- गोधन बाबा का पूजन कर गोधन कूटा गया
भैया दूज पर गोधन कूटती महिलाएं
मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल के शहरी और ग्रामीण अंचलों में रविवार को भैया दूज का त्योहार पारंपरिक विधि-विधान के साथ मनाया गया।
कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाने वाला पर्व भैया दूज का गोधन के नाम से जाना जाता है। आज के दिन बहने अपने भाई की लंबी उम्र की कामना कर पूजन किया।
बहन व महिलाएं गोबर से जमीन पर यम यामिनी का मूर्ति बनाकर पारंपरिक कथानुसार बहने अपने भाईयों को प्रतीकात्मक “श्राप” देकर प्रायश्चित स्वरूप जीभ मे रेंगनी का काटा चुभोती है। कांटा चुभोने का अर्थ यह है कि भूल से भी कभी भाई के प्रति मुंह से अशुभ ना निकले। पूजन के पूर्व बहने भाई को जी भर कर कोसती है। यहां तक की भाई को मृत्यु हो जाने का भी शाप दिया जाता है । इस दौरान प्रायश्चित स्वरूप रेंगनी (एक प्रकार का पौधा) के काटो को बहने जीभ पर चुभोती है। इस क्रिया को श्रापना कहा जाता है। इसके पश्चात गोबर की गोधन बाबा की आकृति बनाकर चना, नारियल, सुपारी और मिठाई आदि रखकर घी का दीपक जलाकर पूजन किया। इसके बाद मूसल से गोधन कूटती है। इस दौरान महिलाएं मंगल गीत और भजन करती है। इसके बाद बहनें भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर आरती उतार कर चना, नारियल ,मिठाई आदि का प्रसाद देती है। इसके बदले मे भाई भी बहन को उपहार भी दिया।
भाई कपाले दिलम फोटा, जमेर दुआरे पोडला कांटा
- बंगाली समुदाय ने मनाया भाई फोटा का त्योहार
मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल के शहरी और ग्रामीण अंचलों में रविवार को बंगाली समुदाय ने भाई फोटा का त्यौहार उत्साह पूर्वक मनाया। बहनंे भाई की लंबी उम्र की कामना करती हुई माथे पर फोटा लगायी। घी के दीपक से आरती उतारी। बहनंे जब भाई की माथे पर फोटा देती है तभी भाई कपाले दिलम फोटा, जमेर दुआरे पोडला कांटा का उच्चारण करती है। बदले में भाई भी अपनी बहन को उपहार रेकर उम्र भर रक्षा करने का वचन दिया। इस अवसर पर शंख ध्वनि से वातावरण धार्मिक बना रहा। पर्व को लेकर बंगाली समुदाय की बहनों में खासा उत्साह देखा गया।
मधुपुर व पाथरोल में हुई चित्रगुप्त पूजा
मधुपुर/संवाददाता। पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त महाराज की पूजा मधुपुर और पाथरोल में प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से की गई। शहर के कुंडू बांग्ला मोहल्ला स्थित चित्रगुप्त मंदिर में मंगलवार को चित्रगुप्त महाराज की पूजा की गई। पूजा में चित्रगुप्त महापरिवार के दर्जनों सदस्य सम्मलित हुए।
सोमवार को हवन यज्ञ के पश्चात प्रतिमा विसर्जन होगा। पूजा के पश्चात सामूहिक रूप से प्रसाद वितरण किया गया। संध्या बेला में आरती के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर सूबे के मंत्री सह झामुमो प्रत्याशी हफीजुल हसन भी पहुंचे।
उन्होंने चित्रगुप्त महराज से क्षेत्र व राज्य की जनता का खुशहाली और शांति का आशीर्वाद मांगा। बदले मे मंत्री हफीजुल ने चित्रगुप्त महापरिवार को पर्व की शुभकामना दी।
इतिहास गवाह है क्रांति व परिवर्तन के वाहक हैं युवा : श्रेयसी
