किसान वैकल्पिक फसलों में मोटे अनाजों की करें खेती : उपायुक्त
रागी, मडुआ, ज्वार और बाजरा आदि है प्रमुख मोटे खाद्य फसलें
जामताड़ा। संवाददाता। उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खरीफ सह मिलेट्स कार्यशाला का आयोजन किया किया गया। जिसका विधिवत शुभारंभ उपायुक्त ने दीप प्रज्वलित कर किया। उपायुक्त फैज ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिले के सभी 6 प्रखंडों में कृषि प्रसार कर्मियों एवं प्रगतिशील कृषकों को खरीफ मौसम में होने वाले फसलों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही, वर्षा में हो रही विलंब के कारण वैकल्पिक फसलों की खेती की तैयारी करने के लिए सलाह दिया गया ताकि किसानों की आय में कमी ना हो सके। वहीं उन्होंने मिलेट्स अर्थात मोटे अनाज को लेकर कहा कि वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किया गया है। साथ ही बताया कि पूरे देश में प्राचीनकाल से मिलेट्स की खेती होती आ रही है। बीते वर्षों में मिलेट्स की खेती पर प्रतिकूल असर पड़ा। मिलेट्स में रागी, मडुआ, ज्वार और बाजरा आदि प्रमुख खाद्य फसलें हैं, जिसका फायदा हमारे स्वास्थ्य के लिए भी है। उन्होंने किसानों से मिलेट्स की खेती को बढ़ावा देने के लिए अपील किया। इसके अलावा उन्होंने किसानों से स्थानीय प्रभेदों की परंपरागत खेती की जगह उन्नत किस्मों की वैज्ञानिक खेती करने पर जोर दिया ताकि काफी कम लागत में अधिक उपज एवं लाभ कमा सकें।
उपायुक्त ने की अध्यक्षता में डीएमएफटी व सीएसआर मद से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक
जामताड़ा। संवाददाता। उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में में डीएमएफटी, जिला खनन फॉउंडेशन ट्रस्ट और सीएसआर फंड से संचालित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आहूत की गई।
बैठक में उपायुक्त ने सीएसआर के तहत पूर्व में दिए गए निर्देश के अनुपालन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने चयनित 20 सामुदायिक पुस्तकालय में सीएसआर के माध्यम से स्मार्ट क्लास के लिए उपलब्ध कराए गए 20 इंटरएक्टिव पैनल के तकनीकी सहायता के लिए एक तकनीकी कर्मी को रखने को लेकर विचार विमर्श किया।
वहीं अंजली फेरो एलॉयज को पोस्टमार्टम हाउस में साफ सफाई करने का निर्देश दिया गया।
वहीं विगत बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में ईसीएल चितरा प्रबंधन को ट्रैफिक पुलिस के लिए हेलमेट, ब्रेथ एनिलाइजर इक्विपमेंट सहित अन्य आवश्यक सामग्री को अतिशीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में आवश्यकतानुसार एएनसी टेबल, पायदान एवं वजन मशीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
वहीं डीएमएफटी मद से जर्जर आंगबानबाड़ी केंद्र के भवनों को रिपेयर करने को लेकर विमर्श किया गया एवं संबंधित पदाधिकारी को इस संबंध में अग्रतर कार्रवाई के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। मौके पर डीएफओ बनकर अजिंक्य देवीदास सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।
डीसी ने की स्थापना समिति की बैठक
जामताड़ा। संवाददाता। उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में गठित स्थापना समिति की बैठक की गई। बैठक में डीसी फैज ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से चयनित नवनियुक्त कुल 37 पंचायत सचिवों को जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों में पदस्थापना के लिए विमर्श किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से नवनियुक्त सभी 37 पंचायत सचिवों को जिले के विभिन्न प्रखंडों में पदस्थापित करने के लिए निर्णय लिया गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी, वन प्रमंडल पदाधिकारी बनकर अजिंक्य देवीदास, जिला परिवहन पदाधिकारी अजय तिर्की, स्थापना उप समाहर्ता प्रधान माझी एवं कार्यालय लिपिक रामविलास पंडित उपस्थित थे।
