• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

बढ़ता ही जा रहा समस्याओं के समाधान का भरोसा

October 21, 2022

नौ कुण्डीय सूर्य नारायण महायज्ञ में शामिल हुईं विधायक दीपिका

May 28, 2023

पदाधिकारी सिर्फ ड्यूटी नहीं करें, जिम्मेदारी निभायें: आलमगीर

May 28, 2023

रात में चोरी छुपे चल रहे अवैध पत्थर कारोबार पर डीसी ने की बड़ी कार्रवाई

May 28, 2023

सांसद और विधायक ने सदर अस्पताल में सेंट्रल लैब का किया उद्घाटन

May 28, 2023

गंगा तट पर युवक को गोलियों से भूना, मौत

May 28, 2023

रवि कुमार ने रक्तदान कर बचाई जान

May 28, 2023

पहले से तय कार्यक्रम की वजह से नीति आयोग की बैठक में नहीं हुआ शामिल : मुख्यमंत्री

May 28, 2023

भाजयुमो महासंपर्क अभियान के तहत 75 लाख युवाओं को संगठन से जोड़ेगी : प्रवीण

May 28, 2023

चाकू मार कर दिनदहाड़े युवक की हत्या

May 28, 2023

जनता दरबार में दो मामलों का हुआ निष्पादन

May 28, 2023

आठ दिनों से ठप पड़ा है वाटर सप्लाई, लोग परेशान

May 28, 2023

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

May 28, 2023
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, May 29, 2023
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    चाकू मार कर दिनदहाड़े युवक की हत्या

    ट्रैक्टर ऑनर एसोसिएशन के सदस्यों ने की सीओ से मुलाकात

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar

    पहले से तय कार्यक्रम की वजह से नीति आयोग की बैठक में नहीं हुआ शामिल : मुख्यमंत्री

    भाजयुमो महासंपर्क अभियान के तहत 75 लाख युवाओं को संगठन से जोड़ेगी : प्रवीण

    जनता दरबार में दो मामलों का हुआ निष्पादन

    जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष बने शर्मा और महासचिव चुने गये अमित

    आगामी पांच जून को राजद जिला मुख्यालय में करेगा धरना-प्रदर्शन

    ऑनलाइन वेबिनार के माध्यम से छात्र-छात्राओं को दिये गये जरूरी सुझाव

    समस्या को लेकर आरटीपीएस प्रबंधन और ठेकेदार यूनियन के बीच वार्ता

    डेकोरेटर संचालक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया

    सीएम ने राजगीर के पहाड़ी क्षेत्र में अगलगी की घटना का किया हवाई सर्वेक्षण

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    नौ कुण्डीय सूर्य नारायण महायज्ञ में शामिल हुईं विधायक दीपिका

    पदाधिकारी सिर्फ ड्यूटी नहीं करें, जिम्मेदारी निभायें: आलमगीर

    रात में चोरी छुपे चल रहे अवैध पत्थर कारोबार पर डीसी ने की बड़ी कार्रवाई

    सांसद और विधायक ने सदर अस्पताल में सेंट्रल लैब का किया उद्घाटन

    गंगा तट पर युवक को गोलियों से भूना, मौत

    रवि कुमार ने रक्तदान कर बचाई जान

    आठ दिनों से ठप पड़ा है वाटर सप्लाई, लोग परेशान

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

    दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

  • Politics
  • Education

    अनुबंध पर बहाल टिचिंग स्टॉफ के भरोषे चल रहा विवि का सेंट्रल लाइब्रेरी

  • Sports
  • Health
  • Business
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Sahibganj

बढ़ता ही जा रहा समस्याओं के समाधान का भरोसा

by admin
October 21, 2022
in Sahibganj
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आठवां दिन

