देवघर/वरीय संवाददाता। आरएल सर्राफ स्कूल परिसर में स्कूल के दाता रामेश्वर लाल सर्राफ के प्रतिमा लगेगी, उसका भूमि पूजन किया गया।
भूमि पूजन में अग्रवाल सम्मेलन के संथाल परगना प्रमंडलीय अध्यक्ष शिवकुमार सर्राफ ने की। साथ ही इस प्रतिमा बैठाने में खर्च रामेश्वर लाल सर्राफ के पुत्र कृष्ण कुमार सर्राफ करेंगे।मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल नरेश यादव, मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष अशोक डालमिया, अग्रवाल सम्मेलन के जिला अध्यक्ष अशोक सर्राफ, शंकर लाल सर्राफ, प्रमोद खोवा वाला, अशोक जैन, राजेश मोदी, हर सर्राफ, अशोक दायमा, जय नारायण शर्मा, प्रशांत केजरीवाल, दिनेश पोद्दार, अशोक बथवाल इत्यादि उपस्थित थे।
राष्ट्र के आर्थिक विकास में पर्यटन का योगदान अमूल्य
देवघर/वरीय संवाददाता। संथाल परगना चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्य अजय कुमार ने विश्व पर्यटन दिवस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र का विकास उसकी आर्थिक संपन्नता पर निर्भर करता है और राष्ट्र के आर्थिक विकास में पर्यटन के अमूल्य योगदान को नकारा नहीं जा सकता है। पर्यटन के जरिए राष्ट्र का आर्थिक विकास हो यह तभी संभव है जब कि राज्य एवं राष्ट्र के उपेक्षित पर्यटक स्थलों एवं ऐतिहासिक स्मारकों राष्ट्रीय मानचित्र पर लाने हेतु कारगर कदम उठाया जाए, इतना ही नहीं रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने में भी पर्यटन की भूमिका अत्यंत ही महत्वपूर्ण है।
राजा राममोहन राय को श्रद्धांजलि
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने पुण्यतिथि पर महान समाज सुधारक स्वर्गीय राजा राम मोहन राय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उच्चकोटि के समाज सुधारक राजा राममोहन राय ने ही समाज में सती प्रथा, पर्दा प्रथा एवं बालविवाह जैसी फैली कुरीतियों का विरोध किया तथा उसका अंत कराया। निश्चित रूप से राजा राममोहन राय बीसवीं सदी के महान समाज सुधारक थे तथा आज के समाज सुधार के लिए प्रेरणा स्रोत भी। यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं कि भारतीय पुनर्जागरण के अग्रदूत स्वर्गीय राजा राममोहन राय थे।