उत्क्रमित मध्य विद्यालय आमजोरा में जागरूकता रैली का आयोजन
जामताड़ा। संवाददाता। स्कूल रुआर 2023 के तहत नारायणपुर प्रखंड के शैक्षणिक अंचल अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय आमजोरा में शिक्षकों और उपस्थित छात्र-छात्राओं ने नव नामांकन एवं विद्यालय में बच्चों का ठहराव, विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति आदि को लेकर जागरूकता रैली निकाली। रैली विद्यालय परिसर से नारा लगाते हुए बंदरचुवां होते हुए नावाडीह तक पहुंची। उसके बाद पुन: वापसी आमजोरा होते हुए कोल्हरिया तक गई फिर विद्यालय परिसर में आकर के जागरूकता रैली का समापन हुआ। बच्चों ने जागरूकता रैली में विभिन्न नारा भी लगाए जिसमें सबसे प्रमुख नारा आधी रोटी खाएंगे फिर भी स्कूल जाएंगे, पढ़ेंगे पढ़ाएंगे उन्नत देश बनाएंगे, लड़की लड़का एक समान यही संकल्प यही अभियान, बच्चे मांगे प्यार दो शिक्षा का अधिकार दो आदि गगनभेदी नारा के साथ बच्चे जागरूकता अभियान को सफल किया। मौके पर विद्यालय प्रधानाध्यापक सैयद इमाम, गौतम कुमार, नमिता सिंह ईश्वर कुमार आदि उपस्थित थे।
बाबा गोंसाई मंदिर का किया गया जीर्णोद्धार
श्रद्धालुओं ने किया जुड़ी का अर्पण
कुंडहित। संवाददाता। शनिवार को कुंडहित प्रखंड के अंबा गांव के हाटतला स्थित बाबा गोंसाई मंदिर का विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जीर्णोद्धार किया गया। बताते चलें गोसाई मंदिर काफी पुराना है। प्राचीन होने के कारण वर्तमान में मंदिर की दशा काफी खराब हो गई थी। स्थानीय श्रद्धालुओं की ओर से काफी उत्साह के साथ मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया। गाजे बाजे के साथ जन्नत द्वार की प्रक्रिया पूरी की गई। ग्रामीणों ने इस वर्ष अच्छी बारिश ना होने की वजह से आज मंदिर में बाबा गोसाई को जुड़ी का भोग अर्पित किया। मान्यता के अनुसार, खेती के समय बारिश नही होना बहुत ही अशुभ माना जाता है। कहा जाता है की भगवान के रूठ जाने के वजह से ऐसा होता है। ऐसे मौकों पर जुड़ी का आयोजन किए जाने का रिवाज है। मान्यता है कि जुड़ी तैयार कर अर्पित करने से भगवान संतुष्ट व प्रसन्न होते है जिससे अच्छी बारिश होती है। शनिवार को जब एक तरफ बाबा गोंसाई को जुड़ी अर्पित किया गया और दूसरे तरफ बारिश ने दस्तक दे दिया। कुछ देर के लिए ही सही बारिश हुई।
जब तक विरोधी पक्ष के लोग ना बोले तब तक विकास का सिलसिला रहेगा जारी : स्पीकर
फतेहपुर। संवाददाता। जब तक विरोधी पक्ष के लोग ना बोले तब तक विकास का सिलसिला जारी रहेगा। यह बातें झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक रविंद्र नाथ महतो ने कही। विधानसभा अध्यक्ष शनिवार को अपने नाला विधानसभा क्षेत्र के फतेहपुर प्रखंड के चपुड़िया पहुंचे। जहां उन्होंने चपुड़िया डाक बंगला में भवन निर्माण विभाग से बनने वाले आधुनिक मॉडल उप स्वास्थ्य केन्द्र का शिलान्यास किया। यह भवन 56 लाख की लागत से बनेगी। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख अरविंद कुमार मुर्मू, जिला सचिव परेश चन्द्र यादव, फतेहपुर प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार महतो, उपाध्यक्ष गौतम कुमार महतो के अलावे नरेश चौधरी, छोटेलाल हेम्ब्रम, विनय चौधरी, जयधन यादव, दानीनाथ महतो, कुंदन चौधरी, मनोज चौधरी, उत्तम यादव, बाबुजन मरांडी, पिंटु कुमार यादव, संदीप यादव सहित काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।