साहिबगंज/पंच टीम। आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के पहले चरण के आठवें दिन गुरुवार को बरहेट प्रखंड के डोराय संथाली पंचायत, बरहरवा प्रखंड के महराजपुर पंचायत, उधवा प्रखंड के उत्तर बेगमगंज पंचायत, बोरियो प्रखंड के विसनपुर पंचायत, मंडरो प्रखंड के गडरा पंचायत, राजमहल प्रखंड के गुनिहारी पंचायत में शिविर लगाया गया। राजमहल प्रखंड के गुनिहारी पंचायत अंतर्गत मंडई स्थित उच्च विद्यालय में शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ बीडीओ कंचन सिंह, सीओ प्रीति लता किस्कू, नपं अध्यक्ष सह झामुमो नेता केताबुद्दीन शेख, जिला परिषद सदस्य रणधीर सिंह, अब्दुल बारिक शेख, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष घीसू शेख व मुखिया सुखवा उरांव ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में कई आवेदकों की समस्या का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया। कई को जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया। लोगों को योजनाओं की जानकारी भी दी गयी। इस दौरान 6 लाख, 63 हजार से अधिक की राशि से बनने वाले आंगनबाड़ी भवन का भी शिलान्यास किया गया। मौके पर पंचायत के जनप्रतिनिधि, लाभुक तथा ग्रामीण मौजूद थे। मंडरो प्रखंड के गडरा पंचायत में बीडीओ कनक ज्वाला ने लोगों की समस्याएं सुनी और उनका समाधान किया। मौके पर कैलाश प्रसाद साहू समेत अन्य मौजूद थे। बोरियो प्रखंड क्षेत्र के बिशनपुर पंचायत में बीडीओ टुडू दिलीप व प्रखंड प्रमुख शांति बास्की ने कई लोगों की समस्याओं का समाधान ऑन द स्पॉट किया। मौके पर बीपीओ मनीष कुमार, सीडीपीओ रेवा रानी, ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर मनीष रंजन, कंप्यूटर ऑपरेटर सनी कुमार, झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड सचिव गफ्फार अंसारी, शकील अहमद, फरहान अंसारी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। बरहड़वा प्रखंड के महाराजपुर पंचायत भवन में जिला आपूर्ति पदाधिकारी जयदीप तिग्गा ने शिविर का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू, अंचलाधिकारी देवराज गुप्ता, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास, मुखिया मनवार हुसैन ने लोगों की समस्याओं का समाधान किया। मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, कांग्रेस प्रखंड महासचिव निताय सरकार, बीपीआरओ सुरेन्द्र साह, बीपीओ अखिलेश कुमार, शंकर सिंह, शुभम कुमार, सहायक विद्युत अभियंता ओम प्रकाश चौहान, अंचल निरीक्षक प्रकाश बेसरा सहित अन्य मौजूद थे। उधवा प्रखंड क्षेत्र के उत्तर बेगमगंज पंचायत में बीडीओ राहुल देव, प्रमुख स्टेनशिला सोरेन, मुखिया प्रियंका कुमारी, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष तमरुद्दीन शेख, जिला परिषद सदस्य सहनारा बीवी ने समस्याओं का समाधान किया। मौके पर प्रखंड समन्वयक अभिजीत कुमार, बीपीओ गगन बापू, सुमित कुमार, बलराम दास, शिवपति मंडल, शहर वर्दी, राजा आजित, शाहजहां अंसारी, पंचायत सचिव जनकदेव यादव, विकास चौधरी सहित अन्य मौजूद थे। आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को बरहेट प्रखंड के गोपलाडीह पंचायत, बरहरवा प्रखंड के बटाईल पंचायत, उधवा प्रखंड के उत्तर पलासगाछी पंचायत, बोरियो प्रखंड के बोरियो बाजार पंचायत, तालझारी प्रखंड के मसकलैया पंचायत, पतना प्रखंड के छोटा रांगा पंचायत, साहिबगंज प्रखंड के गंगा प्रसाद पूरब पंचायत, राजमहल प्रखंड के कसवा पंचायत में शिविर लगाया जाएगा।

