अधिक से अधिक लोगों को जल संरक्षण के प्रति किया जा रहा सचेत
जामताड़ा। संवाददाता। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के निमित्त भारतीय जनता पार्टी जिला जामताड़ा इकाई की ओर से नगर के विभिन्न मोहल्लों में जल संरक्षण पर जन जागरण अभियान चलाया गया। जामताड़ा नगर स्थित एसडीओ तालाब की साफ सफाई भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से सामूहिक श्रमदान से किया गया। मौके पर मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह नगर पंचायत जामताड़ा के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने मोहल्ले में घूम घूम कर जल संरक्षण के विषय पर स्थानीय लोगों को जागरूक किया एवं जल संरक्षण के लिए संकल्प व्यक्त किया गया। मौके पर भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि जल ही जीवन है। लोगों को जल संरक्षण पर जागरूक होना अति आवश्यक है वरना प्राप्त सूचना के अनुसार भूगर्भ वैज्ञानिकों के अनुसार भविष्य में जल की बर्बादी के कारण संकट उत्पन्न हो सकता है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जल संचय के विभिन्न कार्यक्रम देशभर में मुख्य रूप से चलाया जा रहा है एवं जनता को जागृत करने को लेकर प्रचार माध्यम का उपयोग कर अधिक से अधिक लोगों को जल संरक्षण के प्रति सचेत किया जा रहा है। श्री मंडल ने कहा कि नगर पंचायत जामताड़ा के सौजन्य से भी तालाबों का सौंदर्यीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी निमित्त कई तालाबों का जीर्णोद्धार किया गया है, जहां जल संचय होगा। जिस कारण नगर के लोगों को जल संकट से निजात मिलेगा। मौके पर जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने सभी लोगों से अधिक से अधिक जनसंख्या के विभिन्न तरीकों को अपनाने का आह्वान किया ताकि भूगर्भ में जलस्तर बढ़े। इस पर सबको मिलजुल कर प्रयास करना चाहिए। कहा आज जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जल संरक्षण पर विशेष अभियान चलाकर जानता के बीच संदेश पहुंचाने का काम किया है। मौके पर कार्यक्रम प्रभारी जिला मंत्री कुणाल सिंह, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीत प्रसाद यादव, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अनूप पांडे, टिंकू नायक, प्रदीप राउत, जितेंद्र दुबे, मुकेश यादव, सरोज सरखेल, पप्पू चौधरी सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।