- 26 को सादगी के साथ करेंगे नामांकन
- हेमंत सोरेन की होगी सभा, आम जनता ही मेरा स्टार प्रचारक
मधुपुर/संवाददाता। स्थानीय पथरचपटी स्थित आम बागान में महागठबंधन का मधुपुर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन स्थानीय विधायक सह मंत्री हफीजुल हसन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मौके पर स्थानीय विधायक सह मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सभी कार्यकर्ता जुट जाएं। हर एक बूथ को मजबूत बनाना है। हर बूथ में 15 पुरुष और 15 महिलाओं की टीम बनाई जाएगी। हर कार्यकर्ता अपने को हफीजुल समझे। मधुपुर क्षेत्र की जनता ही हमारी स्टार प्रचारक है। नामांकन के पहले 5 दिन और चुनाव के पहले 5 दिन कल 10 दिन कार्यकर्ता अपना समय दें। बाद में जितना काम हो वह हमसे लें। अगामी 26 अक्टूबर को महागठबंधन प्रत्याशी हफीजुल हसन अपना नामांकन करेंगे। कहा सादगी के साथ नामांकन होगा। कोई तामझाम नही होगा। इसी दिन आम बागान में सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत महागठबंधन के कई नेता विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। मधुपुर शांति और सद्भाव का इलाका है। उनके दिवंगत पिता हाजी हुसैन अंसारी ने शांति और सद्भाव की विरासत दी है। इसे बचाकर रखना है। नफरत फैलाने वाले लोग चुनाव में कई तरह की साजिश करेंगे उन साजिशों को नाकाम करके फिर से एक बार हेमंत सोरेन की नेतृत्व में राज्य में सरकार बनाना है। हफीजुल ने कहा की हेमंत की सरकार बनी तो मंइयां सम्मान योजना की तरह मंईयां सम्मान योजना भी सरकार लाएगी। सभी पेंशन को सरकार ढाई हजार रुपए करेगी। उन्होंने कहा कि सब काम तो नही कर पाया लेकिन जितना किया वह कम नही है।
मौके पर भाजपा समेत अन्य दलो से आए सैकडो कार्यकर्ता को माला पहनकर मंत्री हफीजुल हसन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल कराया। मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद के कई नेता उपस्थित थे। जिला अध्यक्ष संजय शर्मा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश, कांग्रेस नेता फैयाज कैसर, जिला सचिव दिनेश्वर किस्कू, महिला जिला अध्यक्ष नीलम देवी, प्रखंड अध्यक्ष शाकिर अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष सोहन मुर्मू, प्रखंड अध्यक्ष कंगलु मरांडी, प्रखंड अध्यक्ष विपिन यादव, प्रखंड अध्यक्ष जुलेश मरांडी, जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि इमरान अंसारी, नगर अध्यक्ष प्रकाश मंडल नगर सचिव अल्ताफ हुसैन, गुलाम अशरफ राजू, संजय शर्मा, भागीरथ गोस्वामी, सियाराम राय, सुबल सिंह, अरविंद सिंह यादव, बैकुंठ पाण्डेय, मुरारी पांडेय, अशोक वर्मा, केंद्रीय समिति सदस्य प्रहलाद दास, रजनी मुर्मू, मुखिया मरियम टुडू, तेज नारायण वर्मा, गंगा दास, दिनेश मंडल, महेश सिंह, समीर आलम, नसीम हुसैन समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
डेढ़ किलो अवैध गांजा के साथ एक युवक धराया
जसीडीह/संवाददाता। पुलिस पदाधिकारियों एवं आरक्षियों की टीम ने बीते शनिवार को जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत नयनडीह गांव स्थित एक घर में छापेमारी कर डेढ़ किलो अवैध गांजा के साथ एक युवक को पकड़ा। साथ ही सब इंस्पेक्टर शिव कुमार के आवेदन पर पुलिस ने जसीडीह थाना में मामला दर्ज कर गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सब इंस्पेक्टर शिव कुमार ने इंस्पेक्टर सह जसीडीह थाना प्रभारी को आवेदन देकर कहा कि 19 अक्टूबर को शाम करीब -05.20 बजे सूचना मिली कि जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत नयनडीह गांव में मुनचुन कुमार राय द्वारा खरीदी बिक्री किया जा रहा है। उक्त इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी जसीडीह को दी। इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी के निर्देश पर एक टीम गठित किया गया। जिसमें सब इंस्पेक्टर शिव कुमार, सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार