भाजपा नेता ने श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं
जामताड़ा। संवाददाता। भाजपा वरीय नेता सह पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल रविवार को गांधी मैदान में आयोजित लक्ष्मी पूजा समारोह में पहुंचे। उन्होंने मैदान परिसर में लक्ष्मी पूजा के उपलक्ष्य मेंं चल रहे सामूहिक महाप्रसादी वितरण समारोह में सम्मिलित हुए। महाप्रसादी वितरण समारोह में सम्मिलित होकर सारी व्यवस्थाओं की देखरेख की तथा साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। लक्ष्मी पूजा के सुअवसर पर गांधी मैदान में आए हुए श्रद्धालुओं से मिले तथा उन्हें लक्ष्मी पूजा की हार्दिक बधाई दी। भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा कि आज शरद पूर्णिमा का पावन पर्व है। शरद पूर्णिमा के दिन विशेष रूप से मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। वहीं बंगाली समुदाय के लोग आज का दिन कोजागारी लक्खी पूजा के नाम से मनाते हैं। शरद पूर्णिमा के दिन बंगाली समाज के लोग मंडप में मां की प्रतिमा स्थापित करते हैं और घर में विशेष पूजा की जाती है। कहा जाता है कि आज की रात मां लक्ष्मी पृथ्वी लोक पर विचरण करती है और अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरा करती है। इस दिन पूजा करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। इस तिथि को देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। इसे को कौमुदी उत्सव, कुमार उत्सव, शरदोत्सव, रास पूर्णिमा, कोजाकारी पूर्णिमा और कमला पूर्णिमा भी कहते हैं। श्री मंडल ने कहा कि जामताड़ा जिले में इसे लक्खी पूजा के नाम से बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। मौके पर गांधी मैदान पूजा परिसर में सभी श्रद्धालुओं के साथ जामताड़ा वासी उपस्थित हुए।
विधिक जागरूकता शिविर का डोर टू डोर कार्यक्रम
जामताड़ा। संवाददाता। झालसा के निर्देश पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष एवं सचिव के मार्गदर्शन पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन डोर टू डोर कार्यक्रम जामताड़ा के न्यूटाउन मोहल्ला में किया। कार्यक्रम में पीएलभी राजेश दत्त ने लोगों को कानूनी जानकारी दिया। लोगों को लेबर कार्ड बनाने के लिए श्रम अधीक्षक के ऑफिस में सारा डोकोमेंट्स के साथ जाकर भेंट करने के लिए कहा गया। बाल विवाह, दहेज प्रथा, यौन उत्पीड़न, शारीरिक या मानसिक शोषण, डायन प्रथा, कुप्रथा के रोकथाम के बारे विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया। लोगों को कानूनी जानकारी के अभाव के कारण लोग उसका लाभ उठा नहीं पाते हैं। उन लोगों को यह भी कहा गया कि जामताड़ा में आगामी 12 नवंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय में 10:30 बजे सुबह किया जाएगा। इस राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लंबित मामलों का सुलह समझौता के माध्यम से वादों का निष्पादन किया जाएगा। इस लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक लोग आकर अपना अपना लाभ उठाएं।