मधुपुर/संवाददाता। बिहार की विधायक और अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज श्रेयसी सिंह रविवार को मधुपुर पहुंची। उन्होंने ने भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन मे शामिल हुईं। सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्रेयसी ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब भी कोई क्रांति और परिवर्तन हुआ है तो उसके वाहक युवा रहे हैं। झारखंड में होने वाले चुनाव में भी परिवर्तन के केंद्र बिंदु युवा ही होंगे। हेमंत सोरेन सरकार ने युवाओं को ठगने का काम किया है। युवाओं को रोजगार और बेरोजगारी भत्ता देने के बजाय इस सरकार ने उत्पाद सिपाही के बहाली के नाम पर 17 युवकों की जान ले ली। झारखंड के युवा आज आक्रोश में है। युवाओं का आक्रोश और जोश आज सत्ता परिवर्तन के लिए उबाल ले उठा है जिसका परिणाम 23 नवंबर को दिखेगा। इस अवसर पर युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि पिछले दिनों हमलोगों ने हेमंत सरकार के खिलाफ युवा आक्रोश रैली आयोजित कर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे, युवा मोर्चा देवघर जिला के अध्यक्ष आशीष दुबे, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष विक्की भारद्वाज, जिला महामंत्री मुन्ना सिंह, सौरभ कश्यप, अमिताभ गुप्ता, सत्यम भैया, नीरज राय, विकास राय, संजय मिश्रा, विक्की यादव , राहुल चौधरी, विशाल यादव, सूरज खवाड़े, रितेश यादव आदि उपस्थित थे। मंच संचालन विक्की भारद्वाज और धन्यवाद ज्ञापन नगर महामंत्री सत्यम भैया ने किया।
समाजवादी पार्टी प्रत्याशी ने चलाया जनसंपर्क अभियान
सोनारायठाढ़ी। संवाददाता। जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ अमरेन्द्र कुमार यादव ने जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र से नामांकन के पश्चात लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। अपनी पार्टी के सिद्धांतों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए गांवों में पहुंचकर लोगों से वोट की अपील कर रहे हैं। डॉ यादव ने अपनी चुनावी रणनीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका लक्ष्य जरमुंडी क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता देना और जनता की मूलभूत समस्याओं को सुलझाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि जनता उन्हें समर्थन देती है तो वह क्षेत्र के विकास और समाज में समानता लाने की दिशा में काम करेंगे। उनके साथ कई कार्यकर्ता और समर्थक शामिल थे।
जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी ने मांगा वोट
मारगोमुंडा/संवाददाता। मधुपुर विधानसभा क्षेत्र से अपनी जीत सुनिश्चित करने को लेकर रविवार को भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह ने भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थकों के साथ मिलकर प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांव का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने फागो, बोगेयां बरसतिया, चेतनारी, बरमसिया, मकनपुर, कानो, धावाटांड़, मारनी, कानो पंडित टोला, खरजोरी चौक, द्वारपहाड़ी, केंदुआटांड़, किशनपुर, पुरानी चुनौतियां, बिरसिंहडीह, चोरकट्टा आदि गांव का भ्रमण किया और लोगों से मिलकर केन्द्र सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं को बताते हुए अपने पक्ष में समर्थन मांगा। मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष परमेश्वर मंडल, विश्वनाथ रवानी, सुधीर यादव, सूरज गुप्ता, नीरज गुप्ता, राजा गुप्ता, कार्तिक सिंह, रमेश मरांडी, श्यामल राय, मृत्युंजय तिवारी, रंजीत राय, गगन तिवारी, रुद्रनारायण शाही, सुमित झा, पप्पू यादव, भागीरथ राणा, गणेश मंडल, दिनेश राय, अजय सिंह, राजेन्द्र प्रसाद यादव, कार्तिक मंडल, मुकेश यादव आदि भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे।
