देवघर/संवाददाता। नगर थाना इलाके के शिवगंगा, बस स्टैंड तथा मंदिर इलाके में श्रद्धालुओं के पास से मोबाइल और नकदी चोरी की घटना काफी बढ़ गई है। सोमवार को भी चोरों ने बाबाधाम जल चढ़ाने आये पांच श्रद्धालु की मोबाइल की चोरी कर ली। श्रद्धालु इसकी शिकायत लेकर थाना पहुंचे तो उनसे मोबाइल खोने का फॉर्म भराकर भेज दिया गया। जिन श्रद्धालुओं का मोबाइल चोरी हुआ उनमे बंगाल के मालदा जिला के हरिचंद्रपुर भलुका बाजार निवासी गोविंदो कर्मकार, बिहार के पटना गुलजारबाग निवासी कुंदन साह, बिहार के नवादा जिला के नारदी थाना निवासी ब्यूटी कुमारी, शंकर प्रसाद, पूर्वी चंपारण रक्सौल निवासी शशिभूषण तिवारी, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर धनकुंड निवासी सृष्टी सिंह एवं उनके एक अन्य महिला साथी से दो मोाबइल और नकद सात हजार, पप्पू कुमार महतो चितरा और बिहार के भागलपुर जिला के सुल्तानगंज निवासी सुधांशु कुमार का नाम शामिल है।
छिनतई करते एक युवक धराया
देवघर/संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के सत्संग हॉल्ट के पास छिनताई कर भाग रहे एक युवक को पुलिस ने दबोच लिए और उसे नगर थाना के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि जसीडीह थाना इलाके के कोल्हाबाद रोहिणी निवासी अमर कुमार मंडल मेला क्षेत्र में घूम घूम कर पानी बेचने का कार्य करता है। सोमवार की सुबह करीब तीन बजे आसपास वह अपने एक दोस्त के साथ सत्संग हॉल्ट के पास खड़ा था। उसी दौरान दो युवक उसके पास पहुंचा और चाकू दिखाकर जबरन उसके पॉकेट से 700 रुपया निकाल लिया और भागने लगा। उसके चिल्लाने पर ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस कर्मी ने खदेड कर एक को पकड़ लिया जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। पकड़े गए आरोपी को नगर थाना के हवाले कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक नगर पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी थी।
एक लाख 39 हजार की लूट
देवघर/संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के जटाही मोड़ के पास रविवार की शाम 8:00 बजे के आसपास एक व्यक्ति से 1.39 लाख लूट कर लिए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर पीड़ित बांका जिला के चांदन थाना क्षेत्र के बिहाई मोड़ कसोईया निवासी मनीष कुमार सोमवार को शिकायत देने नगर थाना पहुंचा। बताया कि रात को भी वह नगर थाने पहुंचा था लेकिन पुलिस द्वारा उसे सोमवार कि सुबह आने को कहा गया। बताया कि देवीपुर में उसकी ज्वेलरी की दुकान है। रविवार को सुबह वह अपने घर बिहाई मोड़ गया था। शाम को घर से वापस लौट रहा था देवघर से कुछ दुकान का सामान खरीदना था। बताया कि जैसे ही वह जटाही मोड़ के पास पहुंचा एक जान पहचान के युवक ने उसे रोक लिया। उसके रुकते ही 7-8 की संख्या में हाफ पेंट गंजी पहने लड़का पहुंच गया और उसे पकड़ कर एक गली में ले गया। जहां मारपीट कर 1.39 लाख रुपए लूट कर भाग गए। उसने जान पहचान के युवक पर रेकी कर लूटपाट करवाने की बात बताई।
नशा खिलाकर मोबाइल की छिनतई
देवघर/संवाददाता। जसीडीह स्टेशन पर सोमवार की सुबह एक यात्री को नशा खिलाकर उसका मोबाइल छीन लिया गया। पीड़ित मुन्ना हेम्ब्रम सीमावर्ती बिहार के बांका जिला के चांदन थाना क्षेत्र के ठाकुरबाड़ी का रहने वाला है। वह वर्तमान में बैंगलुरू में मजदूरी करता है। वह ट्रेन से घर आ रहा था। इस दौरान सुबह करीब 4:30 बजे वह जसीडीह स्टेशन पर उतरा। वहां उसे एक व्यक्ति मिला। उसने उसे जूस पिला दिया। उसके बाद वह बेहोश हो गया। उसके बाद बदमाश ने उसकी जेब से मोबाइल निकाल लिया। बेहोशी की हालत में उसे जसीडीह आरपीएफ द्वारा इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरपीएफ की टीम मामले की छानबीन कर रही है। वहीं सदर अस्पताल में होश आने पर पीड़ित ने अपनी साथ घटी घटना के बारे में जानकारी दी।
