रांची से गिरिडीह आने के क्रम में दर्जनाधिक जगहों पर हुआ भव्य स्वागत
साउंड एसोशिएसन ने 54 किलो का माला पहना कर किया स्वागत
गिरिडीह। संवाददाता। झारखंड सरकार में नगर विकास, आवास और उच्च तकनीकी शिक्षा, पर्यटन, युवा खेलकूद मंत्री बनने के बाद गिरिडीह पहुंचने पर सदर विधायक सह मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। बता दें रांची से निकलने के बाद गिरिडीह जिला में घुसते ही बगोदर, डुमरी, पीरटांड़, बंदरकुप्पी के अलावे मुफ्फसिल क्षेत्र के बदडीहा, पेपरवाटांड़, कैलीबाद, कोलडीहा के सहित अन्य कई स्थानों पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के अलावे स्थानीय लोगों ने पूरे जोश के साथ उनका स्वागत किया। वहीं कर्पूरी ठाकुर चौक के पास भी सैकड़ों लोगों ने मंत्री सुदिव्य कुमार का स्वागत किया और फूल माला पहनाकर तथा पुष्प गुच्छ देकर मंत्री बनने की बधाई दी। इस दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पहले एक विधायक के रूप में गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में काम करने का मौका मिला था, लेकिन मुख्यमंत्री ने अब गिरिडीह जिले के साथ ही पूरे झारखंड में विकास कार्य करने का मौका दिया है, जिसपर निश्चित रूप से खरा उतरने का काम करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड में अब किसी भी हालत में सांप्रदायिक ताकतों को पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश होगी की सभी की उम्मीदों पर खरा उतरें। सुदिव्य कुमार ने कहा कि विकास की राजनीति स्थायी है। कहा कि गिरिडीह विधायक के तौर पर गिरिडीह विधानसभा के लिए वे विकास करेंगे और मंत्री के तौर पर पूरे झारखंड का विकास करेंगे। मौके पर अजीत कुमार पप्पू, शहनवाज अंसारी, सतीश केडिया, प्रमीला मेहरा, अभय सिंह, कृष्ण मुरारी शर्मा, राकेश रंजन, रॉकी सिंह, गुड्डू सिंह, रंजीत ठाकुर, इरशाद अहमद वारिश, छक्कू साव, नारायण दास, नन्हें सहाय, अनिल गुप्ता, किशन अग्रवाल, मदन विश्वकर्मा, दिलीप रजक, टुन्ना सिंह, मनोज चौधरी, विजय चौधरी, कोलेश्वर सोरेन, दिलीप रजक के अलावे गिरिडीह के वरिष्ठ संवेदक रतन गुप्ता, आरएन देव, चंद्रमोली सिंह, अशोक सिन्हा के अलावे काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
पिकनिक मनाने जा रहे स्कूली बच्चों का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त
तीन बच्चे हुए घायल, ईलाज के लिए भेजा गया सदर अस्पताल
गिरिडीह। संवाददाता। गिरिडीह के देवरी से पिकनिक मनाने के लिए खंडोली जा रहा एक स्कूली वाहन असंतुलित होकर खेत में पलट गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना में नौ वर्षीय छात्र मामूली रूप से घायल हो गया। घटना देवरी थाना क्षेत्र के पुरनीगड़िया गांव की है। जानकारी के मुताबिक, वाहन में आठ से दस की संख्या बच्चा सवार था। बच्चों को पिकनिक के लिए खंडोली ले जाया जा रहा था। इसी क्रम में पुरनीगड़िया गांव के पास संतुलन बिगड़ जाने से वाहन खेत में पलट गया। घटना में तीन छात्रों को चोट लगी है। इस दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने सभी बच्चों को वाहन से सुरक्षित निकाल लिया। चोटिल हुए बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर डीसी ने की बैठक
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है मईयां योजना, एक भी योग्य महिला न छूटे : नमन
गिरिडीह। संवाददाता। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सेविका, सहायिका समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना की अद्यतन प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने स्वीकृति के लिए लंबित आवेदनों के निष्पादन को लेकर उचित निर्देश दिए। साथ ही, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, संबंधित अंचल अधिकारी सर्वप्रथम सभी भीएलई, आंगनबाड़ी सेविका, महिला पर्यवेक्षिका एवं पंचायत स्तरीय पर्यवेक्षक का प्रखण्ड स्तर पर बैठक आयोजित कर पोर्टल पर ऑनलाइन किए गए आवेदनों का हार्ड कॉपी प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे। तत्पश्चात आवेदन प्रपत्रों को नियमानुसार जांच कर सत्यापित करते हुए एक सप्ताह के अन्दर योग्य लाभुकों को ऑनलाइन स्वीकृति प्रदान करेंगे। साथ ही, प्रतिदिन स्वीकृत किए गए आवेदन प्रपत्रों से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराएंगे। