• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

October 31, 2023

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026

कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

April 16, 2026

‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

April 16, 2026

जसीडीह के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों मनी बाबा साहेब की जयंती

April 15, 2026

शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा वह दहाड़ेगा : हफीजुल

April 15, 2026

बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत : बादल

April 15, 2026

देवघर नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास हेतु संप चैंबर ने रखे महत्वपूर्ण सुझाव

April 14, 2026

अशोक वर्मा बंगाल चुनाव में कांग्रेस का आब्जर्वर नियुक्त

April 14, 2026

महिला सशक्तिकरण केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि समग्र विकास की आधारशिला : अमृता सिन्हा

April 14, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

    नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

    जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

    कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

    ‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

    जसीडीह के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों मनी बाबा साहेब की जयंती

    शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा वह दहाड़ेगा : हफीजुल

    बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत : बादल

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home News National

ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

by admin
October 31, 2023
in National
0
532
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक ने ”सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा” दिलवायी
सांकतोड़िया। आसनसोल। संवाददाता। ईसीएल इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह 30 अक्टूबर 2023 से 05 नवंबर 2023 तक मना रही है। इस उपलक्ष्य पर 30 अक्टूबर 2023 को ईसीएल मुख्यालय में एक समारोह का आयोजन किया गया। इस अभियान का ध्येय है शासन प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही लाना। इसके अंतर्गत कंपनी अपने कार्यक्षेत्रों में नैतिकता एवं मूल्यों तथा निगमित सुशासन पर विशेष बल दे रही है। इस अभियान का थीम ”भ्रष्टाचार का विरोध करें; राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें” रखा गया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ कोल इंडिया के कॉर्पोरेट गीत की प्रस्तुति के साथ किया गया। सर्वप्रथम, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक ए पी पंडा ने उपस्थित सभी को केन्द्रीय सतर्कता आयोग की ओर से जारी ”सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा” दिलवायी। तत्पश्चात राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति, कोयला मंत्री एवं केन्द्रीय सतर्कता आयोग की ओर से निर्गत सतर्कता जागरूकता संबंधी संदेशों का पाठन किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ए पी पंडा ने सभी को सतर्कता जागरूकता सप्ताह की शुभेच्छा देते हुए कहा कि सतर्कता एक निरंतर क्रियाशील प्रक्रिया है जिसके लिए हमें हमेशा तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन प्रणाली में पारदर्शिता लाना हमारा राष्ट्रीय और नैतिक दायित्व है, साथ ही उन्होंने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से प्रबंधन प्रक्रिया को और सुगम एवं पारदर्शी बनाने की बात कही, व सभी को कार्यक्षेत्र में अधिक से अधिक सूचना प्रौद्योगिकी की विभिन्न पहल को शामिल करने के लिए भी प्रेरित किया।
सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 के उपलक्ष्य पर सतर्कता विभाग की पत्रिका ”सचेतना” एवं ”पिडपी” बुकलेट का निदेशक मंडल व सीवीओ द्वारा विमोचन किया गया। पीआईडीपीआई यानि ”पब्लिक इंटरेस्ट डिस्क्लोज़र एंड प्रोटेक्शन ऑफ इन्फोर्मर” के विषय पर केन्द्रीय सतर्कता आयोग द्वारा जारी वीडियो सभी के समक्ष दिखाया गया। इस अवसर पर सतर्कता विभाग में ऑनलाइन शिकायत एवं उसके ट्रैकिंग के लिए एक पोर्टल का अनावरण भी किया गया, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकता है। साथ ही, पीआईडीपीआई से संबन्धित सतर्कता विभाग द्वारा एक वीडियो को प्रस्तुत किया गया जिसमें सभी कलाकार ईसीएल परिवार से ही थे।
सतर्कता जागरूकता सप्ताह- 2023 के तहत अभी तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमे पीआईडीपीआई पर जागरूकता, ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स कार्यक्रम, जिसका विषय था-अनुशास्नात्मक कार्यवाही के तहत आईए/पीओ की भूमिका, रोजगार, पेंशन, साइबर सुरक्षा व स्वच्छता, प्रॉक्योरमेंट , नैतिकता और शासन, सीएमपीएफ एवं पेंशन से संबन्धित शिकायत निवारण शिविर इत्यादि शामिल थे।
कार्यक्रम में ईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ए पी पंडा के साथ निदेशक(वित्त) मो. अंजार आलम, निदेशक (कार्मिक) आहुती स्वाईं, निदेशक(तकनीकी) योजना एवं परियोजना नीलेन्दु कुमार सिंह एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी मुकेश कुमार मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर मुख्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं अन्य उपस्थित थे।

