देवघर/वरीय संवाददाता। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट मातृ मंदिर बालिका विद्यालय की शिक्षिका विद्योतमा कुमारी को सेवानिवृति पर विदाई दी गई। मौके पर मौजूद स्कूल की पूर्व प्रधानाध्यापिका शोभना सिंह, वर्तमान प्रधानाध्यापिका विशु किरण, शिक्षक संघ के नेता कालीचरण चौधरी, प्रोफेसर राम नंदन सिंह उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह की शुरुआत छात्रा लक्ष्मी और संध्या द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना नृत्य से की गई। तत्पश्चात मौसम, कोमल, चाहत, रजनी रानी, पलक आदि ने स्वागतगान प्रस्तुत किया। वही मुस्कान, शगुन और खुशी ने आकर्षक बांग्ला नृत्य प्रस्तुत कर तालियां बटोरी। प्रधानाध्यापिका श्रीमती किरण द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया। मौके पर चंदन चटर्जी, विनोद कुमार अनुराज कुमार आदि ने अपने उदगार व्यक्त किया। अंतमें विद्योतमा कुमारी ने अपने कार्यकाल का अनुभव प्रस्तुत करते हुए सबों के सहयोग के प्रति आभार प्रकट किया। मौके पर बड़ी संख्या में स्कूल की छात्राओं, शिक्षिकाओं और कर्मचारी ने सेवानिवृति पर उपहार देकर सम्मानित किया।
पर्यटन के क्षेत्र में झारखंड को लोकप्रिय बनाने की जरूरत : संजय
देवघर/वरीय संवाददाता। प्रदेश राजद सचिव सह पूर्व प्रत्याशी मधुपुर विधानसभा क्षेत्र संजय भारद्वाज ने झारखंड में पर्यटन की संभावनाओं के अपेक्षित दोहन ना हो पाने पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि राज्य में पर्यटन को घरेलू और विदेशी पर्यटकों के बीच लोकप्रिय बनाने के लिए राज्य और केंद्र के सम्मिलित प्रयास की जरूरत है। भारत के जीडीपी में पर्यटन से होने वाली आय का योगदान बढ़ रहा है जो सकल घरेलू उत्पाद के 10 प्रतिशत तक पहुंचने की संभावना है। लेकिन राष्ट्रीय पर्यटन नीति-2024 और झारखंड सरकार द्वारा लाई गई नई पर्यटन नीति के बावजूद झारखंड में पर्यटन को लोकप्रिय बनाने में अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई है। राज्य में पर्यटन क्षेत्र को मजबूत करना है तो पर्यटन स्थलों तक पहुंच के लिए रेल और सड़क नेटवर्क को मजबूत करना होगा। अतिथि पर्यटकों को सम्मान और सुरक्षा की गारंटी देनी होगी। नागरिक सुविधाओं के विकास के लिए पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप को बढ़ाना होगा। उक्त कार्य केवल नीतियों के सहारे और मात्र राज्य सरकार के स्तर पर संभव नहीं हैं। इसके लिए युद्ध स्तर पर एक आंदोलन के रूप में कार्य करना होगा। पर्यटन के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना होगा। राज्य में पर्यटन की विशेषताओं की राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आक्रामक मार्केटिंग करनी होगी और सभी राजनीतिक दलों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राज्य के पर्यटन विकास को प्राथमिकता में रखना होगा। कहा कि अपार संभावना और क्षमताओं के बावजूद राज्य में पर्यटन का अपेक्षित विकास ना होना दु:खद है।
नयाचितकाठ मुखिया अनिल बने पेसा कानून के मास्टर ट्रेनर
देवघर/वरीय संवाददाता। जिले के मोहनपुर प्रखंड के नयाचितकाठ पंचायत के मुखिया अनिल कुमार साह राज्य में लागू होने वाले पेसा कानून के मास्टर ट्रेनर बनाये गये हंै। झारखंड सरकार पंचायती राज विभाग द्वारा इनका नाम चयन का भारत सरकार पंचायती राज को भेजा। अनिल को भारत सरकार द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ में ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान रायपुर दो दिवसीय प्रशिक्षण के लिए जा रहे हैं। अनिल ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त के बाद झारखंड के उन जिलों में जाकर मुखिया व मानकी मुंडा को प्रशिक्षण देंगे। विशेष कर वैसे पंचायत जहां वनोत्पाद पर वहां के लोग आश्रित है। लघु वनोत्पाद के माध्यम से आदिवासियों के जीवन स्तर को बेहतर कैसे किया जा सके इसकी प्रशिक्षण वहां के लोगों को दिया जाएगा। अनिल ने बताया कि पेसा कानून झारखंड के कई जिलों में लागू होने वाला है जिससे ग्राम सभा को सारी शक्तियां दी जायेगी। उन जिलों में ग्राम सभा को सशक्त बनाने का उद्देश्य रहेगा। बता दें कि मुखिया अनिल कुमार साह मनरेगा, जीपीडीपी के बेहतर मास्टर ट्रेनर होने के कारण विभाग ने अब पेसा कानून का मास्टर ट्रेनर के रूप में चयन किया। राज्य भर में मात्र दो ही मुखिया को इस ट्रेनर के रूप में चयन किया है जो दोनों देवघर जिले के है। दूसरा मुखिया कुमार राजीव रंजन जो पालोजोरी प्रखंड के कचुआसोली पंचायत के हैं।
पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय प्रणब मुखर्जी को श्रद्धांजलि
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार में देश के पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय प्रणब मुखर्जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे राजनीतिक शुचिता व शालीनता के प्रतिमूर्ति थे। अपने कार्यों एवं उत्तरदायित्व के प्रति हुए बेहद संजीदा रहा करते थे। उनका राजनीतिक कद बहुत ऊंचा था। विभिन्न सर्वोच्च पदों पर रहते हुए उन्होंने लंबे समय तक देश की सेवा की जिसके लिए यह देश उनका ऋणी रहेगा। उन्हें कई महत्वपूर्ण मंत्रालय का मंत्री होने का गौरव प्राप्त था। केंद्रीय मंत्री का पद हो या योजना आयोग के उपाध्यक्ष का या फिर सर्वोच्च पद राष्ट्रपति का अपने कार्यकलापों से पदों की गरिमा ही बढ़ाई खासकर केंद्रीय वित्त मंत्री रहते हुए उनके द्वारा वित्तीय दूरदर्शिता का दिया गया परिचय सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज ने धर्मपत्नी के साथ बाबा बैद्यनाथ मंदिर में माथा टेका
देवघर/नगर संवाददाता। शनिवार को केंद्रीय कृषि मंत्री सह झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान का आगमन बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में हुआ। सुबह 9:30 बजे देवघर एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने गरमजोशी स्वागत किया। एयरपोर्ट से केंद्रीय मंत्री अपनी धर्मपत्नी के साथ बाबा मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा अर्चना कर जगत कल्याण की कामना की। मौके पर एयरपोर्ट में देवघर विधायक नारायण दास, जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, जिला महामंत्री संतोष उपाध्याय, अधीर चंद्र भैया उनका स्वागत किया। बाबा मंदिर में पूजा अर्चना के दौरान बोकारो विधायक बिरंची नारायण, पूर्व मंत्री राज पलिवार, प्रदेश उपाध्यक्ष संथाल परगना प्रभारी बालमुकुंद सहाय, विधायक नारायण दास एवं पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी साथ थे। पूजा अर्चना करने के बाद उनका आगमन सर्किट हाउस में हुआ। वहां पर भी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में रीता चौरसिया, राजीव सिंह, चंद्रशेखर खवाड़े, सचिन सुल्तानिया, विनय चंद्रवंशी, विजया सिंह, सागर झा, जूनियर बाबूलाल मरांडी, अमृत मिश्रा, विशाखा सिंह, दिलीप सिंह, नगर अध्यक्ष धनंजय खवाड़े, संतोष पासवान, सुलोचना देवी, तूफान महथा, गौतम राय, जयप्रकाश सिंह, पंकज शर्मा, बलराम पोद्दार, विभूति झा, रूपा केसरी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आशीष दुबे, अजीत सिंह, बुधन यादव, मिथिलेश सिन्हा, निरजंन सिन्हा, राजेश मंडल, अशोक राय, पवन कुमार, बबलू कुमार सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
झारखंड राज्य शिक्षक सम्मान समारोह आज
- झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन करेगा आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस करने वाले शिक्षकों को सम्मानित
