झारखण्ड में बनाये जाएंगे 15 लाख नए सदस्य : जवाहर
- सदस्यता अभियान को लेकर कृषि मंत्री ने की बैठक
देवघर/वरीय संवाददाता। सदस्यता अभियान को लेकर जिला कांग्रेस की एक विशेष बैठक जिला अध्यक्ष मुन्नम संजय की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई। इस अवसर पर राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख तथा प्रदेश कांग्रेस से नियुक्त जिला सदस्यता प्रभारी जवाहर लाल महथा ने भाग लिया। सदस्यता को लेकर समीक्षा बैठक के उपरांत कृषि मंत्री बादल ने कहा कि सदस्यता अभियान पूरे देश में सांगठनिक चुनाव एवं संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी में नए लोगों को जोड़ने के लिए राज्य से लेकर हर बूथ तक अभियान के तौर पर चलाया जा रहा है। जो बीच में कोरोना के कारण स्थगित किया गया था। परंतु कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए पुन: इसमें गति दी जा रही है। पार्टी के हर सदस्य गांव एवं मोहल्ले तक कांग्रेस के नीति सिद्धांतों एवं देश हित में किए गए कार्यों को लेकर घर-घर तक ले जा रहे हैं और पार्टी से लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। वर्ष 2014 से पहले के सरकार के कार्य एवं वर्तमान केंद्र की सरकार के कार्य से देश की जनता भलीभांति वाकिफ हो चुकी है। नवयुवक कांग्रेस की ओर आशा की निगाहें बिछाए हुए हैं। अगर आज जनता को एक रुपये किलो चावल मिल रहा है तो वह सोनिया गांधी और कांग्रेस को जरूर याद करेंगें। सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, एनआरएचएम के तहत स्वास्थ्य विभाग से आम जनों को मिल रहे लाभ, कस्तूरबा विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं को कांग्रेस ने धरातल पर लाने का काम किया है। यूपीए-1 और यूपीए-2 के कार्यकाल और उनकी उपलब्धियों को लोग आज याद कर रहे हैं। यही वजह है कि आज पूरे राज्य में ऑनलाइन 4.5 लाख युवा सदस्य बने। उसी प्रकार कांग्रेस का भी पूरे राज्य में 15 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है जो बहुत ही सहज तरीके से पूरी हो जाएगी।
जिले के प्रभारी जवाहरलाल महथा ने कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देशानुसार पूरे देश में चलाया जा रहा है। अभियान को सफल बनाने के लिए केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के नियुक्त चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री के दिशा निर्देशन में चलाया जा रहा है। लक्ष्य के अनुरूप देवघर जिला में भी नए सदस्य बनाए जाऐंगें। इसके लिए रणनीति बनाई जा चुकी है। बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने की कयाश को लेकर जिला अध्यक्ष मुन्नम संजय ने बताया कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी हम उसे बखूबी निभाएंगें और पार्टी का झंडा और नारा हमेशा बुलंद करते रहेंगे। 2024 में पुन: देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इसके लिए हमरा संघर्ष जारी रहेगा।
सदस्यता प्रभारी नियुक्त : सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंडों के प्रभारी नियुक्त किए गए। जिसमें देवघर प्रखंड के नागेश्वर सिंह, देवघर नगर मणिकांत यादव, मोहनपुर के प्रो. उदय प्रकाश, करों के योगेश राय, सारवां के अवधेश प्रजापति, सोनाराठाढ़ी के अर्जुन राउत, सारठ के कुमार विनायक, पालोजोरी के भवेश भूषण, मार्गोमुंडा के मो. सैफ अहमद, मधुपुर के मुजीब खान, मधुपुर नगर के अमेरिका यादव, देवीपुर से गणेश दास बनाया गया है।
मौके पर सभी प्रभारी के साथ पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र दास, मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार मंडल, नागेश्वर सिंह, महिला अध्यक्ष प्रमिला देवी, युवा अध्यक्ष आदित्य सरोलिया, राधा पाल, राजेश मिश्रा, राकेश शर्मा, नगर अध्यक्ष रवि केशरी, प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद राय, सुधीर देव, पंजाबी राउत, अजीत सिंह, संजय मिश्रा, नजाबुल अंसारी, अफरोज अंसारी, नटराज प्रदीप, जय शंकर शरण, त्रिपुरारी सिंह, मन्नु प्रसाद चौधरी, संजीव चौधरी, विकास यादव, रवि बर्मा, आदर्श केशरी, मो. तस्लीम, रामाकांत कुमार धर्मेंद्र कुमार, विकास दास, राजेंद्र पंडित, किशोर दूबे आदि मौजूद थे।