गिरिडीह। संवाददाता। महेशलुंडी नि:शुल्क शिक्षा केंद्र में मां शारदे की पूजा धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान केंद्र के बच्चों ने मनमोहन नाटक और सांस्कृतिक नृत्य कार्यक्रम में ग्रामीणों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महेशलुंडी मुखिया शिवनाथ साव उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवनाथ साव ने कहा कि 13 नवंबर 2022 को नि:शुल्क शिक्षा केंद्र की स्थापना हुई थी। धीरे-धीरे इस नि:शुल्क शिक्षा केंद्र का दायरा बढ़ते गया और आज अपने आप में यह एक अलग पहचान बना चुकी है। इस केंद्र में महेशलुंडी पंचायत के अलावा अगल-बगल के पंचायत के भी बच्चे पढ़ने आते हैं। अध्ययनरत बच्चों में लगभग सभी बच्चे सरकारी विद्यालय के ऐसे होनहार बच्चे हैं जिनके माता-पिता गरीब और मध्यम वर्ग के हैं। यहां के बच्चों में योग्यता कूट-कूट कर भरी है। केंद्र संस्थापक सुमित कुमार साव सरकारी नौकरी में रहते हुए अपने मित्रों व साथियों के साथ मिल कर आपसी सहयोग से केंद्र का संचालन करते हैं। इस केंद्र को सुचारू रूप से संचालन करने में कई समाजसेवियों एवं स्थानीय युवाओं नितेश कुमार, कुंदन कुमार, माखन चौधरी, दीपक कुमार, अमरदीप कुमार, अभिषेक कुमार, शिवम कुमार, निखिल कुमार, अभय कुमार, अंकित राम, ऐश्वर्या चक्रम, नंदनी कुमारी, दीपा कुमारी, अमित कुमार, पंकज कुमार, सोनू कुमार, महेंद्र कुमार, संदीप कुमार, स्वीटी कुमारी, सिमरन कुमारी, संवि कुमारी, चाहत कुमारी, काजल कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहता है।
अगले बरस फिर तू जल्दी आ मां के नारों के साथ मां सरस्वती की प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन
आरके महिला कॉलेज, जीडी बगेड़िया कॉलेज की छात्राएं जमकर थिरकी
गिरिडीह। संवाददाता। अगले बरस फिर तू जल्दी आ मां… के नारों के साथ कई स्थानों मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं व अन्य संस्थानों में डीजे की धून पर छात्र-छात्राएं जमकर थिरके। आरके महिला कॉलेज और जीडी बगेड़िया कॉलेज समेत विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में हर्षोल्लास के साथ मां सरस्वती को विदाई दी गई। इधर सिंहोडीह स्थित आदर्श नगर में मंगलवार को धूमधाम से माता सरस्वती की पूजा अर्चना के बाद प्रतिमा को विसर्जित किया गया। आज दूसरे दिन सुबह से पूरे श्रद्धा भाव से पूजा और हवन किया गया। मौके पर महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाया। बाद में नम आंखों से आदर्श नगर छठ घाट में माता की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन के उपरांत भंडारे का भी आयोजन किया गया। वहीं जीडी बगेरिया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में सरस्वती पूजा बड़े ही धूमधाम से किया गया। 04 फरवरी को बोडो हवाई अड्डा तालाब में विसर्जन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सत्र 2023-25 एवं 2024-26 के विद्यार्थी बड़ चढ़ कर हिसा लिए। महाविद्यालय के सभी कर्मचारी के बेहतर योगदान रहा। डॉ. अनिल प्रसाद कुशवाहा, वंदना चौरसिया, आर्गो चटर्जी, आनंद पांडे, अरनब समानता, अमित कुमार आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
शारदा कन्या मध्य विद्यालय में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा का हुआ विसर्जन
गिरिडीह। संवाददाता। सरस्वती पूजा एवं बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर पीएम श्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय पचम्बा में स्थापित विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां शारदे की पूजा धूमधाम के साथ छात्र-छात्राओं ने किया और हवन पूजन के बाद नम आंखों से विदाई देते हुए स्थानीय तालाब में विसर्जन किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्रा, शिक्षिका तनु प्रिया, स्वीटी कुमारी, माया मरियम हांसदा, पूनम कुमारी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष इंदू देवी, सरिता देवी, आशा देवी, सोनी देवी, काजल देवी, सारिका देवी, कमला देवी, कौशल्या देवी, सुमित्रा देवी, मंगली देवी, मंजू देवी एवं छात्र-छात्राएं अंकित पांडे, प्रभाकर यादव, प्रेमराज सिंह, अनंत कुमार गुप्ता, आयुषी कुमारी, श्रुति कुमारी, सुप्रीत कुमारी, प्रीति कुमारी सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
