देवघर/वरीय संवाददाता। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के पूर्व प्रवक्ता अजय कुमार ने जयंती पर राष्ट्रकवि स्वर्गीय रामधारी सिंह दिनकर दिनकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय दिनकर छायावादोत्तर हिंदी कविता के एक प्रखर कवि ही नहीं बल्कि मानवता की प्रतिमूर्ति तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रबल हिमायती थे। कवि क्रम के प्रति उनकी सजगता ही उन्हें राष्ट्रकवि के गौरव तक ले गई। किसी वक्तव्य को कविता में रूपांतरित करने की अद्भुत कला दिनकर को प्राप्त थी तभी तो वे हिंदी के लोकप्रिय कवियों में परिगणित होते रहे हैं। भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति और भारत सरकार के हिंदी सलाहकार जैसे उच्च पदों को गौरवान्वित करनेवाले स्वर्गीय दिनकर अपनी ओजस्वी पूर्ण लेखनी से हिंदी साहित्य को एक नई विधा एवं दिशा प्रदान की। श्री कुमार ने हिंदी साहित्य के पुरोधा व अपनी लेखनी से हिंदी साहित्य को एक नया आयाम देने वाले राष्ट्रकवि स्वर्गीय रामधारी सिंह दिनकर को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग केंद्र सरकार से की है।
आजसू ने विनोद बिहारी महतो की जयंती पर किया संकल्प सभा
देवघर/वरीय संवाददाता। सोमवार को आजसू पार्टी देवघर कमेटी द्वारा जिला अध्यक्ष के देवघर नगर वार्ड-18 स्थित आवासीय कार्यालय पर झारखंड अलग राज्य आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले विनोद बिहारी महतो जी की 101वी जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर संकल्प सभा का आयोजन किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। मौके पर जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य द्वारा कहा गया है कि विनोद बिहारी महतो “पढ़ो और लड़ो” का नारा देकर अमर हो गए हैं। कोयला विस्थापित समेत झारखंड के गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, जिले में विनोद बिहारी महतो के नेतृत्व में पिछड़ों एवं दलित का बहुत विकास हुआ। तीन बार लगातार विधायक एवं गिरिडीह लोकसभा से एक बार सांसद रहते हुए उनके कार्यकाल में उन्होंने संयुक्त बिहार समेत पूरे भारत में एक मिसाल पेश की। आज उनकी 101वी जयंती पर आजसू पार्टी देवघर जिला कमेटी द्वारा उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद करके उनके नक्शे कदम पर चलने की संकल्प लेती है। उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिला वरिय उपाध्यक्ष मुरारी प्रसाद केसरी, महिला संघ जिला अध्यक्ष जया देवी, अनुसूचित जाति महासभा जिला अध्यक्ष आनंद तुरी, महिला संघ जिला महासचिव कोमल देवी एवं महिला संघ जिला उपाध्यक्ष पूजा देवी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रधान सह सचिव दीपक झा, ओबीसी महासभा जिला महासचिव विकास ठाकुर, अनुसूचित जनजाति महासभा जिला महासचिव परमेश्वर कोल, मुन्ना कुमार, आशीष यादव, इत्यादि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
झारखंड के राज्यपाल का हुआ देवघर आगमन
देवघर/वरीय संवाददाता। सोमवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का देवघर आगमन हुआ। इस दौरान पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत राज्यपाल देवघर एयरपोर्ट पहुँचे, जहां उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी विशाल सागर द्वारा पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद वे दुमका में आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। राज्यपाल के आगमन को लेकर एयरपोर्ट से लेकर सभी सड़क मार्गों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
मधुपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद का दावा मजबूत : अरविंद
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड में आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी लगातार बढ़ रही है। महागठबंधन के घटक दलों में से कांग्रेस और झामुमो की तरफ से संथाल परगना की देवघर, सारठ और मधुपुर विधानसभाओं को लेकर अपनी दावेदारी का एलान कर चुके हैं। इसी कड़ी में अब राजद खेमे ने भी मधुपुर विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी के लिए ताल ठोक दी है। राजद के मधुपुर प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव ने पार्टी आलाकमान को पत्र भेजकर मधुपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश राजद सचिव संजय भारद्वाज को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की है। यादव ने कहा कि संथाल परगना में राजद कार्यकर्ताओं का मजबूत नेटवर्क है और महागठबंधन की राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए राजद कार्यकर्ताओं ने शुरू से ही त्याग और बलिदान की भावना का परिचय दिया है। लेकिन सत्ता में पर्याप्त भागीदारी न होने की वजह से सामाजिक न्याय के संकल्प को पूरा किए जाने में कठिनाई महसूस की गई है। मधुपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन उम्मीदवार को जीत दिलाने में राजद कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम और त्याग किया है। क्षेत्र के दलित,शोषित आदिवासी और यहां तक की अल्पसंख्यक मतदाताओं में भी पर्याप्त विकास के अभाव में निराशा की भावना जन्म ले रही है। अपने समर्थक मतदाताओं के लिए काम करने में राजद कार्यकर्ता खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं और उनका मनोबल टूट रहा है। झारखंड में राजद गठन के समय से ही संजय भारद्वाज जैसे निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं ने सत्ता को किनारे कर लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता के लिए संघर्ष किया है। पर्यटन,पर्यावरण, जल संरक्षण, मरुस्थलीकरण को रोकने, धर्मनिरपेक्षता, सांप्रदायिक सद्भाव और आर्थिक एवं सामाजिक न्याय के लिए जितनी मजबूत आवाज भारद्वाज ने उठाई है, वह संथाल परगना में महागठबंधन कार्यकर्ताओं के लिए एक नजीर है। समाजवाद और धर्मनिरपेक्ष को मजबूत करने के लिए राजद ने कभी अपने राजनीतिक हितों की परवाह नहीं की लेकिन अब वक्त आ गया है की कार्यकर्ताओं की भूमिका और उनके संघर्ष को पर्याप्त सम्मान दिया जाए और उनके गिरते मनोबल को बढ़ाने का काम किया जाए। कहां के संथाल परगना के सामाजिक और राजनीतिक समीकरण पूरी तरह से राजद के पक्ष में है और कार्यकर्ता राजद उम्मीदवार को विजय दिलाने के लिए आतुर हैं। कार्यकर्ता अपने शीर्ष नेतृत्व लालू प्रसाद और तेजस्वी प्रसाद यादव से मांग किया है कि मधुपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार निश्चित रूप से उतारा जाए।
वार्ड-28 में पुल निर्माण को मांग
देवघर/वरीय संवाददाता। देवघर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर-28 के हरि शरणम कुटीर के दक्षिण छोर कोने से काली मंदिर, शक्तिपीठ की ओर जाने वाले मार्ग पर पुल निर्माण की मांग यहां के मोहल्लेवासियों ने किया है। इस बाबत महेश दुबे, योग माया देवी, अर्जुन सिंह, जयंती देवी, अनिल बलियासे, चंदन कुमार मिश्रा ,मंटू सिंह, कमल यादव, सत्यम कुमार ,गीता कुमारी ,शिल्पा देवी, अभय सिंह सहित दर्जनों लोगों ने हस्ताक्षरित आवेदन नगर आयुक्त को देकर पुल निर्माण की मांग की है। जिसमें कहा गया है की यह समस्या 50 वर्षों से आज तक बनी हुई है। नगर निगम आयुक्त से मांग किया गया है कि इस समस्या का निराकरण किया जाए ताकि यहां के लोगों इस समस्या को मुक्ति मिल सके। इस पुल नही रहने से यहां को लोगो किसी व्यक्ति को बीमारी की स्थिति में अस्पताल ले जाने के लिए सोचना पड़ता है।
