• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

सेवा नर्सिंग होम कर्मियों पर लगा सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

January 24, 2023

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक शुरू

January 24, 2023

जांच रिपोर्ट के इंतजार में पड़ी है विकास योजना की 12 करोड़ की राशि

January 24, 2023

जिले में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की मनायी गई जयंती

January 24, 2023

नेताजी के सद्गुणों को आत्मसात करने की जरूरत : अमित राय

January 24, 2023

नेताजी भारतीय राष्ट्रवाद के प्रबल पैरोकार थे : मंजुल

January 24, 2023

परंपरागत तरीके से मनायी जाएगी झामुमो स्थापना दिवस

January 24, 2023

नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनी

January 24, 2023

झामुमो जिला कमेटी की बैठक सह वनभोज में शामिल हुए सांसद

January 24, 2023

आमरण-अनशन के लिए पारा मेडिकल कर्मी रांची रवाना

January 24, 2023

अपने बच्चों से हर छोटी-बड़ी समस्या के बारे में पूछें और उनसे मित्रता पूर्वक करें व्यवहार : मनोज

January 23, 2023

हड़ताली पारा मेडिकल कर्मियों ने राजमहल सांसद को सौंपा ज्ञापन

January 23, 2023

डे बोर्डिंग प्रतियोगिता में देवघर ने जीता स्वर्ण व दो कांस्य

January 23, 2023
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, February 5, 2023
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक शुरू

    जांच रिपोर्ट के इंतजार में पड़ी है विकास योजना की 12 करोड़ की राशि

    जिले में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की मनायी गई जयंती

    सेवा नर्सिंग होम कर्मियों पर लगा सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

    नेताजी के सद्गुणों को आत्मसात करने की जरूरत : अमित राय

    नेताजी भारतीय राष्ट्रवाद के प्रबल पैरोकार थे : मंजुल

    परंपरागत तरीके से मनायी जाएगी झामुमो स्थापना दिवस

    नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनी

    झामुमो जिला कमेटी की बैठक सह वनभोज में शामिल हुए सांसद

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Business
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Santhal

सेवा नर्सिंग होम कर्मियों पर लगा सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

by admin
January 24, 2023
in Santhal
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नर्स सहित चार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जामताड़ा। संवाददाता। जामताड़ा थाना क्षेत्र के बेना स्थित निजी नर्सिंग होम में एक भर्ती मरीज की पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद आसपास ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिलते ही सोमवार को नर्सिंग होम पहुंच कर हंगामा किया, जिसमें नर्सिंग होम के एक कर्मी घायल भी हुआ है। जानकारी मिलते ही जामताड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर चार लोगों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, जामताड़ा थाना क्षेत्र के पगड़ाडीह निवासी अरविंद मुर्मू 18 जनवरी को बेना के सेवा क्लिनिक नर्सिंग होग में हर्निया का ऑपरेशन कराने के लिए भर्ती हुआ था। ऑपरेशन के बाद चिकित्सक की ओर से पांच दिन अस्पताल में ही रूकने को कहा था। जिस कारण उनकी पत्नी अपने पति के साथ अस्पताल में रह रही थी। इसी बीच 22 जनवरी देर रात्रि को नर्स ने पीड़िता के पति को एक इंजेक्शन लगाया, जिससे वे सो गये। उसके बाद नर्सिंग होग के दो कर्मी ने बल पूर्वक उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार काफी चिल्लाने की कोशिश की लेकिन दोनों युवकों ने मुंह में कपड़ा ठुंस दिया। इसके बाद घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी भी दिया। इसके अलावे पीड़िता ने जाति सूचक गाली देने का आरोप लगाई है। वहीं घटना को लेकर जामताड़ा पुलिस ने एक नर्स, एक चिकित्सक सहित अन्य दो कर्मी को हिरासत में लिया है। घटना के बाद पीड़िता की स्थिति खराब रहने पर एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पीड़िता के आवेदन पर एससी, एसटी थाना जामताड़ा में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित
जामताड़ा। संवाददाता। सोमवार को जामताड़ा न्यू परिसदन में कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की बैठक की गई। जहां पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा अपने संबोधन में पार्टी की ओर से निर्धारित कार्यक्रमों की सफलता एवं इसे अमलीजामा देने के उदेश्य से उपस्थित लोगों से चर्चा की गई। इस बैठक में सभी प्रखंड एवं नगर अध्यक्ष जिला कांग्रेस के कार्यकर्ता नेता वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता समेत जामताड़ा जिला के मुख्य कांग्रेसीगण उपस्थित हुए। बैठक में मुख्य रूप से 9 फरवरी झारखंड में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम, संगठन सशक्तिकरण जिला कमेटी का विस्तार, प्रखंड कमेटी का विस्तार, बूथ कमेटी पंचायत कमेटी मंडल कमिटी इत्यादि पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम को आगामी 30 जनवरी को झंडा फहरा कर समापन करेंगे। उसी दिन जामताड़ा जिला के सभी प्रखंडों में एवं जिला में झंडा फहराने का कार्यक्रम किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक सह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व क्रायकारी अध्यक्ष केशव महतो, महासचिव सह जामताड़ा जिला प्रभारी मदन महतो, प्रदेश सचिव शमशेर आलम, जामताड़ा विधानसभा प्रभारी और प्रदेश सचिव ऋषिकेश मिश्रा, नाला विधानसभा प्रभारी सभी ने अपनी अपनी बातों को रखी। इस कार्यक्रम में जीवेश्वर मिश्रा, विजय दुबे, नंदकिशोर सिंह, प्रभु मंडल, मधुशुदान चंद्रा, कराली चारण सरखेल, बेबी पासवान असलम अंसारी, प्रखंड जामताड़ा अध्यक्ष जलालुद्दीन अंसारी, ताकेश सिंह, सुबोध ओझा, पंकज झा, गणेश चंद्र मित्रा, समर माझी, जितेंद्र नाथ मंडल इत्यादि सैकड़ो कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