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाई-फोटा
- भाई बहन के प्रेम का है प्रतीक है यह त्योहार
पालोजोरी/संवाददाता। भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक के रूप में मनाया जाने वाला पर्व भाई-फोटा रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बंग समाज के बीच भाई-फोटा को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। पालोजोरी, बसबुटिया, बेदिया, पिंडरा, बरमसिया, शिखरनवाडीह, ठेंगाडीह, ऊपरबंधा, खागा, असना, सरसा, फाड़ासिमल, दसियोडीह, बगदाहा सहित अन्य बंगाली बाहुल्य गांवों में सुबह से ही भाई फोटा को लेकर चहल पहल देखी गई। भाई-फोटा भाई और बहन के लिए एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। यह त्यौहार पूरे भारत में उल्लास से मनाया जाता है। इस त्यौहार की अपनी मान्यताएं हैं। भाई-फोटा के दिन बहनें रोली और चावल से अपने भाई के माथे पर तिलक करती हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है। वहीं भाई, बहनों को उपहार देकर उनकी खुशियों को दोगुना कर देता है। यह दीपोत्सव का समापन दिवस भी है। वहीं भाई-फोटा को लेकर मिठाई और मछली की बिक्री अच्छी खासी रही।
भैया दूज पर बहनों ने की भाई की लंबी उम्र की कामना
चितरा/संवाददाता। रविवार को चितरा कोलियरी क्षेत्र के बंगाली बहुल गांव में काफी उत्साह एवं प्रेमपूर्वक भाई बहन का पवित्र त्यौहार भैया दूज (भाई फोटा) मनाया गया। इस अवसर पर अहले सुबह उठकर बहनों ने सबसे पहले पवित्र स्नान कर नये नये वस्त्र पहनकर स्थानीय मंदिरों में पहले पूजा अर्चना किया। इसके बाद बहनों ने अपने अपने भाइयों के माथे पर चंदन का फोटा लगाकर भाई की लंबी उम्र की कामना की। साथ ही भाई बहन एक दूसरे को मिष्ठान व्यंजन खिलाया और फिर उपहार सामग्री का आदान प्रदान किया गया। चितरा के अलावा बरजोरी, जमुआ, आसनबनी, मोढ़ाबारी, दिग्घी, मंझलीबाद, कुकराहा सहित क्षेत्र के विभिन्न बंगाली बहुल गांव में काफी हर्षोल्लास के साथ भैया दूज पर्व मनाया गया।
चुनाव पर्यवेक्षक ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण
सारवां/संवाददाता। विधानसभा चुनाव का दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होना है। इसी क्रम में चुनाव आचार संहिता अनुपालन को लेकर प्रशासनिक पर्यवेक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौर के साथ लाइजनिंग ऑफिसर अभिषेक कुमार ने सारवां प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का जांच किया। अधिकारियों ने मतदान केंद्र संख्या 165,193, 185, 188, 189 एवं 190 का निरीक्षण किया। उन्होंने बीडीओ को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मतदान केन्द्रों की चुनाव होने तक नियमित जांच कायें। किसी भी रजनीतिक दल द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन किया जाय या मतदान केंद्र के आसपास किसी प्रकार के चुनाव संबंधी स्लोगन पोस्टर या चुनाव चिह्न से संबंधित तस्वीर हो तो नियमानुसार कार्रवाई करें। इस दौरान पर्यवेक्षक प्रखंड सभागार में बीएलओ की बैठक में पहुंचे। मौके पर उनके द्वारा पोल डे मैनेजमेंट सिस्टम को लेकर दिशा निर्देश दिये गयेे। मौके पर बीडीओ रजनीश कुमार, अंचलाधिकारी राजेश साहा,बीएओ विजय कुमार देव, प्रभारी डीपीआरओ दिलीप कुमार राय, थाना प्रभारी दीपक किशोर भारती,बीपीओ अनुप कुमा राय, बीटीएम आशिष दुबे, बसंत ठाकुर, मनोज द्वारी, प्रमुख राउत आदि के साथ बीएलओ उपस्थित थे।
