• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

पेड़ से लटका मिला महिला का शव, शव देख मचा कोहराम

July 21, 2024

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

    माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

    महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Bihar

पेड़ से लटका मिला महिला का शव, शव देख मचा कोहराम

by admin
July 21, 2024
in Bihar
0
508
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मायके वालों ने पति समेत 3 लोगों पर लगाया हत्या का आरोप
चकाई। संवाददाता। प्रखंड के बीचकोड़वा थाना क्षेत्र के फरियताडीह पंचायत के नावाडीह गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव घर से 4 सौ मीटर की दूरी पर पेड़ से लटका हुआ मिला। शव की पहचान बीचकोड़वा थाना क्षेत्र के गांव के ही अनिल यादव की पत्नी दुली देवी के रूप में हुई। शव मिलने पर पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं मृतक महिला के मायके पक्ष के परिजनों ने ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर मारपीट कर हत्या कर पेड़ पर शव लटकाने का आरोप लगाया है। मृतका की मां बीचकोड़वा थाना के सहरपूरा (जमुआ ) निवासी गोलो देवी, पति स्व.लखन यादव ने थाने में दिए गए आवेदन में कहा है कि मेरे दामाद अनिल यादव हमलोगों से बराबर पैसा की मांग करता था। पैसा नहीं देने पर हमेशा मेरी बेटी दुली देवी के साथ लड़ाई-झगड़ा एवं मारपीट करता था। वही जान मारने की भी धमकी देता था। मायके पक्ष के परिजनों ने मृतका के पति समेत तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि बीती देर रात दुली देवी की हत्या कर उसको घर के बाहर पेड़ से लटका दिया गया। पेड़ से महिला का लटका हुआ शव देख कोहराम मच गया है। घटना के बाद मृतका के पति अनिल यादव, सास बुधनी देवी एवं ससुर गुलो यादव घर से फरार हो गए। वही मृतका की मां गोलो देवी ने बताया कि अपनी बेटी दुली देवी की शादी बिचकोड़वा थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी अनिल यादव के साथ 2017 में बड़े ही धूमधाम से किया था। वही मृतक महिला का एक पुत्र एवं एक पुत्री है। वहीं घटना की जानकारी मायके वालों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करते हुए महिला के शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया है। फिलहाल पुलिस सभी बिन्दुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। वही इस संबंध में बीचकोड़वा थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मृतका के मां से आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

गोबर फेंकने खेत जा रही महिला को वाहन ने मारी ठोकर, देवघर में ईलाज के दौरान मौत
चकाई। संवाददाता। चकाई थाना क्षेत्र के चकाई-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर सिमरिया गांव के समीप एक वाहन की चपेट में आने से एक (60) वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान चकाई थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव निवासी रामदेव राम की पत्नी मालो देवी के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार, रामदेव राम की पत्नी मालो देवी शनिवार की सुबह गोबर फेंकने के लिए खेत की और जा रही थी। तभी गिरीडीह की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार वाहन ने महिला को जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वही घटना के बाद घायल महिला को ईलाज के लिए चकाई रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक ईलाज के बाद बेहतर ईलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया। वही देवघर में ईलाज के दौरान घायल महिला की मौत हो गई। वही वाहन घटना के बाद मौके से भागने में सफल रहा। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