देवघर/संवाददाता। शहर एवं समाज के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले झारखंड के वैसे शिक्षकों को जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस किया है। उन्हें झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा नंदन पहाड़ शिल्प ग्राम में आयोजित एक सम्मान समारोह में झारखंड राज्य शिक्षक सम्मान से नवाजा जाएगा। उक्त आशय की जानकारी झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के देवघर जिला अध्यक्ष डॉ जेसी राज एवं सचिव राजकुमार दुबे ने एक प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने कहा कि एक सितंबर को शिल्पग्राम देवघर में झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा झारखंड राज्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक किया जाना है। कार्यक्रम में पूरे राज्य से लगभग 500 शिक्षक पहुंचेंगे। साथ ही इस कार्यक्रम में झारखंड सरकार के दो मंत्री क्रमश: दीपिका पांडेय सिंह व हफीजुल हसन सहित झारखंड सरकार के शिक्षा विभाग के उप सचिव व वित्त विभाग के उप सचिव के आने की भी संभावना है।
बेटा-बहू ने मारपीट कर पिता को किया घायल
देवघर/संवाददाता। जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के कदई गांव में बेटा और बहू ने मारपीट कर अपने पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल का नाम 61 वर्षीय कारू मंडल है। पुलिस को दिये बयान में कहा है कि वह अपनी पत्नी के साथ बेटे से अलग रहता है और पेंशन के रूपये अपना भरण-पोषण करता है। कहा है कि 30 अगस्त की शाम पांच बजे बड़ा बेटा पवन मंडल उसकी पत्नी ललिता देवी, छोटी बहू ज्योति देवी एक मत होकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। लाठी-डंडा, ईंट से मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट के दौरान बेटा पवन मंडल पॉकेट से पेंशन का 4000 रूपये निकाल लिया। हो हल्ला सूनकर छोटा बेटा छोटा लड़का दौड़कर पहुंचा तब उसकी जान बची। उपरांत उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। बयान दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।
चोरी के मोबाइल के साथ एक गिरफ्तार, गया जेल
देवघर/संवाददाता। नगर थाना पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम गोलू बर्मा है जो रांगा मोड़ का रहने वाला है। बताते चलें के नगर थाना में देवघर स्टेशन रोड जटाही निवासी तुलसी देवी ने मोबाइल चोरी को लेकर मामला दर्ज कराया था। गोलू बर्मा को मोबाइल चोरी करते रंगेहाथों पकड़ा गया था। उसके पास से चोरी के दो मोबाइल को भी बरामद किया गया है।
मारपीट को लेकर मामला दर्ज
देवघर/संवाददाता। नगर थाना में मारपीट को लेकर मामला दर्ज किया गया है। यह मामला मिथिला बिहार हिन्दी विद्यापीठ निवासी रौनक कुमार ने दर्ज कराया है। मामले में हिन्दी विद्यापीठ गली नंबर तीन निवासी राकेश खवाड़े सहित एक अज्ञात को आरोपी बनाया है। पुलिस मामला दर्ज कर पड़ताल में जुट गयी है।
कीटनाशक दवा खाने से महिला की मौत
देवघर/संवाददाता। रहस्यमय परिस्थिति में विषपान करने वाली एक महिला का इलाज के क्रम में सदर अस्पताल में मौत हो गयी। मृतका का नाम 25 वर्षीय आसमीना खातुन पति महमूद अंसारी है। जो बिहार के बांका जिला के कटोरिया थाना क्षेत्र की भेलवा गांव की रहने वाली है। ससुराल और मायके पक्ष के द्वारा बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस के समक्ष समझौता कर बिना पोस्टमार्टम कराये शव को अपने साथ ले गये। समझौता पत्र में मृतका के पिता सबुल अंसारी ने कहा है कि वह तीन वर्ष पूर्व अपनी बेटी का निकाह महमुद अंसारी से किया था। उससे उसे दो वर्ष की बेटी भी है। कहा है कि कभी-कभी दोनों पति-पत्नी के बीच छोटी-मोटी बात को लेकर बहस भी होता था। पिछले कुछ दिनों से उसकी बेटी की तबियत ठीक नहीं चल रही है। वह अपना दवाई समझकर घर में रखे कीटनाशक दवाई खा लिया। जिससे उसकी तबियत बिगड़ने लगी। उपरांत उसके ससुराल वालों ने उसे इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी।
मारपीट कर छिनतई का आरोप
