• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

किसी का जीवन बचाने के लिए रक्तदान करना जरुरी : चंदन सिंह

June 15, 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Bihar

किसी का जीवन बचाने के लिए रक्तदान करना जरुरी : चंदन सिंह

by admin
June 15, 2025
in Bihar
0
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चकाई। संवाददाता। चंदन सिंह फाउंडेशन प्रमुख चंदन सिंह ने प्रखंड के बोगी पंचायत के तेलियामारण गांव निवासी शंकर राय की पत्नी देवंती देवी को ब्लड देकर जान बचाया। मरीज देवंती देवी चकाई के एक निजी क्लिनिक में भर्ती थी। जहां डॉक्टरों ने ईलाज के दौरान मरीज के शरीर में ब्लड की कमी बताया और
परिजनों को तत्काल खून का इंतजाम करने को कहा। सूचना मिलते ही फाउंडेशन के प्रमुख चंदन सिंह क्लिनिक पहुंचे और उन्होंने अपना खून देकर मरीज की जान बचा ली।
फाउंडेशन के प्रमुख चंदन सिंह ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। किसी का जीवन बचाने के लिए रक्तदान करना जरुरी है। अपने लिए तो सभी जीते है, पर दूसरों के लिए जीना बड़ी बात है। ब्लड डोनेट करके लोगों की मदद की जा सकती है। रक्तदान महादान है, इसे जीवनदान के बराबर माना जाता है।

बूथ कमिटी में सुधार की कार्यकर्ताओं को दी गई जानकारी
चकाई। संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दुर्गा केशरी का एक दिवसीय दौरा के तहत चकाई में राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत बूथ सशक्तिकरण को लेकर चकाई मंडल के बूथ संख्या 198 पर अपने सभी कार्यकर्ताओं को बूथ कमिटी में सुधार के लिए विस्तार से जानकारी लोगों को जानकारी दी गई। मेरा नाम बूथ, सबसे मजबूत का नारा दिया गया। वही इसके अलावे भाजपा जिला मंत्री शालिग्राम पांडेय के भतीजे का विवाहोपरांत उनके आवास पर पहुंच कर वर वधू को आशीर्वाद दिए।
जिलामंत्री शालिग्राम पांडेय ने जिलाध्यक्ष दुर्गा केशरी, जिला महामंत्री बृजनंदन सिंह, उपाध्यक्ष सह चकाई विधानसभा संयोजक रंजीत सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर जिला प्रवक्ता धर्मवीर आनंद, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा अमित कुमार दुबे, मंडल अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता, युवा मोर्चा पुर्व मंडल अध्यक्ष संजोग केशरी, सुमन केशरी, लीलो साह, पवन वर्णवाल, पवन केशरी, संजय वर्णवाल, अमरनाथ तिवारी आदि लोग मौजूद थे।

