पाकुड़/संवाददाता। शहर में होने वाले नगर परिषद आम चुनाव 2022-23 के लिए समाहरणालय सभागार में मतदाता सूची संशोधन के लिए सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मौजूद उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगर परिषद) सह कार्यपालक दंडाधिकारी जिला पंचायतीराज पदाधिकारी प्रमोद कुमार दास एवं आयोग द्वारा प्रशिक्षित कंप्यूटर ऑपरेटर अमित कुमार आर्य के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों के द्वारा बताया गया कि विखंडन संबंधित कार्य को विभाग के निर्देशानुसार 17 अक्टूबर, 2022 तक पूर्ण कर लेना है एवं मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 19 अक्टूबर, 2022 को एवं दावा-आपत्ति 29 अक्टूबर 2022 तक प्राप्त किया जाना है। दावा-आपत्ति का निराकरण एवं मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 04 नवंबर, 2022 तक किया जाना है।