देवघर/संवाददाता। जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के लकड़ीगंज में हुए मारपीट में घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल का नाम 45 वर्षीय बबलू महथा है। पुलिस को दिये बयान में बबलू ने कहा है कि वह टोटो चला कर अपने परिवार को भरण पोषण करता है। 30 अगस्त की शाम को टोटो चलाकर वापस घर लौटा तो देखा की घर में हल्ला हो रहा है। जब वह घर पहुंचा तो देखा कि उसके बेटी के साथ भाई लोग गाली- गलौज कर रहा है। जब उसने गाली देने से मना किया तो बड़ा भाई चपल महथा उसका बेटा अजीत महथा, सुजीत महथा और टुनटुन महथा उसके साथ मारपीट करने लगा। मारपीट के क्रम में उसके गले से चार हजार की कीमत का चांदी का चेन और पॉकेट से दो हजार नकद निकाल लिया। जब उसकी पत्नी बचाने दौड़ी तो उसके साथ भी मारपीट करते हुए उसके गले से पांच हजार की कीमत का चांदी के चेन नोच लिया। हल्ला सुनकर ग्रामीण जुटे और उसे घायल अवस्था में इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया। जहं ंउसका इलाज किया जा रहा है। इधर बयान दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।
व्यवहार न्यायालय परिसर में अटल मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन
- अधिवक्ताओं के साथ आमलोगों को मिलेगी चिकित्सीय सुविधा
देवघर/संवाददाता। व्यवहार न्यायालय परिसर में अटल मोहल्ला क्लीनिक कल्याणपुर का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार क्षेत्रीय उपनिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ आरएन झा एवं सिविल सर्जन देवघर डॉ रंजन सिंहा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। सर्वप्रथम सिविल सर्जन देवघर द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों को पौधा देकर स्वागत किया गया। अटल मोहल्ला क्लीनिक के बारे में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन देवघर द्वारा बताया कि अटल मोहल्ला क्लीनिक के कोर्ट परिसर में खुलने से न्याय के लिए आने वाले व्यक्तियों को तथा न्यायालय परिसर में उपस्थित अधिवक्ता गणों को एवं आमजन को उचित चिकित्सकीय परामर्श एवं इलाज एवं उपचार प्राप्त हो सकेगा। इस अटल मोहल्ला क्लीनिक में 52 प्रकार का एलोपैथिक मेडिसिन तथा 60 प्रकार का होम्योपैथिक मेडिसिन उपलब्ध रहेंगे। इसका संचालन संचालन प्रात: 10 बजे से 5 बजे तक किया जाएगा। प्रथम पाली में एलोपैथिक चिकित्सा द्वारा इलाज एवं उपचार किया जाएगा, द्वितीय पाली में आयुष चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा इलाज किया जाएगा। यहां विभिन्न प्रकार की जांच की जाएगी। माह के तृतीय शनिवार को बुजुर्गों के लिए विशेष स्वास्थ्य स्वास्थ्य देखभाल शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड का पहला अटल मोहल्ला क्लीनिक होगा जो व्यवहार न्यायालय परिसर में संचालित हो रहा है। इसके संचालित होने से आमजन को बहुत लाभ होगा। साथ ही आसपास के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। उच्च न्यायालय झारखंड के प्रशासनिक न्यायाधीश के दिए गए निर्देश के आलोक में अटल मोहल्ला क्लीनिक यहां संचालित हो रहा है। समारोह में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पीके शर्मा, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ संचयन, व्यवहार न्यायालय के न्यायाधिकारी, नाजीर मनोज कुमार झा, शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक सुनील मणि त्रिपाठी, शंकर दयाल, कासिम अंसारी, प्रशांत कुमार, डीपीसी प्रवीण कुमार, राजेश कुमार एवं न्यायालय के अधिवक्तागण उपस्थित थे।
भाजपा ही बचा सकती है झारखंड को : शिवराज
- भाजपा के कामकाजी बैठक में शामिल हुए केंद्रीय कृषि मंत्री सह झारखंड के चुनाव प्रभारी
- विधानसभा चुनाव को ले कोई कसर नहीं छोड़ेंगे मिलकर काम करेंगे का संकल्प दिला गए शिवराज
- विधानसभा चुनाव को ले मंडल कमेटी व बूथ कमेटी की होगी बैठक
- शिवराज देवघर से गोड्डा जिला कार्यसमिति की बैठक को किया संबोधित, सतसंग व रिखियापीठ में गुरु से लिया आशीर्वाद
