रोमांचक मैच में पूरनानगर की टीम ने सिरसिया टीम को हराया
गिरिडीह। संवाददाता। गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत मोहनपुर यज्ञशाला मैदान में सिद्धू कान्हु समिति की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने किया। पहला मुकाबला माही क्लब पुरना नगर और सिरसिया एलेवन के बीच खेला गया, जिसमें पुरना नगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 121 रनों का लक्ष्य दिया। वही सिरसिया टीम ने 119 रन बनाकर दो रनों से पराजय का सामना करना पड़ा। इस दौरान सुरेश साव ने कहा कि इस क्षेत्र के युवक खेल प्रतिभा के धनी हैं लेकिन खेल सामाग्री के अभाव में अपनी प्रतिभा निखार नहीं पाते हैं। मौके पर राजेश गुप्ता, प्रदीप राय, अवधेश वर्मा, शंभू साव, बबलू साव, दानेशवर साव, दिलीप साव, राम बाबु, शैबाल घोष, टिंकू साव, संतोष वर्मा, मंतोस राणा, मनोहर वर्मा, पंकज वर्मा मौजूद थे।
ब्राह्मण महासंघ की ओर से परिवार मिलन सह वनभोज कार्यक्रम
गिरिडीह। संवाददाता। सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ गिरिडीह की ओर से खंडोली स्थित एकल अभियान के जीआरसी भवन में परिवार मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महासंघ जिला कमेटी विस्तार के लिए एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत स्वस्ती वाचन एवं भगवान भुवन भास्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हेमंत कुमार पाठक ने की। जबकि संचालन प्रदेश महासचिव शरत कुमार भक्त ने की। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक कुमार उपाध्याय, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महेश पाठक एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक कुमार मिश्र उपस्थित थे। बैठक में क्रमश: गिरिडीह नगर अध्यक्ष श्यामसुंदर मिश्र, नगर सचिव पल्लव भक्त, गिरिडीह मुफ्फसिल अध्यक्ष विश्वेश्वर पाठक, मुफ्फसिल सचिव कुलदीप मिश्र, पीरटांड़ प्रखंड अध्यक्ष विद्याभूषण मिश्र, पीरटांड़ प्रखंड सचिव कपिल मिश्र, बेंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष कुलदीप मिश्र, जमुआ प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ पाठक, जमुआ प्रखंड सचिव अजय उपाध्याय, डुमरी अध्यक्ष अजित पाठक, धनवार प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र का चयन कर उन्हें दो महीने के अंदर कमेटी विस्तार करने को कहा गया। वहीं सर्वसम्मति से जिला कमेटी का पुनर्गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष हेमंत कुमार पाठक, उपाध्यक्ष प्रभाकर पाठक, उदय चन्द्र मिश्र, पंकज मिश्र को महासचिव, ग्रीष्म कुमार भक्त, मुकुंद मुरारी, कृष्ण नंदन मिश्र एवं बिनोद मिश्र को सचिव चुना गया। कोषाध्यक्ष कृष्ण कांत मिश्र को चुना गया। मीडिया प्रभारी निशांत मिश्र एवं अनिलेश गौरव को बनाया गया है। वहीं युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ सागर मिश्र एवं महिला मोर्चा के अध्यक्ष सबिता मिश्रा का तथा सचिव के लिए सुनीता देवी का चयन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिलीप उपाध्याय, दामोदर पाठक, आत्माराम पाठक, दिवाकर भक्त, पशुपति मिश्र, सुरेन्द्र मिश्र, गौरीशंकर पाठक, रामकिंकर उपाध्याय, रामलाल मिश्र, अनन्त मिश्र, बमबम उपाध्याय, उषा देवी, रेखा देवी, मनोरमा देवी, कल्पना पाठक, संध्या देवी, पूनम मिश्रा समेत आठ प्रखंडों के लगभग 250 लोगों ने भाग लिया।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान
ओवरस्पीडिंग, ड्रंक एंड ड्राइव, यूज ऑफ मोबाईल, हेलमेट एवं सीटबेल्ट की सघन जांच किया गया
