पालोजोरी/संवाददाता। क्षेत्र में अमन-चैन व खुशहाली के लिए सारठ विधायक रणधीर सिंह ने मंगलवार को पूर्णिमा पर पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले में स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ तारापीठ में अपनी पत्नी मिनाक्षी सिंह और पुत्र गुलशन संग पूजा-अर्चना की। विधायक ने बताया कि क्षेत्र की खुशहाली और सर्वांगीण विकास की कामना करते हुए माँ तारा के दरबार में माथा टेका। जानकारी हो कि वह अक्सर तारापीठ में पूजा करने के लिए पहुँचते हैं। मां तारा के प्रति उनकी अगाध भक्ति देखने को मिलती है।
भोजपुरी समाज ने जयंती पर बाबू कुंवर सिंह को किया याद
मधुपुर/संवाददाता। शहर के गांधी चौक पर मंगलवार को भोजपुरी समाज द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। मौके पर उपस्थित लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कुंवर सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 75 वर्ष की अवस्था में जिस तरह से उन्होंने अंग्रेजों से लोहा लिया। वह काबिले तारीफ है। उनके साहस की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम होगी। यदि वह युवा होते तो अंग्रेजों को 1857 ही भारत छोड़ देना पड़ता। इस अवसर पर भोजपुरी समाज के उपाध्यक्ष सुरज सोलंकी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा विजया सिंह, महिला मोर्चा मधुपुर नगर अध्यक्ष सुनीता जायसवाल, कुसुम सिंह, निशा सिंह, संजय पाठक, मुन्ना चौधरी, मनीष यादव आदि मौजूद थे।
वीर कुंवर सिंह की जयंती जोश व उमंग के साथ मनाई गई
मधुपुर/संवाददाता। स्थानीय महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मांलवार को वीर कुंवर सिंह की जयंती पूरे जोश और उमंग के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ वीर कुंवर सिंह के चित्र के समक्ष दीप जलाकर और पुष्पार्चन कर विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन मोहन मिश्रा, प्रभारी प्रधानाचार्य शिवनाथ झा एवं वरिष्ठ आचार्य परमानंद सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
विद्यालय के सभागार में एक समारोह आयोजित कर जयंती मनाई गई। जिसमें विद्यालय के भैया बहनों के द्वारा देशभक्ति गीत वीर कुंवर सिंह की जीवनी, प्रेरक प्रसंग और नाटक प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ विनोद कुमार तिवारी द्वारा वीर रस की एक कविता से हुआ। मौके पर आर्या मोहनका, दिवाकर कुमार, नेहा कुमारी, तनुष्का आदि ने जीवनी और प्रेरक प्रसंग सुनाए, वही नेहा कुमारी, रिया आदि ने गीत और कविताएं सुनाए। बच्चों द्वारा प्रस्तुत नाटक सब के आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें वीर कुंवर सिंह के द्वारा बांह काटकर मां गंगा को समर्पित करने वाला अंश लिया गया था। वीर कुंवर सिंह के रूप में रिया और ली ग्रांट के रूप में प्रिया ने अपने अभिनय से सब का मन मोह लिया। इसके अतिरिक्त कोमल, तनीषा , शानवी, साक्षी, सिया आदि की भी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रही।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और आज के कार्यक्रम के अध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने कहा कि वीर कुंवर सिंह ने स्वतंत्रता संघर्ष में जो अपना योगदान दिया, वह शब्दों की सीमा में नहीं बांधा जा सकता। उस युग में जहां राजा महाराजा अपनी जान बचाने में लगे थे। वही वीर कुंवर सिंह ने अपने बल पर अपनी सेना संगठित कर अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ाई लड़कर इतिहास में अपना नाम अमर कर दिया। आज उनके जन्मदिन पर हम उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए युवाओं का आह्वान करते हैं कि वे अपने देश की सेवा में समर्पण भाव से लगे और इतिहास में अपना नाम दर्ज कराएं। 