- जिला कमेटी की बैठक में समारोह को सफल बनाने की बनाई गई रणनीति
देवघर/नगर संवाददाता। गुरुवार भाजपा जिला कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक जिला उपाध्यक्ष राकेश नरौने सुग्गा के जिला उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला प्रभारी बबलू भगत मुख्य रूप से उपस्थित थे। सर्वप्रथम बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही वंदे मातरम गान के साथ बैठक की शुरुआत हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य भाजपा समर्थक जिला परिषद, मुखिया, वार्ड सदस्य का सम्मान समारोह रांची में 18 अक्टूबर को हरमू मैदान में भाजपा प्रदेश नेतृत्व की तरफ से आयोजित होगा। इसकी रूपरेखा तय करने के लिए मंडल के सभी मंडल अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी के साथ बबलू भगत ने बैठक की एवं रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष राकेश नरौने सुग्गा, जिला महामंत्री पंकज सिंह भदौरिया, अधीर चंद भैया, जिला मंत्री डा राजीव रंजन सिंह, रूपा केसरी, जूनियर बाबूलाल मरांडी, मीडिया प्रभारी सचिन सुल्तानिया, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विजया सिंह, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष विनय चंद्रवंशी, विश्वनाथ रामानी, संतोष मूर्म, मंडल अध्यक्ष सौरभ सिंह, निरंजन देव, सुधीर सिंह, गुलाब मंडल, मनोहर चौधरी, महेंद्र भोक्ता, दिगंबर पांडेय, मोहन कुमार, धनंजय रामानी, सुनील यादव, उचित राय, मनोज झा, गणेश राय, मिथिलेश सिन्हा, जय प्रकाश सिंह, सुधीर कुमार, श्यामदेव चौधरी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।
झामुमो के सुविधा शिविर से लोगों को मिल रही है मदद
देवघर/वरीय संवाददाता। झामुमो महानगर की ओर से देवघर सिविल सर्जन कार्यालय कैंपस में सुविधा शिविर का के पांचवें दिन शुक्रवार को दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने हेतू देवघर जिले के सभी क्षेत्रों से दिव्यांग व्यक्ति और उनके परिजनों का भीड़ लगी रही। शिविर में झामुमो के कार्यकर्ता सहयोग करते नजर आये। लोगों को फार्म उपलब्ध कराना, फॉर्म भरना, असहाय लोगों को लाइन में लगाना, दिव्यांग गर्भवती महिला को कम समय में जांच करवाकर बाहर निककालना, लगभग सभी सुविधाओं का लाभ दिलाने का काम करते दिखे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर अध्यक्ष शिव शंकर सिंह उर्फ नुनु सिंह, नगर सचिव अंग्रेज दास ,नगर उपाध्यक्ष विजय दास, महिला मोर्चा से नीलम देवी, सौरभ कुमार झा, अभिमन्यु भोपाल, मुन्ना चौधरी ने सराहनीय भूमिका निभायी।