रूआर कार्यक्रम के तहत शिक्षक और छात्रों ने निकाली रैली
कुंडहित। संवाददाता। शनिवार को रुआर कार्यक्रम के तहत आर के प्लस टु बागडेहरी के द्वारा विद्यालय के पोषक क्षेत्र के मुख्य गांव बागडेहरी में एक रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से पोषक क्षेत्र के अंतर्गत 6 से 18 वर्ष की आयु वर्ग के सभी बच्चों को हर हाल में विद्यालय से जोड़कर उनका नियमितीकरण करने के लिए विभिन्न प्रेरकपूर्ण नारों के माध्यम से समाज में जागरूकता लाने का प्रयास किया गया।
मतदाता पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ कर्मियों का हुआ उन्मुखीकरण
कुंडहित। संवाददाता। अंचल सभागार में शनिवार को अंचल अधिकारी सह सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी नित्यानंद प्रसाद की अध्यक्षता में बीएलओ एवं सुपरवाइजरो की बैठक हुई। मौके पर बीडीओ श्रीमान मरांडी उपस्थित थे। बैठक में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत चुनाव आयोग द्वारा जारी नए दिशा.निर्देश की जानकारी दी गई। सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी ने बताया कि बीएलओ मतदाताओं के घर.घर जाकर सत्यापन का कार्य 21 जुलाई से 21 अगस्त तक की अवधि में पूरा कर लें।
जिप अध्यक्ष ग्रामीणों के समस्या समाधान की बात कही
नाला। संवाददाता। जिला परिषद अध्यक्ष राधारानी सोरेन ने शनिवार को नाला प्रखंड क्षेत्र के कई गांव का दौरा किया।निर्धारित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उन्होंने मां मालंचा के दरबार में माथा टेका। इस मौके पर उपस्थित लोगों मंदिर प्रांगण में शेड तथा गार्ड वाल की मांग किया है। इस दिशा में अपेक्षित सहयोग प्रदान करने का जिप अध्यक्ष ने आश्वासन दिया है। उन्होंने लखियारा गाँव में आगजनी घटना का भी जांच कर ग्रामीणों से बातचीत की है। विभागीय सहयोग मुहैया कराने के लिए संबंधित पदाधिकारी से बातचीत करने का भरोसा दिलाया है। इस दौरान क्षेत्र के नाड़िथोल गांव में पेयजलएकपासडंगाल से नाड़ीथल होकर एकलव्यपुर तक जर्जर सड़क सुधारने सहित अन्य क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों की समस्या सुनकर यथाशीघ्र सुलझाने का आश्वासन दिया है। इसी क्रम में किष्टोपुर गाँव में निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस अवसर पर गिरिधारी ठाकुरएविश्वनाथ दासएकृष्णा घोषएकान्ति दासएलखिश्वर मुर्मूएपुरंजय टूडूएशरत कोड़ाए रविलाल सोरेनए धर्मेंद्र मुर्मू आदि ग्रामीण उपस्थित थे।
विश्व जनसंख्या स्थिरता अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु हुई बैठक
कुंडहित। संवाददाता। शनिवार को मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व जनसंख्या स्थिरता अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु बैठक की गई। सहिया साथियों के साथ हुई बैठक मे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नेपाल हेंब्रमए बीपीएम सलीम खानए एमपीडब्ल्यू अशोक मंडलए बीटीटी अवध बिहारी रामए सुबोध मंडल एबबली सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में विश्व जनसंख्या स्थिरता अभियान के बारे विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। एमओआईसी डॉ नेपाल हेंब्रम ने उपस्थित सहिया साथियों को कहा कि प्रत्येक सहिया को पांच महिला बंध्याकरण और एक पुरुष नसबंदी का लक्ष्य दिया गया।