शिव परिवार की स्थापना के लिए मंदिर बनकर तैयार, यज्ञ की व्यापक तैयारी
जमुआ। संवाददाता। जमुआ प्रखंड के रेम्बा में नए शिव मंदिर में शिव परिवार की स्थापना के निमित्त रुद्र महायज्ञ की तैयारी जोरों से चल रही है। भव्य और अलौकिक मंदिर के रंग रोगन और नक्काशी के कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। 21 फरवरी को जल यात्रा है। जल यात्रा में शामिल होने की इच्छुक महिलाओं का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। अबतक पचास से ज्यादा महिलाएं जल यात्रा में शामिल होने के लिए विधिवत रजिस्ट्रेशन करवा चुकी है। यज्ञ के आचार्य पंडित कन्हैयालाल शास्त्री,उपाचार्य बबलू ओझा, पुरोहित वरुण दुबे,प्रधान वक्ता राष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त शिव पुराण के विशेषज्ञ पंडित दीनानाथ त्रिपाठी हैं। यज्ञ कमिटी में मुन्ना द्विवेदी, मंटू द्विवेदी, प्रेम प्रकाश, संत शरण, उदय द्विवेदी, दिनेश गुप्ता, अंकित गुप्ता, सुबोध गुप्ता, बलबीर गुप्ता, शंभू गुप्ता, सुरेन्द्र राम, अजीत दुबे, मणिकांत द्विवेदी, अजय दुबे, भिखारी राम, सुमन द्विवेदी, सत्यनारायण राणा, पवन द्विवेदी, सुबोध तिवारी, भागीरथ राम, राजकपूर राम, सदानंद राम, रंजीत द्विवेदी, नित्यानंद गुप्ता समेत कई लोग मौजूद थे।
विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में मनायी गई सरस्वती पूजा
डुमरी। संवाददाता। प्रखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित शैक्षणिक संस्थानों, कोचिंग सेंटरों एवं नवयुवक पूजा समितियों में हुए सरस्वती पूजा के बाद मंगलवार को प्रतिमा का विसर्जन अपने अपने क्षेत्र के जलाशयों में अगले वर्ष पुन: आने के निमंत्रण के साथ कर दिया गया। प्रतिमा विसर्जन को लेकर शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने भव्य शोभायात्रा निकाल कर नाचते गाते विसर्जन के लिए अपने क्षेत्र के जलाशय के तट पर पहुंचे, जहां विधान पूर्वक आरती कर मां सरस्वती को विदाई दी। हालांकि कुछ नवयुवक समितियों की ओर से 05 फरवरी को प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। प्रखंड के झारखण्ड कॉलेज, पारसनाथ कॉलेज, केबी उच्च विद्यालय, बेसिक स्कूल, पीएनडी जैन उच्च एवं मध्य विद्यालय, ज्ञान भारती विद्यालय नगरी, यूएमएस डुमरी व धनहारा, यूएचएस परसाटांड़, विद्या निकेतन कोचिंग सेंटर, अपना कोचिंग सेंटर डुमरी, डीएवी सेंट्रल स्कूल इसरी, कस्तूरबा गांधी, आवासीय विद्यालय, हनी डीयू पब्लिक स्कूल इसरी, युएमएस बोरवापानी आदि विभिन्न संस्थानों के प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया।
ऑथेन्टिक पब्लिक स्कूल में 13वीं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन
शिक्षा ऐसी पूंजी है जिसे खरीदा नहीं जा सकता: नागेंद्र महतो
बिरनी। संवाददाता। भरकट्टा ओपी क्षेत्र अंतर्गत ऑथेंटिक पब्लिक स्कूल भरकट्टा में आयोजित 13वीं वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में बगोदर विधायक नागेंद्र महतो शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत बगोदर विधायक सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। विधायक नागेंद्र महतो ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा एक ऐसी पूंजी है जिसे कभी खरीद नहीं सकते। शिक्षा को एक आधार मानकर निरंतर आगे बढ़ना होगा, तभी सफलता हमारे कदम में होगी। साथ ही, कहा कि ग्रामीणों क्षेत्र में बच्चों को इस तरह शिक्षा देना बहुत सराहनीय कार्य है। यहां के छात्र-छात्राएं लगातार विद्यालय का नाम रौशन कर रहे हैं। बच्चे शिक्षा का महत्व समझें और अपना जीवन को उज्जवल बनाएं। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सूरज सुमन, पूर्व प्रमुख सुलोचना देवी, जिला कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह, मुखिया निरंजन बर्मा,मुखिया के के बर्मा, सोनू सिंह, रंजीत राय, सतीश मंडल, विशेश्वर साव, मांझी तुरी, डायरेक्टर अजीत कुमार, प्रिंसिपल संत कुमार राय, प्रवीण कुमार राय सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
प्यारेलाल मंडल का कनीय अभियंता में चयन होने पर खुशी
