• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

विदेश भेजा गया बाबा बैद्यनाथधाम का महाप्रसाद पेड़ा – देवघर से कोलकाता और कोलकाता से बहरीन भेजी गयी पेड़े की पहली खेप

October 21, 2022

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक शुरू

January 24, 2023

जांच रिपोर्ट के इंतजार में पड़ी है विकास योजना की 12 करोड़ की राशि

January 24, 2023

जिले में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की मनायी गई जयंती

January 24, 2023

सेवा नर्सिंग होम कर्मियों पर लगा सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

January 24, 2023

नेताजी के सद्गुणों को आत्मसात करने की जरूरत : अमित राय

January 24, 2023

नेताजी भारतीय राष्ट्रवाद के प्रबल पैरोकार थे : मंजुल

January 24, 2023

परंपरागत तरीके से मनायी जाएगी झामुमो स्थापना दिवस

January 24, 2023

नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनी

January 24, 2023

झामुमो जिला कमेटी की बैठक सह वनभोज में शामिल हुए सांसद

January 24, 2023

आमरण-अनशन के लिए पारा मेडिकल कर्मी रांची रवाना

January 24, 2023

अपने बच्चों से हर छोटी-बड़ी समस्या के बारे में पूछें और उनसे मित्रता पूर्वक करें व्यवहार : मनोज

January 23, 2023

हड़ताली पारा मेडिकल कर्मियों ने राजमहल सांसद को सौंपा ज्ञापन

January 23, 2023
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, January 29, 2023
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक शुरू

    जांच रिपोर्ट के इंतजार में पड़ी है विकास योजना की 12 करोड़ की राशि

    जिले में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की मनायी गई जयंती

    सेवा नर्सिंग होम कर्मियों पर लगा सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

    नेताजी के सद्गुणों को आत्मसात करने की जरूरत : अमित राय

    नेताजी भारतीय राष्ट्रवाद के प्रबल पैरोकार थे : मंजुल

    परंपरागत तरीके से मनायी जाएगी झामुमो स्थापना दिवस

    नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनी

    झामुमो जिला कमेटी की बैठक सह वनभोज में शामिल हुए सांसद

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Business
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

विदेश भेजा गया बाबा बैद्यनाथधाम का महाप्रसाद पेड़ा – देवघर से कोलकाता और कोलकाता से बहरीन भेजी गयी पेड़े की पहली खेप

