मसलिया/निज संवाददाता। मसलिया प्रखंड सभागार में गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी महेश्वर महतो की उपस्थिति में पंचायत समिति सदस्यों की शपथ ग्रहण के साथ प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख चनाव संपन्न हुआ। प्रमुख पद के लिए बासुदेव टुडू एवं अनामिका हेम्ब्रम ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। 25 पंचायत समिति सदस्यों ने मतदान किया जिसमें बासुदेव टुडू को 19 मत तथा अनामिका हेम्ब्रम 6 मत प्राप्त हुआ। अनुमंडल पदाधिकारी ने बासुदेव टुडू को प्रमुख पद हेतु निर्वाचित घोषित किया और प्रमाण पत्र देकर पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलाई। उप प्रमुख के चुनाव में षष्टी पद नंदी निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसके पश्चात जीत के खुशी में मसलिया बाजार में प्रमुख के समर्थकों ने बिजय जुलुस डीजे के साथ निकाला।
चार पंचायतों में उप मुखिया का हुआ चुनाव
मसानजोड़/निज संवाददाता। सीओ जामुन रविदास ने गुरुवार को दरबारपुर एवं रानिबहाल पंचयात में उप मुखिया का चुनाव करवाया। दरबारपुर पंचयात के जगरनाथ मरांडी को उप मुखिया चुना गया हैं। रानिबहाल पंचयात के उप मुखिया के रूप में प्रिया राय का चयन किया गया हैं। दुमका प्रखण्ड के बेहराबॉक में बॉबी देवी उप मुखिया चुनी गयी। बोबी देबी को 04, कुसुम देवी को 01 और सोनालाल हाँसदा को 03 मत प्राप्त हुए जबकि 02 मत को रद्द कर दिया गया। गोलपुर में संतोष मराण्डी उप मुखिया निर्वाचित हुए। संतोष मराण्डी को 07 मत प्राप्त हुए जबकि शिलवन्ती हेम्ब्रम को 05 मत। बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने दोनों को उपमुखिया पद का शपथ दिलाया।
तीन पंचायत में उप मुखिया का चुनाव संपन्न
जामा/निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में अंतिम दिन गुरुवार को तीन पंचातय में उपमुखिया का चुनाव हुआ। निवार्ची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी जामा की मौजूदगी में लगला पंचायत भवन में उपमुखिया का चुनाव संपन्न कराया गया जिसमें पोलीना मुर्मू को 9 मत और देवनारायण कुंवर को 3 मत मिले। 6 मतांे से जीतकर पोलीना मुर्मू लगला पंचायत की उपमुखिया बनी। आसनजोर पंचायत में उपमुखिया में गुजर माल 5 मत लेकर विजयी हुआ। चिगलपहाड़ी पंचायत में अंचलाधिकारी आशीष कुमार मंडल के देख-रेख में उप मुखिया का चुनाव हुआ। देवीलाल टुडू 7 मत पाकर विजयी घोषित हुआ।