विधानसभावार प्रत्याशियों के नामों को लेकर कांग्रेस ने की बैठक
देवघर/वरीय संवाददाता। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विधानसभा वार प्रत्याशियों की दावेदारी को लेकर देवघर कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी की एक विशेष जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी विधानसभा क्षेत्रों से उम्मीदवारी के लिए रायशुमारी के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस से नियुक्त पर्यवेक्षक रविन्द्र झा बैठक में मुख्य रूप से भाग लिये। बैठक में जिलाध्यक्ष के अध्यक्षीय भाषण के दौरान उसका स्वागत करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सारी वस्तु परिस्थिति से अलग कर कराते हुए सभी बिंदुओं पर बारिकी से बातों को रखा। तत्पश्चात जिला के पर्यवेक्षक रविन्द्र झा ने कहा कि मुझे प्रदेश कांग्रेस ने जिस मकसद से आपके पास भेजा है, उसे पूरी इमानदारी तथा निष्ठापूर्वक पुरी निष्पक्षता से करेंगें। आपकी बातों को सुनकर आपकी इच्छाओं तथा भावनाओं को अपने आलाकमान तथा प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंचाऊंगा। हमने देखा और पाया कि देवघर जिला में हर सीट पर कांग्रेस का संगठन मजबूत है। सभी विधानसभा को जीतने का आम्दा रखता है। हमें पूर्ण विश्वास है कि प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश हर कार्यकर्ताओं की बातों को गंभीरता पूर्वक लेंगें तथा आपके हितों का पूरा पूरा ख्याल रखेंगें।
विशेष रूप से उपस्थित जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय ने पार्टी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं की भावनाओं, उनके संघर्ष को विस्तार पूर्वक रखते हुए कहा कि देवघर में सिर्फ आधा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस चुनाव लड़ती है जिसे जीतती भी है, वो जरमुंडी विधानसभा है। बाकी के विधानसभा सारठ तथा देवघर जहां दो बार से भाजपा का कब्जा है, वहां कांग्रेस चुनाव लड़ें। इन दोनों सीटों पर कांग्रेस की मजबूत पकड़ है। हम इन सीटों पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए आसानी से जीत दर्ज करेंगें भी। बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष मणिशंकर, सचिव अवधेश प्रजापति,फैयाज केशर, राजेन्द्र दास, प्रखंड अध्यक्ष उपेन्द्र प्रसाद राय ने संबोधित किया तथा संचालन महासचिव दिनेश कुमार मंडल ने किया। बैठक में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष रवि केसरी,महिला अध्यक्ष प्रमिला देवी,नेत्री चमेली देवी, कुमार राज, ओमप्रकाश यादव,नित्यानंद सेवक, बैलालुद्दीन, रवि बर्मा, अमित पांडेय, प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप नटराज, नैयाज अहमद, राजीव रंजन उर्फ गुलाब, जयशंकर शरण, उमेश रज्जक, सुभाष चन्द्र मंडल,जिला पदाधिकारी सुधीर देव, केदार दास, पंजाबी राउत, मणिकांत यादव, मुकुंद दास, सौरभ दास, विकास राउत, गणेश दास, पारस यादव, दुमका जिला से चंद्रशेखर यादव, राशिद रोमी, राहुल राज, देवकांत राउत, मौलाना रियासत, नाहिदा सुल्तान, सविता घोष, जया देवी, राधा पाल, प्रेमलता, सदाशिव राणा, अनिल राउत, प्रीतम भारद्वाज, शिवा झा, कुमार बाबा, अजय कृष्णा, अश्विनी कुमार, सुरेश पंडित, नंदलाल यादव,अर्जुन सिंह, मदन सिंह, कमल वर्मा, धीरेन्द्र सिंह, तैयब अंसारी, कामदेव रवानी, श्री कांत यादव, चंदन आदि दर्जनों मौजूद थे।