चित्रांश परिवार ने की भगवान चित्रगुप्त की पूजा
सारवां/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चित्रांश समाज द्वारा अपने आराध्यदेव भगवान चित्रगुप्त की वार्षिक पूजा समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान के साथ लेखनी के देवता कहे जाने वाले भगवान चित्रगुप्त की पूजा की गई। मौके पर उन्हें विभिन्न प्रकार की सामग्री अर्पित की गई। भैयामंडा लखोरिया, मानजोरी, भैयाडीह गिधंडा, सरपता,मनीगढी आदि गांवों में पंडितों की देखरेख में पूजा संपन्न कराई गई। पूजा में बसंत प्रसाद, नकुल देव, आशुतोष प्रसाद, संतोष प्रसाद, प्रेम प्रसाद, विनोद कुमार प्रसाद, अक्षय सिन्हा, संजय कुमार, संजीव सिन्हा, बच्चन लाल, नवल किशोर प्रसाद, रामकिशोर प्रसाद आदि दर्जनों की संख्या में चित्रांश समाज के सदस्य थे।
बूथ लेवल ऑफिसर को मिली ट्रेनिंग
पालोजोरी/संवाददाता। झारखंड विधानसभा चुनाव के तहत 20 नवंबर को सारठ विधानसभा का चुनाव होना है। इसके लिए रविवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में बूथ लेवल ऑफिसर को ट्रेनिंग दी गई। जिला से प्रतिनियुक्त शिक्षकों की टीम ने बीएलओ को जानकारी दी कि पोल डे यानि मतदान के दिन क्या करना है। मतदान के दिन बीएलओ पर कई जवाबदेही होती है, जिसे निर्वहन करना जरूरी हो जाता है। पोलिंग टीम के आने से लेकर मतदान संपन्न हो जाने और टीम के निकलने तक बीएलओ को मुस्तैद रहना है। ट्रेनिंग के साथ ही बीएलओ के बीच वोटर इनफॉर्मेशन स्लिप का वितरण भी किया गया, जिसे बीएलओ द्वारा मतदाताओं को डोर टू डोर पहुंचाया जाना है। वोटर इनफॉर्मेशन स्लिप का मतलब यह होता है कि उक्त मतदाता का मतदाता सूची में नाम दर्ज है। मतदाता पहचान पत्र या चुनाव आयोग द्वारा मान्यता दिए गए अन्य दस्तावेज साथ में ले जाकर मतदान किया जा सकता है।
अपना बूथ सबसे मजबूत को लेकर भाजपा प्रत्याशी ने बूथ प्रभारी सह प्रभारी के साथ की बैठक
- आईटी सेल का भी दिया गया प्रशिक्षण
चितरा/संवाददाता। चितरा के सहरजोरी स्थित ऑडिटोरियम होल में भाजपा प्रत्याशी रणधीर सिंह द्वारा विधानसभा क्षेत्र के 376 बूथ के प्रभारी, सह प्रभारी के साथ अपना बूथ सबसे मजबूत को लेकर बैठक किया गया। बैठक में विधानसभा प्रभारी संजीव जजवाड़े सहित अन्य नेता शामिल हुए थे। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी रणधीर सिंह ने सभी बूथ प्रभारी एवं सह प्रभारियों को बूथ जितने का टिप्स दिया और वोटिंग प्रतिशत में बढ़ौतरी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी उन्होंने दी। प्रत्याशी रणधीर सिंह ने कहा कि अपना अपना बूथ मजबूती के लिए किसी भी तरह से कोताही न बरतें, ताकि हमारी पार्टी सभी बूथों में लीड करे। कहा कि विपक्ष को कमजोर भी नहीं समझना है और खुद को संगठन स्तर पर ताकतवर भी नहीं। विपक्ष के तमाम वैसे नीति और कार्यों में नजर रखना है, जिससे वोटरों में सेंधमारी न होने पाए। इसके अलावा भी उन्होंने बूथ मजबूती पर कई तरह के टिप्स दिए। साथ ही आई टी सेल का प्रशिक्षण भी कार्यकर्ताओं को दिया गया। वहीं विधानसभा प्रभारी संजीव जजवाड़े, सारठ मंडल अध्यक्ष, देबू पोद्दार, पथरड्डा मंडल अध्यक्ष शेखर सिंह, चितरा मंडल अध्यक्ष अशोक हजारी, पालाजोरी मंडल अध्यक्ष पिंटू हालदार, बसहा मंडल अध्यक्ष त्रिवेणी मंडल, खागा मंडल अध्यक्ष कामदेव यादव ने भी बूथ मजबूती को लेकर अपने अपने विचार रखे। मौके पर काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
कायस्थों के इष्ट देवता चित्रगुप्त भगवान की हुई पूजा