मृतक की हुई पहचान
देवघर/संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के हरिहरबाड़ी इलाके में एक सप्ताह पूर्व मिले एक अज्ञात युवक के शव की पहचान सोमवार को कर ली गयी। उसके शव का सदर अस्पताल में चार अगस्त को पोस्टमार्टम के उपरांत पहचान के लिये शव गृह में रखा गया था। उसकी पहचान उसके पास से मिले बक्शे की चॉबी से हुई है। मृतक का नाम 32 वर्षीय दिनेश्वर यादव है जो जसीडीह थाना इलाके के पुनासी भगवानपुर का रहने वाला है। वह नगर थाना क्षेत्र के बिलासी में रहकर खटाल में जा-जाकर दूध दुहने का कार्य करता था।
गायब मोबाइल से ऑनलाइन 72 हजार की अवैध निकासी
देवघर/संवाददाता। नगर थाना इलाके राम मंदिर रोड में अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रहने वाले एक व्यक्ति का मोबाइल खो गया था। उसके खोये मोबाइल से बैंक खाता से 72 हजार रुपए की अवैध निकासी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर साइबर थाना में शिकायत किया है। पीड़ित का नाम राजेश कुमार है जो जामताड़ा जिला के करमाटांड़ का रहने वाला है। वह बिजली विभाग जामताड़ा में हेड क्लर्क के रूप में कार्यरत है। अपने बच्चे को देवघर में पढ़ाने के उद्देश्य से राम मंदिर इलाके में भाड़े के मकान में रहता है। बताया कि उसका मोबाइल 11 अगस्त को बाजार जाने के क्रम में कहीं खो गया था। इसकी शिकायत नगर थाना रविवार को ही दे दिया था। सोमवार को उसे पता चला कि गायब मोबाइल से ऑनलाइन 72 हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली गयी है। इधर साइबर थाना पुलिस शिकायत लेकर जांच में जुट गयी है।
झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सदस्य कर रहे हैं कांवरियों की सेवा
देवघर/संवाददाता। तिवारी चौक स्थित संत माइकल एंग्लो विद्यालय के बाहर कांवरियों की सेवा के लिए झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की देवघर जिला इकाई द्वारा शिविर लगाकर लगातार कांवरिया की सेवा जारी है। चौथी सोमवारी को सुबह से ही एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉ जेसी राज, सचिव राज कुमार दुबे, रविशंकर साह, सहित संत माइकल एंग्लो विद्यालय के छात्रों व शिक्षिकाओं द्वारा तिवारी चौक से रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ देवघर के मोड़ तक घूम घूम कर कांवरिया के बीच शरबत, मिनरल वाटर, जूस आदि का वितरण किया गया। मौके पर डॉ जेसी राज ने सेवा की महत्ता बतलाते हुए कहा कि सेवा ही वो सीमेंट है जो तमाम लोगों के साथ स्नेह और आत्मीयता के संबंधों को मजबूती के साथ जोड़े रखता है। सचिव राजकुमार दुबे ने कहा कि मानव मात्र की सेवा करने वाले व्यक्ति के हाथ उतने ही पवित्र और धन्य होते हैं।
नरेंद्र मोदी विकास मिशन चलो गांव की ओर व झारखंड कुरमी महासभा ने की कांवरियों की सेवा
- कांवरियों की सेवा और सुरक्षा हम सबों की जिम्मेवारी : विनोद
देवघर/नगर संवाददाता। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में देश-विदेश से बाबाधाम देवघर पहुंचे श्रद्धालुओं द्वारा प्रतिदिन कतारबद्ध होकर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया जा रहा है। इसी सिलसिले में कांवरिया पथ सहित शहर में लगे विभिन्न कांवरिया सेवा शिविरों में कांवरियों की सेवा की जा रही है। इसी सिलसिले में नरेंद्र मोदी विकास मिशन चलो गांव की ओर व झारखंड कुरमी महासभा के बैनर तले सावन की चौथी सोमवारी को कांवरिया पथ खिजुरिया मोड़ में कांवरियों की सेवा की