जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
देवघर/नगर संवाददाता। झारखंड भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने मंगलवार को बाबा मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कामना लिंग का दर्शन पूजन किया। साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श कर संगठन सशक्तिकरण का मंत्र दिया। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री का सोमवार की शाम को देवघर परिसदन में आगमन हुआ। कल शाम को उन्होंने बाबा बैद्यनाथ का श्रृंगार दर्शन किया। वे प्रदेश द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर मधुबन से सीधे देवघर पहुंचे थे। जहां परिसदन में देवघर जिला भाजपा के अध्यक्ष श्री नारायण दास के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। परिसदन में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ परिचयात्मक बैठक कर संगठन की मजबूती हेतु कार्य करने का कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिया। बाबा बैद्यनाथ का श्रृंगार दर्शन हेतु मंदिर पहुंचने पर देवघर नगर के अध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े के नेतृत्व में नगर के पदाधिकारियों ने संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह तथा जिला अध्यक्ष सह विधायक नारायण दास का सम्मान किया। श्रृंगार दर्शन के बाद आज पुन: बाबा बैद्यनाथ जी का रुद्राभिषेक पूजन करने बाबा मंदिर पहुंचे। जहां उनके साथ जिला अध्यक्ष नारायण दास, जिला महामंत्री अधीर भैया, पंकज भदौरिया, धनंजय खवाड़े, सोमेश पंडित, नगर के अध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े, कुणाल तिवारी, सागर झा, रिशु सिंह, विनोद दत्त द्वारी, संजीव जाजवाड़े, सौरभ कुमार सहित कई कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर प्रदेश महामंत्री को पूजा अर्चना कराने में अपना सहयोग दिया। पूजन के उपरांत मंदिर कार्यालय में संगठन महामंत्री को विनोद दत्त द्वारी, मनोज मिश्रा, संजय मिश्रा, चंद्रशेखर खवाड़े, प्रकास मिश्रा, सोना ने चादर और बाबा बैद्यनाथ की तस्वीर देककर उन्हें सम्मानित किया। बाबा बैद्यनाथ का पूजा अर्चन करने के बाद संगठन महामंत्री ने जिला अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय पहुंचे तदुपरांत वहां से अपने गंतव्य रांची की ओर प्रस्थान कर गए।
प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने पर दिया जोर : स्थानीय परिसदन में आयोजित बैठक में संगठन महामंत्री ने प्रधानमंत्री के मन की बात सभी कार्यकर्ताओं को सुनने के लिए जोर दिया। साथ ही बूथ सशक्तिकरण पर उनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को मिला एवं कार्यकर्ताओं ने अपना-अपना परिचय संगठन महामंत्री को दिया। सब का परिचय करवाते हुए जिला महामंत्री पंकज सिंह भदोरिया ने अपने सभी कार्यकर्ताओं का परिचय संगठन महामंत्री से करवाया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राकेश नरौने सुग्गा व जिला महामंत्री अधीरचंद्र भैया ने संगठन महामंत्री को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता चौरसिया, विशाखा सिंह, जिला महामंत्री पंकज सिंह भदोरिया, अधीर चंद्र भैया, जिला उपाध्यक्ष राकेश नरौने सुग्गा, सचिन रवानी, पप्पू यादव, जूनियर बाबूलाल मरांडी, रुपा केसरी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अतुल सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विजया सिंह, संतोष मूर्मू, विभुती झा, संजय राय, ललन दुबे, राजेश सिंह, गंगा नारायण सिंह, धनंजय खवाड़े, धनंजय तिवारी, भूषण सोनी, प्रदीप वर्मा, कमल दास, रमेश दास, विजय दास, सौरभ सिंह, जय प्रकाश सिंह, गणेश राय, सुधीर सिंह, सीएन दुबे, डा राजीव रंजन सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।