जामताड़ा। संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी जिला जामताड़ा के तत्वावधान में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम जामताड़ा के प्रसिद्ध आर्य रेस्टोरेंट में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह थे। मौके पर स्थानीय स्थानीय व्यंजनों के साथ साथ दक्षिण भारत, उत्तर भारत पश्चिम भारत एवं पूर्वोत्तर में खाए जाने वाले अनेक व्यंजनों को प्रदर्शनी में रखा गया था। कार्यक्रम स्थल पर रखे सभी व्यंजन कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय भाजपा महिला कार्यकर्ता के सहयोग से बनाए गए थे मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम का मूल भावना देश कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक एक है। देश में बोले जाने वाली अनेक भाषाएं विविधता भरी खानपान,आभूषण एवं पहनावा, रहन सहन में विविधता के बावजूद देश एक है। श्री सिंह ने कहा आज देश के विभिन्न भागों में खाए जाने वाले व्यंजनों को जामताड़ा के भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से एक स्थान पर उपलब्ध करा कर एक भारत श्रेष्ठ भारत का उदाहरण प्रस्तुत किया है। कार्यक्रम में कार्यक्रम प्रभारी पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष संतन मिश्रा ने भी अपने विचार रखें। मंच संचालन जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुकुमार सर्खेल एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री प्रवास हेंब्रम ने किया मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीत प्रसाद यादव, नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, भाजयुमो जिला महामंत्री चंदन राउत, वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज सिंह, सुभाष यादव, चिंतामणि भंडारी, देवेंद्र टिंकू नायक राजेश कुमार, विनोद चौबे, तमाली मंडल, अनीता गुप्ता बबीता राउत, नागेश्वर मंडल, मुकेश यादव, डोली कुमारी सहित अनेक कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित थे।