गई। साथ ही देवघर डेंटल क्लिनिक के निदेशक डा राजीव रंजन की ओर से दर्द निवारक महलम, स्प्रे, दवा नि:शुल्क वितरण किया गया। मौके पर नरेंद्र मोदी विकास मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद विद्यार्थी दिल्ली से देवघर पहुंचे और देवतुल्य श्रद्धालुओं की सेवा की। विनोद विद्यार्थी व झारखंड कुरमी महासभा के महासचिव डा राजीव रंजन सहित अन्य ने कांवरियों की सेवा मालिस कर किया और उनका हालचाल जाना। मौके पर उन्होंने कतारबद्ध कांवरियों के बीच फलाहार का वितरण किया। मौके पर विनोद विद्यार्थी ने कहा कि बाबा भोलेनाथ पर जल अर्पण करने के लिए बाबाधाम पहुंचे कांवरियों की सेवा और सुरक्षा हम सबों की जिम्मेवारी है। डॉ राजीव रंजन ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ सबों का कल्याण करते हैं। देवघर का श्रावणी मेला विश्व में प्रसिद्ध है। प्रशासनिक महकमा को चाहिए कि श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर सुविधा प्रदान करें। मौके पर विनोद विद्यार्थी, पूर्व जोनल चैयरमैन रवि राउत, राजीवकांत राउत, डॉ आलोक, अभिजीत सिंह, गोपी वर्मा, पंकज मंडल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
तपोवन गुफा में विनोद विद्यार्थी व डॉ राजीव ने किया रूद्राभिषेक
देवघर/नगर संवाददाता। आदि काल से प्रसिद्ध तपोवन पहाड़ी के गुफा में स्थित शिवलिंग पर पवित्र सावन मास में नरेंद्र मोदी विकास मिशन चलो गांव की ओर के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद विद्यार्थी व भाजपा नेता सह झारखंड कुरमी महासभा के महासचिव डॉ राजीव रंजन ने संयुक्त रूप से रूद्राभिषेक किया। रूद्राभिषेक अनुष्ठान से आसपास का माहौल भक्तिमय हो गया है। आचार्य के द्वारा मंत्रोच्चार के औघड़दानी भगवान शिव का दूध, घी, शहद, भांग व गंगा जल आदि अर्पित किया गया। बता दें कि तपोवन बालानंद ब्रह्चारी को बाबा बैद्यनाथ ने दर्शन दिया था। मकरसंक्रांति के मौके वृहद पैमाने पर मेला का आयोजन होता है। रूद्राभिषेक के बाद नरेंद्र मोदी विकास मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद विद्यार्थी ने कहा कि सावन का पवित्र माह बाबा भोलेनाथ को अतिप्रिय है। कार्यक्रम को सफल बनाने में धुव्र प्रसाद साह, रवि राउत, डा पूजा राय, राजीव कांत राउत, डॉ आलोक, अभिजीत सिंह, गोपी वर्मा, पंकज मंडल आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सेवा फाउंडेशन के मासव्यापी रूद्राभिषेक से माहौल भक्तिमय
- चौथी सोमवारी को रूद्राभिषेक में शामिल हुइंर् लुईस मरांडी व डॉ एनडी मिश्रा सहित कई यजमान
देवघर/नगर संवाददाता। सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में स्थानीय कविलासपुर स्थित हनुमान शिक्षा सेवा केंद्र में आयोजित सावन मासव्यापी रूद्राभिषेक अनुष्ठान से आसपास का माहौल भक्तिमय हो गया है। प्रसिद्ध हनुमान कथा वाचक प्रदीप भैया जी महाराज के सान्निध्य में वृंदावन से आचार्य राहुल के नेतृत्व में पहुंचे आचार्य मास व्यापी रूद्राभिषेक अनुष्ठान संपन्न करा रहे हैं। चौथी सोमवारी पूर्व मंत्री लुईस मरांडी, प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ एनडी मिश्रा सहित अन्य यजमान रूद्राभिषेक में शामिल हुए। अब तक मास व्यापी रूद्राभिषेक अनुष्ठान में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष जेपी देवरालिया, पूर्व मंत्री रविंद्र राय, विधायक नारायण दास, राकेश भाष्कर, डा बीके झा, डा राजीव रंजन, डा पूजा राय, सुनील झा, चिरंजीवी यादव, रामदेव भोक्ता, केदार हाजरा, शशांक शेखर, रघु जोशी, डा राजीव रंजन, मनीष कौशिक, अजय सिंह, अभिषेक सिंह, संजय शर्मा, संजय परशुरामका, सुरेंद्र पंसारी, प्रेम