अज्ञात वाहन के धक्के से साइकिल चालक घायल
कुंडहित। संवाददाता। सोमवार को दुमका-आसनसोल मुख्य मार्ग पर बरमसिया मोड़ के समीप एक अज्ञात वाहन ने एक साइकिल चालक को टक्कर मार दी, जिससे साइकिल चालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, दुमका-आसनसोल मुख्य मार्ग स्थित बरमसिया मोड़ के समीप साइकिल चालक सुधीर हेंब्रम अपने मेहमान घर धोबना से अपने घर बाबूपुर कांटापहाड़ी जा रहे थे। इस दरम्यान दुमका से आ रहे अज्ञात चारपहिया वाहन ने साइकिल चालक सुधीर हेंब्रम को टक्कर मार दी, जिससे साइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने 108 एंबुलेंस कॉल कर साइकिल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां साइकिल चालक सुधीर हेंब्रम का इलाज चल रहा है। मौके पर उपस्थित चिकित्सक ने बताया कि घायल को हाथ में चोट आई है।

सहियाओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
पहले दिन सीएचसी में दिया धरना
कुंडहित। संवाददाता। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सहियाओं ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया। हड़ताल के पहले दिन सहियाओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान साहियाओं ने हमारी मांगे पूरी करो, सहियाओं का शोषण करना बंद करो, सहियाओं का स्थायीकरण करो, झारखंड सरकार मुर्दाबाद आदि गगनभेदी नारे लगाए। इस दौरान कुंडहित सहिया संघ के सदस्यों ने कहा कि कुंडहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 380 सहियाएं कार्यरत है। सहियाओं द्वारा सुदूर ग्रामीण क्षेत्र तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचायी जाती है। सहियाएं प्रोत्साहन राशि के रूप में महज 2000 मासिक प्राप्त कर विगत 16 वर्षों से अपना कार्य ईमानदारी पूर्वक कर रही है। इससे पूर्व विभागीय स्वास्थ्य मंत्री से कई बार मिलने पर केवल आश्वासन दिया गया और आज तक कोई पहल नहीं की गई। बताया कि हमारी मांगों पर सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं किए जाने के कारण हम सभी स्वास्थय सहियाएं अनिश्चितकालीन हड़ताल करने को बाध्य हो गई है। आज से हम लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। इस दौरान स्वास्थ्य सहियाओं का सभी कार्य पूरी तरह ठप रहेगा। मौके पर काफी संख्या में सहिया उपस्थित थे।