गिरिडीह। संवाददाता। जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश कुमार प्रियदर्शी के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा माह 2025 के अवसर पर सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों को लेकर बड़ा चौक में जागरूकता अभियान चलाया गया। ट्रैफिक पुलिस की ओर से चलाए गए जागरूकता अभियान के तहत वाहनों को ड्रंक एंड ड्राइव टेस्ट, ओवर स्पीडिंग, सीट बेल्ट, हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे हर प्रकार का जांच किया गया, जिन वाहनों का कागजात में त्रुटि पाया गया, उनमें कई मोटरसाइकिल, चार पहिया वाहनों पर ऑनलाइन जुर्माना के साथ सख्त हिदायत देकर वाहनों को छोड़ गया। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों को लेकर जागरूकता अभियान जिले भर में चलाया जा रहा है जिसमें लोगों को जागरूक करने के लिए सड़क सुरक्षा हैंड बुक, हिट एंड रन एवं गुड सेमेरिटन पंपलेट लोगों को देकर यातायात नियमों का जानकारी दी गई। मौके पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर दुगन टोपनो, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक मो वाजिद हसन एवं ट्रैफिक पुलिस इमरान, शुभम मंडल, रवि, अजय आदि मौजूद थे।
प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ की बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा
प्रदेश अध्यक्ष के निधन पर व्यक्त की गई शोक संवेदना
गिरिडीह। संवाददाता। झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ जिला इकाई की एक बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिलचंद महतो व संचालन जिला महासचिव जमाल अंसारी व जिला प्रवक्ता सलाकत अंसारी ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि के रूप में संघ के प्रधान महासचिव सुमन कुमार उपस्थित हुए। सर्वप्रथम झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मरहूम शेख सिद्दीकी की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया और उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआएं खैर की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान सचिव सुमन कुमार ने कहा कि यह झारखंड के सहायक अध्यापकों का दुर्भाग्य है कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष हमारे बीच नहीं रहे। महासचिव जलालुद्दीन अंसारी ने कहा कि आज सड़क दुर्घटना या किसी किसी को हाथी मार देता है तो उसके परिवार को सरकार की ओर से साढ़े 4 लाख रुपए का सहयोग राशि दिया जाता है। किसी कंपनी में कार्य करने वाले कर्मी की मौत हो जाती है तो उसे परिवार को उस कंपनी की ओर से बहुत सारी फैसिलिटी देती है और उनके परिवार को आर्थिक सहयोग भी देता है। मगर सहायक अध्यापक जो शिक्षा के क्षेत्र में रीढ़ मानी जाती है जिन्होंने 22 वर्षों तक शिक्षा के स्तर को बढ़ाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया, उसके साथ दो गज कफन भी न मिलना बहुत ही दुर्भाग्य है। मौके पर कोषाध्यक्ष इमामुद्दीन अली, जिला उपसचिव लखन सिंह, गीता राज, अरविंद कुमार, हीरालाल हाजरा, जितेंद्र मंडल, प्रमोद कुमार, मुख्तार अंसारी, बीरू मंडल, मोहन पंडित, चंदन कुमार, पंकज कुमार लखन वर्मा चंदन कुमार जमाल अहमद आदि उपस्थित थे।
जिले के युवाओं ने मनाया गया स्वामी विवेकानंद जी जयंती
युवाओं को लक्ष्य हासिल किए बिना रूकना नहीं चाहिए: डॉ अनुज