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने बताया कि गिरिडीह जिले में माह अक्टुबर, 2024 में कुल 14932 लाभार्थियों का बैंक खाता एवं आईएफएससी कोड में त्रुटि है जिसका निराकरण अबतक लंबित है। त्रुटियुक्त सभी लाभार्थियों को आंगनबाड़ी सेविका के माध्यम से सूचित करते हुए लाभार्थियों के बैंक खाते के त्रुटियों का निराकरण करेंगे। तदनुपरांत सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, गिरिडीह की ओर से उक्त लाभुकों का भुगतान किया जायेगा। उपायुक्त ने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना मुख्यमंत्री के प्राथमिकताओं में से एक है। योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जिनका जो दायित्व है, वो उसका समयबद्ध तरीके से निर्वहन करेंगे। सभी को समन्वय बनाकर कार्य करना है। ज्यादा से ज्यादा स्थानीय ग्रामीण महिलाओं को इस योजना के बारे में बतलाया जाय और उन्हें इस योजना के लाभ के लिए किन किन दस्तावेजों की जरूरत है, वो भी बतलाया जाय।
कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने किया मंत्री सुदिव्य कुमार का स्वागत
गिरिडीह। संवाददाता। गिरिडीह के विधायक सह झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का स्वागत बदडीहा में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा के आवास पर किया गया। इस दौरान आसपास के ईलाके में काफी संख्या में लोगों ने मंत्री श्री सोनू का स्वागत किया। इस दौरान अशोक विश्वकर्मा, गोपाल विश्वकर्मा, मदन लाल विश्वकर्मा आदि ने मंत्री श्री सोनू को माला पहनाकर व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। ढोल नगाड़ों व आतिशबाजी के साथ मंत्री का स्वागत किया गया। इस दौरान उपस्थित बच्चों के बीच मिठाई बांटी गई। मौके पर अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के नेतृत्व में अब गिरिडीह के साथ पूरे झारखंड में विकास को गति मिलेगी। कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार के दूर दृष्टि का लाभ पूरे झारखंड एवं गिरिडीह जिले को मिलेगा। मौके पर मनोज चौधरी, श्याम सुंदर विश्वकर्मा, रितलाल मण्डल, प्रवीण लाल शर्मा, कारू राय, विजय पासी, दिनेश्वर कुमार, देवानंद पंडित, सत्यनारायन विश्वकर्मा, नेमी यादव, चूरामन दास, पवन विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा, आंगनबाड़ी सेविका-कुसुम देवी, गुड़िया रानी, मुन्नी देवी, आशा देवी, सबीता किस्कु, पुष्पा मराण्डी, सुलोचना देवी एवं सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।
नगर निगम के संवेदक संघ ने किया मंत्री सुदिव्य कुमार का स्वागत
गिरिडीह। संवाददाता। झारखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार गिरिडीह की धरती पर सुदिव्य कुमार सोनू का आगमन हुआ। इस अवसर पर गिरिडीह नगर निगम संवेदक संघ की ओर से हुट्टी बाजार में उनका भव्य स्वागत किया। मौके पर संवेदक संघ के अध्यक्ष विकास सिन्हा ने कहा पहले सिर्फ हमारे विधायक थे, इनके कार्य शैली को देख झारखंड के मुख्यमंत्री ने पूरे झारखंड में इनके कार्य से लाभ हो इसके लिए इनको मंत्री बनाया ये गिरिडीह के लिए गर्व की बात है। इस मौके पर सुमन राय, जीवन दास, भरत मिश्रा, मंगल सिंह, अमित नारायण देव, इनाम आलम, राजीव सिंह, नीरज साव, रणधीर सिंह प्रवीण राय, अमित गुप्ता, अफरीदी शेख, मृत्युंजय कुमार, अजय राय, महेन्द्र यादव, कंचन कुमार, मनीष सिन्हा, विशाल गुप्ता सूरज साव, गोपाल लोहानी समेत कई संवेदक उपस्थित थे।
हम सभी चुनाव हारे हैं मैदान नहीं, सामूहिक संघर्ष रहेगा जारी: सुरेश मंडल
भाजपा कार्यालय में हुई गांडेय विधानसभास्तरीय बैठक
जनता का एक लाख वोट मिलने पर जनता को दिया गया धन्यवाद