हरि बोल, हरि बोल से भक्तिमय हुआ इलाका

तीनपहाड़। संवाददाता। राजमहल प्रखंड अंतर्गत तीनपहाड़ के बभनगामा मोड़ स्थित काली मंदिर में मंगलवार की संध्या विश्वास परिवार व स्थानीय लोगों के सहयोग से गुरु चांद, हरी चांद, शांति मां की विधिवत पूजा-अर्चना हुई। इस पूजा उत्सव को मतुवा समुदाय के लोग व भक्तगण गास्सी के नाम से संबोधित करते हैं। आशिन माह के अंतिम रात को उक्त त्योहार मनाया जाता है। काली मंदिर के साधक सुशांत कुमार विश्वास ने कहा कि पूजा उत्सव बीते लगभग बीस वर्षों से मनाते आ रहे हैं। सुशांत कुमार विश्वास ने कहा कि इस युग में कर्म को प्रबल माना गया है। मुंह में हरी का नाम और हाथ में काम की आवश्यकता है। पूजा उत्सव में राजमहल, श्रीघर दियारा, पश्चिम बंगाल के फरक्का, मालदा के सहित अन्य जगहों से भक्तों की कुल नौ टोली हरि बोल, हरि बोल का जयकारा लगाते पहुंची। कोलकाता के पुरोहित सुदीप्तो चटर्जी ने मंत्रोच्चारण कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर जिप सदस्य रणधीर सिंह, संजीव अग्रवाल, विनोद कुमार, अभय सिंह, ओम प्रकाश सिंह, लड्डू, राजा, त्रिपुरारी यादव, रीता विश्वास, सुनीता मंडल, सुदीप विश्वास, सुब्रत विश्वास, पारितोष विश्वास, संजीव मायती, सुप्रिया, गायत्री देवी, सीमा विश्वास, मोती, जितेन सिंह, विजय मंडल, सुबोल शील, मनोज गुप्ता, सुमन मयती, सिदाम मंडल, बेनु गोपाल विश्वास, प्रशांत दास, विजय गुप्ता, कन्हाई ठाकुर, दीपक चंद्रवंशी, विपल्व दत्ता, गोपाल ठाकुर, गौतम दास सहित दर्जनों मौजूद थे।

मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर खुशी

साहिबगंज। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कांग्रेसजनों ने गांधी चौक एवं बाटा चौक पर मल्लिकार्जुन खड़गे जिंदाबाद, कांग्रेस जिंदाबाद के जम कर नारे लगाए। साथ ही एक-दूसरे को मिठाई खिला कर और अबीर लगा कर बधाई दी। जिला अध्यक्ष अनुकूल मिश्रा ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत कांग्रेस पार्टी की जीत है। मौके पर प्रदेश प्रतिनिधि मुर्शाद अली, जिला उपाध्यक्ष कलीमुद्दीन, बासुकी यादव, सुल्तान, नितेश ओझा, विनोद कुमार पांडेय व अन्य मौजूद थे।

एनएच- 80 के चौड़ीकरण की बाधा हुई दूर
मंडरो/संवाददाता। एनएच-80 निर्माण को मिला फॉरेस्ट क्लीयरेन्स। जीरो माइल से मिर्जाचौकी तक वर्तमान एनएच- 80 के चौड़ीकरण और निर्माण को लेकर सबसे बड़ी बाधा दूर हो गयी है। एनएच डिवीजन को वन विभाग से फॉरेस्ट क्लीयरेन्स मिल गया है। पिछले आठ महीनों के बाद निर्माण को लेकर सारी बाधा दूर हो गयी। क्लीयरेन्स मिलने से 3,980 पेड़ों की कटिंग और 2,583 पेड़ों की शिफ्टिंग का काम जल्द शुरू होगा। ———————
आगलगी में तीन घर जल कर राख