गिरिडीह। पंच टीम। गिरिडीह कॉलेज में राष्ट्रीय कैडेट कोर ने रविवार को स्वामी विवेकानन्द की जयंती मनायी। इस दौरान कैडेट कोर के ट्रेनिंग अधिकारी धर्मेंद्र वर्मा के नेतृत्व में मनाए गए जयंती समारोह में कई छात्रों ने हिस्सा लिया। जबकि समारोह में गिरिडीह कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर अनुज कुमार और महिला कॉलेज की प्रिंसिपल मधुश्री सान्याल भी शामिल हुई। मौके पर प्रिंसिपल डॉ अनुज कुमार ने कहा कि युवाओं के साथ देश को एक बेहतर मार्गदर्शन स्वामी विवेकानन्द ने दिया था। क्योंकि भारत के युवाओं में उनके भीतर स्वामी विवेकानन्द ने ही कर्तव्य बोध कराया कि युवाओं को कभी थकना नहीं चाहिए और लक्ष्य हासिल किए बगैर रुकना नहीं चाहिए। इधर जयंती समारोह में छात्रों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। मौके पर छात्रा ममता पांडेय समेत राष्ट्रीय कैडेट कोर के कई सदस्य मौजूद थे।
एसएसवीएम स्कूल में मना स्वामी विवेकानन्द की जयंती
राष्ट्रीय युवा दिवस पर रविवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरगंडा में स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रधानाचार्य आनंद कमल, पूर्व छात्र सीए राकेश कुमार, रितेश सिन्हा एवं अरविंद त्रिवेदी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर विवेकानंद जी पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों और आदर्शों को युवाओं तक पहुंचाने एवं उन्हें प्रेरित करने के लिए प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर विद्यालय के काफी संख्या में पूर्व छात्र-छात्रा की उपस्थिति रही। कहा कि युवाओं में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और राष्ट्र सेवा की भावना को जागृत करना है। वर्तमान वर्ष का थीम राष्ट्र निर्माण के लिए युवा सशक्तिकरण है। यह युवाओं को भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित करती है, जो न केवल समृद्ध हो बल्कि पर्यावरण के प्रति भी संवेदनशील हो। अरविंद त्रिवेदी ने कहा कि आज का दिन एक महान देशभक्त युवाओं की प्रेरणा स्रोत और ऐसे व्यक्ति को याद करने का है जिन्होंने भारत की संस्कृति और दर्शन को विश्व पटल पर पहुंचाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख नलिन कुमार, अजीत मिश्रा, मोनालिसा, अजय बगेड़िया एवं समस्त आचार्य-दीदी उपस्थित थे।
जीडी बगेड़िया बीएड कॉलेज ने मनाया विवेकानन्द की जयंती
बोडो स्थित जीडी बगेड़िया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य पर महाविद्यालय के आईक्यूएसी के अंतर्गत राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें संसाधन शिक्षक व मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह महाविद्यालय के राजनीति शास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर बालेंद्र शेखर त्रिपाठी मौजूद रहे। वही कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय के अध्यक्ष अजय बगेड़िया, सचिव संगीता बगेड़िया, सदस्य सोनल बगेड़िया, नीलरतन खेतान, आलोक मिश्रा मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवन किया। महाविद्यालय की प्रशिक्षुओं ने स्वागत गान, संथाली नृत्य तथा स्वामी विवेकानंद पर कविता पाठ कर सबका मन मोह लिया डॉक्टर बालेंद्र शेखर त्रिपाठी ने अपने वक्तव्य में कहा कि हम मां भारती के अमृत पुत्र हैं परंतु अंग्रेजी शासन के दौरान हमारे उपलब्धियां को कम करने की चेष्टा की गई। स्वामी जी ने ऐसे समय में भारतीय संस्कृति के मन को संपूर्ण संसार में फैलाया, वे भारत के आधुनिकरण के समर्थक थे। साथ ही, उन्होंने नई शिक्षा नीति 2020 के मुख्य बिंदुओं पर भी प्रकाश डाला। वही अध्यक्ष अजय बगड़िया ने कहा कि अगर हमें सफलता प्राप्त करनी है तो प्रयास 100: करनी चाहिए, परंतु कर्म फल की इच्छा के बिना होना चाहिए। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनिल प्रसाद कुशवाहा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राध्यापिका वंदना चौरसिया, वीणा झा, रजनी कुमारी, माधुरी कुमारी गुलफ्शन अख्तर, सोनी कुमारी प्राध्यापक आर्गो चटर्जी, आनंद पांडे अरनव सामंता, अरविंद कुमार, मृत्युंजय मिश्रा, अशोक पटेल, अमित कुमार पंकज गुच्छैत शामिल रहे।