देवघर/नगर संवाददाता। शनिवार को केंद्रीय कृषि मंत्री सह भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान अपने धर्मपत्नी के साथ देवघर दौरे पर थे। शनिवार की सुबह देवघर पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले बाबा मंदिर में माथा टेका। इसके बाद स्थानीय एनआईसी बिल्डिंग में वर्चुअल बैठक में शामिल हुए। जहां से उन्होंने गोड्डा जिला का समिति की बैठक को संबोधित किया। इसके बाद वह विश्राम के लिए देवघर परिषद पहुंचे। जहां कुछ देर विश्राम करने के बाद वह रिखियापीठ व सत्संग आश्रम पहुंच कर गुरु से आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह जसीडीह स्थित एक्सक्लूसिव गार्डन पहुंचे। जहां भाजपा की जिला कार्यसमिति की कामकाजी बैठक को उन्होंने संबोधित किया। बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसकर तैयार रहने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव जीतने के लिए हम एक साथ मिलकर काम करेंगे और कोई कसर नहीं छोड़ेंगे ताकि झारखंड में भाजपा के नेतृत्व में बहुमत की सरकार बने। उन्होंने कहा कि यह विधानसभा चुनाव देश और झारखंड को बचाने का चुनाव है। यहां की डेमोग्राफी बदल रही है। झारखंड में लूट मचा हुआ है और नोटों के अंबार निकल रहे हैं। बूथ जीत तो चुनाव जीता इसलिए चुनाव जीतने के लिए पन्ना प्रमुख से लेकर बूथ को मजबूत करने का काम करें। उन्होंने झारखंड सरकार पर हमला को बोलते हुए कहा कि आज झारखंड में लूट मची हुई है। यहां की महिलाएं असुरक्षित है। झारखंड को हमारी सरकार ही बचा सकती है। वर्तमान हेमंत सोरेन की सरकार झारखंड को कातिलाना तरीके से लूटने में लगी हुई है, इसलिए कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि वह झारखंड को बचाने के लिए और पूर्ण बहुमत की सरकार को बनाने में पूरी ताकत झोंक दे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को एकता का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ताओं से लैस पार्टी है और हम एक परिवार की तरह है। परिवार में किसी तरह की नाराजगी नहीं होती है। झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता एकजुटता के साथ कमर कसकर चुनाव जीतने का संकल्प लंे। साथ ही आपसी नाराजगी और मतभेदों को भूलकर काम करें। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगी हुई है। इसी सिलसिले में आज जिला का समिति की बैठक आयोजित की गई। चुनाव तैयारी के सिलसिले में आगामी 4 व 5 सितंबर को मंडल कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद 8 और 9 सितंबर को बूथ स्तर की बैठक आयोजित कर छोटे-बड़े कामों को पूरा करने का काम किया जाएगा। उन्होंने दावे के साथ कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत मिलेगा। बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने स्वागत भाषण दिया। जबकि मंच संचालन संतोष उपाध्याय व धन्यवाद ज्ञापन अधीरचंद्र भैया ने किया।
बैठक में शामिल हुए रणधीर व नारायण सहित कई राजनीतिक दिग्गज : बैठक में प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, सारठ विधायक रणधीर सिंह, देवघर विधायक नारायण दास, बोकारो विधायक बिरंची नारायण, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद, दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन, पूर्व मंत्री राज पलिवार, पूर्व भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद जेपीएन सिंह, पूर्व विधायक बालेश्वर दास, पूर्व विधायक देवेंद्र कुंवर, भाजपा जिला महामंत्री अधीर चंद्र भैया, संतोष उपाध्याय, भाजपा नेत्री विशाखा सिंह, रीता चौरसिया, ममता गुप्ता, प्रज्ञा झा, संध्या कुमारी, विनिता पासवान, कुसुम सिंह, सुलोचना देवी, सागर झा, रवि रवानी, पप्पू यादव, विश्वनाथ रवानी, प्रभात सिंह, राजन सिंह, संजय राय, आलमगीर अंसारी, रवि तिवारी, बबलू पासवान, तूफान महथा, अशोक राय, संतोष पासवान, बलराम पोद्दार, धनंजय खवाड़े, चंद्रशेखर खवाड़े, आशीष दुबे, सचिन सुल्तानिया, गौरी शंकर शर्मा, नवल राय, गौतम राय, अलका सोनी, निशा सिंह, डॉ राजीव रंजन सिंह, धनंजय तिवारी, अमृत मिश्रा, अमनदीप कुमार गोलू सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।