किसानों को कृषि कार्य के लिए 8 घंटे बिजली देना सुनिश्चित करें : रत्नेश
प्रभारी मंत्री ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की
जमुई। संवाददाता। बिहार सरकार के मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा ने समाहरणालय के संवाद कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और वांछित निर्देश दिए। उन्होंने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को समाज के हर तबके तक पहुंचाए जाने का निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय-सीमा के भीतर संचालित योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करें। धान रोपनी का समय है। किसानों को आठ घंटे बिजली देना सुनिश्चित करें। जर्जर विद्युत तारों को दुरुस्त करें ताकि निर्बाध तरीके से विद्युत आपूर्ति की जा सके। गढ़ी डैम की चर्चा करते हुए कहा कि अपर किऊल जलाशय योजना से जुड़े नहर और केंडीह वितरणी की सफाई के साथ क्षतिग्रस्त जगहों को दुरुस्त कराएं ताकि खेतों तक सिंचाई के लिए पानी पहुंच सके। गिद्धेश्वर बीयर के साथ नहर की खुदाई और मरम्मत कार्य को प्राथमिकता दें। सौ फीसदी धान रोपनी के लिए हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए। किसानों के हितकारी कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। सुगम और सुलभ यातायात के लिए जिले की सड़कों का अनुरक्षण कराएं। शिक्षा विभाग कार्यों का प्रगति प्रतिवेदन समर्पित करें ताकि उपलब्धियों का अवलोकन किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा के दरम्यान ट्रॉमा सेंटर पर चर्चा हुई जिसे प्रभारी मंत्री ने गंभीरता से लिया। उन्होंने नगर परिषद, नगर पंचायत, ग्रामीण विकास, पेंशन, आवास, आपूर्ति, पेयजल आदि विभागों के कार्यों की भी गहनता से समीक्षा की और इसे जनता से सीधे जुड़े रहने की बात कही। प्रभारी मंत्री ने इन विभागों के कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश दिया। कहा कि योजनाओं में अनियमितता पाए जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को नीति, नियत और निष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन किए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि जमुई जिला का झखुआ हवाई अड्डा अतिक्रमण का शिकार हो रहा है। इसे संरक्षित किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कई कल्याणकारी मुद्दों को भी उठाया और इस पर संज्ञान लिए जाने की जरूरत बताई।
डीएम ने प्रभारी मंत्री का विधि अनुरूप सम्मान करते हुए उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, मनरेगा, सड़क, खाद्य आपूर्ति, पेंशन, विद्युत, पेयजल समेत अन्य विभागों से जुड़े योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी और प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। खनन और शराबबंदी के खिलाफ की जा रही छापेमारी अभियान की भी जानकारी दी और हालिया स्थिति से उन्हें अवगत कराया। डीएम ने प्रभारी मंत्री को जिले में वर्षा पात की जानकारी दी और धान रोपनी की स्थिति से भी अवगत कराया। उन्होंने जिले में संचालित कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर संतोष जताते हुए कहा कि समय-सीमा के भीतर लक्ष्य हासिल करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
विधायक दामोदर रावत, जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी, अपर सचिव सह जिला बंदोबस्त पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा, अपर समाहर्त्ता सुभाष चंद्र मंडल, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, एसडीएम अभय कुमार तिवारी, उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार, सिविल सर्जन डॉ. कुमार महेंद्र प्रताप, कार्यपालक अभियंता ई. शिवशंकर दयाल, ई. अखिल कुमार, जमुई नगर परिषद, झाझा नगर परिषद, सिकंदरा नगर पंचायत के अध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि जीवन सिंह समेत अधिकांश विभागीय अधिकारी एवं संबंधित जन प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित थे।

एक पेड़ मां के नाम रोपकर दें अपनी मां को श्रद्धांजलि : डॉ. प्रेम
कहा : वृक्ष को बड़ा करने पर जीवन देने वाली मां से मिलेगा आशीर्वाद
मंत्री ने जमुई में 75वें वन महोत्सव के तहत रोपा पेड़
जमुई। संवाददाता। जमुई वन प्रमंडल ने शहर के चिल्ड्रन पार्क में 75वें वन महोत्सव के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया। बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने इस अवसर पर पेड़ रोपकर मां को नमन किया और नागरिकों से भी जीवन देने वाली माता के नाम से पौधा लगाने की अपील की। जिला के प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह, आरसीसीएफ सुधीर कुमार, समाजसेवी अर्जुन मंडल आदि गणमान्य लोगों ने भी अपने-अपने माता जी के नाम से पेड़ लगाएं और उन्हें प्रणाम निवेदित किया। बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार ने इस अवसर पर कलमकारों को संबोधित करते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में यहां छ: लाख पौधारोपण करने का लक्ष्य रखा गया है। मानव प्रकृति से जुड़कर ही सुख, शांति और समृद्धि को प्राप्त कर सकता है। वहीं प्रकृति से छेड़छाड़ विकृति और विनाश की ओर ले जाता है। आधुनिकता और भोगवादी विकास के कारण आज समूची दुनिया जलवायु परिवर्तन का परिणाम भुगत रही है। घर के पास अगर 10 पेड़ हो तो पेड़ के पास रहने वालों की आयु 07 वर्ष बढ़ जाती है। पेड़ से लकड़ी, छाया, जानवरों का चारा, मनुष्य का भोजन, फल, फूल, औषधि, गोंद, छाल आदि लाभकारी चीजें प्राप्त होती है। वहीं वृक्ष से लाखों टन झड़े पत्तों के सड़ने से जैविक खाद भी बनता है जो कृषि कार्य के लिए अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने सीड बॉल के माध्यम से नंगे पहाड़ को पेड़ों से आच्छादित किए जाने की योजना की चर्चा करते हुए कहा कि पर्वतों पर इसका छिड़काव ड्रोन से और जरूरत पड़ी तो हेलीकॉप्टर से किया जाएगा। साथ ही साथ पहाड़ों पर वर्षा के जल का संग्रह किए जाने की भी व्यवस्था की जाएगी ताकि सूरज की रोशनी में पर्वतों का तापमान कम हो सके। इसके जरिए पशु-पक्षियों को पीने के लिए जल उपलब्ध होगा। पहाड़ ठंडा रहेगा। वातावरण का तापक्रम संतुलित रहेगा। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ रोपने की अपील की। इस अवसर पर बीजेपी जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतों समेत बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।
उधर चिल्ड्रन पार्क पहुंचने पर बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार , जिला के प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह का आरसीसीएफ सुधीर कुमार, डीएफओ तेजस जायसवाल और प्रशिक्षु डीएफओ शिखर प्रधान ने स्मृति चिह्न और पौधा देकर सम्मान किया। साथ ही, उनके आगमन को लेकर उन सबों के प्रति आभार जताया।
इधर स्कूली बच्चों ने मंत्री डॉ. प्रेम कुमार को सीड बॉल देकर उन्हें सादर प्रणाम निवेदित किया। साथ ही, उन्हें इसकी उपयोगिता और इसके महत्व से अवगत कराया। मंत्री डॉ. कुमार ने भी बच्चों को पेड़ देकर वृक्षारोपण के लिए उन्हें प्रेरित किया।