गिरिडीह। संवाददाता। गिरिडीह भाजपा कार्यालय (हरिचक) में गाण्डेय विधानसभा का आभार बैठक हुई। जिसमें मुख्य रूप से गाण्डेय विधानसभा प्रत्याशी मुनिया देवी, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, विधानसभा प्रभारी अर्जुन सिंह, विधानसभा विस्तारक आशीष सभी मंडल अध्यक्ष, चुनाव संचालन समिति सदस्य, पंचायत प्रभारी, पंचायत संयोजक और सह संयोजक शामिल हुए। बैठक में सर्वप्रथम प्रत्याशी मुनिया देवी ने कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पूरे गांडेय विधानसभा की जनता को एक लाख से उपर मत देने के लिए एवं निष्ठापूर्वक पार्टी का कार्य करने के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही, कहा कि आप सभी लोगों को हताश होने की आवश्यकता नहीं है। जनता ने हम सब को विपक्ष की भूमिका दिया है। हमसब अपनी भूमिका पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक निभायेंगे। विधानसभा प्रभारी अर्जुन सिंह ने उपस्थित नेता कार्यकर्ताओं से पार्टी के सदस्यता अभियान सहित कई आगामी योजनाओं और कार्यों पर गंभीरता पूर्वक चर्चा की। बैठक में सुरेश प्रसाद मंडल ने कहा कि हम सभी चुनाव हारे हैं मैदान नहीं। हम सब का सामूहिक संघर्ष जारी रहेगा। बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अरुण हजारा, जिला कार्य समिति सदस्य सुरेश प्रसाद मंडल, महेश राम, रंजित मारंडी, एंथोनी स्वामी, रामरतन राम, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, मीतनारायण वर्मा और भरत शर्मा, मंडल अध्यक्ष भागीरथ मंडल, चिंतामणि सिंह, प्रकाश यादव, पुरुषोत्तम चौधरी, रघुनंदन वर्मा, महिला मोर्चा की ममता वर्मा, डोली पांडेय, हरि मंडल, द्वारिका मालाकार, भुनेश्वर मंडल, सुरेन्द्र मंडल, अजित राणा, लक्ष्मण चौधरी सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
हेमंत बाबू ने जो दायित्व दिया है उस पर उतरूंगा खरा: सुदिव्य
डुमरी में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने किया नगर विकास मंत्री का स्वागत
डुमरी। संवाददाता। नगर विकास एवं आवास विभाग मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू शनिवार को रांची से गिरिडीह जा रहे थे। इस दौरान झामुमो, कांग्रेस व युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डुमरी चौक में फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ खुशियां मनायी। वहीं मंत्री ने कहा कि हेमंत बाबू ने जो दायित्व मुझे दिया है, उसपर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करुंगा। कहा कि दिवंगत जगरनाथ बाबू हमारे मित्र थे। डुमरी विधानसभा जगरनाथ बाबू की धरती रही है। यहां की जनता की समस्याओं को हर हाल में निदान करूंगा। इस दौरान झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो, बरकत अली, राजकुमार पांडेय कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष महेश भगत युवा कांग्रेस जिला सचिव गुड्डु मलिक कांग्रेस प्रखड अध्यक्ष नागेश्वर मंडल, सूखदेव सेठ युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कपिल ठाकुर प्रखण्ड उपाध्यक्ष सनाउल्लाह महासचिव सदीक अली, युसूफ अंसारी, मनोज जायसवाल, इमरान अंसारी, इकबाल अंसारी, फुलमनी देवी, जहाना खातून, नूरेसा खातून, सावित्री देवी, कोलैया देवी उपप्रमुख उपेन्द्र महतो, सोनू सोहेल, पंकज महतो, मितलेश महतो, टहल साव पूर्व जिप अध्यक्ष राकेश महतो, जगरनाथ ठाकुर, करीम बख्श आदि दर्जनों उपस्थित थे।
गैरमजरूवा जमीन पर अवैध निर्माण को ले ग्रामीणों ने दिया धरना
जमुआ। संवाददाता। गैरमजूरवा जमीन पर जबरन भूमाफियाओं के द्वारा निर्माण कार्य कराए जाने को लेकर नायकडीह धुरेता पंचायत के ग्रामीणों ने प्रखण्ड मुख्यालय जमुआ में शनिवार को धरना दिया। इस बाबत अंचलाधिकारी जमुआ को दिए आवेदन में ग्रामीणों ने कहा कि नायकडीह मौजा के खाता संख्या 16 प्लाट संख्या 527 गैरमजूरवा परती कदीम किस्म जमीन शिवफिलिंग पेट्रोल पम्प से राय इंटरप्राइजेज दुकान तक भूमाफियाओं की ओर से अवैध कब्जा एवं निर्माण कार्य रोकने व जमीन को मुक्त कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी से जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई की मांग की है, उचित कार्रवाई नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना जारी रहने की बात कही है। कार्यक्रम की अगुवाई जिप सदस्य सह भाकपा माले नेता विजय पांडेय ने किया धरना में निर्भय राय , सुरेश यादव, सुभाष यादव, लक्ष्मण यादव, हरखू यादव, महेंद्र यादव, मकसूद अंसारी, अजय यादव, इंद्रदेव यादव, अर्जुन यादव, रोहित यादव, सदानंद यादव, अजीत यादव, छोटू यादव सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।