लंगटा बाबा मेले की तैयारी पूर्ण
एसडीएम ने बैठक कर मेले को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर बनाई रणनीति
जमुआ। संवाददाता। लंगटा बाबा समाधि परिसर पूरी तरह सजधज कर दुल्हन की तरह तैयार लग रहा है। जगह-जगह प्रकाश लट्टुओं की लड़ियां कुछ अलग हीं मोहक नजारा तैयार कर रही है। सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है। लंगटा बाबा मेला को लेकर खरगडीहा में प्रशासन भी पूरी तरह एलर्ट नजर आ रहा है। प्रसाशन जहां इसको लेकर पूरी तैयारी में मुश्तैद दिख रही है। रविवार को एसडीएम अनिमेश कुमार एवं एसडीपीओ राजेन्द्र कुमार ने समाधि परिसर में मेले में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियो एवं कर्मियों के साथ बैठक कर मेले में श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ पर नियंत्रण रखने एवं विधि व्यस्थ चुस्त दुरुस्त रखने का पाठ सभी कर्मियों को पढ़ाया गया। वहीं दूसरी तरफ समाधि परिसर में साधुओं, फकीरों के साथ-साथ दूर-दराज से आये सैकड़ों भिखारियों का जुटान हो गया है। बनारस, साईंखेड़ा, इलाहाबाद, पटना, नेपाल, बंगाल से आये साधुगण अपनी-अपनी धुनि रमाने में लगे हुए हैं। बाबा के भक्त फकीर और भिखरीगन भी अपने-अपने तय स्थान में बाबा की भक्ति में डूबे हुए हैं। बाहर से आई महिलाओं की एक टीम बाबा के नाम भजनों के गायन में लगी हुई हैं। पूरी व्यवस्था के ऊपर खोरीमहुआ एसडीएम अनिमेश कुमार एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद,जमुआ बीडीओ अमल कुमार,सीओ संजय पांडेय ,निबंधन पदाधिकारी, बीईईओ मोहसीन आलम जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार सहित सभी पूरे समर्पण भाव से बाबा के मेले की ब्यवस्था में रात-दिन एक कर लोगों को निर्देशित करते दिखे। वही खरगडीहा मुखिया एवं पंसस के अलावे समाजसेवी अमरेंद्र कुमार,उत्तम रजक, खुर्शीद अंसारी,सुरेश वर्मा, मोनी कुमारी, रेणु यादव, सुजाता कुमारी,बबिता कुमारी, नीलम यादव सहित कमिटी के लोग मौजूद थे।
प्लास्टिक सर्जरी कैंप के लिए रोटरी ने किया 85 लोगों का जांच
ऑपरेशन के लिए चयनित किए गए 58 मरीज
गिरिडीह। संवाददाता। रोटरी क्लब गिरिडीह की ओर से 14 से 21 फरवरी तक प्लास्टिक सर्जरी कैंप लगाया जायेगा। इसके लिए रविवार को रोटरी नेत्र चिकित्सालय में जांच शिविर लगाया गया। इस दौरान शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ मो आजाद, डॉ सज्जन डोकानियां, डॉ शशि भूषण चौधरी, डॉ विकास माथुर एवं डॉ विकास लाल ने निबंधित 85 लोगों का जांच किया, जिसमें 58 लोगों चयन किया गया, जिनका अमेरिका से आने वाले डॉक्टरों की टीम ऑपरेशन करेंगे। मरीजों का रजिस्ट्रेशन अभी भी जारी है, आगामी 2 फरवरी को भी प्रारम्भिक जांच के लिए कैंप का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। कैंप को सफल बनाने में रोटरी के अध्यक्ष रवि चूड़ीवाला, अमित गुप्ता, राजन जैन, अमित गुप्ता, नबीन सेठी, डॉ विनय गुप्ता, मनीष वर्णवाल, सारंग केडिया, रवि बगड़िया, शरद रूंगटा, देवेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, मनजीत सिंह, चरणजीत सिंह,पवन शंघई, तरणजीत सिंह इत्यादि लगे हुए हैं।
अंसारी समाज ने किया कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष को सम्मानित