प्रकाश चौबे, ममता गुप्ता, सुनील अग्रवाल, महेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक बेबी देवी, सुशील सिंह, रामप्रसाद व नीलू मंडल, आलोक तिवारी, दीपक रूईया, जेपी देवरालिया, भाजपा नेत्री रीता चौरसिया, विजया सिंह, हरेंद्र सिंह, उतम उपाध्याय, पुनीता राय, सुषमा सिन्हा, अभिषेक सिंह, सूरज जोशी, संजीत राय, भरत भूषण, मुन्नी झा, वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय पाठक, अविनाश कुमार सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने अनुष्ठान में शामिल हो कर पूण्य के भागी बने। मास व्यापी रूद्राभिषेक अनुष्ठान को संपन्न कराने में सेवा फाउंडेशन के सचिव प्रवीर कुमार, शीलू दीदी, मीनू दीदी, पीहू कुमारी, कृष्णकांत दूबे सहित अन्य लोग तन मन धन से जुटे हुए हैं।
चौथी सोमवारी को बमबम बाबा कॉलोनी सेवा समिति ने की कांवरिया की सेवा
देवघर/वरीय संवाददाता। राज्य सरकार विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला में कांवरियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने का प्रयास में एक महीने से लगातार लगी हुई है वही दूसरी तरफ कई सामाजिक संगठन और संस्था जगह-जगह शिविर लगा बाबा के भक्तों की नि:शुल्क सेवा प्रदान कर रहे हैं। भूरभूरा मोड़ पथ के समीप बम बम बाबा कॉलोनी सेवा समिति द्वारा लगाए गए नि:शुल्क सेवा शिविर एक महीना से लगातार प्रत्येक सोमवारी कांवरियों को कई तरह की नि:शुल्क सेवा दे रही है। जिसमें कांवरियों के लिए गर्म जल, नींबू पानी, शरबत, माजा, फल की सुविधा उपलब्ध है। यह हर सोमवार कांवरियों को नि:शुल्क सुविधा दी जा रही है सेवा समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार झा उर्फ गुड्डू झा ने बताया कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी भूरभूरा मोड़ में कांवरिया की सेवा करने के लिए समिति के सभी सदस्य तन मन धन से सहयोग कर रहे हैं। विशेष रूप से सहयोग बम बम बाबा काँलोनी के निवासी ललन पांडे का हर सोमवार को रहता है। समिति के महासचिव अमृत मिश्रा ने कहा कि समाज के सहयोग से प्रत्येक वर्ष शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया जाता है।
शिविर को सफल बनाने में बालानाथ सिंन्हा, पवन कुमार, संजीव कुमार झा, शीला झा सत्यानंद पंडित, ममता देवी, गुड्डू झा, अमृत मिश्रा, संगीत झा जूली सिंह, सोनू सिंह, श्लोक कुमार झा, ललन कुमार पांडे, अमरेन्द्र चौधरी, राधाकांत झा, सोनू कुमार ,अंशु सिंह, नितिश मिश्रा, राहुल शर्मा, नीरज झा, पल्लबी कुमारी, ,प्रीती यादव, परी कुमारी, धरनीधर सिंह, नितिश ,डोली, शिवम, शुभम, जितेन्द्र कुमार, उत्तम शर्मा सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
इनरव्हील क्लब ने की कांवरियों की सेवा
देवघर/वरीय संवाददाता। राजकीय श्रावणी मेला के चौथी सोमवारी पर इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष निधी राज ने रात्रि से ही कांवरियों की सेवा करती रही। भक्तों के बीच उन्होंने फलहार, पानी, खीर, आदि का वितरण किया। सेवा में क्लब की सदस्य सहयोग कर रही हैं।
कांग्रेसियों ने की शिवभक्तों की सेवा
देवघर/वरीय संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सरकार भवन मोड़ विलियम्स टाउन में संचालित बोल बम कांवरिया शिवभक्त सेवा शिविर में चौथे सोमवार को कांग्रेस जनों द्वारा जलार्पण के लिए कतार में लगने वाले कांवरिया के बीच फलाहार, पेयजल का वितरण किया गया। साथ ही प्राथमिक पैर में छाले तथा जख्म का प्राथमिक उपचार किया गया तथा दर्द के कारण चलने में परेशानी हो रहे शिवभक्तों को दर्द निवारक स्प्रे मारकर सेवा की गई। इस दौरान जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय