देवघर/वरीय संवाददाता। गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला के छात्र शुभम सौरभ का इंस्पायर अवार्ड मानक के अंतिम राउंड के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। इस प्रतियोगिता में 10 लाख बच्चों में झारखंड के कुल 9 प्रतिभागियों का चयन हुआ है जिसमें झारखंड के गीता देवी डीएवी देवघर के सुमन सौरभ एकमात्र प्रतिभागी हैं। जिला एवं राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शुभम सौरभ राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। राष्ट्रीय स्तर पर इस प्रतियोगिता का आयोजन 14 सितंबर से 16 सितंबर 2022 तक दिल्ली के प्रगति मैदान में प्रदर्शनी एवं विज्ञान भवन में विज्ञान एवं तकनीकी विभाग भारत सरकार द्वारा सेमिनार के रूप में आयोजित किया गया है जिसका उद्घाटन भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा।
ज्ञात है कि शुभम सौरभ गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला के सत्र 2022- 23 के 12 वीं के नियमित छात्र हैं और इनके परियोजना का विषय ” इंप्रूव्ड मल्टीफंक्शनल आई ग्लास विथ ड्यूल रिमूवल लेंस ” है। डीएवी के भौतिक विज्ञान के शिक्षक विजेंद्र रंजन के दिशा निर्देश में पूरे परियोजना की तैयारी की गई है। शुभम सौरभ की इस सफलता पर जिले के उपायुक्त एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है। इस सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ विजय कुमार ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए इसे विद्यालय के लिए गर्व का विषय बताया तथा शुभम सौरभ के लगन एवं कामयाबी को सलाम करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर भी चयन की कामना की है।