दुमका/नगर संवाददाता। रविवार को भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन (बीजेएमटीयू) के दुमका ग्रामीण मंडल के संगठन का विस्तार किया गया। कार्यक्रम में मौजूद पूर्व मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने कहा के कार्यकताअरं को सबसे पहले अपने दायित्व एवं कर्तव्यों का बोध होना अत्यंत आवश्यक है। इस यूनियन से जुड़े सभी कार्यकताअरं को यह जानकारी निश्चित रूप से अपने पास रखें चाहिए कि उनका कार्यक्षेत्र किन लोगों के बीच है और कैसे हम उन्हें ज्यादा से ज्यादा लाभ दिला सकते हैं। यूनियन अपने कार्यों के अलावा केंद्र सरकार द्वारा जनहित में जारी सभी योजनाओं का प्रचार प्रसार ग्रास रूट लेवल तक करें एवं इसका लाभ जनता को दिलाए, यह भी महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दिलीप साह एवं मंच संचालन उपाध्यक्ष नीरज भंडारी ने किया। मौके पर उपाध्यक्ष विजय प्रसाद, उत्तम पाल, तरुण नंदी, जिला महासचिव शावर्ण मनोज कुणाल, जिला संगठन प्रभारी भुनेश्वर, सह संगठन प्रभारी पंकज झा, सचिव हेमलाल सोरेन, दुमका प्रखंड अध्यक्ष गणपति पाल, मसलिया प्रखंड अध्यक्ष राजीव, रानीश्वर प्रखंड अध्यक्ष मिथुन दास एवं जरमुंडी प्रखंड अध्यक्ष कपिल मंडल मौजूद थे। दुमका प्रखंड कमिटि का विस्तार करते हुए जयचंद पाल को कार्यकारी अध्यक्ष, अशोक कुमार पंडित, मनजीत कुमार वैद्य व विजय महतो को उपाध्यक्ष, समरेश झा को महासचिव, राजकुमार, वासुदेव मंडल, कैलाश सोरेन को सचिव, भीम मंडल को कोषाध्यक्ष, पंकज झा को मीडिया प्रभारी बनाया गया। आसनसोल से योगेंद्र कुमार, बेहराबांक से राजेश यादव, रामपुर से अमित राम, दरबारपुर से जितेंद्र सोरेन, रानीबहाल से विशाल मिर्धा, शादीपुर से सावन कुमार वैद्य, पारशिमला से प्रदीप गुप्ता, बडतल्ली से संगीता मरांडी, मुड़भंगा से जिया पाल, राजबांध से सुमित मुर्मू, गोलपुर से सुनीता पूजहर, भुरकुंडा से अशोक हाँसदा, केराबनी से सुजीत कुमार मिर्धा, मालभंडारो से राजू मुर्मू, गादी कोरिया मनोज तुरी, हरिपुर से उर्मिला हेम्ब्रम, सरुवा से बबलू मंडल, दुधानी से रितेश जायसवाल, पुराना दुमका से रोहित सिंह, बंदरजोड़ी से राजेश दुबे, कड़हलबिल से आलोक कुमार साह, लखीकुंडी से बादल गोस्वामी एवं केशियाबहाल से खोखन धीवर को पंचायत प्रमुख बनाया गया।