तथा जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश सुबह से ही शिविर में डटे रहे। बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध मासव्यापी श्रावणी मेला में विगत कुछ वर्षों के बाद भीड़ काफी बढ़ गई है। शिविर में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव नागेश्वर सिंह, जिला प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल, शिविर संयोजक सुधीर देव, आनंद नारायण देव, सदाशिव राणा,विवेक मिश्रा, अश्विनी कुमार, सूरज सिंह, बासुकी पंडित, बृजभूषण राम, मुकेश यादव, रामाकांत कुमार,अधीर बर्मा, हेमंत चौधरी, शिवदयाल साह, दीनबंधु कुमार, शिवम आनंद, राजेश कुमार, प्रद्युम्न रवानी, रंगधारी सिंह आदि ने सेवा दी।
राष्ट्र के विकास को ले युवाओं का सजग रहना जरूरी
देवघर/वरीय संवाददाता। संथाल परगना चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्य अजय कुमार ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इतिहास गवाह है कि किसी भी राष्ट्र के नवनिर्माण में युवाओं की भूमिका हमेशा अग्रणीय एवं सराहनीय रही है। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का एकमात्र उद्देश्य है युवा वर्ग दूसरे के बीच बंधुत्व, एकता, राष्ट्रीयता, पारस्परिक सहयोग एवं सहानुभूति और कर्तव्य परायणता की भावना को विकसित करे। आज जरूरत है की युवा पीढ़ी राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझे एवं राष्ट्रीय हित के लिए कार्य करे ताकि आने वाली पीढ़ी भी राष्ट्र के विकास हेतु सतत एवं सजग रहे।
रौनियार वैश्य महिला संगठन ने किया सावन व तीज मिलन समारोह
देवघर/वरीय संवाददाता। रौनियार वैश्य महिला संगठन की अध्यक्ष लाजवंती गुप्ता, सचिव कंचन मूर्ति साह, उपसचिव पायल गुप्ता के नेतृत्व में रौनियार वैश्य महिला संगठन का सावन व तीज मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष, सचिव, उप सचिव व उपाध्यक्ष डॉक्टर के पल्लवी, इंदु देवी ,कोषाध्यक्ष निर्मला गुप्ता पूर्व सचिव ममता गुप्ता व कार्यकारिणी के सदस्य अनीता गुप्ता, अनिता भगत, निशा गुप्ता, निक्की गुप्ता, बबीता आनंद, सविता साह, पूनम गुप्ता, उषा साह व अन्य द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की। दीप प्रज्वलन के पश्चात सर्वप्रथम उपस्थित सभी महिलाओं ने तालियों की धुन पर गणेश वंदना का गायन किया। ईश्वर स्तुति के पश्चात सभी महिलाओं आपस एक दूसरे के साथ सुहाग का प्रतीक सिंदूर और बिंदी का आदान-प्रदान किया। सावन के गीतों में सामूहिक नृत्य पर किया गया। व्यवस्थापक की ओर से गेम्स का भी आयोजन किया गया था, जिसमें सभी महिलाएं शामिल हुई। पांच राउंड मे पांच महिलाएं विजेता हुई जिनके नाम क्रमश: पूनम गुप्ता,नीलू गुप्ता, निशा गुप्ता, निशा कुमारी व पूजा गुप्ता हुई। सभी विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार भी दिए गए। गेम्स के अंत में सभी महिलाओं के लिए लकी ड्रॉ निकाला गया जिसकी विजेता प्रिया गुप्ता हुई। सचिव कंचन मूर्ति ने कहा कि इस तरह के आयोजन से महिलाओं को अपने समाज की अन्य महिलाओं के साथ परिचय बढ़ाने का मौका मिलता है। बता दें कि महिलाओं की ओर से प्रत्येक रविवार को कांवरियों की सेवा की जाती है।
चौथी सोमवारी : उपायुक्त ने रूटलाइन का पैदल निरीक्षण लिया जायजा
-जलार्पण को कतारबद्ध श्रद्धालुओं से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं से हुए अवगत
- जलार्पण हेतु कतारबद्ध बच्चों के बीच चॉकलेट का किया वितरण
