जिले में संचालित सभी योजनाओं की बारी-बारी से समीक्षा की
एनओसी दिए गए सड़कों की देखभाल की जिम्मेदारी भी पथ निर्माण विभाग की है : मथुरा
जामताड़ा। संवाददाता। पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत झारखंड विधानसभा की विशेष समिति प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण के सचेतक मथुरा प्रसाद महतो गुरुवार को जामताड़ा पहुंचे। यहां जिले में चल रहे पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। परिसदन भवन में पदाधिकारी के साथ उन्होंने बैठक कर जिले में संचालित सभी योजनाओं की बारी-बारी से समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि सभी योजनाएं अपने समय सीमा के तहत संचालित हो रही है और कार्य प्रगति पर है।
सचेतक मथुरा प्रसाद महतो ने बताया कि प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण में कई मामले सामने आए थे, जिसको लेकर विधानसभा की ओर से विभिन्न जिलों का दौरा कर उसे देखा जा रहा है। आज पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की गई है। नाला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण पेय जलापूर्ति योजना का स्थल निरीक्षण भी किया जाएगा। समिति ने बताया कि अगर किसी प्रकार की समस्या हो तो उसकी जानकारी दें। उक्त स्थल पर भी जाकर निरीक्षण करेंगे और जो भी समस्याएं हैं, उसका समाधान करवाया जाएगा।
इसके अलावा पथ निर्माण विभाग एवं आरईओ के कार्यपालक अभियंता को भी निर्देशित किया है कि जिन-जिन सड़कों का उन्होंने एनओसी दिया है, उन सड़कों की देखभाल की जिम्मेदारी भी उनकी बनती है। मौके पर उपविकास आयुक्त निरंजन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, जिला खनन पदाधिकारी दिलीप कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
तिरंगा यात्रा को सफल बनाने को लेकर बैठक
15 अगस्त के पूर्व जिले की हर घर में राष्ट्रीय ध्वज को लगाने का लिया गया संकल्प
जामताड़ा। संवाददाता। बुधवार को भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल जनसंपर्क अभियान के तहत नाला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नाला मंडल स्थित कुमीरदहा गांव पहुंचे। नाला मंडल के स्थानीय स्तर के सभी शक्ति केंद्र के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने स्थानीय स्तर के सभी शक्ति केंद्र के सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर मंत्रणा की गई। सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं ने पार्टी की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। पार्टी के सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ श्री मंडल ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर औपचारिक वार्तालाप हुई। भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि नाला विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान युवा नेता गिरधारी ठाकुर के विशेष आमंत्रण पर कुमीरदहा गांव पहुंचे। स्थानीय स्तर के सभी शक्ति केंद्रों के सक्रिय कार्यकर्तागण उपस्थित हुए। सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं ने पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे देशव्यापी कार्यक्रम हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने को लेकर सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ विशेष मंत्रणा की गई। 15 अगस्त के पूर्व जामताड़ा जिले की हर घर में राष्ट्रीय ध्वज को लगाने को लेकर आज नाला मंडल में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। निश्चित रूप से आगामी विधानसभा चुनाव में नाला विधानसभा क्षेत्र से कमल खिलेगा और झारखंड में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन भाजपा की सरकार बनेगी। मौके पर मुख्य रूप से खेरा भाजपा मंडल अध्यक्ष निपेन सिंह, नारायण मंडल, सुभाष यादव, विश्वनाथ दास, विपद घोष, तीर्थ मंडल, सीटू सिंह, विजय सिंह सहित तमाम भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
बिंदापाथर। संवाददाता। फतेहपुर प्रखण्ड के बनुडीह पंचायत अंतर्गत खट्टोजोरी गांव के बामपद महतो कृषि कार्य के लिए सुबह खेत गए थे। इस दौरान बारिश के साथ मेघ गरजने से वह खेत के सामने स्थित पेड़ के सामने खड़े थे। इतने में वज्रपात हुआ, जिससे 64 साल के बामपद महतो की मौके पर ही मौत हो गयी। मालुम हो कि इस हादसा में बामपद महतो का पीठ पूरी तरह से झुलस गया था तथा कान से खून निकल रहा था। मृतक का पुत्र तथा भतीजा भी खेत में ही था, जो बाल-बाल बच गया। इस घटना से खट्टोजोरी एवं आसपास गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की सूचना पाते ही गांव के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। इस दौरान खट्टोजोरी निवासी समाजसेवी कृष्ण गोपाल महतो, प्रकाश सिंह ने प्रशासन, थाना प्रभारी, अंचलाधिकारी आदि को सूचना दी है। साथ ही, वज्रपात पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा मांग की किया।