गिद्धौर में आज होगा प्रखंडस्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह
-मेधावी छात्रों को मिलेगा मंच
-अधिवक्ता स्व. राजेश्वरी प्रसाद सिंह की स्मृति में हो रहा प्रतिभा सम्मान समारोह
गिद्धौर। संवाददाता। बाबा कोकिलचंद धाम मंदिर एवं बाबा कोकिलचंद विचार मंच के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को गंगरा गांव स्थित संस्कार भारती पब्लिक स्कूल के प्रांगण में प्रखंडस्तरीय स्व. राजेश्वरी प्रसाद सिंह स्मृति प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता बोकारो न्यायाधीश मनोरंजन कुमार करेंगे, जबकि कार्यक्रम के समन्वयक सिमुलतला आवासीय विद्यालय के शिक्षक आशीष कुमार पांडेय होंगे। कार्यक्रम के प्रायोजक सत्यवती महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक उत्तम कुमार हैं। इस अवसर पर गिद्धौर प्रखंड के सभी हाई स्कूल एवं प्लस टू स्कूल के वे विद्यार्थी, जिन्होंने वर्ष 2025 की मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं, को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। विदित हो कि इस कार्यक्रम की शुरुआत गत वर्ष गंगरा पंचायत स्तर पर की गई थी, जिसे अत्यधिक सराहना मिली थी। इसी सफलता को देखते हुए इस बार कार्यक्रम को प्रखंड स्तर पर विस्तार दिया गया है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ उनके शिक्षक, अभिभावक एवं स्थानीय बुद्धिजीवी भी उपस्थित रहेंगे। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए बाबा कोकिलचंद विचार मंच ट्रस्ट के संयोजक चुनचुन कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में हंसराज महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक खेमचंद अरोड़ा शिरकत करेंगे। वहीं, जमुई के एसडीएम सह बाबा कोकिलचंद धाम मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष को कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है। मौके पर मुंगेर विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ. भवेश चंद्र पांडेय, शिशुरोग विशेषज्ञ एवं राज्य सरकार से सम्मानित समाजसेवी डॉ. एस. एन. झा, डॉ. सूर्यनंदन सिंह, डॉ. सुमन कुमार, डॉ. लखनलाल पांडेय सहित कई अन्य विशिष्ट अतिथियों एवं शिक्षाविदों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम की शुरुआत वेद पूजन से होगी, तत्पश्चात बाबा कोकिलचंद धाम मंदिर के पुस्तकालय में वेद स्थापना कर मुख्य समारोह का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसकी सफलता के लिए स्थानीय युवाओं का सक्रिय योगदान देखा जा रहा है।

आपदा प्रबंधन के लिए आधुनिक जिला आपदा रिस्पॉन्स फैसिलिटी-सह-प्रशिक्षण केन्द्रों का निर्माण
-भवन निर्माण विभाग की ओर से बाढ़ प्रभावित जिलों में केन्द्र होंगे स्थापित
पटना। संवाददाता। बिहार में आपदा के समय त्वरित राहत सुनिश्चित करने के लिए भवन निर्माण विभाग की तरफ से बाढ़ प्रभावित जिलों में आधुनिक जिला आपदा रिस्पॉन्स फैसिलिटी-सह-प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित किए जा रहे हैं। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत 7 प्रमंडलीय मुख्यालय के जिलों बेतिया, भागलपुर, गया, दरभंगा, पटना पूर्णिया एवं सहरसा में 70 करोड़ रुपये की लागत से ए टाईप एवं 11 अन्य जिला मुख्यालय में 82 करोड़ 37 लाख 57 हजार रुपये की लागत से बी टाईप जिला आपदा रिस्पॉन्स फैसिलिटी-सह-प्रशिक्षण केन्द्र का निर्माण कराया जा रहा है। इनमें से 6 ए टाईप और 9 बी टाइप भवनों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि बिहार के कई जिले बाढ़ आपदा से प्रभावित होते हैं और इसी को देखते हुए विभाग विभिन्न जिलों में जिला आपदा रिस्पॉन्स फैसिलिटी-सह-प्रशिक्षण केन्द्र का निर्माण करा रहा है। ये केंद्र आपदा प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ये न केवल आपदा के समय राहत पहुंचाएंगे बल्कि स्थानीय लोगों को आपदा से निपटने के लिए प्रशिक्षित करेंगे।
इस केन्द्र भवन का कुल निर्मित क्षेत्रफल 25774 वर्गमीटर है। यह तीन मंजिला भवन है, जिसके ऊपरी छत पर सोलर पैनल लगा हुआ है। आपदा के समय आसानी से राहत कार्य करने के उद्देश्य से इसमें एसडीआरएफ के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के रहने की व्यवस्था है।
उन्होंने बताया कि 10 जिलों में बाढ़ आश्रय स्थल का भी निर्माण किया जा रहा है। 96 जगहों पर इसका निर्माण कार्य पूरा हो गया है।