देवघर/वरीय संवाददाता। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर ने राजकीय श्रावणी मेला, 2024 के चौथी सोमवारी को लेकर सम्पूर्ण रुटलाइन पैदल का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने नंदन पहाड़, कालीबाड़ी, बरमसिया, सरकार भवन मोड़, बीएड कॉलेज, तिवारी चौक, जलसार मोड़, शिवराम झा चौक, शिवगंगा सरोवर, क्यू कॉम्प्लेक्स, नेहरू पार्क व बाबा मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर किये गए विभिन्न इंतजामों की निरीक्षण करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उपायुक्त ने रुटलाइन में श्रद्धालुओं से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधा की वस्तुस्थिति से अवगत हुए। साथ ही सोमवारी के जलार्पण को लेकर अपने अभिवावकों के साथ बच्चे के बीच उपायुक्त ने चॉकलेट का वितरण किया। निरीक्षण के क्रम उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों, कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण मेला क्षेत्र के साथ-साथ रुटलाइन के क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई, ब्लीचिंग, फॉगिंग, कचड़ा उठाव, स्वास्थ्य सुविधा, सूचना सह सहायता केंद्र, पेयजल, शौचालय की बेहतर व्यवस्था को बनाये रखें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही सभी होल्डिंग पॉइंट में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर किए सभी इंतजामों को पूर्ण रूप से दुरुस्त रखने का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया, ताकि चौथी सोमवार को श्रद्धालुओं को व्यवस्थित रूप से सुरक्षित व सुलभ जलार्पण कराया जा सके। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर आशीष अग्रवाल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, संबंधित विभाग के अधिकारी, कार्यपालक अभियंता, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं अलावा संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।
डीएवी स्कूल ने की कांवरियों की सेवा
देवघर/वरीय संवाददाता। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा बैद्यनाथधाम की नगरी में श्रावण मास की चौथी सोमवार को गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला द्वारा खिजुरिया तोरण द्वार के समीप शिवभक्तों की सेवा की गयी। प्राचार्य बलराम कुमार झा ने कहा कि डीएवी स्कूल का उद्देश्य्य कर्तव्य के प्रति समर्पण, ईमानदारी और मानवता की भावना पैदा करना है। सेवा कार्य में बैंक ऑफ इंडिया, देवघर शाखा, एचडीएफसी बैंक, देवघर शाखा, सभी शिक्षक शिक्षिकाएं और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की अहम भूमिका रही।
पथ निर्माण विभाग के अधिकारियो ने किया कांवरियों की सेवा
देवघर/वरीय संवाददाता। सोमवार को पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल देवघर द्वारा उपायुक्त आवास के सामने कांवरियों की सेवा की गई। मौके पर पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल देवघर के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार महतो ने बताया कि कांवरिया श्रद्धालु 105 किलोमीटर की लंबी यात्रा कर बाबाधाम पहुंचते हैं। इसके बाद अति थकान के बाद भी पूजा हेतु उन्हें रूट लाइन में लगकर भूखे प्यासे अपनी बारी का इंतजार करना होता है। हमारा प्रयास होता है कि हम शिव भक्तों को थोड़ी राहत दे सकें। इसलिए हमारे विभाग द्वारा कांवरिया रूट लाइन में कांवरियों को सेव, केला, अंगूर के साथ ही पीने हेतु पानी भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
इस सेवा कार्य में कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार महतो के साथ ही सहायक अभियंता विवेक कुमार, महेश प्रसाद सिंह, कनीय अभियंता खुशबू राजहंस, तनुश्री दत्ता, राजेश कुमार मंडल इत्यादि लगातार लगे हुए रहे।