120 पहाड़िया परिवार के बीच कंबल, चूड़ा व गुड़ का वितरण
साहिबगंज: अर्जुन हर्बल मेडिकल एजुकेशन एवं रिसर्च फाउंडेशन के तत्वाधान में शनिवार को महादेवगंज, जोकमारी स्थित एफसीआई गोदाम परिसर में स्वतंत्रता सेनानी सह भाजपा नेता बजरंगी प्रसाद यादव के पिता अर्जुन यादव की पुण्यतिथि मनाई गयी। बजरंगी यादव सहित अतिथियों ने सर्वप्रथम स्वतंत्रता सेनानी अर्जुन यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत सरकार के कोरोना गाइड लाइन के अनुसार मास्क, सेनिटाइजर के साथ सामाजिक दूरी का पालन करते हुए आदिम जनजाति 120 पहाड़िया परिवार के बीच कंबल, चूड़ा, गुड़ का वितरण किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि जवाहरलाल नेहरू मेडिकल अस्पताल भागलपुर बिहार के अधीक्षक डॉ असीम कुमार दास, बजरंगी प्रसाद यादव, डॉक्टर सुरेन्द्र नाथ तिवारी, जय प्रकाश सिन्हा, संजय पंडित, मनोज केसरी, कुंदन पासवान व अन्य मौजूद थे।