विश्व रक्तदान दिवस पर राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया रक्तदान
-आईएएस, आईपीएस और आइएफएस एसोसिएशन ने एकत्रित किए 207 यूनिट रक्त
-मुख्य सचिव, डीजीपी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने किया शिविर का उद्घाटन
पटना। संवाददाता। विश्व रक्तदान दिवस पर बिहार कैडर के आईएएस, आईपीएस और आइएफएस अधिकारियों और उनके परिवार की ओर से लगाए गए रक्तदान शिविर में शनिवार को कुल 207 लोगों ने अपनी स्वेच्छा रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा के प्रति अपने संकल्प को व्यक्त किया है। इस रक्तदान शिविर का आयोजन बिहार आईएएस एसोसिएशन, बिहार आईपीएस एसोसिएशन और बिहार आइएफएस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस रक्तदान शिविर से कुल 207 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया और उसे अस्पतालों को सौंप दिया गया, ताकि इस रक्त से बीमार लोगों को पुन: नया जीवन दिया जा सके।
इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, राज्य के प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रभात कुमार गुप्ता और राज्य के पूर्व मुख्य सचिव वीएस दुबे ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने कहा कि रक्तदान ही महादान है। आपके द्वारा दान किए गए रक्त से किसी का जीवन बचाया जा सकता है। रक्तदान करके हम पीड़ित मानवता की सच्ची सेवा कर सकते हैं। इस रक्तदान शिविर के आयोजन में आईएएस वाइव्स एसोसिएशन, आईपीएस वाइव्स एसोसिएशन और आइएफएस वाइव्स एसोसिएशन ने भी अपना योगदान किया है।
बता दें कि हर वर्ष 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन उन स्वैच्छिक और अवैतनिक रक्तदाताओं को समर्पित है जो अपने रक्तदान के माध्यम से अनगिनत लोगों का जीवन बचाते हैं। यह मानवता के प्रति न केवल आभार व्यक्त करने का अवसर है, बल्कि सुरक्षित और नियमित रक्तदान की निरंतर आवश्यकता को उजागर करने का भी समय है।

भाजपा का बूथ सशक्तिकरण को लेकर अभियान तेज
सोनो। संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी ने बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर सोनो प्रखंड में जोरशोर से काम शुरू किया है। पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में सोनो, बटिया और महेश्वरी मंडलों के पंचायतों में अभियान चलाया जा रहा है। गांव-गांव में बूथ कमेटियों का गठन किया जा रहा है। इस अभियान में सोनो मंडल अध्यक्ष अजय मंडल, बटिया मंडल अध्यक्ष परशुराम कुशवाहा, महेश्वरी मंडल अध्यक्ष दशरथ यादव सक्रिय हैं। इनके साथ सोनो मंडल महामंत्री मनजीत कुमार सिंह, बटिया मंडल महामंत्री सुरेंद्र यादव, जमुना ठाकुर और अन्य कार्यकर्ता भी जुटे हैं। पार्टी कार्यकर्ता गांवों में जाकर संगठन को मजबूत करने में लगे हैं।

जन सुराज विस्तार सह सम्मान कार्यक्रम आयोजित
जमुई। संवाददाता। शनिवार को प्रदेश उपाध्यक्ष ललन यादव की अध्यक्षता में जन सुराज विस्तार सह सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जमुई जिला संगठन के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में जन सुराज के अनुमंडल इकाई जमुई को समूह में वर्गीकृत किया गया, टीम अ जिसमें दिनेश कुमार, चंद्र भूषण महतो, राहुल अंसारी, अशोक यादव तथा राहुल चंद्रवंशी और टीम इ में हिमांशु शेखर सिंह, भूदेव रजक, वीना देवी, रमाकांत पासवान तथा इरफान आलम को शामिल किया गया।
इस बैठक में जन सुराज विस्तार कार्यक्रम से जो नए साथी जुड़े थे, उनको पिला गमछा एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। उसके बाद जिला संगठन पदाधिकारी को प्रदेश उपाध्यक्ष ललन यादव ने जन सुराज विस्तार कार्यक्रम को गांव गांव तक एवं सुराज के पांच संकल्प को घर घर तक पहुंचाने का मार्गदर्शन दिया। जिससे हमारा जन सुराज संगठन मजबूत और जमुई जिला के चारों विधानसभा सीट पर जन सुराज के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हो। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अध्यक्ष उत्तम कुमार के अलावा जिला किसान अध्यक्ष श्याम किशोर महतो, जिला महासचिव सत्येंद्र कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मदेव यादव, पूर्व महासचिव जमादार सिंह, जिला प्रवक्ता ज्योतिष कुमार, विचार मंच जिला अध्यक्ष अशोक सिन्हा, रूपेश सिंह, संजीव सिंह, अनिल साह, दिनेश राम, हिमांशु शेखर सिंह, गोपाल पंडित एवं सभी प्रखण्ड पदाधिकारी मौजूद रहे।

