देवघर/वरीय संवाददाता। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा गैर भाजपा शासित राज्यों की आम जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को अपदस्थ करने की गैर संवैधानिक नीतियों के खिलाफ महागठबंधन ने शनिवार को देवघर समाहरणालय के समीप सभी घटक दलों द्वारा धरना दिया गया। मौके पर जिला एवं सभी प्रखंड व नगर अध्यक्षों तथा अग्रणी मोर्चा संगठन के जिला अध्यक्ष उक्त धरना में शामिल थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पर्यटन मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने कहा कि सरकार की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए केंद्र की भाजपा सरकार बौखला गई है। तभी तो सरकार को तंग करने के उद्देश्य से सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। कहा कि झारखंड राज्य के लोकप्रिय महागठबंधन की सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन को अपदस्थ करने के लिए असंवैधानिक तरीके से अपनी ताकत लगा रही है। झारखंड की जनताओं के द्वारा चुनी गई लोकप्रिय सरकार के मुखिया पर कभी ईडी, कभी ईसीआई तो कभी सीबीआई का भय दिखाकर डराने और धमकाने का कार्य कर रही है। ऐसे डर से यह सरकार डरने वाली नहीं है। परंतु केंद्र की मोदी सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग एवं विधायकों की खरीद-फरोख्त के बल पर सरकार गिराने का प्रयास जारी है। जिसे यहां की जनता समझ चुकी है। कहा कि झारखंड की जनता के लिए जनहित में किए जा रहे एक से बढ़कर एक कार्य से भाजपा घबराई हुई है। भाजपा यह जान चुकी है कि हेमंत सोरेन की सरकार बरकरार रह गई तो इस राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं बन पाएगी। मंत्री ने कहा कि महागठबंधन भाजपा की ऐसी घिनौनी प्रयास का घोर निंदा और आलोचना करते हुए आगाह करती है कि ओछी और असंवैधानिक कार्य करने से बाज आयें। इसके अलावा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुन्नम संजय, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, पूर्व स्पीकर शशांक शेखर भोक्ता, परिमल सिंह, उदय प्रकाश, दिनेश मंडल, नित्यानंद केशरी, दिनेश मंडल, फैयाज कैशर, सुरेश साह,श्री सिंह, नौशाद, दिलावर हुसैन, सूरज झा, नुनु सिंह, राहुल चंद्रवंशी, उपेंद्र राय, सरोज सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर महा गठबंधन के नेता जुलूस लेकर धरना स्थल पर पहुंचते रहे।