सारठ/संवाददाता। सारठ चित्रगुप्त मंदिर में चित्रांश परिवार के सदस्यों द्वारा रविवार को कायस्थ समाज के चित्रांश परिवार द्वारा भगवान चित्रगुप्त की वार्षिक पूजा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। इस पूजा में चित्रांश परिवार के सभी श्रद्धालु महिला, पुरूष समेत युवाओं और बच्चों ने अपने इष्ट देवता चित्रगुप्त भगवान की पूजा पंडित सोमेश्वर झा द्वारा सम्पन्न करायी गई। जबकि इस पूजा में कुमार मयंक यजमान बने। वहीं इस अवसर पर चित्रांश परिवार के समस्त सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं पत्रकार विजय कुमार सिन्हा ने भी अपने पैतृक आवास पर अपने आराध्य देवता चित्रगुप्त भगवान की पूजा पंडित मृत्युंजय झा द्वारा सम्पन्न करायी गई। सारठ से सटे गांव महेशलिटी में भी चित्रांश परिवार द्वारा प्रतिमा स्थापित कर अपने इष्ट देवता की पूजा की। इस अवसर पर चित्रांश श्रद्वालु उदय नारायण प्रसाद, नेपाल प्रसाद, भूपाल प्रसाद, अधिवक्ता पवन कुमार सिन्हा रूपेश नारायण सिन्हा, रंजीत कुमार सिन्हा, मिथिलेश कुमार सिन्हा, महेन्द्र प्रसाद सिन्हा, हेमेन्द्र कुमार सिन्हा, प्रदीप कुमार सिन्हा, विजय कुमार प्रसाद, संजीत कुमार सिन्हा, मुकेश कुमार सिन्हा, दुर्गा चरण प्रसाद, रमेश कुमार सिन्हा, रूपेश किशोर, कुमार माधव, अनुराग कुमार सिन्हा समेत निलेश, शुभम, शिवम, सत्यम, आदर्श, भानु, मधुर के अलावे अन्य कई श्रद्धालु मौजूद थे।
बहनों ने की भाई की लंबी उम्र की कामना
सारठ/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में भैया दूज के अवसर पर अपने भाईयों के माथे पर तिलक लगाकर मुंह मीठा कर उसकी लंबी उम्र की कामना की। इस दिन बहनें अपने भाईयों की कुशलता के लिए घर के आंगन में गोबर से भाई दूज परिवार का निर्माण करती है और किरी कूटकर अपने भाईयों को खिलाती है। भाईयों द्वारा अपनी बहनों को उपहार भी दिया गया। मान्यताओं के अनुसार भैया दूज के दिन भाई को तिलक लगाकर प्रेमपूर्वक भोजन कराने से परस्पर तो प्रेम बढ़ता ही है और भाई की उम्र भी लम्बी होती है, क्योंकि इस दिन यमुना ने भी अपने भाई यमराज से भैया दूज मनाकर यह वचन लिया था कि जो बहनें भैया दूज मनायेंगी, उसे यमराज के भय से मुक्ति मिलने के साथ उसकी भाई की सुख-समृद्धि बढ़गी।
भाकपा प्रत्याशी ने कोल कर्मियों से मांगा समर्थन
चितरा/संवाददाता। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की टिकट से चुनावी मैदान में खड़ी हुई प्रत्याशी छाया कोल ने रविवार सुबह प्रथम पाली के ड्यूटी में आए कोल कर्मियों के साथ जनसंपर्क किया और अपने पक्ष में वोट करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने महिला कोल कर्मियों के साथ वार्ता किया और समर्थन मांगी। छाया कोल ने कहा कि सारठ विधानसभा क्षेत्र में आजादी के बाद से अब तक कोई भी महिला के हाथों में सारठ की बागडोर जनता ने नहीं दिया है। कहा कि इस बार के चुनाव में इतिहास बदलने काम सभी जनता जनार्दन करें, ताकि बदलाव हो सके और महिला सशक्तिकरण की मिशाल भी कायम हो सके। इसके अलावा भाकपा प्रत्याशी छाया कोल ने क्षेत्र के अन्य गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से समर्थन देने की अपील की। इस अवसर पर पशुपति कोल, होपना मरांडी, लगूमुनी कुमारी, सबोद्धी, मरांडी, सोनामुनि, शोभा देवी,मंजु देवी, छोबनी मरांडी, मनोज कोल, समसुल मियां, राजेन्द्र महतो, युगल दास, जाकिर मियां, जलील मियां, सोनालाल सोरेन, बलराम मंडल, बाबूजन मरांडी आदि उपस्थित थे।