संस्कृत शिक्षा बोर्ड के सदस्य मनोनीत हुए धनेश्वर कुशवाहा
अलीगंज। संवाददाता। बिहार सरकार ने संस्कृत शिक्षा बोर्ड का तीन वर्ष के लिए गठन किया है, जिसमें जमुई जिले के इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दरखा गांव निवासी प्रो धनेश्वर प्रसाद कुशवाहा को सदस्य पद पर मनोनीत किया गया है। सदस्य बनाये जाने पर शशिशेखर सिंह मुन्ना, चंद्रशेखर आजाद, सुरेश महतो, अनिल सिंह, अशोक पाण्डेय, जनार्दन यादव, रामविलास यादव, गोरेलाल यादव, मनोज यादव, मनोज राम, मुकेश कुमार, सुनील कुमार, राकेश रौशन, जदयु जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो, राजेन्द्र महतो, प्रकाश यादव, मसूदन महतो सहित कई लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है। नव मनोनीत सदस्य ने बताया कि जो जिम्मेदारी राज्य सरकार ने दी है, उसका ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा।

राजनीतिक दलों को ईवीएम के एफएलसी की दी गई जानकारी
जमुई। संवाददाता। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधीश श्री नवीन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 की तैयारी के तहत जमुई में सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई , जिसमें उन्हें ईवीएम के प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) कार्य की विस्तार से जानकारी दी गई।
डीएम ने कहा कि बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 की तैयारी के क्रम में ईवीएम व वीवीपैट मशीनों का 18 जून से 29 जून तक प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) किया जाना है। एफएलसी कार्य सोनपे स्थित ईवीएम वेयर हाउस के प्रशाल में होगा। इस कार्य के लिए ईवीएम व वीवीपैट की विनिर्माता कम्पनी ईसीआईएल हैदराबाद की ओर से 13 अभियंताओं की प्रतिनियुक्ति की गई है। एफएलसी कार्य प्रत्येक दिन पूर्वाह्न 09:00 बजे से संध्या 07:00 बजे किया जाएगा। यह काम छुट्टी के दिन भी जारी रहेगा। सम्पूर्ण एफएलसी कार्य का वेबकास्टिंग कराया जाना है। भारत निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन आयोग इसके जरिए एफएलसी कार्य का मॉनिटरिंग करेंगे। पारदर्शी कार्य के लिए नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जाएगी। डीडीसी सुभाष चंद्र मंडल को एफएलसी पर्यवेक्षक नामित किया गया है। उनके कुशल नेतृत्व में इस कार्य को गति दिया जाना है। एफएलसी प्रशाल में प्रवेश के लिए परिचय पत्र निर्गत किए जाएंगे। अधिकृत पदाधिकारी, अभियंता, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, कर्मी और मजदूर बगैर आईडी कार्ड के प्रशाल में प्रवेश नहीं करेंगे। एफएलसी के दरम्यान मॉक पोल के तहत प्रत्येक उम्मीदवार को छ: वोट डाला जाएगा। एक मशीन में कुल 96 वोट डालने का प्रावधान है। सीयू से प्राप्त परिणाम तथा विविपैट से प्राप्त पर्ची का मिलान अनिवार्य है। ईवीएम में मॉक पोल करने के क्रम में रिजल्ट और पेपर स्लिप का मिलान किए जाने के बाद मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय अथवा राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का हस्ताक्षर प्राप्त करना है। एफएलसी कार्य संपन्न होने के बाद नामित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को एफएलसी ओके, ईवीएम और विविपैट की सूची की छाया प्रति उपलब्ध कराई जाएगी। निर्वाचन के समय अभ्यर्थिता वापसी के बाद चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को भी नामित सूची हस्तगत कराया जाएगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि एफएलसी कार्य के लिए ईवीएम वेयर हाउस में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। वहां अग्निशमन यंत्र, सीसीटीवी, शौचालय, पेयजल आदि जरूरी चीजें भी उपलब्ध रहेगी। शांतिपूर्ण माहौल में एफएलसी कार्य संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। एफएलसी हॉल में प्रवेश करने के पूर्व फ्रिसकिंग किया जाना अनिवार्य है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से गाइडलाइंस के मुताबिक एफएलसी कार्य संपन्न कराने के लिए सकारात्मक सहयोग की अपील की।
डीडीसी सुभाष चंद्र मंडल, उप निर्वाचन पदाधिकारी मो.नजरूल हक, जदयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केशरी, राजद जिलाध्यक्ष त्रिवेणी यादव, लोजपा रामबिलास के जिलाध्यक्ष जीवन सिंह, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष रामाधीन पासवान, भाकपा नेता गजाधर रजक आदि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित थे।

