• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

सरदार भगत सिंह के 117वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धा सुमन किया गया अर्पित

September 29, 2024

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

    माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

    महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Bihar

सरदार भगत सिंह के 117वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धा सुमन किया गया अर्पित

by admin
September 29, 2024
in Bihar
0
500
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देश की आजादी के लिए हंसते हंसते फांसी पर झूलने वाले हर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं भगत सिंह
स्वच्छता एवं पर्यावरण विषय पर ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
जमुई। संवाददाता। सरदार भगत सिंह के 117वीं जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत स्वच्छता की आदतों को अपनाने के लिए शनिवार को साईिकल यात्रा एक विचार जमुई के बैनर तले स्थानीय किडजी विद्यालय परिसर में स्वच्छता संगोष्ठी और एडू एनवायरनमेंट कार्यक्रम के तहत स्वच्छता एवं पर्यावरण विषय पर ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्या विहार पब्लिक स्कूल के सैकड़ो बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर स्वच्छता अपनाने का मंत्र सीखा। इस अवसर पर शहीद भगत सिंह को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। मंच के सदस्य राहुल सिंह राठौर ने शहीद भगत के जीवन से हमें सीख लेने की जरूरत है, उनके मात्र 23 साल की आयु में देश की आजादी के लिए हंसते हंसते फांसी पर झूलने वाले हर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। समाज को बेहतर बनाने के लिए हर युवाओं को आगे आना चाहिए।
विद्यालय के निदेशक सचिराज पद्माकर ने बताया कि स्वच्छता में देवता का वास होता है यदि हम यदि स्वच्छता के नजदीक रहेंगे तो अपने आप को स्वस्थ एवं तरोताजा महसूस करेंगे। जिससे हर कार्य को सफल बनाने में सहायक साबित होगा। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी में से प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर सफल हुए बच्चों को मंच की ओर से प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हर्ष कुमार सिन्हा शिक्षक रंजीत सिंह, शिवराज सर, शिवानी मैम, पूनम मैम, उर्मिला मैम, अंजू मैम सहित सूरज कुमार, देवराज कुमार, मनीष कुमार, आदित्य कुमार, स्वीटी कुमारी, निधि कुमारी, आरुषि कुमारी, शिवानी कुमारी, रोशनी कुमारी, मुस्कान कुमारी सहित सैकड़ों छात्र छात्रा उपस्थित थे।

दुर्गापूजा शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सोनो। संवाददाता। दुर्गापूजा को शांतिपूर्वक व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए शुक्रवार को बटिया थाना परिसर में थाना अध्यक्ष नितु कुमारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जहां पर दहियारी, गंदर एवं नैयाडीह पंचायत के बडी़ संख्या में लोग उपस्थित हुए। बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही, विभिन्न पंचायतों से आये लोगों ने भी कई प्रकार के महत्वपूर्ण जानकारियां दी। बैठक में मेला परिसर में विशेष सुरक्षा व्यवस्था बहाल करने पर विचार विमर्श किया गया। इसके अलावा वैष्णवी दुर्गा मंदिर बटिया में बड़ी संख्या में होने वाली भीड़ को लेकर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की चर्चा की गई। बैठक में साफ शब्दों में कहा गया है कि बिना लाइसेंस के मूर्ति की स्थापना नहीं की जायेगी एवं डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही, पूजा के दौरान लगाये गये पंडालों को मजबूत और सुरक्षित स्थानों पर लगाने का निर्देश दिया गया। पूजा के दौरान अश्लील एवं भोजपुरी गानों पर पाबंदी लगाई गई है। पूजा समिति की ओर से सभी कमेटी सदस्यों का फोटो, आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर यथाशीघ्र उपलब्ध कराकर थाना में जमा कराने का निर्देश दिया गया ताकि प्रशासन द्वारा गठित टीम के सदस्य मेला क्षेत्र में भ्रमण करते हुए शांति और सौहार्द बनाने एवं प्रशासन को सहयोग करने का काम करेंगे। मेला क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की जायेगी। पूजा के दौरान शराबियों और उपद्रव फैलाने वाले लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। बैठक में बटिया बाजार निवासी सह दुर्गा मंदिर बटिया के अध्यक्ष लालु प्रसाद बरनवाल, गंदर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुनील रविदास, दहियारी पंचायत के मुखिया भीम रजक, दहियारी पैक्स सुखदेव प्रसाद यादव, गंदर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य, नैयाडीह पंचायत के समाजसेवी सहदेव यादव के अलावा मोहन बरनवाल, आशीष बरनवाल, प्रमोद बरनवाल, शिक्षक रंजीत प्रसाद यादव, श्रवण सिंह, अनुज सिंह, ललन बरनवाल, मो इस्लाम, बासुदेव यादव, निरंजन सिंह, मजहार आलम, मनोज सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

चंद्रमंडीह थाने में जनता दरबार का आयोजन
चकाई। संवाददाता। जमीन संबंधित विवाद के निपटारे के लिए शनिवार को चंद्रमंडीह थाने में सीओ राजकिशोर प्रसाद ने जनता दरबार का आयोजन किया गया। मौके पर जनता दरबार के दौरान जमीनी विवाद के तीन मामला आया, जिसमें दो का निष्पादन मौके पर ही सीओ ने कर दिया, जबकि एक मामला लंबित रह गया, जिसका निष्पादन अगली बार आयोजित होने वाले जनता दरबार में किया जायेगा। ये जानकारी सीओ राजकिशोर साह ने दी। उन्होंने बताया कि जमीन के विवाद के निपटारे के लिए जब से प्रखंड के सभी चारो थाने में जनता दरबार लगना शुरू हुआ है, तबसे जमीनी विवाद में मारपीट एवं केस मुकदमा के बहुत कम मामले आये हैं। इसका कारण है कि लगभग सभी जमीनी विवाद का निपटारा जनता दरबार में हो जाता है। इसी कारण लोगों का भरोसा बढ़ा है तथा बड़ी मात्रा में फरियादियों की भीड़ जनता दरबार में दिख रही है। मौके पर सीओ, चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष, सीआई एवं कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में फरियादी मौजूद थे।

दो शराबियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
गिद्धौर। संवाददाता। गिद्धौर थाना क्षेत्र के कुंधुर पंचायत के गेनाडीह गांव से गिद्धौर पुलिस ने दो शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, थानाध्यक्ष पंकज कुमार को गेनाडीह गांव से दो लोगों के शराब के नशे में हंगामा करने की सूचना मिली। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त दोनों शराबी व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाना लाया गया, जहां उनका चिकित्सकीय जांच करवाकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तारी को लेकर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि सुरेश रावत के पुत्र संजय रावत व झाझा थाना क्षेत्र के धमना गांव निवासी गोपाल यादव के पुत्र रंजीत यादव को नशे में हंगामा करने की सूचना मिली, जिसे पकड़कर थाना लाया गया। इस अभियान में अवर निरीक्षक उमेश कुमार सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

Share200Tweet125Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store