झारखंड राज्य सहायक अध्यापक संघ ने मनाया प्रथम स्थापना दिवस
झारखंड राज्य सहायक अध्यापक संघ का प्रथम स्थापना दिवस समारोह रविवार को मध्य विद्यालय तालाब में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशोक कुमार शाह, मंच संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र दुबे ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में मध्य विद्यालय तालाब के सेवानिवृत्त शिक्षक बच्चन कुमार पाठक, विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी राजेश पासवान, झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के प्रदेश महासचिव विकास कुमार चौधरी एवं मध्य विद्यालय तालाब के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज राय उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। वक्ताओं में मंडरो प्रखंड शहादत हुसैन, बोरियो प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र शाह, नवल कुमार साह, प्रखंड अध्यक्ष उधवा सिराजुल हक व मुख्यातिथि बच्चन कुमार पाठक ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष उधवा मोहम्मद सिराजउल हक ने कहा कि झारखंड राज्य प्रशिक्षित पारा शिक्षक संघ का विगत 1 साल के दौरान झारखंड के तमाम पारा शिक्षकों के हित में कार्य अत्यंत उत्साहवर्धक है। प्रदेश महासचिव विकास कुमार चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक शेख ,प्रधान सचिव सुमन कुमार के कुशल रणनीति, कुशल कार्य क्षमता की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। मंडरो प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद शहादत हुसैन ने विगत 1 साल के दौरान झारखंड राज्य प्रशिक्षित पारा शिक्षक संघ की उपलब्धि को रेखांकित किया और राज्य कमेटी की प्रशंसा की। नवल किशोर शाह ने संघ के पदाधिकारियों की तारीफ की। आने वाले समय में संघ अन्य मांगों की पूर्ति के लिए संघर्षरत रहेगा। 1 साल के अंदर संगठन ने जो मुकाम हासिल किया गया है वह पूर्व के 18 वर्षों में हासिल नहीं हुआ था। वक्ताओं ने झारखंड के मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, गिरिडीह विधायक सुदीप सोनू को धन्यवाद दिया एवं जल्द से जल्द विगत 14 दिसंबर की वार्ता के अनुरूप नियमावली को कैबिनेट से पारित करवाने की मांग की। सहायक अध्यापकों ने अनुबंध कर्मचारी महासंघ के प्रदेश संयुक्त सचिव सुशील पांडेय व मुख्यमंत्री के निजी सचिव आलोक कुमार का भी धन्यवाद दिया। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव विकास कुमार चौधरी ने कहा कि आने वाले समय में झारखंड के तमाम सहायक अध्यापकों को वेतनमान दिलवाना, कल्याण कोष लागू करवाना, पेंशन, अनुकंपा इत्यादि का लाभ दिलवाना इस संगठन का दायित्व है। जिसे हम साथ मिलकर पूरा करेंगे। हमें एकजुट रहकर अपने मुकाम को हासिल करना होगा।
सभा को क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी राजेश पासवान ने भी संबोधित किया। साथ ही कई शिक्षकों की व्यक्तिगत समस्या को भी ध्यान पूर्वक सुना और बहुत जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया। मौके पर मोहम्मद मोहसिन अजमल, धर्मराज मंडल, जितेंद्र हरि, उपेंद्र मंडल, सुशांत मंडल, वीरेंद्र ठाकुर, सुनील चौधरी, राजेश शर्मा, तारीक अजीज, सदन शर्मा, जितेंद्र दुबे, सहायक अध्यापिका चंपक लता दास, बबीता शर्मा व अन्य मौजूद थे।