ईसीएल के तकनीकी निदेशक योजना परियोजना ने किया बंकोला क्षेत्र का दौरा
पांडवेश्वर। आसनसोल। संवाददाता। ईसीएल के तकनीकी निदेशक योजना परियोजना गिरीश गोपीनाथ नायर ने शुक्रवार संध्या समय बंकोला क्षेत्र का दौरा किया। बंकोला क्षेत्र पहुंचने पर क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार साहू ने तकनीकी निदेशक का अंग वस्त्र और फूल का गुलदस्ता देकर आत्मीय स्वागत किया। तकनीकी निदेशक कोल हैंडलिंग प्लांट समेत खदान का निरीक्षण किया और कोयला उत्पादन बढ़ाने की दिशा में दिशा निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमें खुली खदान और सीएम युक्त खदानों से कोयला उत्पादन बढ़ाने की दिशा में कार्य तेज होना चाहिए ताकि चालू वित्तीय वर्ष में ईसीएल अपनी कोयला उत्पादन लक्ष्य को आसानी से पूरा कर सके। क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार साहू ने कहा कि तकनीकी निदेशक योजना परियोजना का दौरा होने से बंकोला क्षेत्र के कर्मियों और अधिकारियों में उत्साह का संचार हुआ है और उनका दिशा निर्देश को मानते हुए बंकोला क्षेत्र एक बार फिर कोयला उत्पादन में अपनी श्रेष्ठता साबित करेगी। इस अवसर पर क्षेत्र के एजीएम राजकिशोर प्रसाद सिंह कोलियरी के एजेंट समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

पर्यावरण संरक्षण को लेकर विद्यार्थियों के बीच कार्यक्रम आयोजित
कुमारधुबी। संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण प्रदूषण के बारे में अधिक जागरूकता लाने के लिए, डीवीसी आरटीपीएस ने संतोमयी गर्ल्स हाई स्कूल और राजस्थान विद्यापीठ के विद्यार्थियों के बीच पर्यावरण संरक्षण को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर हरीश चंद्र सिंह डीजीएम-सीएसआर, सोमनाथ दत्ता वरिष्ठ प्रबंधक-पर्यावरण, असित मंडल वरिष्ठ प्रबंधक-सीएसआर, केपी बनर्जी कार्यकारी-पर्यावरण की उपस्थिति में उन उत्साही विद्यार्थियों को फलदार पौधे वितरित किए गए और उन्हें प्रदूषण को कम करने और प्लास्टिक के उपयोग को कम करके बेहतर भविष्य के लिए पौधों के अच्छे प्रभावों के बारे में समझाया गया। हरित पर्यावरण और प्लास्टिक मुक्त दुनिया के बारे में उनके बीच जागरूकता फैलाने के लिए रायबांध के ग्रामीणों के बीच एक नुक्कड़ नाटक का भी प्रदर्शन किया गया।