80 वर्षों की उम्र में कुंवर सिंह ने जिस वीरता का परिचय दिया वह अविस्मरणीय है और इतिहास में हमेशा स्वर्णिम अक्षरों में लिखा रहेगा। परमानंद सिंह ने वीर कुंवर सिंह के जीवन से संबंधित प्रेरक प्रसंग सुनाए। कार्यक्रम का संयोजन और निर्देशन इंदु बाला ने तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रभारी प्रधानाचार्य शिवनाथ झा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी बच्चे और आचार्य दीदी जी उपस्थित थे।
मधुपुर में अवैध हथियार खरीद-बिक्री का भंडाफोड़
- दो देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस के साथ एक महिला गिरफ्तार
मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर पुलिस ने फिर एक बार अवैध हथियार खरीद-बिक्री का भंडाफोड़ किया है। दो देसी कट्टा और चार जिंदा गोलियों के साथ पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुमित सौरभ लकड़ा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि बिहार से हथियार लाकर देवघर जिले में बेचने की गुप्त सूचना मिली थी।
सूचना मिलते ही मधुपुर अंचल निरीक्षक अवधेश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन कर मार्गोमुंडा थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में छापेमारी की गई। छापामारी मे रुबिया खातुन पति बबलू अंसारी के घर छापेमारी में पुआल में छिपा कर रखे थैली में दो देसी कट्टा और चार जिंदा गोली बरामद किया गया है। अभी तक के पूछताछ में बिहार के जमुई और मुंगेर से देसी हथियार लाकर मार्गोमुंडा क्षेत्र में खपाने की बात सामने आई है। अवैध हथियार कारोबार में संलिप्त रहे आरोपी गिरफ्तार महिला का रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया इस मामले में गहन तहकीकात हो रही है। जितने भी लोग अवैध हथियार कारोबार में संलिप्त होंगे उन पर कड़ी कार्रवाई होगी। गिरफ्तार महिला के साथ एक नाबालिग बच्ची भी है।
बताया कि 1लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष संपन्न करने के लिए देवघर पुलिस लगातार अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई कर रही है। छापेमारी टीम में पुलिस निरीक्षक अवधेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक मार्गोमुंडा अमित कुमार, थाना प्रभारी पथरोल दिलीप कुमार बिलूंग, महिला थाना प्रभारी ललित कुजूर, पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार मंडल, सअनि वैजयंती कुमारी, भागीरथ महतो और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। - किशनपुर गन फैक्ट्री फिर आया चर्चा मंे
अनुमंडल के मार्गोमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत किशनपुर गांव से अवैध हथियार कारोबार का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। क्षेत्र में वर्षों से अवैध रूप से अत्याधुनिक पिस्तौल निर्माण और तस्करी होती रही है। किशनपुर में चार बार मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश हो चुका है। दो बार यहां बड़ी मात्रा में अवैध हथियार की बरामदगी हो चुकी है। किशनपुर गांव में पहली बार गत 16 मार्च 2010 को मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन हुआ था। तब तत्कालीन एसपी प्रवीण कुमार श्रीवास्तव गन फैक्ट्री और हथियारों का जखीरा देखकर हतप्रभ रह गए थे। उस दिन पुलिस ने तकरीबन पौने दो सौ अर्द्ध निर्मित पिस्टल समेत आधा दर्जन लेथ मशीन, जनरेटर, बाइक आदि सामान बरामद किया था। इस सिलसिले में दर्ज मामले में मोहम्मद उस्मान, मो. मुमताज, बशीरन बीवी के अलावा मुंगेर के कासिम बाजार निवासी परशुराम विश्वकर्मा, मोहम्मद राजू, मोहम्मद परवेज, राकी शर्मा, मोहम्मद चांद, मो. आफताब शेखपुरा निवासी मो. नौशाद समेत 11 को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। इनमें से कई आरोपी आज तक पुलिस पकड़ में नहीं आए।