पिछले 18 दिनों से हड़ताल पर है मनरेगा कर्मी
बिंदापाथर। संवाददाता। पिछले 18 दिन से मनरेगा कर्मी अपने एक सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर डटे हुए हैं। जिला अध्यक्ष नरेश सिंह ने बताया कि हेमन्त सरकार अपने वादे को निभाने में असमर्थ है। यह बताया जाता है कि हेमन्त मनरेगा कर्मियों को स्थाई करने के इच्छुक नहीं है। न ही ग्रेड पे ही देना चाहते हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार को कांग्रेस पार्टी अपना समर्थन देकर बेवकूफी का काम किया है। कांग्रेस पार्टी अगर अपने दम पर चुनाव लड़ती तो यह मनरेगा कर्मियों का किए गए वादे अवश्य पूरा करते और आने वाले चुनाव में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस झारखंड में अपने बल पर चुनाव लड़ती है तो मनरेगा कर्मी का सहयोग अवश्य रहेगा। कांग्रेस की सरकार बनाने में मनरेगा संघ का समर्थन रहेगा।
सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, रेफर
नाला। संवाददाता। बाखेत कन्वर्ट के समीप पाथरघाटा निवासी मिथुन दास एक टोटो वाहन को बचाने के क्रम में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में मिथुन दास का बाया पैर केहूनी के पास फ्रैक्चर हो गया। साथ ही, सिर पर भी गंभीर चोट आई है। आनन फानन में परिजनों ने उसे नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर लियाकत अंसारी ने प्राथमिक इलाज किया। साथ ही, गंभीरता को देखते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर लियाकत अंसारी ने उसे आसनसोल रेफर किया। घटना के बारे में बताया जाता है कि मिथुन दास बांखेत होते हुए महेशमुंडा पंचायत भवन किसी काम से आया हुआ था। वह लौटकर घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से एक टोटो आ रही थी। सड़क कीचड़मय तथा संकीर्ण होने के कारण एवं टोटो से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि वह महेशमुंडा पंचायत सचिवालय में फॉर्म जमा करने जा रहा था। इसी क्रम में कल्भर्ट (पुलिया के पास विपरीत दिशा से आ रही टोटो से टकरा गया। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर लियाकत अंसारी ने बताया कि घायल व्यक्ति को सिर माथे तथा पैर में गंभीर चोट आई है। उनके सिर पर भी चोट लगी है। साथ ही, बांया घुटना भी फ्रैक्चर हो गया है जिसे प्राथमिक इलाज के उपरांत बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल आसनसोल रेफर किया गया। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर लियाकत अंसारी, डॉ गुनीता लोहितांगबम, एमटीएस अहमद राजा परवेज, एएनएम लोवेन डुंगडुंग, शाहिद आलम, ग्राम प्रधान दीनू दास, झामुमो प्रखंड सचिव जयधन हांसदा, मंगल सोरेन, हांसदा सहित अन्य लोग तथा स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
बीडीओ ने किया मनरेगा योजना का निरीक्षण
नारायणपुर। संवाददाता। नारायणपुर प्रखंड के मंझलाडीह और बांकूडीह पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांव में संचालित मनरेगा योजनाओं का गुरुवार को बीडीओ मुरली यादव ने निरीक्षण किया। इस दौरान बीडीओ ने विशेषकर बिरसा हरित ग्राम आम बागवानी योजना के लाभुकों से मिलकर बातचीत किया। उन्होंने कहा कि बागवानी के लिए शीघ्र गड्डे की खुदाई करें। बहुत जल्द बागवानी के लिए पौधा उपलब्ध करवा दिया जायेगा। तैयार गड्डो में पौधरोपण करने में काफी सहूलियत होंगी। यह जरूरी भी है। वही निरीक्षण के दौरान ही बीडीओ बागवानी योजना के पूर्व कुछ लाभुकों से भी मिले। आम बागवानी में हरे भरे पौधे देखकर कहा कि यह बहुत ही अच्छा है कि लाभुक ने बागवानी का बहुत अच्छे से देखभाल किया है। लाभुकों ने बताया कि इस वर्ष आम की अच्छी पैदावार भी हुई। आम बेचकर लाभ भी पहुंचा। बीडीओ ने कहा कि बागवानी योजना का उद्देश्य ही पर्यावरण को हरा-भरा करने के साथ लाभुकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। नारायणपुर में यह काफी सार्थक सिद्ध हो रहा है। उन्होंने मौके से ही मनरेगा कर्मियों को अधिक से अधिक लोगों को बागवानी योजना का लाभ देने का दिशा निर्देश दिया। वहीं बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन समर्थन योजना के कार्य भी देखा। उन्होंने कहा कि कूप में जुड़ाई का कार्य शीघ्र पूर्ण करें।