by admin
October 21, 2022
in Deoghar
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर/वरीय संवाददाता। गुरुवार को को फ्लैग ऑफ सेरोमनी बैद्यनाथधाम पेड़ा ऑनलाईन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम की शुरूआत में उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत किया गया। साथ ही डिप्टी जेनरल मैनेजर एपीइडीए विनिता सुधांशु बाबा बैद्यनाथधाम का महाप्रसाद पेड़ा अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी उपलब्ध कराया जा रहा है। ऐसे में इस सफलता के लिए देवघरवासियों के साथ-साथ सभी के लिए एक सुखद अनुभूति के समान है।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. सुधांशु सेक्रेट्री एंड डिपार्टमेंट हैड एपीइडीए द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि यह ऑकेजन बहुत ही बड़ा है। देवघर का पेड़ा वर्ल्ड वाइस काफी लोगों को पसंद है। आगे उन्होंने कहा कि बाबा नगरी का पेड़ा ग्लोबली इंपोर्ट होने जा रहा है जो कि हमारे लिए बहुत बहुमूल्य और यह बहुत बड़ी सफलता है। पेड़ा-मिठाई में सबसे ही यूनिक प्रोडक्ट है। पहले देवघर में पेड़ा बहुत छोटे स्केल पर स्टेट लेवल पर बनाया जाता था पर अब इंपोर्ट ग्लोबली होने वाला है तो अब लार्ज स्केल में इसको तैयार किया जाएगा। फ्लैग ऑफ कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षु आईएएस अनिमेष रंजन ने कहा कि ऐसे तो किसी भी शहर की कई पहचान होती हैं, लेकिन देवघर बाबा बैद्यनाथ के मंदिर व भोलेनाथ का प्रसाद यहां के पेड़े (प्रसाद) के लिए खासा प्रसिद्ध है। देशभर से बाबा नगरी आने वाले भक्त महाप्रसाद के रूप में पेड़ा अवश्य ही लेकर घर लौटते हैं। वहीं आज से देवघर का पेड़ा देश से बाहर विदेश भी भेजा जा रहा है। आज 32 किलो पेड़े का पहला खेप बहरीन भेजा जा रहा है। बाबा का महाप्रसाद हवाई जहाज से बहरीन भेजा जाएगा। महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र श्री सैमरॉम बारला ने कहा कि हम लोग जानते हैं देवघर का पेड़ा भारत देश और विदेश में प्रसिद्ध है। हर साल देवघर में श्रद्धालु लोग देश और विदेश से यहां आते हैं बाबा बैद्यनाथधाम मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए और यहां का प्रसाद पेड़ा को ग्रहण करते हैं और ले भी जाते हैं। सावन महीने में तीन से चार गुणा उत्पादन बढ़ जाता है। अब बैद्यनाथधाम का पेड़ा विदेश जा रहा है, जिससे कि यहां के पेड़ा उद्योग को और भी बढ़ावा मिलेगा।
ज्ञात हो कि इसी साल मई में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजुनाथ भजंत्री ने मेधा को-ऑपरेटिव मिल्क फेडरेशन के जरिए पेड़े का सैंपल बहरीन भेजा था। वहां जांच करने पर गुणवत्ता की तमाम मानकों पर पेड़ा पूरी तरह खरा उतरा। जिसके बाद 20 अक्टूबर को 32 किलो पेड़े की पहली खेप भेजी जा रही है। इसके अलावे उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि जिला प्रशासन देवघर द्वारा बाबाधाम पेड़ा एवं अन्य उत्पादो ंको अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में प्रमोट करने हेतु व्यापक स्तर पर प्रयास किये जा रहे थे, जिसके तहत वर्तमान में मेधा डेयरी (झारखंड कॉपरेटिव मिल्क फेडेरेशन) के पेड़ा को अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में बिक्री हेतु लाइसेंस भी प्राप्त हो चुका है। इसके तहत मेधा डेयरी से प्राप्त पेड़ा के गुणवता के जांचोपरांत बहरीन अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में बिक्री हेतु उपलब्ध भी कराया गया था।
इसके अलावे उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि विभिन्न स्टेक हॉल्डरों डीआईसी, एपीईडीए, एसपीसीसीआई, मेधा डेयरी, देवघर जिला प्रशासन के इन्फॉर्मेशन डिवीजन द्वारा बैठक के माध्यम से पेड़ा के कार्मिशयल सिपमेन्ट एवं सप्लाई हेतु लगातार कार्य योजना बनायी जा रही है एवं क्वालीटी पारामीटर, पैकेजिंग इस्पेसिफिकेशन, लॉजिस्टिक एरेन्जमेन्ट आदि का विशेष ध्यान रखा गया है एवं अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में पहुंच बनाने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाये गये हैं, जिसे आने वाले दिनों में और भी बेहतर किया जायेगा।
बता दें कि पूर्व में उपायुक्तके निर्देशानुसार एक्सपोर्टर, डीआईसी, डीसी सेल और पेड़ा व्यवसायी ने 15 अप्रैल के पहले सारे टेस्ट और अन्य बिंदुओं पे काम करते हुए सैम्पल विदेश भेजा गया था। आगे मेधा डेयरी (झारखंड को.ओ मिल्क फेडरेशन) ने 2 किलो का सैम्पल एक्सपोर्ट के लिए भेजा जो बहरीन देश के खरीदारों ने पसंद किया, जिसके पश्चात आज 32 किलो के पहला खेप बहरीन भेजा गया। इस दौरान देवघर जिले से प्रशिक्षु आईएएस अनिमेष रंजन, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र सैमरॉम बारला, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री प्रमोद कुमार, सेक्रेटरी एंड डिपार्टमेंट अपेडा डॉ. सुधांशु, डिप्टी जेनरल मैनेजर अपेडा, विनिता सुधांशु, अध्यक्ष चैम्बर ऑफ संथाल परगना आलोक कुमार मल्लिक, जिला समन्वयक मुख्यमंत्री लघु कुटीर उद्योग नीरज कुमार, प्रबंधक ईज ऑफ डूइंग श्री पियुष कुमार, डीसी सेल के प्रतिनियुक्त पदाधिकारी उषा किरण, रवि पांडे आदि उपस्थित थे।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने सीएस कार्यालय का किया घेराव

September 10, 2022

हंसडीहा के रास्ते पटना के लिए भी नयी साप्ताहिक ट्रेन

September 11, 2022

पहाड़िया महिला से दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

December 19, 2022

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक शुरू

0

दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

0

मरियम ने लोन लेकर पशुपालन से आर्थिक स्थिति की सुदृढ़

0

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक शुरू

January 24, 2023

जांच रिपोर्ट के इंतजार में पड़ी है विकास योजना की 12 करोड़ की राशि

January 24, 2023

जिले में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की मनायी गई जयंती

January 24, 2023
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Warning: Error while sending QUERY packet. PID=3805189 in /home/indigaga/indianpunch.com/wp-includes/wp-db.php on line 2169
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store