वर्ष 2013 में भी दर्जनों पिस्टल हुए थे बरामद : गत 31अगस्त 2013 को मार्गोमुंडा थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी मोहम्मद उस्मान के घर से ही मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ था। यहां से 51 अर्धनिर्मित पिस्टल, लेथ मशीन, जनरेटर आदि मिले थे। पुलिस ने दर्ज मामले में मोहम्मद उस्मान के अलावे मुंगेर के मो. हसनैन शाहिद, चांद, मो. जफर इकबाल, मो. अहसान, मो. नवरेज, मोनू मियां समेत सात व्यक्तियों को नामजद किया था। झारखंड और बिहार दो राज्यों के बीच समुचित समन्वय के अभाव में अब तक कई अपराधी पुलिस पकड़ से बाहर हैं।
विश्व पुस्तक दिवस व पृथ्वी दिवस मनाया गया
मधुपुर/संवाददाता। स्थानीय भेड़वा मोहल्ला स्थित राहुल अध्ययन केन्द्र में मंगलवार को विश्व पुस्तक दिवस व पृथ्वी दिवस मनाया गया।
मौके पर केन्द्र के संरक्षक व साहित्यकार धनंजय प्रसाद ने पुस्तक के महत्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि आज लोग पुस्तक से विमुख होते जा रहे है। सूचना क्रांति के इस दौर में लोग पढना-लिखना भूलते जा रहे हैं । लोगों का पुस्तक से रिश्ता टूटता जा रहा है। जबकि हकीकत यह है कि किताबें हमारे सबसे अच्छे व सबसे सच्चे दोस्त होते हैं। हमारे पथ प्रदर्शक है। हमारे वर्तमान व भविष्य के बेहतर बनाने में सबसे ज्यादा मददगार है। पुस्तक हमें संस्कार देने के साथ जीने की सलीका सीखती है, इसलिए हमे कभी भी पुस्तकों से नाता नहीं तोड़नी चाहिए। उन्होंने सफदर हाशमी की कविता सुनाते हुए कहा कि किताबें हमसे कुछ कहना चाहती है, हमारे पास रहना चाहती है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दुनिया के समक्ष आज सबसे बड़ी समस्या है। पर्यावरण संकट जिसके चलते पृथ्वी के अस्तित्व पर भी संकट का बादल मंड़रा रहा है। कुछ मुट्ठी भर लोगों ने व्यक्तिगत स्वार्थ की खातिर प्रकृति संसाधनों का भरपूर दोहन व शोषण किया है। नतीजा स्वरुप समस्त पृथ्वीवासियों को इसका खमियाजा भुगतना पड़ रहा है। इस निजात के समस्त दुनिया के लोगों के एकजुटता के साथ लगना होगा तभी हमसब का भला हो सकता है। पृथ्वी के अस्तित्व को बचाया जा सकता है।
शत-प्रतिशत मतदान कराने को लेकन निकाली जागरुकता रैली
- मतदाताओं से एक जून को मतदान करने की अपील फोटो-सारवां-01
सारवां/संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय परिसर से बीडीओ रजनीश कुमार की देखरेख में विभिन्न विभाग के अधिकारी कर्मी आंगनबाड़ी सेविका एवं सहिया द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता को लेकर प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी प्रखंड मुख्यालय परिसर से होते हुए ब्लॉक मोड़, मोहडार सहित विभिन्न टोलो का भ्रमण करते हुए लोगों को मतदान देने की लोगों से अपील की गई। विभिन्न स्लोगन के माध्यम से लोगों को जानकारी दी गई कि मतदान करना कितना आवश्यक होता है और चुनाव में आम मतदाता की भागीदारी ही अहम होती है। प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश कुमार कहा कि अपने परिवार, समाज, गांव और पड़ोसियों को मतदान देने को लेकर जागरूक करेंगे और पिछले चुनाव से अधिक जागरूक होकर इस चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार देव जेएसएस बिनोद कुमार दास, सीएचसी प्रभारी डॉक्टर बीके सिन्हा, प्रभारी बीपीआरओ दिलीप राय, पर्यवेक्षिका स्नेहलता कुमारी, सुनीता कुमारी, लेखपाल आलोक रंजन, सीएचओ संतोष प्रमाणिक, शिक्षक बसंत कुमार ठाकुर, निर्वाचन कोषांग के सुशील मरांडी, खेल संगठन के भोला यादव, गुरुदेव सिंह, सुभाष सिंह, सेविका प्रमिला यादव, गीता कुमारी सिंह, रेणु कुमारी, इंदु कुमारी, सहिया साथी शांति देवी साहित विभिन्न केंद्र की आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं सहिया मौजूद थीं।
हनुमान जयंती पर मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए जुटी भीड़
चितरा/संवाददाता। पावन चैत्र पूर्णिमा एवं महावीर जयंती पर मंगलवार को मंदिरों में अहले सुबह से पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं भीड़ जुटी रही। इस अवसर पर चितरा कोलियरी क्षेत्र के दुखिया बाबा शिव मंदिर, गणेश पार्वती मंदिर में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा अर्चना एवं अराधना किया। जिससे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहा। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने शिव मंदिर प्रांगण स्थित राम दरबार मंदिर, राधा माधव मंदिर, मां छिन्नमस्तिका काली मंदिर, शनिदेव मंदिर, काली मंदिर, बाबा दुबे आदि मंदिरों में भी श्रद्धा भक्ति के साथ पूजा अर्चना किया। वहीं महावीर जयंती के मौके पर हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं ने विशेष रूप से पूजा अर्चना व आरती किया। चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा विशेष पूजा अर्चना की गई।
भाजपा प्रत्याशी की पत्नी ने किया जनसंपर्क
मारगोमुंडा/संवाददाता। गोड्डा लोकसभा सांसद सह भाजपा प्रत्याशी डॉ निशिकांत दुबे की जीत सुनिश्चित कराने को लेकर सांसद की पत्नी अनुकांत दुबे मैदान में उतर गई है। इस दौरान उन्होंने मंगलवार को मार्गोमुंडा प्रखंड क्षेत्र के बिरसिंडीह, पंदनिया, नईिचहुटिया, द्वारपहाड़ी, सुगापहाड़ी, बैजुटांड, एकद्वारा, पट्टाजोरी, खरजोरी, मकनपुर, टिकोपहाड़ी, बाघाडाबर, महजोरी, लहरजोरी आदी विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। जहां उन्होंने बूथ कमेटी से मिलकर मजबूती से कार्य करने और भाजपा के पक्ष मे वोट फीसदी बढ़ाने को लेकर कई कई तरह के सुझाव दिए। साथ ही उन्होंने ग्रामीण महिला, पुरुष मतदाताओं से मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विभिन्न जन कल्याणकारी व गारंटी वाली योजनाओं से हुए आम जन लाभान्वित के बारे में बताते हुए एवं मोदी सरकार के नेतृत्व में सांसद द्वारा अपने क्षेत्र में किए विकास को गिनाते हुए भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की। मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष गुलाब मंडल, भाजपा नेता संजय यादव, मुखीया सुधीर यादव, परमेश्वर मंडल, अजय सिंह, सोना यादव, कार्तिक मंडल, मुकेश यादव, रोहित सिंह, विक्की सिंह, जगदीश यादव, सहित प्रखण्ड क्षेत्र के दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।
धर्मपरायण महिला का निधन
मधुपुर/संवाददाता। स्थानीय रामयश रोड़ निवासी मदर्स इंटरनेशनल अकादमी के निदेशक मनोज कुमार कलबलिया की 80 वर्षीय धर्म परायण माता लालमणि कलबलिया पति श्याम सुंदर कलबलिया का आकस्मिक निधन हो गया है। वह कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को सुबह 9:00 स्थानीय बैकुंठधाम शमशान घाट में किया जाएगा। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। उनके निधन पर स्थानीय लोगों ने गहरा शोक जताया है।