गुरु रामदास जी का 489वां जयंती मनाई गई : जोगिंदर सिंह
बराकर। आसनसोल। संवाददाता। सोमवार के दिन बराकर के मैनेजिंग कमेटि श्री गुरू गोविंद सिंह गुरुद्वारा बराकर की ओर से सिख गुरू रामदास जी का 489वां पावन प्रकाश उत्सव बड़े ही गुरू मर्यादा के साथ मनाया गया, जिसमें आसनसोल शिल्पांचल और झारखण्ड की सिख संगत श्रद्धालु ने हजारों की संख्या में माथा टेका और गुरवाणी का ज्ञान प्रसाद के माध्यम से ग्रहण किया।
अमृतसर दरबार साहिब के हजूरी रागी जत्था सुरेंद्र सिंह ने कीर्तन कर गुरवाणी शबद का गायन कर संगतों (आए हुए श्रद्धालुओं) को भी वाणी का पाठ करवाया “रोगी मरता रोगी जन्मे रोगी फिर फिर जोनी भरम” गुरवाणी गायन कर संगतों को निहाल किया।
वही प्रचारक डॉक्टर मनप्रीत सिंह बांग्ला साहिब दिल्ली से पहुंचे थे। उन्होंने गुरू रामदास जी की जीवनी के बारे बताया। वही इस विषय के बारे में बराकर गुरुद्वारा साहिब के प्रधान जोगिंदर सिंह ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी गुरू रामदास जी का प्रकाश उत्सव प्रबंधक कमेटी की की ओर से मनाया जा रहा है।

स्वच्छता फ्रीडम दौड़ को महाप्रबंधक ने झंडा दिखाकर किया रवाना
पांडवेश्वर। आसनसोल। संवाददाता। स्वच्छता फ्रीडम दौड़ को सोमवार को झांझरा क्षेत्र के महाप्रबंधक आरसी महापात्र ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जब हम स्वच्छ रहेंगे, तभी हम फ्रीडम होकर अपनी जिंदगी व्यतीत कर सकेंगे। इसलिए भारत सरकार कोयला मंत्रालय का वृहद अभियान स्वच्छता फ्रीडम दौड़ को सफल बनाने के लिए कोयला कर्मियों और आम लोगों में जागरूकता लाने की जरूरत है, तभी इस अभियान को हम सफल बना सकते हैं। क्षेत्र के एजीएम ए हलधर ने भी स्वच्छता को अपना जिंदगी का हिस्सा बनाकर चलने की बात कही। क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक आर चंदा एजेंट टीके कोले और उप प्रबंधक कार्मिक पायला माधुरी ने भी स्वच्छता को अपनाकर चलने और इस अभियान को सफल बनाने की बात कही। इस अवसर पर क्षेत्र के सभी संगठनों के मजदूर नेता और श्रमिक उपस्थित थे। लगभग चार किलोमीटर दौड़ लगाकर लोगों को स्वच्छता को लेकर जागरूक किया गया।

स्वास्थ्य प्रशिक्षण का कार्यक्रम संपन्न
कुमारधुबी। संवाददाता। जिला स्वास्थ्य समिति धनबाद के आदेशानुसार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तत्वावधान में सोमवार को मध्य विद्यालय एगयारकुंड निरसा-3 के कक्षा छठी, सप्तम एवं अष्टम के छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण विद्यालय परिसर में डॉक्टर सार्थक दास एवं डॉ जयंत कुमार टुडू ने किया। डॉक्टर सार्थक दास ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का लक्ष्य बच्चों के जन्म से लेकर 18 साल तक उनके जन्म दोष, कमियां, बीमारियां, विकास में होने वाले विलंब के साथ आज तक समय से पहले पहचान तथा हस्तक्षेप करना है। डॉ जयंत कुमार टुडू ने कहा कि बाल स्वास्थ्य का अर्थ गर्भधारण से जन्म और उसके बाद 5 साल की उम्र तक देखभाल है। 5 साल की उम्र के बाद बच्चों के स्वास्थ्य पर स्कूल स्वास्थ्य प्रोग्रामर टीम नजर रखती है। बाल विकास का प्रमुख लक्ष्य है कि बालक का विकास इस तरह हो कि उसमें सामान्य व्यवहार ही दिखाई दे। बालक का मानसिक और शारीरिक विकास सामान्य हो। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार झा ने कहा कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना भारत सरकार की स्वास्थ्य योजना है। मौके पर प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार झा, शिक्षक विधान मंडल, प्रमोद राव, कुमारी सोना सहित शिक्षक गण मौजूद थे।

Share213Tweet133Share53
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store