जमुआ। संवाददाता। मदरसा जामिया ओवेशिया कादरिया नवाशेर के प्रांगण में रविवार को अंसारी समाज की एक बैठक में नवनियुक्त कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी को सम्मानित किया गया। कार्यकम की अध्यक्षता मंजूर अंसारी ने किया। कार्यकम में झामुमो नेता मुस्लिम अंसारी, मंजूर अंसारी, उपप्रमुख रब्बुल हसन रब्बानी, अंसारी महा पंचायत के सचिव ताहिर अंसारी, झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के युवा अध्यक्ष कलाम अंसारी, सद्दाम अंसारी, आलम अंसारी, डॉ मंजूर अंसारी, मुखिया प्रतिनिधि मुस्तकीम अंसारी, नयाज अंसारी, आरजेडी के प्रखंड अध्यक्ष लालबेग अंसारी , मोमिन सोसायटी के अध्यक्ष यासीन अंसारी, डॉ अनवर अंसारी, फारुख अंसारी इत्यादि सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
हनुमान पाठ व भंडारे के साथ मना श्रीराम लला प्राण-प्रतिष्ठा का पहला वार्षिकोत्सव
पूरे क्षेत्र में निकाली गई दर्जनों शोभा यात्रा
बिरनी। संवाददाता। प्रखण्ड के पलौंजिया ठाकुरबाड़ी, बनपुरा, सिमराढाब, डबरी, पिपराडीह समेत विभिन्न गांवों में श्रीराम लला प्राण-प्रतिष्ठा का पहला वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत शोभा यात्रा निकालकर की गई। वहीं पिपराडीह, पलौंजिया, सिमराढाब में ध्वनि यंत्र के साथ भव्य शोभा यात्रा निकालकर पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया गया। दूसरी ओर पलौंजिया ठाकुरबाड़ी से बिराजपुर चौक, प्रखण्ड मुख्यालय, प्लस टू उवि पलौंजिया होते हुए पुन: ठाकुरबाड़ी पहुंची। वही महिला-पुरुष व वानर सेना के रूप में बच्चे भी जमकर नाचे-गाए और श्रीराम के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया तथा जमकर आतिशबाजी भी की गई। सभी स्थानों पर हनुमान चालीसा पाठ, सुंदरकांड, श्री रामचरितमानस पाठ भी किया गया। सभी स्थानों पर भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने भंडारे का आनन्द लिया। मौके पर लक्ष्मी देवी, सीमा देवी, कलावती देवी, नीलम देवी, अंजली कुमारी, सोनम कुमारी, अष्टमा देवी, सरस्वती देवी, उषा देवी, मंजू देवी, पम्मी देवी, उत्तम साव, पिंटू राणा, मनु कुमार, रंजीत मोदी, बिरेन्द्र साव, आंजय साव, श्रवण मोदी, मधु बैठा, नन्हकू तुरी, ईश्वर पंडित, दिवास्कर राउत समेत कई लोग उपस्थित थे।
अमन कुमार बने भरकट्टा ओपी प्रभारी, किया पदभार ग्रहण
बिरनी। संवाददाता। गिरिडीह नगर थाना में पदस्थापित पुलिस कर्मी अमन कुमार को भरकट्टा ओपी प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने पदभार ग्रहण के साथ जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों एवं आम लोगों के साथ बैठक आयोजित की जिसमें उन्होंने अपराध नियंत्रण को अपनी प्राथमिकता बताया। इस मौके पर एएसआई बीरबल सिंह, चौकीदार कार्तिक यादव समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
कांग्रेस ने किया अम्बेडकर सम्मान मार्च का आयोजन
डुमरी। संवाददाता। कांग्रेस पार्टी डुमरी प्रखण्ड कमिटी की ओर से रविवार को निमियाघाट से हेठनगर तक बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर सम्मान मार्च निकाला गया। कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष नागेश्वर मंडल के नेतृत्व में निकला। इस मार्च में कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कांग्रेस जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा कि केन्द्र की सत्ता में आसीन एनडीए सरकार अम्बेडकर और गांधीजी का अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। लेकिन देश की जनता ये सब देख रही है और समय आने पर इसका लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी। मौके पर अशोक विश्वकर्मा, युवा कांग्रेस के जिला महासचिव सरफराज अहमद उर्फ गुड्डू मलिक, दिनेश विश्वकर्मा, मंजूर अंसारी, कपिल ठाकुर, सादिक अली, सनाउल्लाह अंसारी, युसूफ अंसारी, मुकेश कुमार अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष इमरान अंसारी, भुवनेश्वर दास, अमृत रविदास आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।
