्रामीणों को पुलिस ने स्थानीय नेता राजीव रंजन उर्फ गुलाब यादव के सहयोग से शांत कर शव को एंबुलेंस से सदर अस्पताल देवघर भेज दिया। वहीं शव को देखकर जसीडीह थाना क्षेत्र के केनमनकाठी गांव निवासी नंद किशोर यादव ने चचेरा बहनोई सुनील कुमार यादव (36) के नाम से पहचान की। सुनील केनमनकाठी गांव निवासी स्व. राजेन्द्र यादव का दामाद था और ससुराल में ही रह कर देवघर बस स्टैंड के समीप मजदूरी का काम करता था। पत्नी सुनीता देवी बीमार रहने के कारण गुरुवार को बाइक नंबर-जेएच-15एजी/3200 से दवा लाने गया था और वापस लौटने के दौरान मानिकपुर मोड़ के समीप जैसे मुड़ा था कि नयन बस नंबर-बीआर-46 सी/9898 को तेजी से चलाते हुए चालक जसीडीह से चकाई की ओर जाने के क्रम में बाइक सहित चालक सुनील कुमार यादव को चपेट में ले लिया। जिससे घटनास्थल पर ही बाइक के साथ रोड पर गिर पड़ा और बुरी तरह जख्मी हो जाने से घटना स्थल पर ही सुनील कुमार यादव की मृत्यु हो गई। वहीं सूचना पाकर घटनास्थल पहुंचे परिजन एवं पत्नी सुनीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि सुनील कुमार यादव की मृत्यु हो जाने से पत्नी सुनीता देवी और एक चार साल का लड़का विकास कुमार रह गया। सुनील के सास और ससुर की मृत्यु पहले ही हो चुकी है। मां और बेटा को सहारा देने वाला अब कोई नहीं है।
मोबाइल की छिनतई
देवघर/संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ इलाके में एक छात्र से मोबाइल छिनतई कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर अंकित कुमार ने आवेदन देकर नगर थाना में शिकायत किया है। कहा है कि वह नंदन पहाड़ इलाके से गुजर रहा था। उसी क्रम में दो अज्ञात युवक पहुंचा और जबरन हाथ से मोबाइल छिनतई कर फरार हो गया। नगर पुलिस आवेदन लेकर जांच में जुट गयी है।
दुकानदार से मोबाइल की छिनतई
देवघर/संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के जमुनाजोर पुल इलाके में स्थित एक मिठाई दुकानदरा से दुकान में घूस कर जबरन मोबाइल छिनतई कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर माखनचोर नामक मिठाई दुकानदार के द्वारा आवेदन देकर थाना में शिकायत किया गया है। कहा है कि दलित टोला का दो युवक जबरन दुकान में घुसकर पहले नाश्ता किया। जब उससे पैसे की मांग की गयी तो उन्होंने रूपये देने से इंकार कर दिया और कुर्सी में लात मारते हुए दुकान का शीशा फोड़ देने की धमकी दी। कहा है कि दोनों के द्वारा दुकान में घूस कर जबरन मोबाइल छिनतई कर लिया गया। उसने मोबाइल छिनतई करने वाले दोनों उचक्कों के नाम भी बताये हैं। नगर पुलिस शिकायत लेकर जांच में जुट गयी है।
छिनतई मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, गया जेल
देवघर/संवाददाता। नगर थाना पुलिस ने छिनतई के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। जेल गये आरोपियों में दीपक धपरा और पवन धपरा का नाम शामिल है। दोनों थाना क्षेत्र के धपरा टोला बस स्टैंड इलाके का रहने वाला है। बताते चलें कि दो अक्टूबर को दिनदहाड़े सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के जरा निवासी प्रदीप कुमार यादव से बदमाशों ने 16 हजार 930 रुपए की छिनतई बजाला चौक स्थित तीन नंबर फाड़ी के पास कर लिया था। मौके पर ही स्थानीय लोगों की मदद से एक आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। इस मामले में प्रदीप कुमार यादव ने 6 नामजद और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। जिसमें दीपक धपरा, पवन धपरा, बादल धपरा, निगम धपरा, लक्ष्मण धपरा, भोला धपरा सहित अज्ञात सभी साकिन धपरा टोला बस स्टैंड के रहने वाले को आरोपी बनाया है। इस मामले में दो आरोपी दीपक धपरा और पवन धपरा को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद गुरूवार को जेल भेज दिया गया।
चोरी का आरोपी गया जेल
देवघर/संवाददाता। नगर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में फरार चल रहे अप्राथमिक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम रविन्द्र पासवान है जो सिमावर्ती बिहार के जमुई जिला के चन्द्रमंडी थाना क्षेत्र के रायचौक का रहने वाला है। वह थाना कांड संख्या 460/24 का आरोपी था। बताते चलें कि एक अगस्त को घर में चोरी हो जाने को लेकर राजेन्द्र नगर शहीद आश्रम रोड निवासी संतोष कुमार ने मामला दर्ज कराया था। मामले में करीब दो लाख नकद सहित 18 लाख की जेवरात की चोरी कर लिये जाने को लेकर मामला दर्ज कराया था। इस मामले में नगर पुलिस पूर्व में भी कई आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस अनुसंधान में रविन्द्र पासवान का नाम सामने आया था।
इंटक नेताओ ने चलाया जनसंपर्क अभियान
देवघर/वरीय संवाददाता। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार एवं मधुपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष त्रिपुरारी सिंह ने मधुपुर विधानसभा स्थित बन्दे, तेतरिया, ढकढका, कलहाजोर एवं मिसरना में जनसंपर्क अभियान चलाया। उक्त अवसर पर अजय कुमार ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना एवं उनकी समस्याओं का निदान करने का वादा किया तथा साथ ही कांग्रेस की नीतियों एवं सिद्धांतों से भी परिचित कराया तथा झारखंड सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी।
वन्य प्राणी सप्ताह पर मैत्रेया कीड्स स्कूल के बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी
देवघर/नगर संवाददाता। प्रति वर्ष देश भर में 2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाने वाला वन्य प्राणी सप्ताह के तहत देवघर वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिषेक भूषण के निर्देश पर वन क्षेत्र पदाधिकारी एसडी सिंह के नेतृत्व में स्थानीय मैत्रेया किड्स स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा गुरुवार को स्कूल से अंबेडकर चौक तक प्रभातफेरी निकाला गया। साथ ही वन्य जीवों के संरक्षण, सुरक्षा व सरकार द्वारा उनके हित में बनाए गए कानून के बारे में जागरूकता फैलाने का काम किया गया। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक एसडी मिश्रा, प्राचार्य विनीता मिश्रा द्वारा बच्चों को वन्य प्राणी के महत्व के बारे में जानकारी दी। मौके पर उप परिसर पदाधिकारी राजीव रंजन, सुमन वर्मा, विक्रमजीत सिंह, प्रकाश राणा, निलेश रंजन, गृहरक्षक संतोष व रौशन शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।