बता दें कि कार्यालय में बंद कमरे में बारी-बारी से सभी प्रखंड व नगर कमिटी, विधानसभा वार चुनाव लड़ने के लिए दावेदार आवेदकों, जिला के नेताओं,कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों से मिला और उनकी बातों बड़ी ही बारीकी से सुना। पर्यवेक्षक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को अपना मंतव्य के साथ विधानसभा चुनाव में विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले दावेदारों की सूची समर्पित करेंगे।
इनरव्हील क्लब ऑफ बाबाधाम ने किया डस्टबिन का वितरण
देवघर/नगर संवाददाता। सोमवार को इनरव्हील क्लब ऑफ बाबाधाम के तत्वावधान में स्वछता पखवारा अंतर्गत रोड साइड लगने वाले चाऊमीन, गोलगप्पा, मोमोज आदि स्टॉल में डस्टबिन का वितरण किया गया। मौके पर इनरव्हील की अध्यक्षा निधि राज ने बताया कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सरकारी स्तर पर स्वक्षता पखवारा मनाया जा रहा है। इसमें इनरव्हील क्लब भी अपनी भागीदारी निभा रही है। उन्होंने आगे बताया कि जैसा कि हम जानते हैं शहर में छोटे-छोटे फुटपॉथ के दुकानदार व ठेले वाले के यहां से निकलने वाला कचरा शहर को ज्यादा ही गंदा कर देता है। यहां कचरा प्रबंधन का कोई विशेष उपाय नहीं होता और सिर्फ नगर निगम के सफाई कर्मचारी पर ही निर्भर होते हैं। ऐसे में आज हमारे क्लब द्वारा शहर के कई ठेले वाले को डस्टबिन दिया गया, ताकि वो अपने ठेले से निकलने वाले कचरे का सही ढंग से निष्पादन कर सकें और हमारा देवघर शहर साफ-सुथरा नजर आए।
झारखंड लॉन बॉल स्टेट चैंपियन बनी देवघर की सोनी
- फाइनल में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सरिता तिर्की को हराया
- जल्द देवघर में लॉन बॉल का ग्राउंड बनेगा : डॉ सुनील खवाड़े
- देवघर के खिलाड़ी अपना परचम लहरा रहे हैं : आशीष झा
देवघर/नगर संवाददाता। जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डा सुनील खवाडे ने कहा कि देवघर के खिलाड़ी लगातर पदक लेकर आ रहे हैं यह हमारे देवघर खेल की जीत है। उन्होंने उम्मीद जताई जल्द देवघर में लॉन बॉल का ग्राउंड बनेगा। वहीं जिला खेल प्राधिकरण के सचिव आशीष झा ने कहा कि राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर देवघर के खिलाड़ी अपना परचम लहरा रहे है। अगर हमारे पास ग्राउंड होता तो शायद हम और भी मेडल ला पाते। वता दें कि रांची के नामकुम के आरके आनंद लॉन बॉल स्टेडियम में आयोजित आठ दिवसीय 14वीं राज्य स्तरीय लॉन बॉल प्रतियोगिता में देवघर ने अपना लोहा मनवाया। 16 से 24 सितंबर चलने वाले इस प्रतियोगिता में झारखंड से करीब 60 से 70 खिलाड़ियों ने भाग लिया। उसमे कई नेशनल और इंटरनेशनल खिलाड़ी भी शामिल थे। एकल इवेंट में देवघर की सोनी गुप्ता ने अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी सरिता कुमारी को 21/18 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं छोटी कुमारी ने एक सिल्वर और 2 ब्रोंज मेडल जीता, शुभम सांडिल्य ने ब्रोंज, सूरज केसरी ने भी अपने अपने इवेंट फोर्स में सिल्वर और ट्रिपल में ब्रोंज पदक जीता। वहीं आईनीश कुमार ने भी मिक्स फोर में पदक जीता। सभी खिलाड़ियों ने जीत के बाद कहा की देवघर में लॉन बॉल ग्राउंड नहीं होने के