राय एवं आरक्षी गंगा कुमार और अरविंद कुमार थे। साथ गठित टीम ने नयनडीह गांव पहुंचे तो एक लड़का भागने लगा। जिसे बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। उक्त लड़का ने अपना नाम मुनचुन कुमार राय पिता राजेश कुमार राय, ग्राम नयनडीह थाना जसीडीह बताया। साथ ही बताया गया कि घर में किराना दुकान चलाते हैं एवं गांजा के बारे में पूछताछ करने पर स्वीकार किया कि गांजा की खरीद बिक्री करते हैं। जिसकी सूचना एसडीपीओ देवघर को दी गई। इसके बाद एसडीपीओ देवघर के समक्ष टीम के सदस्यों ने विधिवत मुनचुन कुमार राय के घर की तलाशी ली। इस दौरान काला रंग का दो प्लास्टिक में गांजा बरामद किया गया। जिसे इनके दुकान के तराजू से वजन करने पर करीब डेढ़ किलो ग्राम पाया गया। साथ ही मुनचुन ने बताया कि एक वर्ष से गांजा खरीद बिक्री का काम करते आ रहा है।
विवाहिताओं ने किया करवाचौथ, चांद देखकर तोड़ा व्रत
पालोजोरी/संवाददाता। पति के दीर्घायु होने की कामना के लिए रविवार को क्षेत्र में कई विवाहिताओं ने करवाचौथ का व्रत किया। दिनभर विवाहिताओं ने निर्जला व्रत रखा और शाम को चाँद देखकर अपना व्रत तोड़ा।शाम में चाँद निकलने पर विवाहिताएँ अपने पति की पूजा करती हैं, उस दौरान गोचर कुंडली में बृहस्पति दांपत्य जीवन के भाव में अपनी ही राशि के साथ रहता है। इससे पति-पत्नी में प्रेम बढ़ने के साथ-साथ घर में सुख-समृद्धि भी बढ़ती है। करवाचौथ पर महिलाएं निर्जला व्रत करती हैं और शाम को चंद्र दर्शन के बाद ही व्रत खोलती हैं। करवाचौथ में चंद्र देव की आराधना का विशेष महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि अगर चंद्र देव की उपासना की जाए तो इससे दीर्घ आयु और पति-पत्नी के बीच प्रेम में बढ़ोतरी होती है।
फाइलेरिया उन्मूलन को ले रात्रि रक्त पट्ट संग्रह अभियान जारी
मधुपुर/संवाददाता। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एमएफ सर्वे हेतु निरंतर शनिवार को अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर मोहम्मद शाहिद तथा जिला भीबीडी पदाधिकारी देवघर के निर्देशानुसार मधुपुर भीबीडी टीम द्वारा ग्राम साप्तर जाकर ग्रामीणों को फाइलेरिया बीमारी संबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करते हुए रात्रि रक्त पट्ट संग्रह किया गया। सभी ग्रामीणों को प्रेरित करते रक्त नमूना लिया गया। एमएफ संक्रमण दर की वर्तमान स्थिति की पुष्टि हेतु फाइलेरिया रोगी का पता लगाना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यह बीमारी लाइलाज है। जागरूकता से ही इस बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है। यह बीमारी संक्रमित क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होता है इसलिए सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग अवश्यक है, क्योंकि इस बीमारी का पता शुरुआती दौर में नहीं चलता है इसका परजीवी बहुत दिनों तक मनुष्य के शरीर में मौजूद रहता है और बीमारी का पता नहीं चलता है। यह सिर्फ और सिर्फ रक्त जांच के द्वारा ही पता लगाया जा सकता है। टीम द्वारा 17 अक्टूबर से रात्रि रक्तपट्ट संग्रह प्रारंभ किया गया है जो 19 अक्टूबर तक साप्तर क्षेत्र के गांव में 300 व्यक्तियों का रक्त पट संग्रह किया गया जबकि 20 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक कुर्मीडीह क्षेत्र में फलेरिया जांच हेतु रक्त पट संग्रह किया जाना है। कार्यक्रम का निरीक्षण राज्य, जिला तथा प्रखण्ड स्तर से किया जा रहा है। फाइलेरिया परजीवी की जांच हेतु रात में ही रक्त पट संग्रह करने का प्रावधान है, क्योंकि इसी वक्त यह परजीवी एक्टिव मोड में मानव शरीर में रहते हैं । रात्रि रक्तपट्ट संग्रह कार्य में एमटीएस तपन कुमार, बीटीटी स्वधा अंबष्ट, एमपीडब्लू अजय कुमार दास, संजीव कुमार, विनोद कुमार दास, तनवीर आलम, सहिया साथी अन्नू देवी, सहिया सबिता देवी, सुनीता देवी,सेविका रेखा कुमारी वर्मा, कविता कुमारी आदि थे।