उधवा। संवाददाता। राधानगर थाना क्षेत्र के पश्चिमी उधवा, बाबू टोला में गुरुवार की दोपहर खाना बनाने के दौरान आग लगने से एक घर जल कर राख हो गया। जानकारी के अनुसार मजीद शेख की बहू रसोई में खाना बना रही थी। इस दौरान अचानक चूल्हा से निकली चिंगारी से घर में आग लग गयी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक रसोईघर समेत दो कमरे जल कर राख हो गए। वहीं उत्तर बेगमगंज के काशीनाथ टोला में गुरुवार दोपहर खाना बनाने के दौरान आग लगने से दो घर जल कर राख हो गया। जानकारी के अनुसार बेचन मंडल की पत्नी निति कुमारी रसोई में खाना बना रही थी। इसी बीच घर में आग लग गयी। आग ने उनके ससुर कालीचरण मंडल के घर को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

सीमा विवाद को लेकर खदान की मापी

मंडरो। संवाददाता। अंचल के मुंडली मौजा में दो पत्थर व्यवसाई टिंकल भगत एवं तारकेश्वर जायसवाल के बीच खदान सीमा क्षेत्र के विवाद को लेकर जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार ने खदानों की मापी कराई। इस दौरान डीएमओ ने दो हाइवा व पोप्लेन भी जब्त किया है। मौके पर मिर्जाचौकी थाना प्रभारी अशोक प्रसाद, अंचल अमीन प्रभात कुमार व अन्य मौजूद थे।

सार्वजनिक छठ पूजा समिति ने डीसी से की घाट पर सुविधा की मांग
राजमहल। संवाददाता। छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सार्वजनिक छठ पूजा समिति ने उपायुक्त को आवेदन देकर कई मांग की है। जिस पर संज्ञान लेते हुए डीसी ने संबंधित विभाग को प्रतिलिपि सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित किया है। उक्त बातों की जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष दीप सिंह ने बताया कि समिति ने नगर क्षेत्र में समुचित साफ-सफाई तथा पानी छिड़काव, शहर के बिजली खंभों में रोशनी की पूर्ण व्यवस्था, एनएच 80 की मरम्मत, सूर्य देव घाट में साफ-सफाई एवं कूड़ेदान की व्यवस्था, गंगा घाट में लगे एलईडी लाइट की मरम्मत, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए गंगा नदी में बांस की बैरिकेडिंग, श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, अग्निशमन वाहन की व्यवस्था, महिला सुरक्षा बल सहित पुलिस बल की तैनाती, संध्या एवं प्रात: अर्घ्य के समय गंगा में गोताखोर एवं नाव व मोटर बोट से निगरानी, पर्व के दौरान व्रतियों के गंगा घाट तक आने-जाने के दौरान भारी वाहनों के आवागमन पर पाबंदी सहित अन्य मांग की थी।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

जीवाश्म-चट्टान के संरक्षण की दिशा में पहल तेज

January 11, 2023

लखराज जमीन की समस्या पूर्ववर्ती रघुवर सरकार की देन : सूरज

March 19, 2023

पहाड़िया महिला से दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

December 19, 2022

नौ कुण्डीय सूर्य नारायण महायज्ञ में शामिल हुईं विधायक दीपिका

0

स्वर्ग व नरक की थीम पर शिवलोक परिसर में बन रहा है पंडाल

0

राष्ट्र स्वयंसेविका संघ ने किया डांडिया उत्सव का आयोजन

0

नौ कुण्डीय सूर्य नारायण महायज्ञ में शामिल हुईं विधायक दीपिका

May 28, 2023

पदाधिकारी सिर्फ ड्यूटी नहीं करें, जिम्मेदारी निभायें: आलमगीर

May 28, 2023

रात में चोरी छुपे चल रहे अवैध पत्थर कारोबार पर डीसी ने की बड़ी कार्रवाई

May 28, 2023
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store