प्रजापति समाज का मिलन सह वनभोज समारोह का आयोजन
गिरिडीह। संवाददाता। झारखंड प्रजापति महासंघ गिरिडीह की ओर से दुखहरण नाथ मंदिर के पीछे खुले मैदान में नववर्ष मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष देव नारायण प्रजापति, जिला अध्यक्ष दीपक पंडित, प्रदेश महामंत्री ईश्वर चंद प्रजापति, प्रदेश प्रवक्ता विक्रम महतो, संगठन मंत्री पप्पू पंडित समेत अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मिलन समारोह में भजन गायक सह शिक्षक युगल किशोर पंडित ने भजन प्रस्तुत किया और जाति समाज के छोटे बच्चियों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दीपक पंडित ने कहा कि हमारे समाज में जिस तरह से लोगों में एकजुटता सामने आ रही है, निश्चित रूप से आने वाले समय में हमारा समाज नई झारखंड में अहम भुमिका निभायेगा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष देव नारायण प्रजापति ने कहा कि अब वो समय आ गया है हम सभी समाज के लोग एकजुटता का मिशाल देते हुए राजनितिक में अपनी भुमिका सुनिश्चित करने का प्रयास रहेगा। तभी समाज का विकास संभव है। मौके पर कुम्हार जाति समाज के जिला सचिव रामेश्वर पंडित,भोला पंडित, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश पंडित, जिला संरक्षक डा प्रसादी पंडित,फागु पंडित, जिला युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेश पंडित, सुरेन्द्र पंडित, रानी देवी, सरोज देवी, सावित्री देवी, पिंकी देवी, सरस्वती देवी,आरती देवी, निशा देवी समेत सैकड़ों जाति समाज के लोग मौजूद थे।
मलेशिया में हुई डुमरी के प्रवासी मजदूर उमेश की मौत
डुमरी। संवाददाता। डुमरी थाना क्षेत्र के एक प्रवासी मजदूर उमेश सिंह (35) की मौत मलेशिया में हो गई। रविवार को सुबह में उसकी मौत होने की सूचना परिजनों को मिली। शनिवार रात 10 बजे ही युवक ने वीडियो कॉल से अपने परिजनों से बात की थी। तब परिजनों को क्या पता था कि अगली सुबह उन्हें उसकी मौत की खबर मिलेगी। मृतक डुमरी थाना क्षेत्र के चीनो निवासी चेतलाल सिंह के पुत्र हैं। वह मलेशिया में एफजीभी कंपनी में काम करता था। उसकी मौत कैसे हुई इसकी जानकारी परिजनों को नहीं मिली है। वह परिवार का इकलौता कमाउ सदस्य था। उमेश सिंह अपने पीछे पत्नी और पुत्री किरन कुमारी (17),पूजा कुमारी (13) और बेटा पप्पू कुमार (15) को छोड़ गया है। घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया है और गांव में भी शोक की लहर है। घटना के बाद प्रवासी हित में कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने मृतक के घर पहुंचकर अपनी संवेदना जताते हुए सरकार से मांग की है कि मृतक का शव जल्द से जल्द मलेशिया से लाया जाए।
जरुरतमंदों के बीच कंबल का वितरण
पीरटांड़। संवाददाता। पीरटांड़ प्रखंड के मधुबन पंचायत अंतर्गत उत्तरी पारसनाथ टोला डेगापहरी में मुखिया कविता देवी के सहयोग से वार्ड सदस्य चंदरी देवी के पुत्र ने जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान दर्जनों लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। कम्बल मिलने से लोगों में खुशी देखी गई। मधुबन मुखिया प्रतिनिधि निर्मल तुरी ने बताया कि उत्तरी पारसनाथ टोला डेगापहरी गांव आज की मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद भी आज तक इस गांव में बिजली, सड़क, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नही है।