देवघर/वरीय संवाददाता। जिला कांग्रेस कमिटी की एक विशेष बैठक गुरुवार को पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष मुन्नम संजय ने दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए बैठक में शामिल हुए जिला के संयोजक जवाहर लाल सिन्हा,नवनियुक्त प्रदेश प्रतिनिधियों तथा नगर व प्रखंड अध्यक्षों का स्वागत किया। बैठक के विषयों पर बिंदुवार चर्चा करते हुए पार्टी के निर्देश का अक्षरश: अनुपालन करने को कहा गया। वहीं बैठक में संगठन सशक्तिकरण के जिला संयोजक ने कहा कि पार्टी के आलाकमान ने आप सभी को जो नई जिम्मेदारी दी है उसे ईमानदारी पूर्वक पूरा करें। कांग्रेस की महत्वपूर्ण भारत जोड़ो कार्यक्रम को सफल बनाने का काम करें। हमारे नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो कार्यक्रम तहत असाधारण पदयात्रा पर चल पड़े हैं और उनका एक ही मकसद है कि देश के हर जाति धर्म, हर समुदाय और वर्ग तथा हर क्षेत्र को जोड़कर फिर से देश में जनता के हित में काम करने वाली सरकार बन सके। इसके लिए हम सभी हर गांव और हर बूथ स्तर पर पहुंचने की जरूरत है। इसके लिए पार्टी ने प्रदेश प्रतिनिधि व प्रखंड व नगरअध्यक्षों के लिए समयबद्ध कार्य सूची तैयार कर समय सीमा तय कर दिया है। जिसमें डिजिटल सदस्यता अभियान हर प्रखंड व नगर अध्यक्ष अपने क्षेत्र के प्रदेश प्रतिनिधि के सहयोग से डिजिटल सदस्यता अभियान के तहत प्रमुख इंरोल्लर बनकर अपने नीचे कम से कम एक हजार सदस्य बनायेंगे। संगठन सशक्तिकरण अभियान तहत प्रखण्ड व नगर कार्यकारिणी का गठन व प्रत्येक पदाधिकारी के कार्य का विभाजन 10 अक्टूबर तक, मण्डल स्तरीय अध्यक्ष की नियुक्ति व कार्यकारिणी का गठन 25 अक्टूबर तक, पंचायत स्तरीय अध्यक्ष की नियुक्ति व कार्यकारिणी का गठन 10 दिसंबर तक, बूथ स्तरीय अध्यक्ष की नियुक्ति व कार्यकारिणी का गठन 30 दिसंबर तक हर हालत में कर लिया जाना है। प्रत्येक इकाइयों की मासिक बैठक हर महीने अनिवार्य रुप से और नियमित हो। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश, मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार मंडल, सोशल मीडिया प्रभारी अमित कुमार पांडेय, नगर अध्यक्ष रवि केसरी, प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद राय, गणेश दास, महेन्द्र यादव, नजाबुल अंसारी, रवि गुप्ता, नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष नरेश यादव, राजीव रंजन उर्फ गुलाब यादव, संजीव चौधरी, हेमंत चौधरी, नियाज़ अहमद, युवा मोर्चा के आफताब आलम,राजा साहिल, एनएसयूआई के रवि वर्मा, आदर्श आनंद, सयुस अंसारी, नारायण यादव, हारुन मियां, फारुक अंसारी, अनिल चन्द्रवंशी, मुन्नु राय एवं दानिश आदि मौजूद थे।