कारण उनको घर से दूर रांची में रहकर अभ्यास करना होता है। सरकार के द्वारा देवघर में लॉन बॉल डे बोर्डिंग जो पास हुआ उसको जल्द से जल्द अगर चालू करती है और ग्राउंड बन जाता है तो यहां से और भी खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेंगे और सभी इवेंट में पदक लाएंगे। बताते चले की सोनी की बड़ी बहन छोटी कुमारी राष्ट्रीय चैंपियन है इन्होंने गोवा में स्वर्ण पदक जीता था। सोनी सहित सभी खिलाड़ियों के जीत पर ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े, डीएसए सचिव आशीष झा ने कहा की जल्द से जल्द जिला खेल पदाधिकारी से मिलकर इसको चालू करने का आग्रह किया जाएगा। सभी के जीत पर देवघर जिला लॉन बॉल के सचिव कृष्ण कुमार बरनवाल, ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा, मयूरी गुप्ता, ज्ञान शाही ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी।
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन पखवारा के तहत एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में दी गई जानकारी
देवघर/नगर संवाददाता। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तीन वर्ष पूरा होने पर राज्य के अभियान निदेशक के पत्र के आलोक में सिविल सर्जन डॉ रंजन सिन्हा के निर्देश पर 20 से 30 सितंबर तक देवघर जिला में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जिले में अधिक से अधिक लोगों का आभा काड र्(आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट) बनवाना सुनिश्चित करना है। इस अभियान के अंतर्गत आज आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के जिला नोडल पदाधिकारी डॉ शरद कुमार के नेतृत्व में परियोजना समन्वयक सुधांशु रंजन ने सोमवार को एएनएम प्रशिक्षण केंद्र जा कर वहां की अध्यनरत छात्राओं को आभा कार्ड बनवाया। जिला नोडल द्वारा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के मुख्य अंश आभा कार्ड, एचपीआर और एचएफआर के बारे में नर्सिंग छात्राओं को विशेष जानकारी दी गई। बताया गया कि आभा कार्ड देश के सभी नागरिकों को बनवाना है ताकि उनके स्वास्थ्य की सभी जानकारियां उनके आभा अकाउंट में हमेशा के लिए दर्ज हो जायेगी। मरीजों को कभी कही पुराना पूर्जा या जांच संबंधी कोई भी रिपोर्ट कहीं ले जाने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इस पखवाड़ा अभियान में आभा कार्ड बनवाने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। आभा कार्ड बनाने के लिए आधार नंबर और आधार कार्ड से जो मोबाइल नंबर लिंक है वह होना जरूरी है। फिर इस कार्ड को सभी लोग खुद से भी बना ले सकते है। मौके पर नर्सिंग स्कूल की प्राचार्य सुलोचना देवी भी मौजूद थीं।
क्रीड़ा भारती का दो दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग 28 से
- व्यवस्थात्मक बैठक में कार्यकर्ताओं को दी गई जिम्मेदारी
देवघर/नगर संवाददाता। आगामी 28 एवं 29 सितंबर को आयोजित होने वाली क्रीड़ा भारती झारखंड का प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के निमित्त क्रीड़ा भारती देवघर की व्यवस्थात्मक बैठक सोमवार को स्थानीय भगवान पैलेस मे आयोजित की गई। जिसमें कार्यक्रम सफल आयोजन पर चर्चा की गई। मौके पर क्रीड़ा भारती के प्रदेश सह मंत्री संजीत राय ने कहा कि इस प्रशिक्षण वर्ग में झारखंड के सभी 24 जिला और 4 महानगर के कार्यकर्ता भाग लेंगे। प्रशिक्षण वर्ग का उद्द्घाटन 28 सितंबर को सुबह 11 बजे से शुरु होगा और समापन 29 सितंबर को दोपहर 2:30 बजे किया जायेगा। इस वर्ग में कई अखिल