देवघर/संवाददाता। देवीपुर थाना क्षेत्र के अमजोरा गांव निवासी पार्वती देवी की पुत्री की शादी थी। एकाउंट जांच कराने बैंक गई कि पैसा है कि नहीं। बैंक जाने के उपरांत पता चला करीब 10 माह पूर्व एकाउंट से 10000 रूपये की निकासी हो गई है। आशंका है कि सीएसपी में अंगूठा लेकर किसी ने उसके बैंक एकाउंट से अवैध निकासी कर ली। इसे लेकर देवघर साइबर थाना में शिकायत दिया है। साइबर पुलिस शिकायत लेकर छानबीन में जुट गयी है।
मोबाइल चोरी
देवघर/संवाददाता। नगर थाना इलाके से टोटो में यात्रा कर रहे एक श्रद्धालु की मोबाइल चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर बंगाल के कोलकाता निवासी श्रद्धालु रनोजीत कुंडू ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराया है। बताया कि वह देवघर में पहले बाबा मंदिर में पूजा अर्चना किया उपरांत बासुकी नाथ धाम गये। बासुकीनाथ से लौटने के बाद देवघर शिवगंगा पहुंचा। वहां से टोटो में बैठकर संतसंग आ रहा था। उसी क्रम में पॉकेट से मोबाइल की चोरी कर ली गयी।
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोग घायल
देवघर /संवाददाता। अलग-अलग स्थान पर हुए सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार की सुबह अनियंत्रित स्कूटी से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना कुंडा थाना क्षेत्र के हाथी पहाड़ इलाके की है। घायल महिला का नाम 47 वर्षीय प्रेमा देवी है। जो हाथी पहाड़ की रहने वाली है। परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसे ऑन ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा इलाज के लिए भर्ती कर दिया गया है। स्वजनों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह अपने बेटे अभय कुमार के साथ स्कूटी पर सवार होकर तारापीठ पूजा करने के लिए जा रही थी। उसी दौरान घर से कुछ दूरी पर रास्ते में कीचड़ रहने कि वजह से में स्कूटी अनियंत्रित हो गया और वह सड़क पर गिर पड़ी। इस घटना में उसके सिर और बाएं हाथ में गंभीर चोट लग गई। आनन फानन में उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इधर अन्य घटना में घायल हुए दुमका जिला के रामगढ़ थाना क्षेत्र के गोनरिया निवासी स्टीफान मरांडी और देवघर के मधुपुर थाना क्षेत्र के बाभनबीघा निवासी बालेश्वर तूरी को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी जन्मदिन की बधाई
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने भारत की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति होने का गौरव प्राप्त करने वाली श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की है।
बेटी की शादी के लिए
मैरेज डॉट कॉम पर दिया था विज्ञापन
देवघर/संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र निवासी मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का काम करने वाले एक व्यक्ति ने पुत्री की शादी के लिए मैरेज डॉट कॉम पर विज्ञापन दिया। इसके बाद एक व्यक्ति ने कॉल कर खुद के केंद्र सरकार में एक बड़ा पदधारक बताते हुए बातचीत शुरू की। इस क्रम में लड़की की शैक्षणिक योग्यता के सारे कागजात झांसा देकर मांग लिया। लड़की बीटेक है, जिसे जॉब लगाने का झांसा देकर एकाउंट से 33495 रूपये की निकासी कर लिया। शुक्रवार दोपहर में पीड़ित मामले की शिकायत देने साइबर थाना पहुंचे। इस संबंध में उन्होंने एसबीआई को भी फ्रॉड ट्रांजेक्शन की शिकायत दे दी है। इधर साइबर थाना पुलिस शिकायत लेकर जांच में जुट गयी है।