डीएम ने रक्तदान कर जरूरतमंदों के चेहरे पर बिखेरी खुशियां
जमुई। संवाददाता। विश्व रक्तदाता दिवस पर जमुई में महादानियों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशियां बिखेरी। शिविर में लहू दान करने के लिए सुबह से लोग ब्लड बैंक पहुंचने लगे थे।
जिला कलेक्टर श्री नवीन ने विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में आयोजित लहू दान शिविर में रुधिर का दान कर लोगों से बेझिझक खून देने की अपील की। डीएम ने कहा कि प्रति वर्ष 14 जून को विश्व रक्त दाता दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन स्वैच्छिक और अवैतनिक लहू दाताओं को समर्पित है जो अपने रक्तदान के जरिए अनगिनत लोगों की जान बचाते हैं। श्री नवीन ने लहू दान शिविर आयोजन के लिए नामित जनों की तारीफ की।
सिविल सर्जन डॉ. अमृत किशोर ने कहा कि आज भी समाज में रक्तदान को लेकर काफी भ्रातियां हैं। इन्हें दूर करने की जरूरत है। रक्त मानव शरीर में ही बनता है। एक यूनिट रक्तदान कर जरूरतमंदों को नया जीवन दे सकते हैं। इसके लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए।
डीपीएम पवन कुमार ने कहा कि रक्तदान जरूरी है। एक तो जरूरतमंद के लिए, दूसरा जो रक्तदान करता है, उसके लिए। रक्तदाता कभी गंभीर बीमारियों की चपेट में नहीं आते हैं। उन्होंने रक्तदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। शिविर में कई चिकित्सक के अलावे अन्य दर्जनों लोगों ने प्रतिभाग करके रक्तदान किया और जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाने में सहयोग दिया।

अलीगंज पंचायत के वार्ड नं 5 में जल जमाव, नारकीय जीवन जीने को विवश हैं लोग
नए जिलाधिकारी से जनसमस्या से निजात दिलाने की मांग
अलीगंज। संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अलीगंज पंचायत के वार्ड नं 5 में भीषण गर्मी में भी जलजमाव बनी हुई है। नाला का गंदा पानी खुले सड़क पर बह रहा है। उसी रास्ते ग्रामीण को गुजरने की विवशता है। समाजसेवी मनोज मेहता पूर्व मुखिया रामकली मेहता, अधिवक्ता शशिशेखर सिंह मुन्ना, चिनटु कुमार, मुकेश यादव, गोरेलाल यादव, परशुराम महतो, मिथलेश कुमार, सुनील कुमार, मनोज राम, मुकेश चौधरी सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि अलीगंज बाजार जाने का एकमात्र रास्ता है जहां हजारों लोगों का प्रतिदिन आना-जाना है और नाला की गंदा पानी खुलेआम सड़क पर बह रहा है। जिससे ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को विवश है। ग्रामीण बताते हैं कि पंचायत प्रतिनिधि व बिचौलिए और अधिकारियों की मिलीभगत से 15वीं वित्त आयोग से अलीगंज अंदर बाजार से अलीगंज डोमटोली तक लगभग 18 लाख की लागत से पूराने नाला को रिपेयरिंग कर बिना कवर लगाए ही गबन कर लिया गया है। आज नतीजतन अलीगंज बाजार वासी नारकीय जीवन जीने को विवश है। ग्रामीणों ने नये जिलाधिकारी से उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अब अलीगंज बाजार की सबसे बड़ी जनसमस्याओं की जांच हो और उसका निष्पादन हो। ग्रामीणों ने बताया कि इस भीषण सूखे में भी सड़क पर जलजमाव है और पैदल चल रहे राहगीर परेशान हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस जनसमस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store