भारतीय, क्षेत्रीय एवं सभी प्रांतीय भाग लेंगे जो कार्यकर्ता का विकास और कार्य, संगठन का विस्तार आदि कई संगठनात्मक विषय का प्रशिक्षण देंगे। साथ ही वर्तमान मंे खेल एवं स्वास्थ्य की स्थिती एवं अपनी भूमिका पर चर्चा होगी। व्यवस्था के निमित्त विभिन्न कार्यकर्ताओं को अलग-अलग दायित्व दिया गया है। जिसमें भोजन प्रमुख गोपेश्वर नाथ गोपी, आवास प्रमुख सिंटू और बिट्टू, कार्यालय और पंजीयन प्रमुख आलोक कुमार बोस और रूपेश कुमार, आपुर्ती प्रमुख कुमार गौरव, दुर्गेश कुमार, शशि शर्मा, जल एवं स्वच्छता प्रमुख दरोगा मंडल, अधिकारी व्यवस्था प्रमुख अभिषेक सिंह, महिला प्रमुख माही सिंह, शिक्षा मंच प्रमुख शैलेश, विनीता मिश्रा, कुमार गौरव, बैठक स्थल प्रमुख बंशीधर दूबे, प्रशांत कुमार, अशोक कुमार, क्रीड़ा केन्द्र प्रमुख रोहित कुमार मिश्रा, यातायात प्रमुख गुंजन कुमार राय तथा सुरक्षा प्रमुख प्रशांत कुमार को बनाया गया है।
दुर्गा पूजा की तैयारी में जुटी नगर निगम की टीम
- खराब लाइटों को किया जा रहा है दुरुस्त
देवघर/नगर संवाददाता। देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त रोहित कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार बंद पड़े सभी स्ट्रीट लाइट को दुर्गा पूजा को देखते हुए युद्ध स्तर से टीम लगाकर के रिपेयर किया जा रहा है। रविवार और सोमवार को देवघर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्ड के मोहल्ले में लगभग तीन सौ से अधिक स्ट्रीट लाइटों को रिपेयर करके चालू किया गया। जिसमें वार्ड नंबर 20, 21, 29, 30, 11, 33, 16, 31, 2, 3 और 14 में विद्युत मिस्रियों के माध्यम से बंद पड़े सभी स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त किया गया इसकी अतिरिक्त हाइड्रोलिक गाड़ी के माध्यम से चौक चौराहों पर अधिष्ठापित मस्क लाइट रंग मोड, कॉलेज मोड़, खजुरिया, देव संघ मोड, सराफ स्कूल मोड, बजला चौक, कुर्सेला हाउस मोड,टावर चौक,सत्संग चौक, पगला बाबा, गिधनी मोड,में लगे मास्ट लाइट को चालू किया गया। उक्त जानकारी देते हुए सहायक विद्युत प्रभारी कुणाल खवाड़े द्वारा बताया गया की शिकायतों का बारीकी से निष्पादन किया जा रहा है। दुर्गा पूजा प्रारंभ होने से पहले जल्द से जल्द सभी वार्डों में बंद पड़े लाइटों को दुरुस्त कर लिया जाएगा।
25 सितंबर को आवास मेला कार्यक्रम का आयोजन
देवघर/नगर संवाददाता। प्रधान सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) घटक तीन के अंतर्गत बन रहे मोहनपुर परियोजना के लाभुकों को लोन दिलाने हेतु बुधवार 11 बजे से आवास मेला कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम कार्यालय के सभागार में किया जा रहा है। इसको लेकर सोमवार को सहायक नगर आयुक्त शशि शेखर सुमन द्वारा बैठक कर सभी तैयारी का जायजा लिया गया। बैठक में नगर प्रबंधक अनुज किस्पोट्टा, तकनीकी विशेषज्ञ नवनीत राज, विकास मिश्रा आदि उपस्थित थे।
अर्चना मिश्रा के नाम हुई शिवलोक परिसर की बंदोबस्ती
देवघर/नगर संवाददाता। देवघर नगर निगम अंतर्गत सैरात बंदोबस्ती में सोमवार को शिवलोक परिसर अस्थाई वाहन पार्किंग शुल्क, वसूली एवं मेला प्रदर्शनी आदि आयोजन हेतु बंदोबस्ती की गई। जिसमें न्यूनतम डाक बोली की राशि 18 लाख रखी गई थी। यह बंदोबस्ती 25 सितंबर 2024 से 31 मार्च 26 तक की अवधि के लिए किया गया है। इस बंदोबस्ती में तीन आवेदकों ने भाग लिया। जिसमें दीपक कुमार ठाकुर, अभिषेक मिश्र व अर्चना मिश्रा शामिल हैं। इसमें सबसे ज्यादा बोली 24.50 लाख लगाकर अर्चना मिश्रा ने बंदोबस्ती अपने नाम करायी।