बीडीओ ने विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण
कुंडहित। संवाददाता। गुरुवार शाम बीडीओ जमाले रजा प्रखंड के सुद्राक्षीपुर पंचायत में विभिन्न योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान सुद्राक्षीपुर में दो तथा माड़भंगा में एक बिरसा आम बागवानी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बिरसा मुंडा आम बागवानी लाभुकों को पौधे की देखभाल करने की सलाह दी। कहा कि पशु रक्षा के लिए जिंदा घेरा को मजबुती करना है ताकि आवारा पशु पौधा को किसी तरह की क्षति न पहुंचाया जाय। इस दौरान सुद्राक्षीपुर गांव के कल्याणी मंडल, परिमल गोप एवं मंड़भंगा में मधुसुदन विश्वास का बिरसा मुंडा आग बागवानी को देखकर बीडीओ ने संतोष जाहिर की। बीडीओ ने सभी आम बागवानी लाभुकों को पौधा के सामने घास-पतरा को सफाई करने तथा समय समय पर कीटनाशक दवा छीड़काव करने की सलाह दी। मौके पर बीडीओ के अलावे कनीय अभियंता प्रशात कुमार, बीएफटी अनंत मंडल, जीतेन कुमार सहित अनेक उपस्थित थे।
स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर आयोजित की गई बैठक
कुंडहित। संवाददाता। गुरुवार को प्रखंड सभागार में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बीडीओ जमाले रजा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में प्रखंड मुख्यालय के तमाम सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थानों सहित सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों के अधिकारी एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे। बीडीओ जमाले रजा ने उपस्थित कर्मियों एवं प्रतिनिधियों को कहा कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत गाजे बाजे के साथ विभिन्न संस्थानों में ध्वजारोहण का समय सारणी तय किया गया। झंडोत्तोलन कार्यक्रम सुबह 7.25 बजे प्राथमिक विद्यालय बाघाशोला में शुरु होकर 10.00 बजे कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में समाप्त होगा। कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया कि समय अवधि में कार्यालय एवं संस्थाओं की ओर से झंडोत्तोलन कार्य पूर्ण करना है।
सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल, रेफर
नारायणपुर। संवाददाता। नारायणपुर थाना क्षेत्र के लोकनियां गांव में बकरी को धक्का मार कर भाग रहे चारपहिया वाहन को रोकने गया युवक भी दुर्घटना का शिकार हुआ। घटना के बाद घायल व्यक्ति को उनके परिजनों ने इलाज कराने के लिए सीएचसी नारायणपुर लाया, जहां घायल व्यक्ति को प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज कराने के लिए डाक्टरों ने धनबाद रेफर कर दिया। घटना के बारे में बता दें कि एक अज्ञात ऑल्टो वाहन लोकनियां गांव में एक बकरी को मार कर भाग रहा था, जिसे देख लोकनियां गांव वासी तुथू सोरेन के 36 वर्षीय पुत्र रूबीलाल सोरेन ने उक्त वाहन को रोकने का कोशिश किया। तभी उक्त वाहन ने रूबीलाल सोरेन को भी धक्का मार दिया, जिससे उक्त व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उक्त वाहन मौके से फरार हो गया। घटना के बाद घायल व्यक्ति रूबीलाल सोरेन का प्राथमिक इलाज सीएचसी नारायणपुर में कराने के बाद उसे बेहतर इलाज कराने के लिए धनबाद रेफर कर दिया।
साहिया साथी की बैठक में डीपीसी ने दिया कई आवश्यक दिशा निर्देश
नारायणपुर। संवाददाता। सीएचसी नारायणपुर के सभा भवन में गुरुवार को सहिया साथी की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिले के डीपीसी विपीन कुमार ने किया। बैठक में उन्होंने सहिया साथी को कई अहम दिशा-निर्देश देने के बाद संस्थागत प्रसव, नियमित टीकाकरण, शिशु मृत्यु, मातृ मृत्यु, गृह भ्रमण आदि के बारे में जानकरी लेकर समीक्षा किया। साथ ही, बैठक में उन्होंने सहिया साथी को 25 अगस्त से चलने वाले 3 दिवसीय पल्स पोलियो अभियान एवं 10 अगस्त से 25 अगस्त तक चलने वाले फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के बारे में जानकारी देकर दवा खिलाकर इस अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया। कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर उसका उपचार कराने के लिए एमटीसी नारायणपुर भेजने का निर्देश दिया। मौके पर जिले के एसटीटी साहीक अली, बीटीटी शांतिलता हेंब्रम एवं सुनील यादव, प्रतिभा कुमारी, नीलम तिवारी, नीतू देवी, सोनामुनी सोरेन, राधीका देवी, नीतू देवी, निराला देवी, गुड़िया देवी आदि उपस्थित थे।