डुमरी। संवाददाता। डुमरी थाना क्षेत्र के हेठटोला निवासी प्यारेलाल मंडल, पिता शंकर मंडल का चयन बिहार तकनीकी सेवा आयोग की ओर से ली गयी परीक्षा में सफल होकर पथ निर्माण विभाग के कनीय अभियंता के पद पर चयनित हुए और अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रौशन किया है। प्यारेलाल मंडल तीन भाईयों में सबसे बड़े हैं। मंझला भाई संटू मंडल अपने घर में ही रहकर नौकरी की तैयारी कर रहा है जबकि छोटा भाई सूरज मंडल कपड़े की व्यवसाय में जुड़ा है। श्री मंडल इसके पूर्व 2009 से नवादा में पीएचईडी विभाग मेंअनुबंध पर जेई के पद पर कार्यरत थे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों श्री प्यारेलाल को नियुक्ति पत्र मिलने के साथ ही उनके पिता व माता कौशल्या देवी सहित परिवार के अन्य सदस्यों में काफी खुशी है। प्यारेलाल अपने परिवार का पहला सदस्य हैं जिन्हें सरकारी नौकरी मिली है। प्यारेलाल मंडल को बीटीएससी की ओर से ली गई परीक्षा में ऑल ओवर बिहार में सेकेंड स्थान प्राप्त हुआ था जबकि पथ निर्माण विभाग में ऑल ओवर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था। प्यारेलाल 2002 में मैट्रिक परीक्षा एसएसकेबी उच्च विद्यालय से प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए वहीं 2004 में जेसी इंटर कॉलेज से आईएससी द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। 2008 में धनबाद गवर्नमेंट पोलेटेक्निक से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया जबकि 2012 में एएमआईसीई से डिग्री किया। श्री प्यारेलाल के जेई पद पर चयनित होने पर स्थानीय विजय शर्मा, संजीव कुमार, अजय शर्मा, महेन्द्र मंडल, गंगाधर महतो, गुड्डु मलिक, मानिकचन्द महतो आदि ने बधाई दी है।
उप मुखिया ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन
पीरटांड़। संवाददाता। सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य पर मधुबन पंचायत के सिंहपुर गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका विधिवत उद्घाटन मधुबन पंचायत की पंचायत समिति सदस्या चंपा देवी एवं उप मुखिया झारीलाल महतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। आयोजित कार्यक्रम में गांव के बच्चों ने गीत संगीत, नृत्य आदि की प्रस्तुत की। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इस उत्सव पर मां सरस्वती से जुड़ी विभिन्न पहलुओं पर झांकी एवं गीतों की प्रस्तुति कर लोगों को खूब झुमाया। छात्रों का उत्साहवर्धन करने के लिए पहुंचे उप मुखिया झरीलाल महतो ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। पढ़कर देश का नाम रोशन करेंगे। आज बदलते समय के साथ जिस तरह से शिक्षा की मांग बढ़ गई है। उस दौर में बच्चों को बेहतर शिक्षा देना जरूरी है। वही इस दौरान दर्जनों लोग मौजूद रहे।
संगठन महापर्व के तहत कार्यशाला का हुआ आयोजन
गिरिडीह। संवाददाता। पचंबा के हरीचक स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में मंगलवार को 4 बजे तक संगठन महापर्व के तहत संगठनात्मक चुनाव को लेकर जिला एवं मंडल चुनाव टोली कार्यशाला का आयोजन किया गया। मौके पर सभी मंडल और बूथ स्तर के नेता कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर आगामी होने वाले जिला कमेटी का विस्तार को लेकर चर्चा किया गया। मंडल कमेटी से लेकर बूथ कमेटी तक पार्टी का विस्तार और संगठन बनाने को लेकर पूर्ण कमिटी का निर्माण करने की बात कही गई। इस बाबत गिरिडीह चुनाव प्रभारी शशि भूषण भगत ने कहा कि पूरे प्रदेश स्तर पर सदस्यता अभियान को गति दी जा रही है। संगठन महापर्व के तहत गिरिडीह जिला में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कहां के 4 से 7 फरवरी तक मंडल का विस्तार होगा। 12 फरवरी तक पूर्ण रूप से कमेटी का निर्माण कर लिया जाएगा। उसके बाद जिला अध्यक्ष का चुनाव होगा। बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने कहा कि बूथ कमेटी का संगठन बनाया जा रहा है। मौके पर जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, दिनेश प्रसाद यादव जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी महामंत्री महेंद्र प्रसाद वर्मा प्रकाश सेठ विनय सिंह विनय शर्मा, नगर अध्यक्ष हरविंदर सिंह बग्गा, पूनम प्रकाश, सुभाष सिन्हा, महेंद्र वर्मा अजय रंजन सिंह भागीरथ मंडल श्याम कुमार रंजीत राय मिथुन चंद्रवंशी प्रकाश दास मनीष वर्मा सुरेश मंडल गीता हजरा समेत भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।