अर्जुन मंडल सहित अन्य लोगों को मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने किया सम्मानित
झाझा। संवाददाता। जमुई जिला में पर्यावरण के प्रति अपनी सेवा देने वाले लोगों को शनिवार को नागी पक्षी आश्रयणी केंद्र पर वन महोत्सव के मौके पर बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने अंगवस्त्र, एक पौधा और अन्य उपहार देकर सम्मानित किया। लक्ष्मीपुर प्रखंड के चिन्वेरिया क्षेत्र के रहने वाले अर्जुन मंडल को औषधीय पौधा के साथ अन्य कई तरह के पौधारोपण कर क्षेत्र को एक अलग पहचान स्थापित करने के लिए सम्मानित किया था बताते चले कि इससे पूर्व राष्ट्रपति ने उन्हें सम्मानित किया था। वही चार हजार से भी जिले के अलग अलग क्षेत्रों में पौधारोपण करने वाले साईिकल यात्रा एक विचार मंच के सदस्य हरेराम, डुगडुग को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावे आर्यण सिंह, निर्भय, संतोष, धीरज को भी मंत्री ने सम्मानित किया। पर्यावरण के प्रति सम्मानित लोगों का प्यार एवं स्नेह देखकर उन्होंने कहा कि यह बड़े ही गौरव की बात है कि इनलोगों ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर जो सराहनीय कदम उठाते हुए कार्य कर रहे हैं, इससे अन्य लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए। इसी तरह हर लोग पौधारोपण करें तो आने वाले समय में पूरी धरती हरियाली की चादर ओढ़ लेगी और चारों तरफ हरे पेड़ पौधा से शुद्ध वातावरण और शुद्ध वायुमंडल बन जाएगा।

15 दिनों से नही हो रही है बारिश, फिर रूठा मानसून
एक दो दिन में न हुई बारिश तो धान का बिचड़ा पर पड़ेगा विपरीत प्रभाव
अलीगंज। संवाददाता। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद एक बार फिर मानसून रूठ गया है। 15 दिनों से लगातार हो रही कड़ी धूप से जहां आम लोग परेशान हैं, वहीं मानसून की इस बेरूखी से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई देने लगी है। पहले हुई बारिश के बाद किसानों ने किसी तरह खेतों में धान का बिचड़ा तो गिरा दिया लेकिन अब उसे बचाने की चिंता सताने लगी है। रोज हो रही तेज घूप के कारण कुछ खेतों मे दरारें पड़नी लगी है। मौसम का मिजाज देखकर नही लगता कि मोरी तैयार हो पायेगा। किसानों को कुछ समझ नही आ रहा कि क्या करें। आसमान से लगातार आग बरस रही है। दूर-दूर तक बादल का नामोनिशान नही है। बारिश नही होने से इस बार फिर खरीफ फसल पर ग्रहण लग सकता है। रबी फसल भी मेहनत व लागत के अनुरूप नही होने से किसान खरीफ फसल पर आस लगाए बैठे हैं। प्रखंड के 13 पंचायतों के किसान इस बार कड़ी मेहनत व काफी खर्च कर अपने खेतों का पटवन कर धान का बिचड़ा तैयार कर रहे है। कुछ किसान निजी पंप सेट से धान का बिचड़ा खेतों में भी गिरा चुके है। क्षेत्र के किसान धान के बिचड़े को सूखने से बचाने के लिए पटवन तो कर रहे है लेकिन वह कम पड़ रहा है। ऐसे में भीषण गर्मी और पानी की कमी के कारण धान के बिचड़े सूख रहे हैं। प्रखंड क्षेत्र में धान की फसल की रोपनी का लक्ष्य 6180 सौ हेक्टेयर में होती है। 618 हेक्टेयर में धान बिचड़ा किसानों ने तैयार किया है लेकिन बारिश नही के बराबर है, जिससे धान रोपनी नगण्य हुई है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि इस वर्ष 6 हजार 1 सौ 80 हेक्टेयर में धान रोपनी का लक्ष्य निर्धारित है।

Share203Tweet127Share51
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store