स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल के मद्देनजर बीडीओ ने किया सीएचसी का निरीक्षण
कुंडहित। संवाददाता। अनुबंध आधारित चिकित्सा कर्मियों की चल रही हड़ताल के मद्देनजर सोमवार को कुंडहित प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और हड़ताल की वजह से स्वास्थ्य सेवाओं पर रहे असर का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों और स्थाई स्वास्थ्य कर्मियों से आपातकालीन सहित अन्य व्यवस्थाएं बरकरार रखने का निर्देश दिया। कहा कि मरीजों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए बीडीओ श्रीमान मरांडी ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर अनुबंध आधारित स्वास्थ्य कर्मी पिछले कई दिनों से हड़ताल पर हैं। वही आज से सहिया और साथी सहियाओं की भी हड़ताल शुरू हो रही है। उन्होंने कहा कि हड़ताल की वजह से चिकित्सा सेवा प्रभावित ना हो, इसके लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं। अस्पताल में चिकित्सकों के साथ-साथ स्थाई स्वास्थ्य कर्मियों को सेवा बहाली के बाबत निर्देशित किया गया है। उन्होंने हड़ताली कर्मियों से भी मुलाकात की और कहा कि आप की जायज मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही, उन्होंने अपील करते हुए कहा कि किसी मरीज को आपातकालीन सेवा मिलने में दिक्कत ना हो, इसका ध्यान सभी को रखना है।

माता पार्वती व काली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा
नाला। संवाददाता। नाला क्षेत्र के वामनडीहा पंचायत अन्तर्गत महिशाखुरा गांव में नव निर्मित काली एवं पार्वती मंदिर का शोधन-संस्कार तथा प्राण प्रतिष्ठा समारोह भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अनुष्ठान के दौरान सोमवार को 51 कन्याओं के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। महिशाखुरा गांव स्थित जलाशय से आचार्य सह पंडित शान्ति चक्रवर्ती एवं रवि पाण्डेय के सान्निध्य में कन्याओं ने वैदिक रीति रिवाज से कलश उठाया। इस धार्मिक शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु बैंड बाजा, भजन-कीर्तन एवं शंखनाद के साथ भगवान के जयकारे लगाते हुए मंदिर परिसर पहुंचे। धार्मिक नजारा को देखने के लिए महिशाखुरा के अलावा आसपास गांव के स्थानीय लोग काफी संख्या में पहुंचे। इस दौरान नव निर्मित काली एवं पार्वती मंदिर में आचार्य सह पंडित ने विधि विधानपूर्वक पूजा-अर्चना शुद्धिकरण, आवाहन, पूजनए स्तुति, महाआरती, चंडी पाठ आदि धार्मिक गतिविधि के साथ प्राण प्रतिष्ठा हुई। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण व जयकारा लगाया गया जिससे आसपास का वातावरण भक्तिमय हो उठा है। इस अवसर पर नागर चन्द्र मंडल, राधारमन मंडल, कंचन मंडल, दयामय मंडल, दीपंकर मंडल के आलावे स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, ग्रामीण सहित काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने सीएस कार्यालय का किया घेराव

September 10, 2022

हंसडीहा के रास्ते पटना के लिए भी नयी साप्ताहिक ट्रेन

September 11, 2022

नवोदय विद्यालय के स्टॉफ क्वाटर में चोरी और प्रिंसिपल को पता तक नहीं

September 3, 2022

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक शुरू

0

दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

0

मरियम ने लोन लेकर पशुपालन से आर्थिक स्थिति की सुदृढ़

0

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक शुरू

January 24, 2023

जांच रिपोर्ट के इंतजार में पड़ी है विकास योजना की 12 करोड़ की राशि

January 24, 2023

जिले में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की मनायी गई जयंती

January 24, 2023
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store